Category Archives: Ghazipur

मंत्री ने अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर।विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न परक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खण्डो में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पैदान पर स्थिति सभी व्यक्तियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेद भाव न किया जाए। उन्होनेे गॉव में बने अमृत सरोवरो पर फलदार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया ताकि आने वाले पिड़ियों को इनका लाभ मिले। गॉव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों को सही कराने का निर्देश दिया। उन्होेने कहा कि स्वयं सहायता समूह को स्वालम्बि बनाए जाए। उन्होने अधिकारियों को अपील किया कि वे एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 शैलेष राम, मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी संबंधित अधिकारीगंण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की प्रत्येक योजना का मिले लाभ:विजय लक्ष्मी गौतम

गाजीपुर।विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार गाजीपुर में करंडा ब्लाक के चोचकपुर हिन्दुस्तान मैरेज हाल में अनुसूचित जाति सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मैरेज हाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेष राम भाजपा जिलाध्यक्ष अ०मोर्चा एवं जिलापंचायत सदस्य करंडा द्वारा मंत्री जी को बुके, अंगवस्त्र एवं संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिल सके यही सोच की साथ सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र. व्यक्तियों को मिल रहा है। जिसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर ही है।
शैलेष राम जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संविधान निर्माता डा0 भीमराम अम्बेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ स्थलीय का निर्माण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय तथा संचालन पुनवासी राम एवं मनोज राम द्वारा किया गया।

जीएसटी दरों में भारी कमी से आम जनता सहित व्यापारियों में हर्ष और उत्साह:विनोद अग्रवाल

गाजीपुर।विकसित भारत लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 सितंबर से जीएसटी दरों में भारी कमी से आम जनता सहित व्यापारियों में हर्ष और उत्साह है। यह बात आज नगरपालिका सभागार मे एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल ने कही। उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक दावाओं से जीएसटी पूरी तरह से समाप्त कर प्रधानमंत्री व केंद्र की भाजपा सरकार ने जनहित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि नेक्स्ट जेन सुधारो के तहत 5% व 18 % की सरल दो दर संरचना लागू की गई है जबकि विलासिता और लग्जरी सामानों पर 40% की दर रखी गई है। इससे पारदर्शिता न्याय संगत व्यवस्था और कर पालन में आसानी की पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ जीवन रक्षक वह जरूरी वस्तुएं जैसे दूध पनीर शैंपू टूथपेस्ट ,साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान आदि पर सिर्फ पांच प्रतिशत या शून्य कर लगेगा ।विगत 7- 8 वर्षों में करदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जहां 2017 में 65 लाख थी वही 2025 में यह बढ़कर 151 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि मजबूत खपत, निवेश और कर संग्रह के जरिए जीडीपी वृद्धि में अनुमानित 02-03 % का योगदान मिलेगा ।एनडीए सरकार ने समावेशी विकास और वित्तीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोबारा साबित की है इससे किसानों को भी भारी फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीएसटी सुधारो के प्रति जागरूकता के लिए 22 सितंबर से जीएसटी बचत उत्सव शुरू किया गया है ।यह अभियान 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा जिसमें जीएसटी में होने वाले लाभों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। पहले चरण 22 से 29 सितंबर तक यह अभियान चलेगा।इस अवसर पर सह संयोजक अखिलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रीति गुप्ता, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे।

महिला कल्याण विभाग ने किया योजनाओं का प्रचार-प्रसार,लोगों को किया जागरूक

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान के तहत नवापुरा दुर्गा मंदिर एवं ददरी घाट एवं मिश्रबाजार में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इसमें लोगों को जागरूक किया गया कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं  की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर दिनांक 22.09.2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के पांचवे चरण शुरू किए जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित/सुचारू रूप से कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त कार्यक्रम मैं आम जनमानस को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना के साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जैसे हब फार एंपावरमेंट आफ वूमेन ,वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन  जिला बाल संरक्षण इकाई  के साथ ही समस्त हेल्पलाइंस नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 साइबर सुरक्षा 1930 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों संबंधी जनपद स्तरीय संकेतकों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा विभागीय योजनाओं को समाज के सामने रखते हुए उनके सुधार हेतु जागरूक करना है कार्यक्रम में पुलिस विभाग, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, एवं चाइल्ड लाइन के कार्मिक उपस्थित रहे।

शिक्षक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सम्मेलन आयोजित

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव भरत यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई।
इस सम्मेलन में एनपीएस यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन सेवा लागू करने ,अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने एवं उनके पुर्ण कालिक शिक्षक बनने की अवधि तक सम्मान जनक मानदेय प्रदान करने,69हजार शिक्षकों के भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले की जांच कराने विश्वविद्यालयों में अस्सिटेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में आरक्षण के नियमों की अवहेलना आदि विषयों पर गंभीर चर्चा की गयी।
इस सम्मेलन कै मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. वीडी पांडेय ने वर्तमान भाजपा सरकार को शिक्षा और शिक्षक विरोधी बताते हुए कहा इस सरकार की नीतियां देश के भविष्य को अंधकार में ले जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर और बंद किए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले की चर्चा करते हुए कहा यह सरकार आने वाली पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ढकेल रही है। यह सरकार केवल देशवासियों का भावनात्मक शोषण कर रही है।इसे युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। बेरोजगारी के आलम में इस देश का नौजवान हताश और निराश हैं। इस देश का किसान, नौजवान सरकार की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
इस सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा आज मुल्क गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। सरकार को न किसानों की चिंता है न नौजवानों की । यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा यह सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। इसकी साम्प्रदायिक सोच के चलते देश की गंगा जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव खतरे में है। इस मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, लोकतंत्र और संविधान तथा सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी अतिथियों का अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, मार्कण्डेय यादव,राजेश यादव,हरिकेष यादव, सदानंद यादव, अशोक चौहान, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रमेश यादव,राजेश यादव , आजाद राय, गोविंद यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
इस सम्मेलन का संचालन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव ने किया।

उप्र.अपराध निरोधक समिति ने जिला कारागार में मेडिकल कैंप का आयोजन,किया दवा वितरण

उप्र. अपराध निरोधक समिति ने जिला कारागार में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

135 मरीजों का परीक्षण कर दवा की कराई गई उपलब्धता

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उ प्र अपराध निरोधक समिति ने बुधवार को जिला कारागार गाज़ीपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन कर त्वचा रोग से पीड़ित 135 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। जिला कारागार में मौजूदा समय में कुल 663 बन्दी निरुद्ध है।
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में दाद खाज खुजली और दिनाय आदि से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह से दोबारा चिकित्सा शिविर की मांग की थी। इस जरूरत को देखते हुए महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा के सहयोग व समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रयास कर मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जिसमे मरीजों ने मुफ़्त परीक्षण, सलाह और दवा का लाभ प्राप्त किया।

इस मौक़े पर डॉक्टरों की टीम में डॉ प्राची शर्मा, डॉ संतोष कुमार यादव, फार्मासिस्ट रोहित प्रकाश , जेल के डॉ जितेंद्र कुमार , फार्मासिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया।

समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित समिति जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुधार आदि के दिशा में लगातार कार्य कर रही है। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और रवींद्र सिंह, ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की है।
इस मौके पर समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह , निशांत सिंह,इंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

राम केवट संवाद घरनैल द्वारा सुरसरि पार जाना

राम केवट संवाद घरनैल द्वारा सुरसरि पार जाना

गाजीपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के सातवें दिन मंगलवार को शाम 7:00 बजे नगर के विशेश्वरगंज स्थित पहाड़ खां पोखरा पर लीला के क्रम में निषादराज मिलन, तमसा निवास, श्री राम केवट संवाद, घरनैल द्वारा सुरसरि पार जाने से संबंधित लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह मंत्री ओमप्रकाश तिवारी मंत्री लोक कुमार त्रिवेदी प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी उप प्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्य रोहित अग्रवाल द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती किया।
लीला के क्रम में बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा निषाद राज मिलन, तमसा निवास,श्री राम केवट संवाद, घरनैल द्वारा सुरसुरि पार जाने से संबंधित लीला का मंचन किया गया।
प्रभु श्री राम वनवास काल में सर्वप्रथम तमसा नदी पर विश्राम करने के बाद श्रृंगवेरपुर पहुंचते हैं वहां उनके मित्र निषाद राज से भेंट होती है दोनों मित्रों में आपस में समाचार का आदान-प्रदान होता है। अपने मित्र निषाद राज को देखकर प्रभु श्री राम प्रसन्न होते हैं। इसके बाद निषाद राज प्रभु श्री राम से अपने राज्य में चलने का निवेदन करते हैं प्रभु श्री राम अपने मित्र निषाद राज के निवेदन को अस्वीकार करते हुए कहते हैं कि मित्र जिस राज्य को छोड़कर पिता के आदेश पर बन के लिए चले हैं मैं कैसे आपके राज्य में जा सकता हूं। अगर हो सके तो इसी बट वृक्ष के नीचे हम लोगो को ठहरने का व्यवस्था करवाने की कृपा करें। मित्र राम के आदेशानुसार निषाद राज केवट वट वृक्ष के नीचे प्रभु श्री राम के ठहरने का व्यवस्था कर देते हैं। रात्रि विश्राम करने के बाद प्रभु श्री राम निषाद राज से कहते हैं कि मुझे सुरसरि पर जाना है नावकी व्यवस्था करवाने की कृपा करें। श्री राम के आदेश का पालन करते हुए निषाद राज ने नाव की व्यवस्था करवाते हैं। निषाद राज केवट को बुलाकर कहते हैं कि हे केवटये दोनों राजकुमार राम लक्ष्मण अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र हैं। इन्हे गंगा पार करके बन प्रदेश जाना है केवट अपना नाव लेकर गंगा के बीचो-बीच खड़ा कर देता है। प्रभु श्री राम गंगा के किनारे से केवट को आवाज देते हैं कि हे केवट आप अपने नाव को किनारे लगाओ हम लोगों को गंगा पार जाना हैं। केवट नाव को गंगा के किनारे खड़ा करके कहते हैं किश्री राम मैं आपका बिना चरण पखारुगा अभी नाव पर बिठाऊंगा क्योंकि आपके पांव में जादू भरा है। अन्यथा नाव पर नहीं बैठ सकता हूं मैंने सुना है कि महामुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए उनके आश्रम जा रहे थे तो बीच में एक शिला देखकर महामुनि विश्वामित्र के आदेशानुसार अपने अपने चरण से उक्त शिला को स्पर्श कर दिया जिससे वह पत्थर से नारी बन गई। इसलिए हे प्रभु मैं आपको बिना चरण पखारे नाव पर नहीं बैठ सकता हूं अगर आपकी आज्ञा हो तो आप गंगाजल से आपका चरण पखार लूं। श्री राम ने केवट के भक्ति को देखते हुए आदेश देते हैं कि केवट राम रजायसु पावा। पानी कठौता भरि लै आवा। हे केवट तुम जल्दी कठौता में पानी भर करके लेआओ और मेरा पांव पखार लो। केवट ने प्रभु श्री राम की आज्ञा पाकर अति आनंद उमगी अनुरागा चरण सरोज पखारन लागा। केवट अपने घर से कठौता मंगवा कर गंगाजल लेकर बड़े आनंद के साथ प्रभु श्री राम का दोनों चरण पखारकर चरणामृत ग्रहण करके अपने पूर्वजों को तार देते हैं। और राम लक्ष्मण सीता को नाव पर चढ़ाकर धीरे-धीरे उस पर ले जाते हैं। और मां गंगा से कहते हैं कि हे मां गंगे। मेरे नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो। इस प्रकार गंगा जी से प्रार्थना करते हुए प्रभु श्री राम को गंगा पार उतार देते हैं। प्रभु श्री राम गंगापार उतरकर केवट को नावउतराई में सोने की अंगूठी केवट देते हैं तो केवट प्रभु श्री राम के चरणों में लिपटकर कहता है कि हे प्रभु फिरति बार मोहिजो देवा सो प्रसाद मै सिर धरि लेवा। कहां कि प्रभु जब आप वन से लौटेंगे उस समय जो आप मुझे देंगे मैं उसको प्रसाद समझकर ग्रहण कर लूंगा। इसके अलावा उसने कहा कि प्रभु मैं छोटी सी नदी से आपको पर किया मैं जब आपके धाम में आऊंगा तो आप मुझे भवसागर से पार कर दीजिएगा। से उतराई नहीं लेता जब मैं छोटी सी नदी से आपको पर उतारा है मैं आपके धाम जब आऊंगा तो आप भवसागर से पार कर दीजिएगा। प्रभु श्री राम केवट के बात को सुनकर प्रसन्न हो जाते हैं और अविरल भक्ति का वरदान देकर केवट को विदा कर देते हैं। श्री राम लक्ष्मण सीता नाव से उतरकर रथ पर सवार हो भारद्वाज मुनि के आश्रम केलिए प्रस्थान करते हैं। इस लीला को देखकर दर्शक भाव विभोर होकर जय श्री राम हर हर महादेव के नारों से गूंज मान कर दिया‌।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप यंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, आदि रहे।

बच्ची की गवाही पर पिता को आजीवन कारावास

बच्ची की गवाही पर पिता को आजीवन कारावास
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 1 लाख रूपये आर्थिक दण्ड की सजा सुनायी। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिववक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बरेसर में अभियुक्त सत्येन्द्र राम शराब पीने के लिए अपने पत्नी बिन्दू देवी से पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में 8 अप्रैल 2022 को फावड़े के बेत, खुर्पी पीढ़ा से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे अभियुक्त की 6 वर्षीय पुत्री निधी के बयान पर न्यायालय ने मंगलवार को सत्येन्द्र राम को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि उनके तीन बच्चो के बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चो के मां की मृत्यु हो जाने व पिता को आजीवन कारावास की सजा हो जाने से इनके पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को निर्देश दिया कि इन तीनो बच्चो के परवरिश के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ देकर उनके शिक्षा व पालन पोषण की व्यवस्था किया जाए।

गाजीपुर के लाल को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। गाजीपुर के लाल अरुण कुमार राय ने असम में फहराया परचम,व्यवसाय के साथ साथ फिल्मी जगत में भी किया नाम रोशन।  अरुण को राष्ट्रपति ने किया राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में असम की फिल्मों और कलाकारों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस अवसर पर राज्य की सिनेमा परंपरा और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला। समारोह में राष्ट्रपति द्वारा असम की चर्चित फिल्म ‘रंगतापु 1982’ के निर्माता अरुण कुमार राय को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल असमिया सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि स्थानीय कहानियों और कलाकारों की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले गई।
मूलतः अरुण कुमार राय पुत्र स्व ओमप्रकाश राय निवासी ग्राम दहिनवर पोस्ट मछटी भांवरकोल गाजीपुर के रहने वाले हैं। अरुण का गाँव से काफी लगाव रहा है वे समय समय पर अपने गाँव आते रहते हैं। अरुण द्वारा निर्मित ‘रंगतापु 1982’ को मिला नेशनल अवॉर्ड, बयां करती है असम के दर्द-संघर्ष की कहानी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रंगतापु 1982’ के निर्माता अरुण कुमार राय को सम्मानित किया गया।

दर्द और संघर्ष की कहानी
फिल्म ‘रंगतापु 1982’ असम के 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी उन कथित अत्याचारों को सामने लाती है जो स्थानीय लोगों को अवैध प्रवासियों के हाथों सहने पड़े. हालांकि निर्देशक आदित्यम सै़किया का कहना है कि यह कोई राजनीतिक फिल्म नहीं है. ‘रंगतापु 1982’ की कथा मोरम (ऐमी बरुआह) नाम की गर्भवती महिला, और उसकी बहनें रुपाली (कल्पना कलिता) व माला (अलिश्मिता कलिता) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों बहनें एक भयावह सामूहिक दुष्कर्म के आघात से गुजर रही हैं. वहीं रफिजा (रिम्पी दास) एक अवैध प्रवासी महिला है, जो अपने ही समुदाय के पुरुषों द्वारा किए गए शोषण से पीड़ित है. इन चारों महिलाओं की पीड़ा, हिंसा और संघर्ष को फिल्म बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करती है.
असम सिनेमा को नई उड़ान
अरुण कुमार राय की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल राज्य के कलाकारों और निर्माताओं के लिए गर्व का अवसर प्रदान किया है, बल्कि असमिया सिनेमा को पूरे देश में एक नई पहचान भी दिलाई है. लंबे समय से क्षेत्रीय फिल्मों को मुख्यधारा में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि असम की मिट्टी से जुड़ी कहानियों और वहां के समाज की संवेदनाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा सकता है. सिनेमा विशेषज्ञों का मानना है कि यह जीत आने वाले वर्षों में युवा निर्देशकों, लेखकों और तकनीशियनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. इससे न केवल फिल्म निर्माण में स्थानीय स्तर पर नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि राज्य की संस्कृति, परंपरा और समकालीन चुनौतियों को भी बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का रास्ता खुलेगा.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की समस्त विभागों के योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर। उप मुख्यमंत्री उप. बृजेश पाठक के द्वारा पुलिस लाईन सभागार  में जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जनपद के समस्त विभागों की योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक पूर्व उप मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी अविनाश कुमान ने पुष्प गुच्छ एंव एक जनपद एक उत्पाद के तहत जूट वाल हैंगिग देकर स्वागत किया। बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद मे संचालित योजना/परियोजनाओ की जानकारी पी पी टी के माध्यय से दी । बैठक मे उप मुख्यमंत्री नेे जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए विभिन्न गरीब कल्याणकारी योजनाएं संचालित है।
उप मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियन्ता से पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सड़कों की लम्बाई, क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत, कार्य योजना, आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जितनी भी सड़के क्षतिग्रस्त है, उसके मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजे जाए। उन्होने लम्बित परियोजनाओं के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राथमिकता पर खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए। लंबित परियोजनाओं का संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया कि जिन परियोजनओं में देरी हो रही है अथवा कार्यदायी संस्था समय से कार्य पूरा नही कर रही है उन्हे नोटिस देते हए अग्रेतर कार्यवाही की जाए।  
 निमार्णाधीन कार्याे की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिलाधिकारी स्वयं इसकी समीक्षा करे तथा समयांतर्गत कार्य पूर्ण कराए। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि पुल के साथ-साथ सम्पर्क रोड का कार्य भी पूर्ण करें।
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन के द्वारा निर्धारित समय के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदले जाए। उन्होने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि ओवर बिलिंग की शिकायत न आने पाए,जहां आवश्यकता है ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्वि के प्रस्ताव भेजे जाएं। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कैम्प लगाकर बिल की वसूली की जाए तथा विद्युत बिल संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाए। उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने किसानों के लिए अलग फीडर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए डीबीटी, स्मार्ट क्लासेज, कायाकल्प, बाउंड्रीवाल निर्माण आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि समय से अध्यापक विद्यालय मे उपस्थित हो अभिभावकों से संवाद करते हुए नामांकन में वृद्वि लाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज अस्पताल मे ओ पी डी की अधिकतम संख्या देखकर प्रशंसा व्यक्त की। जिस पर प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज द्वारा बताया गया कि यहा जनपद बलिया, बिहार, एवं अन्य जनपदो से आकर मरीज इलाज कराते है। मुख्य चिकित्साधिकारी से सब सेंटर, स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर, सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर में विद्युत कनेक्शन इत्यादि की समीक्षा की। स्वास्थ्य केन्द्रो पर रेबीज इंजेक्शन, और एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केन्द्रो पर डॉक्टर उपस्थित रहकर इलाज करे, किसी भी पीएचसी सीएचसी पर डॉक्टर की अनुपलब्धता नहीं होनी चाहिए। उन्होने निर्देश दिया कि अस्पताल में कही भी गंदगी नही दिखे।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को को निर्देशित किया कि अस्पताल में कहीं पर भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।  इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वारा गो आश्रय स्थलों, कृषि विभाग आदि की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा से लॉ एंड ऑर्डर इत्यादि के संदर्भ में जानकारी ली गई।
बैठक मे  राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, राकेश त्रिवेदी, सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।