Category Archives: Ghazipur

डिप्टी सीएम ने प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों और ग्राहकों से की बात,जीएसटी पर जानी प्रतिक्रिया

गाजीपुर।नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म (अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार) सोमवार से लागू हो गए। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में तय जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के पहले चरण मे खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंर्पक किया। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जनपद गाजीपुर मे  पूर्वाह्न पदयात्रा कर राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग मे कारोबारी प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों और वहां मिले ग्राहकों से बात की। जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘घटी जी एस टी मिला उपहार, धन्यावद मोदी सरकार,’ कम जीएसटी का लाभ उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ,  का पोस्टर जरूर लगाएं।
‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के तहत उप मुख्यमंत्री ने पदयात्रा की और मार्ग पर स्थित कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया। उन्हें जीएसटी की घटी दरों से संबंधित एक स्टीकर दिया। साथ ही कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को जरूर दीजिए। इससे आपका कारोबार और समृद्ध होगा।
अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले एक दुकान पर  गए। यहां प्रतिष्ठान के उच्च प्रबंधन ने उनका स्वागत किया।  उप मुख्यमंत्री ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उन्होंने स्नेहिल भाव से प्रतिष्ठान प्रबन्धन से  पूछा कि जीएसटी में कितनी कमी आई है। यह बताए जाने पर कि कुछ वस्तुओ पर 12 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गया है, तथा कुछ वस्तुओ पर जी एस टी शून्य हुए हैं । उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्राहकों को कम हुई जीएसटी का फायदा जरूर दीजिए। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी कमी का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने उन्हें जीएसटी रिफॉर्म का स्टीकर देकर कहा कि सभी लोगों को जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। व्यापारियों और ग्राहकों से संपर्क और संवाद के क्रम में उन्होने जीएसटी दरों में कमी को लेकर ग्राहकों को आप लोग खुद भी जागरूक करिए। इससे ग्राहक को फायदा होगा ही, आपका भी बाजार समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दें कि उन्होंने लंबे समय से चली आ रही व्यापारियों की मांग के अनुसार जीएसटी रिफॉर्म लागू किया है। उप मुख्यमंत्री की पदयात्रा में ‘घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के खूब नारे लगे।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा. संगीता वलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व विधायक जमांनिया सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, राकेश त्रिवेदी,  पार्टी कार्यकताओं सहित जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा सहित अन्य साथ पदयात्रा में शामिल रहे।

डिप्टी सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज और महिला छात्रावास का निरीक्षण

गाजीपुर।उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक के जनपद आगमन पर राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पार्टी कार्यकताओं सहित जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा सहित अन्य द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।  
 इसके पश्चात् उप मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल, वार्ड नं0 06 मलीन बस्ती बंधवा, राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया ।
उप मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल में जाकर इमरजेंसी वार्ड, पर्ची काउण्टर, ओपीडी,दवा वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों से संवाद करते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज को निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका समुचित इलाज किया जाए। दवा वितरण कक्ष में जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गयी और निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। बाहर की दवा न लिखी जाए, रोस्टर के अनुसार नियमित बेडशीट बदली जाए। इसके साथ ही अभिलेख का रखरखाव ठीक से किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि पर्ची काउंटर की संख्या बढाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वृद्ध नागरिको, के लिए पर्ची कटाने से लेकर दवा वितरण तक अलग काउंटर बनाया जाए। अस्पताल मे मरीजो एवं उनके साथ आने वाले ब्यक्तियो के बैठने वाले स्थानो पर पंखा व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उप मुख्यमंत्री के द्वारा वार्ड नं0-6 बंधवां मलीन बस्ती का भ्रमण के दौरान उन्होने बस्ती मे स्थित बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन किया । उन्होने बस्ती मे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वार्ता की गई। बच्चों में चॉकलेट भी वितरित किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित  महिलाओ ने  सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभो को दिए जाने की बात कही गयी। जिस पर उन्होने तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता है कि सबसे अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जाए, जिसके लिए शासन प्रयासरत है।  
उप मंख्यमंत्री ने 1632.79 लाख की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास, मल्टीपर्पज हॉल तथा बास्केटबाल कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के मॉडल का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से श्रमिकों की संख्या, प्रयोग की जा रही सामग्री, कार्य की प्रगति आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करें।     इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, राकेश त्रिवेदी, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

एकदिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना,कहा….

गाजीपुर। उ प्र सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपनत्वता के भाव से मिले और समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों से संबंधित पत्रक लिए तथा उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि गाजीपुर साधारण जिला नहीं है, यह महर्षि विश्वामित्र की धरती है।यह धरती और गंगा मैया महर्षि विश्वामित्र के समय से है उनमें कोई बदलाव नही हुआ यह वही मिट्टी है जो हमें ऊर्जा प्रदान करती है और गाजीपुर ने आजादी के जमाने से अपना झंडा बुलंद रखा है।

उप मुख्यमंत्री ने सपा को जेबी पार्टी बताया और विपक्षी राजनीतिक दलों के वंशवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता सिर्फ संगठन समर्पित सेवा और निष्ठा से जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस मे ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर सबको जोड़कर चलती है। यहां प्रत्येक समाज व वर्ग का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सिखाया गया है की भारत माता का झंडा झुकने ना पाए। देश के लिए काम करने वाले लोग हैं। जबकि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के लोग देश के लिए नहीं अपने जेब के लिए काम करते हैं।

इसके हजारों उदाहरण हैं जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब तक हत्या छिनैती लूट बलात्कार और बहुत खुश हुए तो मुंबई से कलाकार बुलाकर सैफई में नाच करवाते हैं और पैसा किसका होता है गरीब जनता का ,भारतीय जनता पार्टी कभी ऐसा सोच भी नहीं सकती की सरकार सरकारी पैसे से मुंबई से कलाकार बुलाएं और नाच कराए। उन्होंने कहा कि हम सबको एकजुट होकर काम करना है। जब हम सरकार में होते हैं तो लाख परेशानियां आती हैं हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम अपने गाजीपुर के कार्यकर्ताओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेंगे और कोई समझौता होने भी नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि जन-जन को जोड़कर गाजीपुर में कमल का फूल खिलाना है आप सब विश्वास रखें सरकार आपके मनोकांक्षा पर काम करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा हमारे नेतृत्व की नजर आप सब पर हैं। उन्होंने समाचार संवाद के लोगों से बात करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय मे हृदय रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था हो गई है। पर्ची काउंटर पर जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि वहां 15 मिनट से ज्यादा का समय न लगे, ओपीडी हाल मे क्रास वेंटिलेशन या वातानुकूलित व्यवस्था करने के साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही युरोलाजी तथा एम आर आई के साथ, चिकित्सा सेवाओं में और सुदृढ़ता का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर मे रिकार्ड 5000 की ओपीडी चल रही है। सभी व्यवस्थाएं चूस्त और मजबूत है। इसके अलावा जितने भी अस्पताल जनपद मे है उनको मजबूत किया जाएगा।


जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से उप मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्रजेश पाठक को शिकायतो से सम्बन्धित पत्र भी दिए। जिस पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। भाजपा महामनिषियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और वंदेमातरम् से बैठक प्रारंभ हुई।


बैठक मे राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, बृजेंद्र राय, विजय शंकर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम ,सरोजेश सिंह, अवधेश राजभर,राजेश राजभर,श्यामराज तिवारी, जितेन्द्र पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकठा मिश्रा, विनोद अग्रवाल,अविनाश सिंह,शनि चौरसिया,अभिनव सिंह छोटू,आदि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

आजम खां की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का इजहार

गाज़ीपुर।मंगलवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां साहब की रिहाई पर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार करते हुए न्यायालय पर पूरा भरोसा जताया । जिलाध्यक्ष गोपाल ने कहा कि आज की वर्तमान भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने उमर अंसारी और आजम खां की चर्चा करते हुए उनके जमानत पर हुई रिहाई को सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं।समाजवादी पार्टी ने हमेशा से न्यायपालिका का सम्मान किया है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। इस जालिम हुकूमत ने अपने ज़ुल्म से ब्रिटानी हुकूमत को भी शर्मिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब जब इस मुल्क में तानाशाही ताकत पनपी है समाजवादियों ने अपने संघर्ष से उनके फन को कुचलने का काम किया है।
इस बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, रमेश यादव,वंश बहादुर कुशवाहा, हीरा बिंद, रामाशीष यादव, राजेश कुमार यादव, चन्द्र बली यादव संतोष यादव आदि उपस्थित थे।

बनगमन, निषाद राज मिलन, तमसा निवास का हुआ लीला मंचन

बनगमन, निषाद राज मिलन,तमसा निवास।


गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के छठवे दिन 21 सितंबर को हरिशंकरी से भगवान श्री राम का शोभा यात्रा रथ द्वारा निकाली गई जो जो पहाड़ खां स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर पहुंची। लीला के दौरान प्रभु श्री राम लक्ष्मण और सीताअपने माता-पिता की आज्ञा पाकर गुरु महर्षि वशिष्ठ के आश्रम से बन प्रदेश के लिए रवाना होते हैं। उनके साथ महर्षि वशिष्ठ और अयोध्यावासी प्रभु श्री राम के साथ वन के लिए साथ प्रस्थान करते हैं।


श्री राम लक्ष्मण सीता हरि शंकरी से चल कर महाजन टोली स्थित हरि कृष्ण दास सर्राफ के मकान के समीप रथ पर सवार होकर चल देते हैं। सबसे आगे रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी की धुन बजाते हुए बैंड बाजा चल रहा था उसके पीछे श्रद्धालु भक्तजन हर जगह रुक रुक कर भजन करते थे। श्री राम की शोभा यात्रा झुन्नुलाल चौराहा, आमघाट, राजकीय महिला महाविद्यालय, ददरी घाट चौक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआ बाग चौक होते हुए विशेश्वरगंज स्थित पहाड़खां के पोखरा के समीप श्री राम जानकी मंदिर पर जाकर समाप्त हो गया।


शोभा यात्रा में कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी रहे।

महिला पीजी कॉलेज में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मंगलवार को विकसित भारत 2047 थीम पर सीनियर वर्ग स्नातक/ परास्नातक विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन महुआबाग स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में विद्यार्थियों को 2047 तक विकसित राष्ट्र की संकल्पना से जुड़े विभिन्न मुद्दों से परिचय कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह एवं सह नोडल राजकीय महिला पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग के प्रभारी डॉ राजेश कुमार यादव रहे । कार्यक्रम में जन भारती महाविद्यालय पलवल, राजकीय महाविद्यालय गहमर, पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय सैदपुर एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 70 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके अंतर्गत छात्राओं ने 2047 तक बदलते भारत के विविध स्वरूप यथा डिजिटल क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, सुरक्षा, कृषि, राजनीति, अंतरिक्ष, कृषि आदि क्षेत्रों में भावी भारत की कल्पना को चित्रों एवं रंगों के माध्यम से उकेरने का प्रयास किया।

छात्राओं ने भविष्य के भारत में डिजिटल एवं तकनीकी उन्नति, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष तकनीक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में अतिशय सकारात्मकता प्रकट किया । छात्रों के इन पोस्टरो का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ सूर्यनाथ पांडे, सतीश कुमार सिंह एवं अशरफ अली द्वारा किया गया। निर्णायकों द्वारा रागिनी एम ए प्रथम सेमेस्टर, दीपांशी कुमारी बी ए प्रथम सेमेस्टर एवं पायल कुमारी बी ए तृतीय सेमेस्टर को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चुना गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरविंद कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी, कुश राय जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, आदि ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजन एवं समन्वय के रूप में डॉ राजेश कुमार यादव, एवं प्रबंधन में डॉ शिव कुमार, डॉ आनंद चौधरी, डॉ पीयूष सिंह की प्रमुख भूमिका रही जबकि पंजीकरण का दायित्व डॉ शैलेंद्र यादव, डॉ संगीता, डॉ नेहा, डॉ हरेंद्र यादव ने निर्वहन किया।

डॉ मनीष सोनकर, डॉ हसीन अहमद, डॉ शिल्पी राय, डॉ ओम शिवानी, डॉ इकलाख खान, डॉ गजनफर सईद ने कक्ष निरीक्षण का दायित्व निभाया। कार्यक्रम में डॉ सारिका सिंह, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ शशिकला जायसवाल, डॉ सर्वेश कुमार सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की हैं रीढ़:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत की अनुशंसा पर बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 सदस्यों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र द्वारा जानकारी दी है। सांसद डा.संगीता बलवंत द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों में से 8 सदस्यों को समिति में स्थान दिया गया है। जिनमें मनोज बिंद (करंडा मंडल प्रभारी भाजपा ), हरेंद्र यादव(पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा), किरन सिंह(जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा), कमला गिरी( भाजपा सक्रिय सदस्य), उमेश चन्द्र दुबे(पूर्व मंडल अध्यक्ष) , रंजीत कुमार(अनु. मोर्चा जिला मंत्री), राघवेंद्र सिंह(मंडल उपाध्यक्ष) एवं विकास बलवंत( भाजपा सक्रिय सदस्य) शामिल हैं।
सांसद डा. संगीता बलवंत ने नामित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि, दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की रीढ़ हैं। बीएसएनएल टीएसी में हमारे क्षेत्र के सदस्यों की भागीदारी से गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएँ और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही होगी।

सिविल बार की सचिव ज्योत्सना विहिप मातृशक्ति व रीमा खरवार दुर्गा वाहिनी की बनी जिला संयोजिका

सिविल बार की सचिव ज्योत्सना विहिप मातृशक्ति व रीमा खरवार दुर्गा वाहिनी की बनी जिला संयोजिका

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद का जिला बैठक माधव विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित हुआ। बैठक में गाजीपुर के जनार्दन प्रांत उपाध्यक्ष की उपस्थिति मे बैठक मे उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भविष्य मे आने वाली योजनाओं के विषय में चर्चा की गयी। बैठक में कुछ नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें आनंद तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, ज्योत्सना श्रीवास्तव जिला संयोजिका मातृशक्ति, रीमा खरवार दुर्गा वहिनी जिला संयोजिका, दयाशंकर जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रमुख अधिवक्ता प्रकोष्ठ राजेश श्रीवास्तव, जिला सह सेवा प्रमुख अरुण कुमार चुन्नू, विरनो प्रखंड, भांवरकोल प्रखंड और सदर प्रखंड की घोषणा की गयी। उपस्थिति पदाधिकारीगण में जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला सहमंत्री ओमप्रकाश, प्रदीप, सह प्रमुख गौ रक्षा सतेंद्र, सेवा प्रमुख अनिल स्वामी, सह प्रमुख अजय सिंहा अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अर्चक पुरोहित बलदेव, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, नगर उपाध्यक्ष रामाशीष मौर्या, अविनाश तिवारी जिला विद्यार्थी प्रमुख,अंकित तिवारी जिला सुरक्षा प्रमुख, राजेश नगर उपाध्यक्ष, साधना यादव कार्यकर्ता, आदित्य राय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन श्रीवास्तव व संचालन आचार्य पद्धति सह मंत्री द्वारा कराया गया संचालन जिला मंत्री ने किया।

अधिशासी अभियंता ने किया पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क,अधिशासी अभियंता ने किया पंडालों का निरीक्षण

गाजीपुर नगर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने सोमवार को नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों के आसपास लगाए गए विद्युत पोल, तारों और कनेक्शन की भी बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने पूजा समितियों को सुरक्षित विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और जहां-जहां सुधार की जरूरत है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

फल भोजन वितरित कर मनाया छात्र नेता फ़हद ने अपना जन्मदिन

गाजीपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को छात्र नेता व समाजसेवी फ़हद वहीद फ़ैज़ के जन्मोत्सव पर समर्थकों द्वारा ज़िला महिला अस्पताल में फल दूध रक्तदान आदि करके मनाया गया। इस दौरान रोडवेज़ रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर भोजन वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर फ़हद ने कहा कि मैं आपका भाई आपका बेटा जीवन के आख़िरी छोर तक ग़रीब पीड़ित शोषित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

समाजसेवी छात्र नेता फ़हद वहीद ने कहा कि ये लोगों का प्यार सम्मान है कि मेरे द्वारा दृढ़ता से बिना विचलित हुए अग्रिम रहते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।


निश्चित रूप से जब भी किसी जरूरतमंद को मेरी आवश्यकता रहेगी हम हमारी टीम तैयार रहेगें। जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल मोनू नोमानी, मुलायम यादव, हैप्पी राय, प्रिंस अग्रहरी, तस्लीम खान, सुनील गुप्ता, इज़हार फ़ारूकी, जयमुरत यादव, इरशाद अहमद, अंकुर पांडे, देव सिंह आदि उपस्थित रहें।