गाजीपुर।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस 2025 के अवसर पर सर्पदंश पखवाड़ा 19 से 28 सितंबर 2025 तक मनाया जाना है। जिसे आम जनमानस के हितों को देखते हुए जनपदवासियों को साप के काटने से क्या करे, क्या न करें की जानकारी दी। सर्पदंश के समय क्या करें के बारे में बताया कि सर्पदंश होने पर व्यक्ति को आश्वस्त करें और शांत रहें, धीरे-धीरे साँप से दूर हो जाएं, घाव वाले अंग को स्थिर रखें (न हिलाएँ) यदि सर्पदंश वाली जगह पर किसी प्रकार का आभूषण, जूते, अंगूठी, घड़ी या तंग कपड़ा है तो निकाल दें। पीड़ित को स्ट्रेचर पर बाई करवट लिटाएं, दाहिना पैर मुड़ा हुआ हो और हाथ से चेहरे को सहारा दें। पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नज़दीकी अस्पताल लेकर जाएं।
क्या न करें की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित को अत्यधिक दबाव या घबराहट न होने दें। साँप पर हमला करने या उसे मारने की कोशिश ना करें। यदि आप ऐसा करेंगे तो साँप अपने बचाव में आपको काट सकता है। सर्पदंश वाले घाव को न काटें और न ही घाव पर सर्प विषरोधी इंजेक्शन या दवाई लगाएँ। घाव को बांध कर रक्त संचार रोकने का प्रयास न करें। रोगी को पीठ के बल न लिटाए इससे वायुमार्ग में रुकावट हो सकती हैं। पारंपरिक तरीको से उपचार करनें का प्रयास न करें।
उन्होने बताया कि सावधानी और सतर्कता अपनाएं स्वयं को सर्पदंश के खतरे से बचाने की जानकारी दी। अनजाने में सांप पर पैर रखने से बचें, अंधेरे में बिना टॉर्च बाहर न जाएं, कम रोशनी वाले घर, शौचालय, या पार्किंग में सतर्क रहें, खुले में शौच न करें, सुरक्षित शौचालय का उपयोग करें, बिना मच्छरदानी के जमीन पर न सोए, नंगे पांव खेतों या बागवानी में जाने से बचें, तालाबों और नदियों में नहाने या कपड़े धोते समय सावधानी बरतें तभी जाकर आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा। इस जागरूकता अभियान को सुचारू रखने के लिए नियमानुसार गतिविधिया आयोजित किए जाने है जिसमें स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का प्रशिक्षण, सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता, सामुदायिक भागीदारी, हितधारक बैंठके, चर्चाओं, गोष्ठियों व्याख्यानों, वाद-विवाद हेतु आदि विषय के माध्यम से जागरूक किया जाना है।
Category Archives: Ghazipur
सरिता अग्रवाल ने किया भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन,आगंतुकों को खूब मिली योजनाओं की जानकारी
कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र,चहुंओर योजनाओं की जानकारी से भरपूर
विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान के तहत आमजन ने दिए अपने सुझाव, आगंतुकों को खूब मिली योजनाओं की जानकारी
02 अक्तूबर तक आयोजित सेवा पर्व प्रदर्शनी में विकसित होते प्रदेश की झलक देख सकेंगे लोग



गाजीपुर।सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी 18 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चलेगी, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरान्त समस्त जनप्रतिनिधियो, आगन्तुको, गणमान्य नागरिको के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया । प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है।
जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी 18 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होगी । इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं सभी आकर योजनाओं की जानकारी ले सकते है एवं विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव भी दे सकते है। प्रदर्शनी में प्रत्येक कॉर्नर पर योजनाओं की भरपूर जानकारी दी गई है। यहां आकर लोग विकसित बनने की ओर अग्रसर भारत की जीवंत तस्वीर देख सकेंगे और निश्चित ही एक मजबूत प्रेरणा लेकर लौटेंगे। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, किसान और विद्यार्थी इस प्रदर्शनी मे अपनी तस्वीरें लेकर जागरूकता अभियान का संदेश सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। उद्घाटन के पश्चात् कलेक्ट्रेट परिसर में अतिथियों एवं आगतुको को सर्पगंधा का पौध भेट स्वरूप दिया गया।
प्रर्दशनी मे हर दिन सैकड़ों आगंतुकों को सूचना विभाग की “संदेश” पत्रिका वितरित की जाएगी। जिससे योजनाओं की व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुंच रही है। यह प्रदर्शनी आने वाले दिनों में भी जनहितकारी रूप में युवाओं, किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनी रहेगी। प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, वृजेन्द्र राय, प्रो0 शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, राजन प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 शैलेन्द्र राम, दयाशंकर पांडेय,अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह, शशिकांत शर्मा, बीके त्रिवेदी, पंचदेव गौड, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
धनुष मुकुट पूजन नारद मोह रामजन्म लीला
धनुष मुकुट पूजन नारद मोह रामजन्म लीला







गाजीपुर।अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में हरिशंकरी राम सिंहासन पर 17 सितम्बर बुधवार की शाम 7:00 बजे सदर विधायक जैकिशन साहू द्वारा वेद मंत्रों च्चारण के साथ धनुष मुकुट का पूजन किया गया। इसके बाद कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री, लक्ष्मी नारायन, उपमंत्री पंडित लवकुमार त्रिवेदी, मेला प्रबन्धक मनोज कुमार तिवारी, उपमेला प्रबन्धक मयंक तिवारी तथा वरूण अग्रवाल, कमलेश सिंह उर्फ लाला ने आरती किया। इसके बाद वंदे वाणी विनायकौ आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारो द्वारा मंच पर नारद मोह का लीला दर्शाया गया, एक बार देवर्षि नारद भ्रमण के दौरान एक सुन्दर स्थान पर बैठकर ध्यान मग्न हुए, इसी बीच देवराज इन्द्र को पता चला कि नारद जी समाधि लगाकर बैठे है वे कामदेव को भेजकर नारद जी के समाधि को भंग करने का आदेश देते है। काम देव नारद जी की समाधि भंग करने के लिए काफी कोशिश करते है, फिर भी नारद जी के ऊपर इसका कोई असर नही होता है। अंत में कामदेव हार करके नारद जी के चरणो में दण्डवत करते है। जब नारद जी समाधि से बाहर आये तो उन्होंने काम देव को समझा बुझाकर इन्द्र के पास वापस जाने के लिए आदेश दे देते है। इसी बात को लेकर नारद जी को अहंकार पैदा हो गया वे ब्रहृ्रमा तथा शिव के पास जा करके कामदेव पर विजय प्राप्त करने का संदेश सुनाते है, दोनो देवताओ ने कहा कि हे नारद इस बात को विष्णु जी से मत कहना। परन्तु नारद जी माने नही वे जा करके विष्णु जी से सारी बाते बतला दी विष्णु जी अपने लीला के माध्यम से श्रीनिवासपुर नगर बसाया, वहाँ के राजा शील निधि राजा ने अपने पुत्री विश्व मोहिनी का स्वयंवर रचाया था, घुमते हुए नारद जी श्रीनिवासपुर पहुँचते है वहाँ सजावट देख करके शील निधि के दूतों से पूछते है यह नगर क्यो सजा है, क्या बात है, दूतो ने नारद जी को बताया कि शील निधि की पुत्री विश्व मोहिनी का स्वयंबर है। नारद जी स्वयम्बर में पहुँच जाते है, शील निधि राजा ने देवर्षि नारद को सम्मानपूर्वक स्वयंवर में ले जा करके एक आसन पर बैठाया और अपनी पुत्री के भाग्य के बारे में पूछते है नारद जी ज्यों ही विश्व मोहिनी का हाथ देखते है इसके बाद वे तुरन्त खुश होकर विष्णु जी के पास जाकर कहते है कि हे नाथ आपन रूप देहूं प्रभु मोही आनि भांति नाहि पावो ओही। हे प्रभु आप कृपा करके अपना रूप मुझे देने की कृपा करें जिससे मैं विश्व मोहिनी से स्वयम्वर रचा सकूं। भगवान विष्णु नारद जी के मोह को भंग करने के लिए उन्होंने बंद का रूप दे डाला नारद जी बंदर का रूप लेकर स्वयम्बर में पहुँचते है, उधर विश्व मोहिनी वर माला लिये स्वयम्बर में विचरण करती है इसी बीच भगवान विष्णु वहाँ उपस्थित होते है और विश्व मोहिनी से जयमाल डलवाकर अपनी धाम के लिए प्रस्थान कर जाते है। इस दृश्य कोे देखकर नारद जी हताश हो गये और दूतों से पूछा कि विश्व मोहिनी किसकेे गले में वर माला डाली है दूतो ने कहा कि महाराज श्री हरि विष्णु के गले मे विश्व मोहिनी ने वर माला डाला है। अब नारद जी क्रोधित होकर विष्णु जी के पास जाकर श्राप देते है। जब नारद जी के ऊपर से मोह रूपी पर्दा उठा तोवे जा करके विष्णु जी से क्षमा याचना करते है। विष्णु जी ने देवर्षि नारद जी को समझाते हुए कहा कि हे नारद जी आप जा करके शिव के नाम का जाप करे वहां मेरी माया आपको नही सतायेंगी। इसी क्रम में लीला के दौरान अयोध्या के चक्रवर्ती महाराज दशरथ पुत्र की कामना को लेकर चिन्तित बैठे थे अचानक उनके मंत्री सुमन्त जी ने चिंता का कारण पूछा महाराज दशरथ ने कहा कि मेरे बाद वंश चलाने वाला कोई नही है। इसी कारण चिन्तित हूँ। मंत्री सुमेत ने कहा कि महाराज इस बात को ले करकेे गुरू वशिष्ठ के पास जा करके अपना दुःख-सुख सुनाइये मंत्री सुमन्त के कहने पर महाराज दशरथ गुरू वशिष्ठ के पास जा करके सारा दुःख बताते है महाराज दशरथ के बात को सुन कर गुरू वशिष्ठ ने कहा महाराज आप एक पुत्र के लिए तरस रहे है मैं तो समझता हूँ कि आपको चार पुत्रों की प्राप्ति होगी। अतः आप पुत्र कामेश की यज्ञ की व्यवस्था करे और श्रृंग ऋषि को बुलाकर यज्ञ करावे। महाराज ने गुरू के आदेशानुसार पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवातेे है यज्ञ कुण्ड से अग्नि देव प्रकट होकर कटोरे भरे खीर महाराज दशरथ को दिया और बताया कि इस खीर को रानियो में विभाजित कर दीजियेगा महाराज दशरथ ने वैसा ही किया जैसा अग्नि देव ने बताया था। महाराज दशरथ ने कटोरे भरे खीर को महारानी कौशल्या को दिया कौशल्या और कैकेयी ने अपने-अपने हिस्से का भाग सुमित्रा को दिया खीर खाने के बाद प्रभु श्रीराम का प्रभार होते है इसके बाद कैकेयी से भरत सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रु जन्म लेते है। उधर कौशल्या माँ ने प्रभु श्रीराम केे चतुर्भुज रूप को देख करके स्तुति करती है भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। अन्त में उन्होंने कहा कि प्रभु इतना विशाल रूप में आप हमारे गर्भ से उत्पन्न हुए है। अतः आप बालक का रूप धारण मेरे गोद में खेले। माता के बात को सुन कर प्रभु श्रीराम बालक के रूप में हो करके माता के गोद में खेलने लगते है।
इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डा0 गोपाल जी पाण्डेय पूर्व प्रवक्ता, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, संयुक्त मंत्री लक्ष्मीनारायन, उपमंत्री पण्डित लवकुमार त्रिवेदी उर्फ बड़े महाराज, प्रबन्धक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अजय कुमार पाठक, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अशोक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पण्डित कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, रामसिंह यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, जैकिशन साहू, आमिर अली आदि रहे।
सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य झाँकी का प्रदर्शन
सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य झाँकी का प्रदर्शन
गाजीपुर। सदगुरुदेव व सतपाल महाराज के जन्मोत्सव गुरुवार को मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मे श्रध्दालुओं के माध्यम से भव्य झाँकी एवं शोभायात्रा का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात, महात्मा सुखियानंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा मे महिलाओ व पुरुषो ने इस पावन जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के रेलवे प्रशिक्षण केंद्र स्थित हंसयोग आश्रम से प्रारंभ होकर ओपियम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, पावरहाउस, झुन्नूलाल चौराहा होते हुए कारगिल मार्केट होते हुए पुनः आश्रम पर आकर समापन हुआ।

इस शोभायात्रा मे सतपाल महाराज के साथ साथ देश की महान विभूतियो स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, अहिल्याबाई जैसे विदुषियो के बडे बडे कटआफ से सुसज्जित शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा के अवसर पर महात्मा सुखियानन्द ने बताया की यह शोभायात्रा 1 सितंबर से 21 सितंबर तक सद्भावना यात्रा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ ही सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाज में राष्ट्रीय एकता सद्भावना भाईचारा की स्थापना के लिए सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया जा रहा है।

आश्रम में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तथा सामान्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर , दिव्यांग जनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी सारथानन्द, दयावती बाई, गोपालजी लाल श्रीवास्तव, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, जिला प्रधान उमेश, एडवोकेट रामयश यादव, एडवोकेट सुधाकर राय, सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम के प्रभारी सुखिया आनंद ने बताया कि जब जब धरा पर अत्याचारियों का बोल बाला होता है, मानव दिशाहीन होकर भटकने लगता है तब मानव का मार्गदर्शन करने के लिए सत्पुरुष सदगुरू रुप धारणकर आते हैं। मानव को अध्यात्मिक ज्ञान देकर उसकी सोई हुई चेतना को जगाते हैं। उन्होंने कहा कि जो सदगुरू के बताए मार्ग पर चलता है उसका उद्धार हो जाता है। सतपाल महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानवता के सेवा के लिए समर्पित है।हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा दयावंती बाई जी ने बताया कि सत्संग ही वह माध्यम है जिससे परमात्मा से प्रीति होती है और बिना परमात्मा के प्रेम के यह जीवन शून्य है। परमात्मा का ज्ञान गुरु के ही माध्यम से होता है।

इस अवसर पर तरुणदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, राजदेव यादव, किशोर यादव, संजीव गुप्ता, उमेश सिंह, संतोष कुमार गुप्ता,विपिन बिहारी, अमरनाथ तिवारी, छोटे लाल सिंह, अमरनाथ पाल,
डा.कुशुमलता, माधुरी सिंह सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 किलो का लड्डू बांटकर मनाया जन्मदिन



गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वा जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में धुम धाम से 75 मिट्टी के दीप प्रज्वलित कर,75 किलो का लड्डू बांटकर मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि आज सृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती तथा भारत के नव निर्माता युग पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है यह जन्मदिन सिर्फ एक संयोग नही बल्कि कर्म प्रधान विशेषता की धारिता है । भगवान विश्वकर्मा ने अगर सृष्टि की संरचना मे भारत का निर्माण किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस भारत भूमि को सजाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व के भारत और आज 2025 के भारत मे साफ अंतर दिखाई दे रहा है और उस विशेषता भरे अंतर को स्थापित करने मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश के सम्मान और गौरव को बढ़ाया वही भारत के लोगों को आंतरिक रूप से मजबूत भी किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए लोगों से आवाहन किया कि विकसित भारत के निर्माण में हमारा एक-एक पल उपयोगी हो यह हमारा आज के दिन का संकल्प होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि 2014 से लगातार देश की तस्वीर और तकदीर दोनो को तेज गति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बदला जा रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों के कल्याण की कार्य योजना के निमित्त हमारे प्रधानमंत्री ने अथक प्रयास किया है अगर यह प्रयास पूर्व की सरकारो द्वारा किया गया होता तो आज भारत विकासशील नहीं बल्कि विकसित भारत कहलाता।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि यह जन्मदिन एक प्रधानमंत्री का जन्म दिन नहीं बल्कि देश के लिए असाधारण काम करने वाले युग पुरुष का जन्मदिन है।बृजेन्द्र राय ने कहा कि स्वच्छता को जनांदोलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कि देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को शक्ति सम्पन्न बनाया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष राम व विनीत शर्मा ने सोहर गीत से सबको आनंदित कर दिया। जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कार्यालय कर्मचारी हर्ष कुशवाहा के हाथो 75 किलो लड्डू को कटवाकर बटवाया आज हर्ष कुशवाहा का भी जन्मदिन था ।75 मिट्टी के दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दीर्घायु स्वस्थ समृद्ध जीवन की प्रार्थना करते हुए बधाई दी गई।
इस अवसर पर प्रो शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय,अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, पूनम मौर्या, साधना राय ,राजन प्रजापति, विश्व प्रकाश अकेला,सशांक राय, रासबिहारी राय, सुरेश बिन्द, लालसा राजभर, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया टूल किट और डेमो चेक का वितरण




गाजीपुर।सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत टूल किट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सुना व देखा गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष नगर पालिका एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित लाभार्थीयों को टूल किट एवं डेमो चेक का वितरण किया गया। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2018 में पारम्परिक कारीगरों यथा-दर्जी, नाई, लोहार, बढ़ई, सोनार, मोची, राजमिस्त्री, कुम्हार, टोकरी बुनकर एवं हलवाई का कौशल उन्नयन करते हुए टूलकिट प्रदान कर रोजगार से जोड़ने के लिए चलाई गयी है। अब तक विभिन्न ट्रेडों में कुल 6475 कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ-साथ टूलकिट प्रदान कर रोजगार मुहैया कराया गया है। उक्त योजना में वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक 31 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में रू0 102.72 लाख रूपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 08 लाभार्थियों को 55.65 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत 05 लाभार्थियों 88.00 लाख रूपये एवं मुद्रा योजनान्तर्गत 01 लाभार्थी को 2.00 लाख रूपये ऋण बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार विगत 03 वर्षों में 45 लाभार्थियों को कुल 248.37 लाख रूपये ऋण प्रदान किया गया है।
डीएम ने की किसान दिवस की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार अध्यक्षता किसान दिवस की बैठक विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुआ। बैठक उप निदेशक कृषि द्वारा पिछली किसान दिवस के बैठक कार्यवृत्ति एवं परिपालन आख्या विस्तारपूर्वक पढ़ा गया ।बैठक मे जिलाधिकारी ने जनपद मे लंम्पी रोग से बचाव हेतु अधिक से अधिक पशुओ का टीकाकरण एवं पर्याप्त मात्रा मे वैक्सिन की उपलब्धता सुनिश्चत कराने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिको देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को टीकाकरण की निरन्तर समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक मे जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष मे जितने क्रय केन्द्र संचालित थे वे क्रय केन्द्र इस वर्ष भी संचालित रहेंगे। इस पर कृषक विनोद राय खरडीहा द्वारा बताया गया कि हमारे यहां क्रय 12 से 14 किमी दूर होने के वजह से दिक्कतें आती है इसलिए ग्राम गोड़उर क्रय केन्द्र बनाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होने किसानो को फसल प्रबन्धन (पराली न जलाने के सम्बन्ध मे) प्रशिक्षण हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण एवं जनपद के 1238 पंचायतो के माध्यम से किसानो को फसल अवशेष न जलाने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया।
कृषक अनूप राय रेतवतीपुर ने कहा कि पिछले वर्ष धान 60 कुन्तल प्रति हे0 की उपज की दर से खरीद हुई थी इस वर्ष भी इसी उपज दर पर खरीदारी हेतु अनुरोघ किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि धान का औसत उपज 45 कुन्तल प्रति हे0 है, उन्होने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को किसानो की सुविधानुसार क्रय केन्द्र मे परिवर्तन करने का निर्देश दिया । इसके साथ ही ए पी ओ के माध्यम से तथा कम्बाइन हार्वेस्टर के मालिको को अभियान जलाकर जागरूक किया जाए। उन्होने कहा कि फसल प्रबन्धन के यंत्रो स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्रा चापर, बेलर, जीरो टिल कम फर्टीड्रील, रिवर्सेवल मोल्ड बोल्ड प्लाउ इत्यादि का प्रयोग किया जाए, बेस्ट डिकम्पोजर एवं यूरिया का प्रयोग फसल अवशेष सड़ाने मे किया जाए। यदि कोई कम्बाईन हार्वेस्टर बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के चलते पाया गया तो गाड़ी सीज होगी और यदि किसान फसल अवशेष जलाता है तो उसके विरूद्ध अर्थ दण्ड तथा कार्यवाही की जाएगी।
कृषक अंजू चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि मलेडी माइनर अम्माटारी तक जाकर टेल समाप्त हो गया है जिससे सिचाई मे समस्या आ रही है, कृषय संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित रूप से लावा-छावा माइनर की सफाई का अनुरोध किया गया। कृषक कृष्णानंद राय डेढगांवा द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा नदी का पानी निकलने हेतु उधरनपुर बडौरा मार्ग पर स्थित पुलिया बंद कर दिया गया है। जिससे पानी निकलने मे समस्या उत्पन्न हो रही है ,पुलिया नवनिर्माण कराने का अनुरोध किया गया।
बैठक मे नगर विभाग द्वारा बताया गया कि नहर मे पानी की सप्लाई माह अक्टूबर मे बंद हो जाएगा तथा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य सील्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि सफाई का कार्य प्रारम्भ टेल से अपर माईनर तक सही व समय पर कराने का निर्देश दिया । कृषक अमर यादव ने सैदपुर द्वारा नारी पचदेवरा, धरौली मे साधन सहकारी समिति बनाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान बन्धुओ से फसल बीमा कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने बैठक मे समस्त किसान बन्धु की समस्याओ को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण का संबंधित अधिकारियेां को निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण, किसान बन्धु उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम का हुआ आयोजन,सपना सिंह ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। शासन के आदेश व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम मे ‘‘सेवा पखवाड़ा के स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार‘‘ के तहत स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया । जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा राजकीय प्लेस आफ सेफ्टी/राजकीय बाल गृह किशोर के प्रांगण मे स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे पौधरोपण किया गया। जिसमे उनके साथ चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह, हब को-आर्डिनेटर नेहा राय, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, बाल संरक्षण इकाई से गीता श्रीवास्तव, संजय यादव वरिष्ठ लिपिक रामचल मौर्या, प्रभारी अधीक्षक बाल गृह अनिल राय, केयर टेकर आदि सभी लोग शामिल रहें। साथ ही साथ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा राजकीय बाल गृह किशोर का निरिक्षण भी किया गया।
सद्भावना यात्रा के बाद निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित,300 से अधिक मरीजों का चेकअप,हुआ निशुल्क दवा वितरण



गाजीपुर।परम पूज्य सद्गुरूदेव सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष और विश्व के विभिन्न देशों में 1 सितंबर से 21 सितंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सद्भावना जनजागरण यात्राएं, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और सामाजिक-आध्यात्मिक गतिविधियाँ शामिल हैं।
ग़ाज़ीपुर में 17 सितंबर को प्रातः काल श्री हंसयोग आश्रम, कचहरी रोड, महुआबाग गाजीपुर में आयोजित की गई।
सद्भावना यात्रा के बाद निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ बीती सिंह और डॉ स्वतंत्र सिंह ने 300 से अधिक मरीजों का चेकअप और निशुल्क शुगर की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई।सद्भावना सत्संग समारोह दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मधु,अंजली,सनी,रामा फ्लैक्स के डायरेक्टर विनीत इन सभी लोगों के सहयोग से कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान



गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस अवसर पर आज से शुरू सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया।नगर के मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के परिसर में एवं कपूरपुर शक्ति केंद्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में पूर्व जिलध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया । पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश आज आम आदमी के जीवन में नई ऊर्जा के साथ सुगम जीवन यापन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
आज के इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, सुमित तिवारी, नंदू कुशवाहा, अविनाश सिंह, शशांक राय, आनंद गुप्ता, अनुराग राय, हर्ष सिंह, प्रिंस शाश्वत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।