Category Archives: Ghazipur

सीएम योगी ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से किया हवाई सर्वेक्षण

सीएम का निर्देश,बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा

बाढ़ प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराया जाए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा:योगी आदित्यनाथ

गाजीपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है, आपदा की इस घड़ी में किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने मवेशियों के चारे, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में दवाओं, एंटी स्नेक वैनम और एंटी रैबिज टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों को और तेज़ करने तथा बाढ़ पीड़ितों को तुरंत सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।

महिला पीजी कॉलेज की सैकड़ो छात्राओं को मिला टैबलेट, खिल उठे चेहरे

गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सत्र 2024-25 की छात्राओं को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुल अर्ह 495 छात्राओं में से 482 छात्राओं ने उपस्थित होकर अपने टैबलेट प्राप्त किया। अवशेष 13 छात्राएं भी 30 अगस्त 2025 तक अपना टैबलेट महाविद्यालय से प्राप्त कर लें। अन्यथा उनका टैबलेट संबंधित विभाग को वापस कर दिया जाएगा और इसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित छात्रा का होगा।


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने मुख्य शास्ता डॉ संगीता, डिजी शक्ति के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ निरंजन यादव और महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार की उपस्थिति में छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने छात्राओं को इस डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करने का आवाहन किया।

मालती यादव, दीक्षा यादव, अंजलि चौरसिया, दीक्षा सिंह, चांदनी कुशवाहा, बिंदु विश्वकर्मा, प्रमिला, रंजू पांडे, सानिया परवीन आदि छात्राओं ने टैबलेट पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टैबलेट की कमी के कारण पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब टैबलेट पाकर अपने लक्ष्य की ओर अधिक उत्साह से अग्रसर हो सकेंगी।

महाविद्यालय के डिजीशक्ति पोर्टल के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी ने कहा कि टैबलेट पा जाने से ये छात्राएं न केवल अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगी वरन तकनीकी कौशल से रोजगार प्राप्ति में भी ज्यादा सक्षम हो सकेंगी । छात्राओं को टैबलेट वितरण में महाविद्यालय के डॉ गजनफर सईद, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ राजेश यादव, डॉ नेहा कुमारी आदि प्राध्यापक गण तथा कार्यालय सहायक श्री राहुल राव, जबीउल्लाह, मणिंद्र यादव, अंजनी कुमार, तेज प्रताप आदि का प्रबंधन सराहनीय रहा।

धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा पत्रक, किया मांग


गाजीपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को सरजू पांडे पार्क में जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा गया। कैंप कार्यालय सकलेनाबाद उत्तर प्रदेश में एवं जनपद में पढ़ते हुए अपराध एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता की गई। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जनपद के अंदर पूरे किसान परेशान है। समय से साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वर्तमान सरकार का हवा हवाई वादा बीफल हो रहा है। जनपद में पूरी सड़के गड्ढा में तब्दील हो गई। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा समाजसेवि कुंवर वीरेंद्र सिंह को अपमानित किया गया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया इसकी जांच हो और प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए नहीं तो हम कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। सुनील राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ ईन ऑर्डर ध्वस्त है , योगी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पूरे प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। जनपद में भी आए दिन अपराध की घटनाएं होती रहती है। इसमें प्रदेश सरकार धर्म और जाति पूछ कर अपराधियों की पहचान करती है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है जंगल राज हो गया है।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि इस सरकार में किसान मजदूर नौजवान गरीब सब लोग परेशान है। आज पूरा जनपद बाढ़ की चपेट में है लेकिन शासन से कोई राहत सामग्री समय से मुहैया नहीं कराया जा रहा है। किसान की समस्या खाद की है इसको भी समय से उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार अपने वादे से मुकर गई। हम कांग्रेस जन जनता के साथ हैं। उनकी लड़ाई को लड़ते रहेंगे चाहे इसके लिए जेल भी जाना होगा तो हम जाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि हम किसी भी सूरत में किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। गाजीपुर जनपद में जिस तरह समाजसेवीयो के साथ घटना हो रही है यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ,भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी सरकार है, नौजवान विरोधी सरकार है महिला विरोधी है , वर्तमान सरकार में किसी भी व्यक्ति का भला होने वाला है नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रिका सिंह राजेश गुप्ता हामिद अली सदानंद गुप्ता राशिद भाई रईस अहमद जेपी पांडे
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश्वर प्रसाद शर्मा सतीश उपाध्याय शंभू कुशवाहा महबूब निशा उषा चतुर्वेदी सीमा विश्वकर्मा कृष्णानंद तिवारी सतिराम सिंह अखिलेश यादव राघवेंद्र चौबे सबीबुल हसन सुधांशु तिवारी धर्मेंद्र कुमार दिव्यांशु पांडे मंगल यादव पुष्पा देवी किरण देवी अब्दुल हसन आशुतोष श्रीवास्तव राजेश उपाध्याय चंद्रशेखर कुमार देवेंद्र कुमार सिंह अब्दुल्ला मास्टर गुलवास यादव फैजान जी आदि लोग उपस्थित रहे ।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक एंव उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया, उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी ने बाढ़ से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने शेरपुर, तुलसीपुर, लखनचंदपुर, महबलपुर, तथा उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया ने बाढ प्रभावित गांव मलसा, उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने बाढ प्रभावित ग्राम अठहठा का निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर के अभी तक प्रभावित 07 ग्राम बाढ से प्रभावित है जिसके सम्पर्क मार्ग पानी आ जाने के कारण प्रभावित हुए है। सम्पर्क मार्ग में पानी आ जाने के कारण नौकाओं का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। उक्त बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव हेतु कार्ययोजना बनाई गयी है, जिसका क्रियान्वयन प्रारम्भ हो गया है। जनपद मुख्यालय में बाढ कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर-05482224041, 9454417103 है, प्रभावित क्षेत्रो मे बाढ़ चौकियां व बाढ़ शरणालय क्रियाशील है। बाढ़ चौकियों व बाढ़ शरणालयों में मूलभूत सुविधाओं- स्वच्छ पेय जल, विद्युत शौचालय, भोजन, गद्दों, जनरेटर आदि की व्यवस्था की गयी है। चिकित्सीय उपचार हेतु चिकित्सक व पशु चिकित्सक आवश्यक दवाओं के साथ शरणालयों में उपस्थित है। पशुओं के लिये चारा/भूसा की व्यवस्था की गयी है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, ,खाद्य-रसद विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर ।सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के करकमलो द्वारा लखनऊ स्थित मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम गोमती नगर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सहायक खेल प्रशिक्षको को नियुक्ति पत्र वितरण एवं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसका लाईव प्रसारण एल ई डी के माध्यम से जनपद गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम प्रांगण मे मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत एंव अन्य विशिष्ट अतिथियों, खिलाड़ियो, आगन्तुको के उपस्थिति मे देखा व सुना गया। इस दौरान स्टेडियम मे उपस्थित लोगो ने मुख्य मंत्री द्वारा खेल दिवस पर दिलाई गयी ‘‘फिट इण्डिया शपथ‘‘ को दोहराया गया।
जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 29-08-2025 से 31-08-2025 तक हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादुगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन कराया गया। 29 अगस्त 2025 को स्व0 (दादा) मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। हॉकी प्रतियोगिता बृजेश कुमार हॉकी प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसमें जनपद के कुल 08 टीमो ने प्रतिभाग किया, इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच करमपुर बनाम भुजहुआ के मध्य खेला गया जिसमें भुजहुआ 1-0 से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह बनाई, दुसरा सेमीफाईनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम अठगावॉ के मध्य खेला गया जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 2-0 से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह बनायी, इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम भुजहुआ के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 4-0 से विजयी होकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया ।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने स्व0 (दादा) ध्यानचन्द्र की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने स्व0 (दादा) मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमी, व आगन्तुको को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए खिलाड़ियो को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करने हेतु शुभकामना दी। उन्होने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसी खिलाड़ी युगो में एक पैदा होते हैं। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वह भारत के लिए ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक लाकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किए थे। आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राष्ट्रीय खेल का शुभारम्भ किया है हमे गर्व महसूस होता है कि जब हमारी सरकार खेल के प्रति इतना रूचि रखते हुए बच्चो के लिए कार्य करती है तो इस प्रदेश के लोगो को मस्तक गर्व से उंचा उठ जाता है हमे एक ऐसे मुख्यमंत्री मिले जो हर तरफ ध्यान देते है। आज उन्होने ‘‘फिट इण्डिया शपथ‘‘ दिलाई जिससे बच्चे फिट रहेगे तो हमारा प्रदेश भी फिट रहेगा, तथी हमारा देश भी फिट रहेगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक रहें । इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सासंद प्रतिनिधि डॉ0 अवधेश कुमार, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति, अमित कुमार राय सचिव जिला ओलिम्पक संघ गाजीपुर, अरविन्द शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, अमरजीत सिंह, अध्यक्ष एथलेटिक्स संघ गाजीपुर, मो0 मोईन जिला फुटबाल संघ अतिरिक्त सचिव गाजीपुर, सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर, भूतपूर्व हॉकी कोच नफीस अहमद, योगेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द यादव, विनोद कुमार जायसवाल, राधेश्याम सिह यादव, योगेन्द्र सिंह, इन्द्रदेव, प्रदीप राय, फरोग अलवी, विजय यादव, चन्दन यादव, अंजनी वर्मा एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें ।

गला कटने से युवती की मौत,युवक की हालत गम्भीर


गला कटने से युवती की मौत,युवक की हालत गम्भीर

गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में घर के एक कमरे में एक युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले।दोनो के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।दोनो को गाजीपुर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।जहां पहुंचने से पहले युवती ने दम तोड़ दिया था,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के सुरेंद्र चौहान की पुत्री मधु और रिश्ते में उसका चाचा के घर के एक कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े पाए गए।दोनो का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था।दोनो को आनन फानन गाजीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

उप्र.अपराध निरोधक समिति के जोनल सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,किया पुस्तकों का वितरण

उप्र. अपराध निरोधक समिति के ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

निरुद्ध बंदियों के ज्ञान के लिए धार्मिक और सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का किया वितरण

गाज़ीपुर।उप्र. अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार समिति के ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह सहित समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया ।

ज़ोनल सचिव ने समिति के पदाधिकारियों के साथ जेलर शेषनाथ यादव को बुके देकर स्वागत किया । इस मौके पर बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए धार्मिक और सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को समिति ने उपलब्ध कराया । तत्पश्चात ज़ोनल सचिव ने अस्पताल और बंदियों के खान पान सहित जेल व्यवस्था का जायज़ा लिया । वहीं जेलर शेषनाथ यादव ने बताया कि कुल 672 बंदी निरुद्ध हैं , जिसमें 40 महिलाओं के साथ 05 बच्चे भी हैं।
इस मौक़े पर ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 1938 में स्थापित संस्था जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत है, जो लगातार बंदियों के सुधार, पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
इस मौके पर समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए विगत 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर समिति ने फलों और मिष्ठान का वितरण कर उनकी खुशियों में साझेदार बने। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला कारागार में मेडिकल कैंप का आयोजन कर बंदियों का परीक्षण और दवा का फ्री वितरण किया गया। जबकि पहले सर्दियों में कंबलों का वितरण कर कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने का समिति ने काम किया है।
जिला कारागार के जेलर शेषनाथ यादव ने समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और शामिल सभी पदाधिकारियों को बधाइयां दीं।
इस मौक़े पर समिति के ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह , वसीम रज़ा , सुनील गुप्ता , सुजीत कुमार सिंह , कमलदेव राय, पवन मिश्रा, शेरशाह आदि के साथ जेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र लागू होगा:प्रशान्त सिंह अटल

अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र लागू होगा:प्रशान्त सिंह अटल

गाजीपुर। अधिवक्ता सुरक्षा काानून लागू कराने को लेकर प्रयासरत प्रशान्त सिंह अटल स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ से आये रूटीन कार्यक्रम के तहत गुरूवार कों जनपद गाजीपुर में आगमन हुआ। जिला शाासकीय अधिवक्ता के कक्ष मे अधिवक्ताओ के कुशलक्षेत्र कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओ के कल्याणार्थ विगत पांच वर्षाो में उपलब्धा कराए गए सुविधाओ की चर्चा की और अपने काार्यकाल के दोैरान अधिवक्ताओ को बीमार पड़ने, दुर्घटना होने व प्राकृतिक निधन पर भी आर्थिक मदद करने जैसे फण्डो की शुरूआत की। इसके साथ ही अधिवक्ताओ की सबसे बड़ी मांग अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू कराने के क्रम मे अन्तिम रूप प्रदान किया है और जल्द ही निकट भविष्य मे अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागु करा दिया जाएगा। आजादी के बाद से अब तक जितनी राशि सरकार से आवंटित की गयी थी उससे भी अधिक धनराशि इस कार्यकाल में दिया गया है जिले से अबतक कुल 218 करोड धनराशि मृतक अधिवक्ताओं के अश्रितों को दी जा चुकी है। इसके साथ ही अपने पुराने साथी व सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह की तबीयत खराब होने की खबर पर अपने गोड़ा शहरी स्थित आवास पर पहुच कर कुशक्षेम जाना। इसके साथ ही रायगंज स्थित संघ कार्यालय केशव कुटी पर पहुंच कर लोगो का हालचाल लिया। न्यायालय भ्रमण के दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुधाकर राय व महामंत्री ज्योति पाण्डेय व बार के पदाधिकारियो के चेम्बरो मे जाकर कुशलक्षेम जाना। जनपद के सभी शासकीय अधिवक्ताओ से मिलकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आावश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राप, वंशीधर कुशवाहा डीजीसी राजस्‍व, पी एन सिंह, अखिलेश सिंह, शशि ज्योति पाण्डेय, सोनी सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, रविकान्त पाण्डेय, संजीव, अजय कुमार तिवारी, अभय नारायन, सग्रााम यादव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

191 छात्राओं को दिया गया टैबलेट

गाजीपुर। गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सत्र 2024-25 की छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। कल 495 छात्राओं को टैबलेट दिया जाना है। इसके तहत आज 202 छात्राओं में से उपस्थित 191 छात्राओ को टेबलेट वितरित किया गया। टेबलेट वितरण का कार्य कल 29 अगस्त को भी जारी रहेगा और कल 200 तथा आज अनुपस्थित सभी छात्राओं को टैबलेट वितरण किया जाएगा।


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क टेबलेट वितरण की योजना छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे छात्राएं डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। टैबलेट पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं ने कहा कि मोबाइल फोन/ टैबलेट की कमी के कारण पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब टैबलेट पाकर अपने लक्ष्य की ओर अधिक उत्साह से अग्रसर हो सकेंगे।

महाविद्यालय के डिजीशक्ति पोर्टल के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रदेश का हर युवा समग्र रूप से सक्षम हो एवं तकनीकी रूप से दक्ष हो। टैबलेट पा जाने से ये छात्राएं न केवल अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगी वरन तकनीकी कौशल से रोजगार प्राप्ति में भी ज्यादा सक्षम हो सकेंगी ।


छात्राओं को टैबलेट वितरण में महाविद्यालय के डॉ गजनफर सईद, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ राजेश यादव, डॉ नेहा कुमारी आदि प्राध्यापक गण तथा कार्यालय सहायक श्री राहुल राव, मनिंद्र यादव, अंजनी कुमार, तेज प्रकाश आदि का प्रयास सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार,डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. संगीता, डॉ सारिका सिंह, डॉ पीयूष सिंह सहित स्नातक अंतिम वर्ष की अर्ह छात्राएं उपस्थित रहीं।

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर स्थित ईवीएम गोदाम का माह अगस्त के लिए मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, गोदाम की साफ-सफाई, रख-रखाव, मशीनों की स्थिति तथा गोदाम में लागू सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।