Category Archives: Ghazipur

सम्पूर्ण समाधान दिवस:357 शिकायत पत्र में 37 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 357 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  37 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 56 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 5 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया।शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की तीन ब्लॉक में होगी भर्ती

सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की तीन ब्लॉक में होगी भर्ती,जमानिया, रेवतीपुर, जखनियां ब्लॉक

गाजीपुर।उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि जनपद के 3 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर  के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
06 एवं 07 अगस्त को रेवतीपुर ब्लॉक एवं जमानियां ब्लॉक , 08 एवं 11को जखनियां ब्लॉक  में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर के हेड डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम  तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन  जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जाएगा,जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन दिया जाएगा।

ट्रिपल मर्डर:फरार आरोपी गिरफ्तार,बेटे ने की थी मां पिता बहन की हत्या

ट्रिपल मर्डर: फरार आरोपी गिरफ्तार,बेटे ने की थी मां पिता बहन की हत्या

गाजीपुर। जमीन विवाद के चलते अपने परिवार के तीन सदस्यों मां-बाप और बहन की हत्या करने वाले आरोपी अभय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के पहेतिया गांव में 27 जुलाई को घरेलू भूमि विवाद में अपने पिता शिवराम यादव (65 वर्ष), माता जमुनी देवी (60 वर्ष) और बहन कुसुम देवी (36 वर्ष) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी।
वादी अमरनाथ यादव की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन यादव को चौकिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभय ने बताया कि उसकी बहन कुसुम की पहली शादी जैतपुरा में हुई थी। वहां से शादी टूटने के बाद दूसरी शादी हाथीखाना में हुई, लेकिन वहां भी संबंध खराब हो गए। उसने आरोप लगाया कि बहन ने माता-पिता को उसके खिलाफ कर दिया और उसकी 1 बीघा 4 बिस्वा 10 घूर जमीन अपने नाम करा ली।
अभय ने स्वीकार किया कि वह क्रोध और जमीन के लालच में था। उसने पहले बहन को, फिर माता और अंत में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न,कार्यकर्ताओं में दिखा नया उत्साह

गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुक्रवार सम्पन्न हुई। बैठक में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं जोनल समन्वयक प्रयाग जोन तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी रहे।जिन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की”गाजीपुर जैसे रणनीतिक जिले में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करना समय की माँग है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को आवाज़ देंगे और जन-आंदोलनों को मजबूती देंगे।”

बैठक की समीक्षा बैठक में प्रदेश महासचिव एवं जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रदेश सचिव एवं कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “संगठनात्मक ढांचे में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता ही कांग्रेस को आगामी संघर्षों के लिए तैयार करेगी। गाजीपुर में यह अभियान एक मजबूत नींव रखेगा।”
प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि “कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है, जिसे गांव-गांव और हर बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रेरणादायक है।”
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने न केवल सुझाव दिए बल्कि आने वाले चुनावों की दिशा भी तय की। हम सब मिलकर कांग्रेस को फिर से जन-जन की आवाज़ बनाएंगे।”
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “शहर स्तर पर कांग्रेस संगठन को पूरी तरह से सक्रिय कर बूथ स्तरीय टीमों का पुनर्गठन किया गया है। जनता से जुड़ाव ही हमारी प्राथमिकता है।”

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ गठन, महिला एवं युवा इकाइयों की सक्रियता और स्थानीय मुद्दों पर जनसंघर्ष की रणनीति तय की गई।

कार्यकर्ताओं में इस बैठक के बाद नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कांग्रेस नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहने और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिलाअध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, जनार्दन राय, सदानंद गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, रईस अहमद, ओम प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, अरविंद मिश्रा, अखिलेश यादव, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, आलोक यादव, राशिद भाई, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, रतन तिवारी, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, किरण गौतम, आशुतोष गुप्ता आदि लोग अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापित शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सतीश उपाध्याय ने किया।

पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन

गाजीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में खजुरिया स्थित शहनाई पैलेस में पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगम् वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा को जन्मदिन की बधाई भी दी। उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
इस पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा को संविधान , लोकतंत्र सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब ,पिछड़ो ,दलितों की विरोधी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जहां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है इसके उलट भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है।विधायक जै किशन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है तहसील, थाने, अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। फरियादी न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं उनकी सुनवाई करने के लिए कोई तैयार नहीं है।आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी, महंगी शिक्षा ,नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सेवा ,इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में जो कार्य किए गए आज सरकार उसको संरक्षित नहीं कर पाई।
इस जनपंचायत के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहाकि एक तरफ यह सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही हैं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में शिक्षा का कानूनी अधिकार छीना जा रहा है। पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत देख भाजपा बौखला गई है। इसके बदले में वह पीडीए तबके के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने की साज़िश रच रही है। उत्तर प्रदेश में 26हजार 12 प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए है,5000प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया जा रहा है,दो लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती रोकी गयी है। यह सरकार शिक्षा के मूलभूत ढांचे को नष्ट करना चाहती है । हम सबको सरकार की इस साज़िश के खिलाफ खड़ा होना होगा और सावधान होना होगा। उन्होंने कहा कि इस लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए हम फिर मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई और मुफ्त सिंचाई करने कि काम करेंगे।समाजवादी पार्टी किसी भी गरीब के बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होने देगी, हम सब पीडीए पाठशाला खोलकर हर बच्चे को शिक्षित करने का काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, डॉ सीमा यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रईस अहमद,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अशोक कुमार बिन्द,राम जन्म चौहान, आरुणि चन्द्र सिंन्हा, रामवचन यादव,शौर्या सिंह, आमिर अली,सुभाष यादव गुड्डू,अमित ठाकुर,रीता विश्वकर्मा,राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, विभा पाल,गोविंद यादव, अवधेश यादव राजू,अनिल यादव, तौकीर खां, डॉ समीर सिंह, सुजीत कुमार ,लल्लन राम, कमलेश यादव भानु, रीना यादव, बिन्दु बाला बिंद, अनिता यादव, छन्नू यादव, आजाद राय, रणजीत यादव, आलोक कुमार, देवेन्द्र यादव, शिवपूजन यादव पांचू,नरसिंह यादव,रामयश यादव,आत्मा यादव, मदन यादव,गोपाल जी श्रीवास्तव,रामदरश पाल,वृजदेव खरवार, रियाज अहमद अंसारी ,रामनारायण यादव, राजीव यादव, भगवान यादव,विभोर श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, संजीव श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत में इस कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाज के लोकप्रिय नेता है हंसराज विश्वकर्मा

हंसराज विश्वकर्मा समाज के लोकप्रिय नेता है

गाजीपुर । विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष जनार्दन शर्मा की अध्यक्षता मे भाजपा वाराणसी के जिलाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा का 57 वां जन्मदिन हर्ष उल्लास से केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । जिलाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने हंसराज विश्वकर्मा के व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए कहा कि स्वभाव से सहज हंसराज विश्वकर्मा समाज के लोकप्रिय नेता हैं। उनसे विश्वकर्मा समाज को बड़ी अपेक्षा है। विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे विश्वकर्मा समाज को सम्मान और मजबूती मिलेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्र संघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा,किशन शर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान, शिवम् विश्वकर्मा,अविनाश विश्वकर्मा, संजय शर्मा,अजय विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा,रौशन शर्मा व अनिल विश्वकर्मा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

सीवर गृह संयोजन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करे:सीडीओ

गाजीपुर।जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित किया कि सीवर गृह संयोजन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करे। साथ ही समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को गंगा में शव का प्रवाह, अनाधिकृत स्थानों पर शव दाह, एवं खुले में शौच कार्य को पूर्णतः बंद करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, सदस्य शैलेष राम एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की सीडीओ ने की बैठक

गाजीपुर। जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति गाजीपुर में अधिक से अधिक धनवृद्धि हेतु उपाय एवं संसाधनों पर विचार किया गया । तहसील स्तर पर खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को जल्द से जल्द कराने हेतु निर्देशित किया गया । राष्ट्रीय एकता दिवस के उपल्क्ष पर एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का निर्णय लिया गया । नवीन स्टेडियम छावनी लाईन गाजीपुर में क्रिकेट पिच का निर्माण एवं मिट्टी के कार्य हेतु बैठक में निर्णय लिया गया । बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  ज्ञानेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, खण्ड  शिक्षा अधिकारी सदर आलोक कुमार, बी0ओ0 पी0आर0डी0 ऑचल सिह, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव अमित राय, जिला व्यायाम शिक्षक अश्वनी राय, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह, कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव एवं फुटबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी मु0 मोईन, खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव उपस्थित रहें।

“आकांक्षा हाट”का हुआ आयोजन,सपना सिंह ने की सम्मानित

गाजीपुर।नीति आयोग द्वारा चयनित आकान्क्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” एवं विकास भवन परिसर में “आकांक्षा हाट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश के क्रम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आकांक्षा हाट में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रशंसा की गई। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सर्वप्रथम सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में डा. मो. तारिक जेयाद, सीएम फेलो विकास खण्ड-विरनो व विवेक सिंह, सीएम फेलो विकास खण्ड-वाराचंवर द्वारा सम्पूर्णता अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय कुमार यादव द्वारा कहा गया कि सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है। यह सहयोगात्मक शासन की भावना, क्षेत्रीय टीमों के लचीलेपन और भारत की विकास गाथा को गति देने वाले प्रत्येक समुदाय की आकांक्षापूर्ण ऊर्जा का उत्सव है।
 सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा अवगत कराया गया कि आकान्क्षात्मक विकास खण्डों में विगत वर्ष 01 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक कुल 03 थीम के अंतर्गत कुल 06 पैरामीटरों को संतृप्त किए जाने के उद्देश्य से सम्पूर्णता अभियान चलाया गया था। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फ्रंटलाइन वर्करों के अथक प्रयास से विकास खण्ड-वाराचंवर में कुल 03 एवं विकास खण्ड- विरनो में कुल 05 पैरामीटरों को संतृप्त किया गया। जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण के चार एवं कृषि व एन.आर.एल.एम. के 01-01 पैरामीटर सम्मिलित रहे।संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फ्रंटलाइन वर्करों के उत्साहवर्धन हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह क्षेत्र-स्तरीय लचीलेपन, अंतर-विभागीय सहयोग और सामुदायिक भावना का उत्सव है जो आकांक्षी क्षेत्रों में परिवर्तन को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में हो रहे विकासात्मक प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। ऐसे अभियान जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव को दर्शाते हैं। संपूर्णता अभियान जैसी पहल जिला और ब्लॉक स्तर पर टीमों की इस मॉडल के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रमाण है और यह अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विकास खण्ड विरनो एवं वाराचंवर के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी व सीएम फेलो को मेडल व प्रशस्ति पत्र व फ्रंटलाइन वर्करों यथा ए0एन0एम0, सी0एच0ओ0, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण व विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व फ्रंटलाइन वर्कर उपस्थित रहे।

पीजी कॉलेज में परीक्षाएं शुरू

पी जी कॉलेज में कृषि यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

गाजीपुर । स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर कृषि वर्ग का स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं 26 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारियों को सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया।


ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। सुबह की पाली में यूजी द्वितीय सेमेस्टर के 156 पंजीकृत छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें सभी उपस्थित रहे। वहीं सांय पाली छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में 116 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा में भाग लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।


प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। विद्यार्थियों ने भी व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने की सराहना की।