Category Archives: Health

आयुष्मान आपके द्वार के तहत कई तरह के कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयन

आयुष्मान आपके द्वार के तहत कई तरह के कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयन

गाजीपुर। आयुष्मान भव: जिसका संचालन 13 सितंबर से किया जा रहा है जिसको लेकर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्स हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा – के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कायाकल्प के दिशा निर्देशों के स्व मुलयाकंन करते हुऐ उसे सही किया जा रहा है एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन प्रत्येक केन्द्रों के साथ साथ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति व महिला आरोग्य समिति के माध्यमों से गतिविधियों का आयोजन करते हुऐ जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कि जा रही है।आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत छुटे हुऐ पात्र लाभार्थी को चिन्हांकित करते हुऐ वृहद रुप से ग्राम सभा एवं छोटे से छोटे इलाको में कैम्प का आयोजन करते हुऐ उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य बडे पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमें ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम एवं कम्युनिस्ट हेल्थ आफिसरों के द्वारा प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करते हुए बनाया जा रहा है।

बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि आयुष्मान मेला के माध्यम से लोगो का इलाज एवं चिकित्सीय परामर्श के साथ ही साथ उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर प्रत्येक शनिवार को वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन निम्न बिंदुओं पर किया जा रहा है प्रथम सप्ताह में गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित द्वितीय सप्ताह में टीबी , कुष्ठ एवं अन्य संचारी रोगों से सम्बन्धित , तृतीय सप्ताह में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण से सम्बन्धित एवं चतुर्थ सप्ताह में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सिकल सेल नेत्र देखभाल इत्यादि से सम्बन्धित सेवाओं स्क्रीनिंग, जांचें एवं विशेषज्ञों द्वारा चक्रानुक्रम में सेवाएं प्रदान की जा रही है।ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति के बैठकों के माध्यम से 2 अक्टूबर को वृहद रूप से आयोजन करते हुऐ ग्राम सभा में प्रत्येक 5 वर्ष की आयु से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण के साथ ही, ABHA ID सभी का बनना, 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की गैर संचारी रोगों (मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप) हेतु शतप्रतिशत जांच, क्षयरोग से सम्भावित मरीजों की जांच (1000 की जनसंख्या पर न्युनतम 30), क्षयरोगीयो का सफलता पूर्वक उपचार
पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

डेंगू के प्रकोप से बचना है तो करें यह काम

घर के अंदर व आस-पास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई का रखें ध्यान – सीएमओ

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

डेंगू का मच्छर दिन में व शरीर के निचले हिस्से में काटता है – डीएमओ

पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें



ग़ाज़ीपुर। संचारी व मौसमी बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। विभाग टीम भेजकर लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही प्रभावी रोकथाम के लिए फॉगिंग, छिड़काव आदि कार्य किया जा रहा है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल का। उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष अभी तक डेंगू के 109 मरीजों को चिन्हित किया गया, जिनमें से करीब 105 रोगी ठीक हो चुके हैं। शेष का इलाज जारी है। सीएमओ ने कहा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला मलेरिया इकाई पूरी तरह से सतर्क है। जनमानस को भी जागरूक होने और सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की है कि घर-घर जाने वाली टीमों को सहयोग प्रदान करते हुए सही सूचना उपलब्ध कराएं। घर के अंदर व आस-पास पानी जमा न होने दें। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू के संभावित मरीजों की लगातार जांच व उपचार की प्रक्रिया की जा रही है। जिनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उनको तत्काल उपचार पर रखा जा रहा है। जनपद में इस वर्ष अब तक 109 डेंगू के मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दिनों जनपद में लगातार विभाग के द्वारा स्रोत विनष्टीकरण के साथ ही एंटी लार्वा छिड़काव घरों में किया जा रहा है। इसके अलावा नालियों में लार्वी साइड और गलियों में फॉगिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में इन सभी कार्यों के लिए जिला पंचायती राज विभाग के द्वारा और नगरीय इलाकों में नगर पालिका और नगर पंचायत के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है। परिवार को डेंगू से कैसे बचाएं, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। डेंगू पीड़ित के परिवार के लोगों की फीवर एवं मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है।


करें बचाव – घर के अंदर व आस-पास पानी जमा न होने दें। जैसे – कूलर, पानी की टंकी, फूल के गमलों, बेकार पड़े हुए टायरों, प्लास्टिक की बोतलों, नारियल के खोल आदि में जमा पानी में लार्वा पनपता है। इसको रोकने के लिए यह आवश्यक है कि पानी सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से बदल कर साफ करें। पानी की टंकी के ढक्कन को पूरी तरह बंद रखे। निष्प्रयोज्य सभी वस्तुओं को नष्ट कर दें, जिनमें पानी जमा होता हो।
ध्यान रखें- घर तथा आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। डेंगू का मच्छर दिन में तथा शरीर के निचले हिस्से में काटता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें | घर में पर्याप्त प्रकाश तथा हवा की व्यवस्था रखें | बीमार होने पर आशा, ए०एन०एम अथवा नजदीकी सवास्थ्य केन्द्रों पर सम्पर्क करें, जहां जाँच एवं उपचार की सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है।

आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक

गाजीपुर।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी अक्टूबर माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ ही आईएमआई 5.0 चलना है। जिसको लेकर सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय बैठक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मोहम्दाबाद तहसील की बैठक तहसीलदार मोहम्मदाबाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिससे आगामी माह में संचालित होने वाले कार्यक्रम के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिसमें 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी शामिल है चलना है। इसी कार्यक्रम को लेकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लक्षण युक्त व्यक्तियों को नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर जांच कराना सुनिश्चित

उन्होंने बताया कि नगर निकाय में चुने हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा आमजन को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरुक एवं संवेदीकरण करने के बारे में भी बताया गया।

बैठक में पंचायती राज विभाग ग्राम में ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा जनसंपर्क एवं जन जागरण के माध्यम से साफ सफाई, शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खराब इंडिया मार्का हैंड पंप की मरम्मत के बारे में भी चर्चा किया गया । इसके अलावा पशुओं के मूत्र से फैलने वाला रोग लेटोस्पा यिरोसिस अनेक जनपदों में फैल रहे हैं जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में आगामी माह में पशुपालन विभाग भी अपनी भूमिका निभाएगा।
साथ अगामी 9 अक्टूबर से चलने वाले आई एम आई5.0 पर चर्चा करते हुऐ हेड काउंट सर्वे तथा डियु लिस्ट निर्माण में सावधानी बरतते हुए शतप्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टिकाकरण किया जाए एवं उदासीन परिवार तथा बिमार बच्चों के घरों पर अवश्य ब्लाक रिस्पॉन्स टिम भ्रमण करते हुऐ उनका सफल टीकाकरण कराऐ । साथ ही समस्त जानकरीयो को ई कवच पर समय से एएनएम द्वारा सेशन बनाते हुऐ दर्ज किया जाए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद,बीपीएम संजीव कुमार, डब्ल्यूएचओ से अभिषेक द्विवेदी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे।

कुपोषण से बचाव के लिए पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन

कुपोषण से बचाव को लेकर हुआ पोषण पाठशाला का आयोजन



गाजीपुर। कुपोषण से बचाव को लेकर भारत सरकार के द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े में कुपोषित बच्चों और गर्भवती माता को कुपोषण से बचाव को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से कई तरह के बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पोषण पाठशाला का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 तक किया गया जिसकी थीम कुपोषण का प्रकार कारण एवं 6 माह से छोटे शिशु के लिए पोषण सेवाएं रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा एक पत्र आया था। जिसके क्रम में सोमवार को पोषण पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एनआईसी के माध्यम से वह स्वयं और सीडीपीओ और अन्य लोग शामिल रहे तो वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी, मुख्य सेविका, और सुपरवाइजर भी लाभार्थियों के साथ इस पोषण पाठशाला में ऑनलाइन शामिल हुई।



उन्होंने बताया कि इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विशेषज्ञों के द्वारा उक्त थीम पर हिंदी में विस्तार से 6 माह से कम बच्चों को कुपोषण से कैसे बचाया जाए । साथ ही साथ स्तनपान का छोटे बच्चों में क्या महत्व है। इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस पाठशाला में कुछ सीडीपीओ और आंगनबाड़ियों के द्वारा भी प्रश्न पूछे गए उस प्रश्न का जवाब विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया। पाठशाला में कुपोषण के कारण दुष्प्रभाव एवं प्रकार के साथ ही बीमारी एवं कुपोषण का दुष्चक्र, कुपोषण की अवस्थाएं एवं पहचान के साथ ही वजन लंबाई एवं ऊंचाई लेने के तरीके के साथ ही माप लेते वक्त अक्सर की जाने वाली गलतियों के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया।

सांसद ने वितरित किया आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड

बलिया सांसद ने वितरित किया आयुष्मान भारत योजना और आधार कार्ड



गाजीपुर। आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने और लाभार्थियों में वितरित करने के कार्यक्रम के तहत रविवार को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मोहम्मदाबाद स्थित शंकर कोल्ड स्टोरेज में आयुष्मान कार्ड के साथ ही साथ पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड के तहत आभा कार्ड लाभार्थियों में वितरण किया।



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन के द्वारा शत प्रतिशत आबादी का आभा कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। जिसके तहत उनके ब्लॉक में आभा कार्ड बनाए जाने का कार्य जोरों शोर पर चल रहा है। इस कार्ड के जरिए लाभार्थियों का चिकित्सीय रिकॉर्ड दर्ज होता है। जिस किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मरीज का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखकर उनका इलाज कर सकता है। इसके अलावा भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड जिसके लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का निशुल्क का इलाज कि सुविधा दी गई है। और शासन का निर्देश है कि शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड वितरण किया जाए। इसी के क्रम में बलिया के सांसद वीरेंद्र मस्त के द्वारा लाभार्थियों में आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बताया की आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनने के दिन से ही पूर्व के बीमारियों के इलाज का लाभ लाभार्थी उठा सकता है।



उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड पाने के बाद लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कारण की कई लाभार्थी के परिजन का इलाज चल रहा है । और इस कार्ड के जरिए उन्हें चिकित्सा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालय में प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क चिकित्सा की सुविधा है। इसके अलावा यह सुविधा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आबद्ध निजी चिकित्सालय में भी सुविधा मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ के लिए भारत सरकार के द्वारा एक टोल फ्री नंबर 1800 1800 4444 14555 भी जारी किया गया है। जिस पर फोन करके इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी पाया जा सकता है।

सीडीओ ने की बैठक, दिया विभागों को निर्देश

टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर आयोजित हुई अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की।
सीडीओ ने स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग समेत विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं में टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर विशेष चर्चा की जाए जिससे समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़ सके। जनमानस के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर इस अभियान पर ज़ोर दिया जाए। इसके अलावा 15 नवंबर से पहले सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सीएचओ, पंचायत सचिव, एमओटीसी, एनटीईपी के समस्त स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर लिया जाए। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर जनपद में एक हजार की आबादी पर 30 लोगों की टीबी की जांच की जाए। जांच में पॉज़िटिव आने पर उनका तत्काल प्रभाव से उपचार शुरू किया जाए।

इसके साथ ही फैमिली केयर गिवर के तहत घर के किसी एक सदस्य को टीबी के बारे में प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल, जिला पंचायत अधिकारी अंशुल कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई सी डी एस) दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षयरोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह तथा सभी सीएचसी के अधीक्षक उपस्थित रहे।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण पर विभाग का रहेगा ज़ोर, दिये गए निर्देश


जनपद में तीन अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान


तैयारियों को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक


डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण पर विभाग का रहेगा ज़ोर, दिये गए दिशा-निर्देश


16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर पहुँचेंगी आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता


टीबी, कुष्ठ, कालाजार व फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान पर भी रहेगा ज़ोर


गाजीपुर। जनपद में तीन से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा। इसी बीच 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर प्रथम अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, टीबी, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे अक्टूबर माह संचालित किया जाएगा। समस्त विभागों के सामंजस्य से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों को ठोस कदम उठाना होगा। उन्होंने पंचायती राज एंव ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से साफ-सफाई का कार्य, लार्वीसाइडल स्प्रे, फॉगिंग, खराब इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प की मरम्मत एवं उथले हैण्डपम्पों के चिन्हीकरण, नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार/झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाए। हाई रिस्क वाले गांव या क्षेत्र की विशेष निगरानी की जाए जिससे वेक्टर घनत्व नियंत्रित किया जा सके। नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। साफ-सफाई कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, जल जमाव निकासी, मच्छरों के प्रजनन स्थानों का नष्टीकरण, ब्रीडिंग न होने देना सोर्स रिडक्शन का कार्य कराया जाए। वेक्टर जनित रोगों यथा  डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया तथा कालाजार आदि रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य करायेंगे। मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा उपरोक्त कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत ही 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आई एल आई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग (टीबी) के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी। संचारी रोग नियंत्रण के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमण से बचने व बुखार होने पर “क्या करें, क्या न करें” का प्रत्येक प्रमुख स्थान पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी। रहें सतर्क दृ करें बचाव – जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि सभी अपने घर व आस पास साफ सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदलते रहें। जल पात्रों जैसे गमला, मटका, टब, बाल्टी, ड्रम, टंकी, टायर आदि में भी पानी न एकत्र होने दें। अनावश्यक जलपात्रों को निष्प्रयोज्य कर दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा नाशक रसायन डालें, मच्छर दानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। खुले बदन न सोएं। कोई भी बुखार घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत जांच कराएं व डॉक्टर की सलाह पर ही अपना इलाज कराएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थों, शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पूरी तरह आराम करें। ओ आर एस घोल का प्रयोग करें। बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कुछ भी खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएँ – जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां । हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार । हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी , डिप्टी सीएमओ, डीपीओ (आईसीडीएस) समेत अन्य विभागों के मुख्य अधिकारी व सहकर्मी एवं अन्य अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास

गाजीपुर। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश के 69 जनपदों में शनिवार को 87 बीपीएचयू का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना था। शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार मनसुख मांडवीया के द्वारा किया गया। वही गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल व अन्य की उपस्थिति में किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 49 लाख की लागत से उच्च श्रेणी की बीपीएचयू लैब बनेगी। लैब में एपीडिमियोलॉजिस्टिक की पोस्ट के अलावा लैब टेक्नीशियन समेत पांच पद होंगे। जिसमें विभिन्न तरह की जांचों के साथ कुल 98 तरह की जांचे होगी। साथ ही सैंपल संग्रह, जांच, सर्विलांस के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए डेटा संग्रह आदि किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 49 लाख की लागत से बनने वाला ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण यूपीआरएनएसएस निर्माण इकाई को स्टेट के द्वारा नामित किया गया है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉ योगेंद्र यादव अधीक्षक के साथ ही जखनिया निर्माण इकाई के सहायक अभियंता और जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप


गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत वह सभी परिवार जिनके पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें प्रतिवर्ष प्रति लाभार्थी 5 लाख तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा सरकार के द्वारा दी जा रही है। इस योजना के लाभ से गरीब लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.देश दीपक पाल ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत 17 सितंबर से आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहतर और सुगम बनाने के लिए पूर्व में जिनके परिवार के एक दो सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। बाकी छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन परिवारों को चिन्हित करते हुए प्रमुखता से उन सदस्यों के भी आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। साथ ही अब इस बार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों में 6 या 6 से अधिक सदस्य हैं अब उन लोगों का भी उपलब्ध डाटा अनुसार प्रमुखता से अब आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान कार्ड द्वारा इस योजना का लाभ मिले व लाभार्थी परिवारों के सदस्यों को पीवीसी (पॉली विनाइल कार्ड) आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसलिए जो लाभार्थी अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार जिनके परिवार में 6 या अधिक सदस्य हैं उनके परिवार के सदस्यों के भी आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक अपने क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी से संपर्क कर जानकारी लें और अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे विशेष कैंप के माध्यम से जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे जिसमें सहयोगी विभागों की सहायता से जिले में अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों और सहयोगी एजेंसियों के साथ आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पंचायत सहायकों का सहयोग लिया जाएगा। और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक महत्वपूर्ण सूचनाओं को पहुंचाया जाएगा जिससे लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के संदर्भ में सही जानकारी जान प्राप्त कर सकें।

आयुष्मान भवः अभियान का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ, सपना सिंह ने कहा….

गाजीपुर। सभी को निरोग रखने की उम्मीद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बटन दबाकर आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल शुभारंभ दिल्ली से किया। इस अभियान के साथ ही राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सभी लोगों को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने का सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनपद स्तर से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ समारोह व संजीव प्रसारण जिला चिकित्सालय गोराबाजार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, डी पी ओ आई सी डी एस, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान में आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसके साथ स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान मेला, रक्तदान और अंगदान जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इस अभियान में जनपद के समस्त आयुष्मान भारत योजना के पात्र सूचीबद्ध लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों को निःशुल्क पाँच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से अपील किया कि अभियान के सफल संचालन के लिए समुदाय में सभी लोगों की मदद करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जनपद के सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अभियान से जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया कि ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार करें, जिससे पता चल सके कि कितने लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना और कितनों का नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस 15 दिवसीय अभियान में सौ फीसदी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही अन्य चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभागीय सभी अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी जा चुकी है। जनपद स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।