Category Archives: Health

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

गाजीपुर।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एवं मिरेकल फीट फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) गाजीपुर में अब तक 40 से ज्यादा बच्चो का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।.जो की क्लबफुट (टेढ़े पंजे) से पीड़ित थे ।
जिला अस्पताल मे कार्यरत डॉ० प्रभात अग्रहरि द्वारा 4 बच्चो का बुद्धवार को पोनसेटी मेथड से प्लास्टर लगाया गया और इन बच्चो का जल्द ही (टेनोटामी ) कर उनके टेंडेंट को ढीला किया जायेगा ताकी बच्चे के पैर को प्राकृतिक स्थिती प्रदान किया जा सके।

गाजीपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रभात अग्रहरि ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जन्म के समय से ही बच्चो के पैर का पंजा मुड़ा हुआ होता है। उन बच्चों के पैरों के उपचार के लिए पोंसेटी तकनीकी के सहयोग से क्लब फुट का उपचार संभव है। इसमें धीरे-धीरे बच्चे के पैर को बेहतर स्थिति में लाना है और फिर इस पर एक प्लास्टर चढ़ा दिया जाता है, जिसे कास्ट कहा जाता है। यह हर सप्ताह 5 से 8 सप्ताह तक के लिए दोहराया जाता है। आखिरी कास्ट पूरा होने के बाद, अधिकांश बच्चों के टेंडन को ढीला करने के लिए एक मामूली ऑपरेशन (टेनोटॉमी) की आवश्यकता होती है। यह बच्चे के पैर को और अधिक प्राकृतिक स्थिति में लाने में मदद करता है। जिससे पैर अपनी मूल स्थिति पर वापस न आ जाए। फिर बच्चा 4 सालो तक ब्रेस या विशेष प्रकार के जूते पहनता है जो की मिरेकल फीट फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है

मिरेकल फीट फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जिक्यूटीव आनंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 0 से 1.5 साल तक के बच्चे इस नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते है हमारे संस्था के द्वारा बच्चो के प्लास्टर में लगने वाला जिप्सोना तथा ब्रेस ( विशेष प्रकार का जूता ) नि: शुल्क प्रदान किया जाता है।कभी-कभी इस प्रक्रिया के काम नहीं करने का मुख्य कारण यह होता है कि ब्रेसिज़ (विशेष प्रकार के जूते) लगातार उपयोग नहीं किये जाते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपका बच्चा लंबे समय तक विशेष जूते और ब्रेसिज़ आमतौर पर तीन महीने के लिए पूरे समय और फिर रात में पहनाने होते है।

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। गाजीपुर एड्स कंट्रोल वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह तथा डीटीओ को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि विगत दिनों naco द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी की जाएगी।
बहुत इंतजार के बाद विगत 3 अगस्त 2022 को जो बढ़ोत्तरी की गई तो सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि केवल बेसिक वेतनमान को ही बढ़ाया गया और सभी कर्मचारी और अधिकारियों का वेतन पूर्ववत ही रखा गया। इस वेतन विसंगति से सभी कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है, जिससे पूरे देशव्यापी असहयोग आंदोलन छिड़ गया है, जिसमें नो रिपोर्टिंग, नो मीटिंग, नो ट्रेनिंग का संकल्प लिया गया है। इसके यहां पर जांच, दवा और बाकी की सेवाओं को जारी रखा गया है।
सीएमओ ने पूरी यूनिट के प्रति सहानुभूति जताई। इस अवसर पर यूनियन की जिला संरक्षक कविता सिंह महिला चिकित्सालय, अध्यक्ष इकराम गांधी मुहम्मदाबाद एलटी उपाध्यक्ष, गौरव विशाल सैदपुर एलटी, सचिव मोहम्मद सलमान जिला चिकित्सालय एलटी, मीडिया प्रभारी नीरा राय मोहम्मदाबाद, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता सिंह जिला सह संयोजक, आनंद प्रताप सिंह जमानिया प्रवक्ता, सर्वेश सिंह उप संयोजक, प्रतिमा यादव बिरनो, संगठन मंत्री श्वेता राय संयुक्त जिला/महिला/चिकित्सालय, महामंत्री प्रदीप कृष्णा मोहन यादव कासिमाबाद के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य ओमकार सिंह देवकली, संतोष, सुनील, अमित, मनोज राय सहित एआरटी के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।

30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

15 से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

75692 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जो आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है। और इसके लाभार्थियों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा चिन्हित सरकारी व गैर सरकरी अस्पतालों में निशुल्क प्रदान किया जाता है। योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर एक बार फिर से 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिसके तहत 75692 परिवार के बचे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के नोडल डॉ एस डी वर्मा ने बताया की सरकार का मनसा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवारों के प्रत्येक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसे में योजना 23 सितंबर को 4 साल पूरा कर रही है। परंतु 4 वर्ष के उपरांत भी 48% परिवारों में ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो पाया है। योजना से आच्छादित पात्र लाभार्थियों में से 27% लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। इन्हीं सब को देखते हुए एक बार फिर से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार विशेष पखवाड़े में आशा और आंगनबाड़ियों के द्वारा लाभार्थियों को कैंप तक लाया जाएगा। जिसके लिए पूरे जनपद में 985 कैंप लगाए जाएंगे। इन सभी कैंपों में जन सेवा केंद्र के वीएलई ,ग्राम पंचायत सहायक और ब्लॉक लेवल ऑपरेटर शामिल रहेंगे। इन कैंपों में लाभार्थियों का कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। इस विशेष पखवाड़े में जिला सूचना विभाग, जिला आपूर्ति विभाग ,जिला पंचायती राज विभाग, जनपद के सभी एसडीएम और बीडियो की विशेष सहभगिता रहेगी।

आयुष्मान भारत योजना के आईटी मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि जनपद में कुल 231425 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना था। जिसमें से 50420 परिवार सर्वे में अब तक नहीं मिल पाए हैं। जिसको लेकर अब तक 138664 परिवार का 356960 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं इस बार 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े में 75692 परिवार का डाटा प्राप्त हुआ है। जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

डाक्टर के सफल आपरेशन से मरीज को मिला नया जीवन

गाजीपुर। जमानियां मोड़ पर स्थित त्रिवेणी ट्रामा सिटी सेंटर अस्पताल में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राय ने एक सफल ऑपरेशन कर जनपद समेत मंडल एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 26 वर्षीय अमर प्रकाश कुशवाहा निवासी ग्राम बेटाबर खुर्द पोस्ट बेटाबर कला जमानियां और 22 वर्षिय अजीजा खातून निवासी वलिदपुर भीरा मोहम्दाबाद गोहना मऊ जो लगभग एक साल से गले के सर्वाइकल के दर्द से परेशान थीं, जबकि उनके परिवार के लोगों द्वारा वाराणसी के बीएचयू एवं लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कई जगह जांच एवं इलाज भी कराया। जहां चिकित्सकों ने यह बताया कि इनके बचने के 5 प्रतिशत ही उम्मीद है जिसको लेकर इनके घर वाले हार मान गए और त्रिवेणी ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल ले आए। जहां इनके परिवार वालों की उम्मीद जगी। जहां वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राय द्वारा जांच करने के बाद बताया कि इनका इलाज संभव है। और यह फिर से अपने जीवन को जी सकते हैं। यहां इनका त्रिवेणी ट्रामा सिटी की न्यूरो सर्जरी की टीम डॉ आशीष तिवारी, डॉ सौरभ और एनेस्थेसिया के डॉ चंदन ने अपने सहयोगियों द्वारा सर्वाइकल का ऑपरेशन किया गया। इस कठिन ऑपरेशन के पश्चात मरीज के परिवार तथा अन्य लोगों ने डॉ अभिषेक राय के हाथों हुए इस ऑपरेशन से काफी प्रभावित है तथा लोगों ने उनके इस किए हुए ऑपरेशन की प्रशंसा की है। डॉ अभिषेक ने बताया कि काफी कठिन ऑपरेशन रहा। ऑपरेशन के बाद महिला और पुरूष दोनों स्वस्थ है।

स्वस्थ आहार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को हेल्दी स्नैक (स्वस्थ आहार प्रतियोगिता) आयोजित की गयी। जिसमें गृह विज्ञान प्रभारी नेहा कुमारी व साथी प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजनों को बनाया। प्रतियोगिता के विषय के अनुसार छात्राओं ने विभिन्न पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण युक्त व्यंजन बनाकर उनके पोषक तत्वों पर प्रस्तुतीकरण भी किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पोषण के प्रति जागरूक करना था।

इसमें गृह विज्ञान की बी.ए. तृतीय वर्ष की मुस्कान व शिफा प्रथम स्थान, बीएससी की अर्पिता व नेहा द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की ज्योति व स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं को खूब सराहा गया व भविष्य में इसी तरह की गतिविधियों में लगातार बने रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

रेलवे के लाइन कर्मचारियों की करायी गयी जांच

38 रेलवे के लाइन कर्मचारियों की करायी गयी जांच


गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर विभाग के लाइन कर्मचारियों के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें कुल 38 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी., कद और वजन मापा गया। जांच में कुलं 5 कर्मचारियों को ब्लड शुगर व 4 कर्मचारियों को हाई बी.पी. हाइपर टेंशन रोगग्रस्त पाया गया। मंडल के चिकित्सकों ने रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार के लिए गहन परामर्श व आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी। मालूम हो कि रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराये जाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनंदा चतुर्वेदी के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर को लगाया। इस दौरान मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल टीम में पवननाथ सिंह यादव, पवन वर्मा, मुहम्मद गरीब सहित गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल के जवान आदि मौजूद रहें। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।

बच्चों और महिलाओं को कराया गया अन्नप्राशन और टीकाकरण

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बुधवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर प्राथमिक विद्यालय, विशेश्वरगंज में जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में कामयानी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी, चन्द्रावती देवी प्रभारी सी0डी0पी0ओ0 बालविकास, लक्ष्मी मौर्या, डी0सी0 महिला कल्याण विभाग, अन्जू कुशवाहा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, चम्पा देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सुनिता सिंह आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। इस राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओ को संतुलित आहार एवं पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी एवं 6 बच्चों व 5 महिलाओं को टीकाकरण एंव 6 बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह संतुलित आहार और पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रति वर्ष 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक मनाया जाता है। पोषण एक बुनियादी आवश्यकता है, जो मनुष्य के शारीरिक एवं मांनसिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए बेहद आवश्यक है। बच्चों के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार होता है जो बच्चों में होने वाली अनेक बिमारियों से बचाता है।

एक हफ्ते तक चलेगा मातृत्व वंदना सप्ताह

1 से 7 सितंबर तक चलेगा मातृत्व वंदना सप्ताह

गाजीपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जिसके तहत लाभार्थी को प्रसव से पूर्व व प्रसव के पश्चात कुल 3 किश्त में ₹5000 का लाभ दिय जाता है। इसी योजना को लेकर 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मातृत्व वंदना सप्ताह चलाया जाने का पत्र मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा उपाध्याय के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया है। जिसमें इन 7 दिनों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में निर्देश दिया गया है। इस मातृत्व वंदना सप्ताह में निम्न कार्यक्रमों को सम्मिलित किया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं को उचित आराम एवं पोषण की आवश्यकता, नियमित प्रसव पूर्ण देखभाल ,संस्थागत प्रसव, शिशु टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

नोडल एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा मातृ वंदना सप्ताह मनाए जाने का पत्र मिला है। जिसको लेकर माइक्रो प्लान बना लिया गया है और और 1 सितंबर से शुरू होने वाले इस सप्ताह में मिले निर्देश के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत भी कर दिया गया है।

डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया कि 1 सितंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाना था। जिसमें मातृ शिशु राष्ट्र शक्ति के अंतर्गत मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती महिला की सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करना। साथ में गर्भवती महिला एवं धात्री माता को सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाना था। वही 2 सितंबर को योजना को लेकर ग्राम सभा में बैठक एवं योजना का वीडियो प्रदर्शन किया जाना था। 3 सितंबर को प्रसव पूर्व देखभाल हेतु कैंप का आयोजन लाभार्थियों का फार्म भरवाया जाना, डोर टू डोर सघन अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों से प्रपत्र आमंत्रित करना। 4 सितंबर को लाभार्थियों व उनके परिजनों के साथ बैठक करना और आवश्यकता अनुसार बैंक, डाकघर से संबंधित समस्याओं को लेकर शिविर का आयोजन करना। 5 सितंबर को विशेष अभियान चलाकर एकत्रित किए गए प्रपत्र में करेक्शन क्यू में कमी लाना । साथ ही विशेष अभियान चलाकर द्वितीय एवं तृतीय किस्त के प्रपत्र में कमी लाना। 6 सितंबर को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस के अंतर्गत महिला सामुदायिक इवेंट का आयोजन एवं 7 सितंबर को इस कार्यक्रम के माध्यम से अभिनंदन दिवस का आयोजन करना एवं उपलब्धि हासिल करने वाले ब्लॉक को एवं उनके अधिकारियों को प्रशंसा समारोह के माध्यम से पुरस्कृत किया जाना है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

गाजीपुर। राजकीय आयुर्वेदिक एसोसिएशन जनपद शाखा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय मे सेवानिवृत्त हुए चीफ फार्मासिस्ट व फार्मासिस्ट कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में चीफ फार्मासिस्ट भानु प्रताप मौर्य, फार्मासिस्ट जवाहर सिंह यादव, चंद्रमा प्रसाद यादव, विजय कुमार वर्मा सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र, भागवत गीता पुस्तक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव रहे। जिलाघ्यक्ष दुर्गेश द्वारा सभा को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष से आग्रह किया गया कि सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारी का असली सम्मान उनका जो भी देयक है। उसे अविलंब भुगतान कर दें। संगठन के पदाधिकारियों से अपील किया कि संगठन को मजबूती प्रदान करें। अंत में सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को दीर्घायु होने की कामना किया गया। मंत्री आलोक कुमार राय ने कहा कि यह बड़ी सम्मान की बात है कि जो परंपरा चला आ रहा है, उसे आयुर्वेदिक संगठन जिंदा रखा है। परिषद के मुख्य सलाहकार एस पी गिरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद कि जब भी आवश्यकता हो आप लोग याद करिएगा परिषद आपके साथ खड़ा मिलेगा। आयुर्वेद एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा सम्मान समारोह में आए परिषद के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि परिषद के हर कार्यक्रम में आयुर्वेद संगठन के हमेशा से एक एक सदस्य कदम से कदम मिलाकर चलते आये हैं, और आगे भी चलते रहेंगे। कार्यक्रम में अरविंद कुमार सिंह, अरविंद मिश्रा, अरविंद पांडे, सूर्यकांत पांडे, विनय पांडे, सच्चिदानंद, अनिल मिश्रा, राजनाथ, धर्मराज, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार सैनी, श्री मोहन, अनिल कुमार दीक्षित, उधम सिंह, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, योगेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, अखिलेश सिंह द्वारा सभा की अध्यक्षता व संचालन अजय विक्रम सिंह ने किया।

आगामी बाढ़ के मद्देनजर किया गया दवा का वितरण

आगामी बाढ़ के मद्देनजर किया गया दवाओं का वितरण

ग़ाज़ीपुर।जनपद गाजीपुर के 5 तहसील गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित होते हैं। जिसको लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने को लेकर कार्य में जुट गया हैं। इसी कड़ी में बाढ़ प्रभावित इलाका मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवश्यक दवाओं का वितरण करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। या कैंप प्राथमिक विद्यालय जय नगर में लगाया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि मोहम्मदबाद का क्षेत्र बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुमार रहा है। जैसा कि
1 दिन पूर्व करीब 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी पर जिला अधिकारी के द्वारा संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है। जिसमें स्वास्थ विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को लेकर गांव में बाढ़ का पानी घुसने से पूर्व ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को कौन सी दवा की जरूरत पड़ सकती है। उन दवाओं का भी वितरण किया गया।

इस दौरान बाढ़ का पानी गांव तक पहुंच जाने पर कई तरह की बीमारियों का भी अंदेशा बढ़ जाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों को बताया गया कि सभी लोग पूरी बांह एवं पैर को ढक कर रखें ।ताजे एवं गर्म भोजन का प्रयोग करें । पानी को उबालकर और ठंडा कर कर पिए ।इंडिया मार्का हैंडपंप का ही पानी सेवन करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें ,जमीन पर ना सोए ,बारिश के दौरान उचित स्थान पर रहे।किसी भी आपात स्थिति में 102 और 108 एंबुलेंस को तत्काल फोन करें। इसके अलावा स्थानीय आशा एवं आंगनबाड़ी के संपर्क में बने रहें।

बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान खुजली की दवा, एंटीडायरियाल ,बुखार के साथ ही क्लोरीन के टेबलेट, ओआरएस के पैकेट ,जिंक टेबलेट इत्यादि का वितरण किया गया। उसके उपयोग के तरीके भी बताए गए। उन्होंने बताया कि कुल 11 बाढ चौकियों की स्थापना किया गया है। जहां पर स्वास्थ्य कर्मी आपात स्थिति में मौजूद रहेंगे।

इस जागरूकता कार्यक्रम में एएनएम ,आशा के साथ साथ डॉ आर के वर्मा, बीसीपीएम मनीष कुमार , फार्मासिस्ट सत्येन्द्र मिश्रा, विक्रम देव दयाल, अजय कुमार रंजना देवी, आशा सिंह, बबलू, अवधेश राय इत्यादि मौजूद रहे।