Category Archives: Lucknow

भीषण सड़क हादसा:7 लोगों की मौत,कई घायल

भीषण सड़क हादसा:7 लोगों की मौत,कई घायल

लखनऊ।लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बस और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़त में 7 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
मिल रही सूचना के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर सुबह साढ़े सात बजे धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है।7 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।दर्जनों लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मौके पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

31अक्टूबर तक अवकाश रद

31अक्टूबर तक अवकाश रद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्यौहारो को देखते हुए अगले एक महीने को संवेदनशील बताते हुए पैनी निगरानी का निर्देश दिया है।निर्देश के बाद पुलिस तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गया। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिए हैं। सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए।
दरअसल, नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। इसके बाद दशहरा, दीपावली, छठ पूजा आदि मनाए जाने हैं। इसे देखते हुए सीएम ने गत दिवस अपने सरकारी आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह लगातार त्योहार होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परंपरागत रूप से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती रही हैं। इसके अलावा भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है।
दुर्गा पूजा के साथ ही योगी ने मूर्ति विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा है। साथ ही चेताया कि देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद ही डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की मंशा से पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। हां, इतनी राहत जरूर दी है कि विशेष परिस्थिति में किसी को आवश्यकता के अनुसार अवकाश दिया जाए।

31अक्टूबर तक अवकाश रद

31अक्टूबर तक अवकाश रद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्यौहारो को देखते हुए अगले एक महीने को संवेदनशील बताते हुए पैनी निगरानी का निर्देश दिया है।निर्देश के बाद पुलिस तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गया। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिए हैं। सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए।
दरअसल, नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। इसके बाद दशहरा, दीपावली, छठ पूजा आदि मनाए जाने हैं। इसे देखते हुए सीएम ने गत दिवस अपने सरकारी आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह लगातार त्योहार होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परंपरागत रूप से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती रही हैं। इसके अलावा भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है।
दुर्गा पूजा के साथ ही योगी ने मूर्ति विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा है। साथ ही चेताया कि देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद ही डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की मंशा से पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। हां, इतनी राहत जरूर दी है कि विशेष परिस्थिति में किसी को आवश्यकता के अनुसार अवकाश दिया जाए।

चार IAS व चार PCS अफसर के तबादले

चार IAS व चार PCS अफसर के तबादले

लखनऊ।यूपी में चार आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस पवन कुमार व आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है।इसी तरह आईएएस रवींद्र कुमार को विशेष सचिव, आबकारी विभाग और धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

पीसीएस अफसर सुनील कुमार सिंह को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नियुक्त किया गया है। रेखा एस चौहान को रजिस्ट्रार, केजीएमयू नियुक्त किया गया है।
डॉ. अलका वर्मा को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है। इसी तरह अभिषेक पाठक को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।

कंटीले तार लगाने पर हो सकती है जेल

कंटीले तार लगाने पर हो सकती है जेल

लखनऊ।प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं की यदि खेत के चारों तरफ आपने कंटीले तार लगाए तो आपको जेल हो सकती है। किसान खेतों की सुरक्षा के लिए रस्सी का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन कंटीले तारों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
सरकार ने खेतों के चारों तरफ नुकीले तार, कांटेदार तार और ब्लेड वाली तार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई किसान अपने खेतों में ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा रजनीश दुबे ने सभी जिलों के डीएम को इसके लिए पत्र जारी किया है। कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।आदेश जारी किया गया है कि किसान खेतों में आवारा पशुओं को घुसने से रोकने के लिए रस्सी का इस्तेमाल करें। अगर कोई किसान खेत में ब्लेड या कटीले तारों को लगाता है तो उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सांसद ने वितरण किया उपकरण, कहा….

सांसद ने वितरण किया उपकरण,कहा….

गाज़ीपुर(बाराचवर)।सेवा पखवाड़ा के आठवें दिन आज शनिवार को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा वाराचवर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित शिविर मे बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दिव्यांग जनो मे 52 हस्तचालित ट्राई साइकिल तथा 1अंध छड़ी का वितरण कर उनके जीवन को सुगमता प्रदान किया।उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश मे ऐसा नेतृत्व है जो दिव्यांग जनो की भी चिंता करता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो कि चिंता करना देवताओं की चिंता करना है।जो जनप्रतिनिधि अगर अपने काम से क्षेत्र की जनता को संतुष्ट कर दे वही सच्चा जनप्रतिनिधि है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता खेत खलिहान, जंगल जमीन से होकर गुजरता है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक कालीचरण राजभर,श्यामराज तिवारी, ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर ब्लाकप्रमुख ब्रजेंद्र सिंह,मनोज गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता,कृष्णानन्द राय, शशिकान्त शर्मा,शिवशंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह,मनोज राय, सविता सिंह,हिमांशु राय,नथुनी सिंह,कृपाशंकर सिंह,अभिषेक सिंह मिंटू ,विजय नरायन शर्मा, टुनटुन सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रुपेश सिंह,देवेन्द्र सिंह देवा,प्रसून सिंह,फैजान अंसारी, पप्पू महंथ,पप्पू प्रधान, विजय शंकर गीरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।संचालन दीपक सिंह ने किया।

यूपी के खिलाड़ियों को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) कराने जा रही है। बीमा होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए वार्ता की जा रही है।जल्द ही उन्हें इसकी सुविधा दी जाएगी। ऐसे में किसी भी खेल प्रतियोगिता व प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ी को अगर चोट लगती है तो उसे अधिकतम पांच लाख रुपये तक की आर्थिक मदद उपचार के लिए दी जाएगी। एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को फैलोशिप व आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव, खेल नवनीत सहगल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी मदद देने की पहल की जा रही है ताकि, वह तनाव मुक्त होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीत सकें। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स से डिप्लोमा करने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

ट्यूबवेल के ब‍िल की वसूली रहेगी स्‍थग‍ित

लखनऊ। यूपी के कई ज‍िले ठीक से बार‍िश न होने के चलते सूखे से प्रभाव‍ित हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सूखे से प्रभाव‍ित किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश द‍िए हैं। सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को राहत देते हुए मुख्‍यमंत्री ने यह भी न‍िर्देश द‍िए हैं क‍ि इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी। इसी के साथ अगर क‍िसी क‍िसान ने ब‍िला का भुगतान नहीं क‍िया है तो ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को सरकार की ओर से दलहन तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के भी निर्देश द‍िए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ तबादलों में गड़बड़‍ियों पर नाराज, विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तय

लखनऊ।सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की नाराजगी के बाद स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग और लोक न‍िर्माण व‍िभाग में हुए तबादला कांड में दोनों व‍िभागों में हुए तबादलों में गड़बड़ी पर जांच बैठा दी है। ज‍िसकी र‍िपोर्ट आते ही कई अफसरों पर कार्रवाई तय माना जा रहा है।प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के डाक्टरों के तबादलों में हुई गड़बड़‍ियों को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की मुख्यमंत्री कार्यालय में बुधवार देर रात तक बैठकों का स‍िलस‍िला चलती रही। बैठक में डाक्टरों के तबादलों में कहां-कहां गड़बड़‍ियों हुई हैं इस पर विस्तृत चर्चा की गई। हर स्तर पर गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई किया जाना तय माना जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में तबादलों में गड़बड़ी पर लिए गए सख्त एक्शन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
जांच के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में बनी कमेटी में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी व अपर मुख्य सचिव, आबकारी संजय भूसरेड्डी शामिल हैं। माना जा रहा है कि कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के डाक्टरों के 30 जून को किए गए स्थानांतरण में काफी गड़बड़ि‍यां सामने आईं थी।

एफडीआर तकनीक से बनेंगी सड़कें

लखनऊ। यू पी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी देते हुए कहा है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इस वर्ष 5500 किलोमीटर सड़क निर्माण एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) प्रणाली से करेगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। इस पर करीब 5000 करोड़ रुपये से अधिक धन खर्च होना है। विभाग की ओर से सड़कों के उच्चीकरण व मरम्मत आदि में एफडीआर प्रणाली का अभिनव उपयोग किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण में बड़ी एजेंसियों ने अभी तक इस तकनीक को नहीं अपनाया है। वहीं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इसे एक नई चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। इस तकनीक से जहां सड़कें सामान्य परंपरागत तकनीक से बनाई गई सड़कों से कहीं अधिक टिकाऊ होंगी, वहीं इनकी निर्माण लागत भी अपेक्षाकृत कम होगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सड़कों इनके निर्माण में कार्बन उत्सर्जन में कमी होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। पिछले वर्ष विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नौ सड़कों को लिया गया था जिन पर अधिकांश काम हो गया है, सड़कों का निर्माण कम समय में हो जाता है। इस तकनीक में कुछ सीमेंट में एक विशेष प्रकार के केमिकल को मिलाकर एक पर्त बिछाई जाती है और पुरानी बनी लेकिन खराब हो चुकी सड़क की, एक विशेष प्रकार की मशीन से खुदाई करके उस सड़क की पुरानी गिट्टी, पत्थर आदि का उपयोग किया जाता है। अलग से पत्थर, गिट्टी आदि क्रय करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।