अधिकारियों की उदासीनता के कारण नहीं लग पा रहा रौजा ओवर ब्रिज पर जीवन रक्षक जाली
गाजीपुर। सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी को एक पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसमें अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन से कुछ ऐसी घटनाए हो चुकी है जिसके कारण दोनो साइड में कुछ उचाई लिये हुए साइडर जाली की अति आवश्यकता है। उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी हम इस संबंध में पत्रक सौंप चुके है। परन्तु पूरी तरह से उदासीनता दिखाई गई है। बीते दिनों ओवरब्रिज पर कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है। ऐसी घटनाए पुनः होने की सम्भावना की स्थिति में बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो साइडर की सुरक्षा आवश्यक है। अभिनव सिंह ने जिलाअधिकारी से आग्रह किया कि यह कार्य जनहित को ध्यान मे रखते हुए रौजा ओवरब्रीज के दोनो साइडरों पर सुरक्षा कवच बनाने हेतु जालीदार साइड लगवाने की संबंधित अधिकारी को निर्देशित करे जिससे लोगों की लोगों के जान माल की सुरक्षा हो सके। कहा कि इस समस्या के निदान तक हम संघर्ष करते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर कंचन रावत, रीना यादव, राजदीप रावत,वेद प्रकाश,रामबिलास यादव,मोहन रावत,लड्डन खा,अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद आगमन हुआ । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने आज विगत दिनों ट्रेन से कटकर 71 भेड़ों की मर जाने पर सैदपुर विधानसभा अन्तर्गत हसनपुर डहराकलां निवासी पीड़ित रमेश पाल को एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से प्रदान किया। साथ ही में प्रधान संघ सैदपुर व पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा द्वारा 90 हजार रुपए दिए गए। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने नसीरपुर, चौकियां में विगत दिनों सड़क दुघर्टना में जितेन्द्र पाल के परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत होने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से दिया ।अंत में बड़हरा ग्राम के पूर्व प्रधान स्व. सोनू पहलवान के आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद इतनी संवेदनहीन सरकार देश में कभी नहीं रही। इस सरकार को न गरीबों की चिंता है न छात्र नौजवानों की। यह सरकार केवल और केवल पूंजीपतियों की गोद में बैठ कर उनके हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। अराजकता चरम सीमा पर है। आमजन की जान-माल हर वक्त खतरे में है। कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। हत्या, डकैती, बलात्कार होना प्रदेश में मामूली बात रह गयी है। मुल्क की सीमा सुरक्षित नहीं है। पड़ोसी देश लगातार आंखें दिखा रहे हैं और देश का नेतृत्व मौन है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश अराजकता और बंद इंतजामी का शिकार हो गया है।भ्रष्टाचार चरम पर है , अपराधी बेखौफ हैं। इस सरकार में पुलिस अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। फरियादी न्याय की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने के बजाय वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय ग़रीबों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, डॉ .जय सिंह यादव,रजई यादव प्रधान संघ सैदपुर, विभा पाल, कमलेश यादव, गोविन्द यादव,सुशील जायसवाल, खेदन यादव, कमलेश सोनकर, राजेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
सीएम योगी ने जनता दरबार में छात्रों की मांग का लिया संज्ञान, ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ को मिला बल
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग पर त्वरित कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त किया। मालूम हो कि विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष व पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को छात्रों की मांग से भरा एक पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से बताया गया कि गाजीपुर में 360 से अधिक महाविद्यालय होने के बावजूद एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। सभी महाविद्यालय लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित जौनपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिससे लाखों छात्र छात्राओं को पंजीकरण से लेकर परीक्षा तक अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्री उपाध्याय ने बताया कि उनकी पिछली गुहार पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन स्तर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु महाविद्यालय से अपेक्षित सूचना अभी भी लंबित है।
दीपक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया, “जिस प्रकार आपने यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया और भदोही के काशी नरेश पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने कि प्रक्रिया चल रही है, उसी तर्ज पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को भी अपग्रेड करने की कृपा करें क्यूंकि ये विश्वविद्यालय बनने के सभी मानकों को पूरा करता है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की विकट समस्या को अत्यंत गंभीरता से लिया। दीपक उपाध्याय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि “गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना सरकार की प्राथमिकता है।” सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ योजना के तहत, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गाजीपुर में एक स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना और मौजूदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उन्नयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता एवं पूर्ण तत्परता से आगे बढ़ाने के तत्काल निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री का यह दूरदर्शी निर्णय गाजीपुर के शैक्षिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, जो सीधे तौर पर ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ की परिकल्पना को साकार करेगा। विश्वविद्यालय निर्माण मंच और समूचे गाजीपुर जनपदवासियों ने इस ऐतिहासिक आश्वासन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया है, क्योंकि यह पहल न केवल उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगी, बल्कि गाजीपुर को ज्ञान, अनुसंधान और प्रगति का एक जीवंत केंद्र बनाएगी।
गाजीपुर : कांग्रेस के संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में गरजे नकुल दुबे- “2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का होगा सफाया”
गाजीपुर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक निजी मैरज हाल में रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी का संयुक्त पदग्रहण समारोह वंदे मातरम गीत के साथ शुरू किया गया,और राष्ट्रीय गान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू जी” कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया और शैलेन्द्र कुमार “ध्रुव” भी उपस्थित रहे।
समारोह में नकुल दुबे ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हामिद और महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश से भाजपा को 2027 में पूरी तरह से उखाड़ फेंकने की नींव आज गाजीपुर से रखी जा रही है। यह सरकार जनविरोधी, संविधान विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसके लिए विकल्प बनेगी।”
प्रदेश कांग्रेस सचिव व गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि “सुनील राम को जिलाध्यक्ष और संदीप विश्वकर्मा को शहर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी।” इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर मनीष मुरेलिया और शैलेन्द्र कुमार ध्रुव ने कहा कि हम लोग कांग्रेस की नीतियों के तहत पूरी निष्ठा और लगन से संयुक्त रूप से कार्य करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जुटाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने किया एवं आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।
संचालन शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया।
समारोह में कांग्रेस के ब्लॉक और ग्राम स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, राशिद भाई, रईस अहमद, सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, राघवेंद्र, प्रमिला देवी, जनार्दन राय, कुसुम तिवारी, मुसाफिर बिन्द, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, शक्ति आनंद, डॉ गुड्डू कुमार,सुमन चौबे, अरविंद मिश्रा, सैयद इब्रतुल्ला, लाल मोहम्मद, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, साजिद खान, उमाशंकर सिंह, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, अरुण श्रीवास्तव, नंदलाल स्वामी, गुलबास यादव, सतीश श्रीवास्तव, पप्पू निषाद, श्याम नारायण सिंह, राकेश यादव, जयप्रकाश यादव, विश्वनाथ जायसवाल, आलोक यादव, मोहन राम, दिव्यांशु पांडे, सैयद मुनीर जाफरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, आशुतोष कुमार सिंह, पारस उपाध्याय, प्रमिला भारती, अयूब, राजेश सिन्हा, जयप्रकाश पांडे, ए शौकत सिद्दीकी, रिंकू, जफर सिद्दीकी, मुस्ताक, ओमप्रकाश भारद्वाज, कृष्णानंद तिवारी, चंद्रशेखर, श्रीराम राजभर, मीरा चौबे, अबू आसिफ, संजय गुप्ता, सतीश सिंह यादव, मोहम्मद हनीफ, सुंदरलाल जायसवाल, धीरेंद्र पासवान ,मोहम्मद अंसार, शक्ति आनंद, श्याम सुंदर राजभर, अजीत यादव, अब्दुल रफी, कृष्ण देव तिवारी, राजेश सिंह, मोहम्मद इस्लाम, शिव अंसारी शिवा अंसारी आदि सैकड़ो लोगों ने शपथ लिया ।
शिक्षा का अवसर समाप्त करना चाहती है भाजपा सरकार:गोपाल यादव
गाजीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में लगातार पीडीए जनपंचायत आयोजित करने के संबंध में, बूथों पर मतदाता सूची में बढ़े और कटे नामों के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में तथा देश और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर और सहकारी साधन समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ साथ कार्यकर्ताओं ने बिराईच और इनरवां में गरीबों के घर शासन द्वारा उजाड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।इस घटना की घोर निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार रोटी कपड़ा मकान देने के बजाय रोजी, रोटी,मकान और सम्मान छिनने वाली है। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छिनना चाहती हैं इसीलिए वह शिक्षा को महंगी और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के तुगलकी फरमान को भाजपा सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए कहा यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है,ताकि इनकी कारगुजारियों और नाकामियों पर सवाल न उठे। भाजपा राज में देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। भाजपा सरकार को दुशासन प्रवृत्ति की बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है । भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा । अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हैं। हत्या लूट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है । उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद । जनता के बुनियादी सवालों से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है। विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार नकारात्मक राजनीति कर रही है। इसका समाज की बुनियादी जरूरतों और गरीबों के दुख दर्द से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते देश गंभीर संकट में हैं। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश रक्त रंजित है। उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है। अपराधी बेलगाम है। न कहीं कोई कानून हैं न कोई व्यवस्था है। हर तरफ मनमानी का बोलबाला है। पुलिस,अधिकारी, कर्मचारी सभी निरंकुश हो गए है। इनकी निरंकुशता के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ लूट का बोलबाला है। इस सबके बावजूद सरकार मौन है। वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,अशोक कुमार बिन्द, आमिर अली,रविन्द्र प्रताप यादव,रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव , सुभाष यादव,मुन्नीलाल राजभर,सूरज राम बागी,अमित ठाकुर, तौकीर खां,सुशील जायसवाल,शौर्या सिंह ,बिन्दु बाला बिंद, सदानंद यादव,अक्षय यादव ,तहसीन अहमद,जय हिन्द यादव, कमलेश यादव, डॉ समीर सिंह, दारा यादव,अदनान खां राजेन्द्र यादव,संजय कन्नौजिया,यशपाल यादव,सीमा यादव, आजाद राय,विभा पाल,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुनील यादव,वृजदेव खरवार , जयराम यादव,आत्मा यादव,जगत मोहन बिंद,पप्पू यादव,विजय शंकर यादव, मनोज कुमार यादव,सूर्य मणि यादव,रिषु यादव, कैलाश यादव, जयराम यादव,राजेश यादव,छन्नू यादव,कमलेश यादव,बैजू यादव आदि मौजूद थे। बैठक के अंत में एक दुर्घटना में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महामंत्री जितेन्द्र पाल के एक साथ चार परिजनों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। वाराणसी की एमएससी की छात्रा अलका बिंद की बीते दिनों 2 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर शनिवार को बिंद समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरजू पांडे पार्क पर पहुंच कर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। बता दें कि वाराणसी के मिर्जा मुराद थाना अंतर्गत राजा तालाब मेहंदी गंज की रहने वाली एम.एस.सी.की छात्रा अलका बिंद की स्थानीय ढाबा में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अलका बिंद के परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए जिले में बिंद समाज विकास संघ के नेतृत्व में शनिवार को अंबेडकर पार्क से होते हुए सरजू पांडे पार्क तक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च का किया गया। मृतिका अलका बिंद की आत्मा को शांति के लिए एक दो मिनट का मौन रखा गया।
मृतिका छात्रा अलका बिंद के परिवार वालों को न्याय दिलाने और दोषियों को शख्स से शख्स सजा की मांग करते हुए बिंद समाज विकास संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब बिंद ने समाज के संग मिलकर हुंकार भरी। कहा कि एमएससी की छात्रा अलका बिंद को न्याय मिल सके उसको लेकर के आज हम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ से हम लोग मांग करते हैं कि जिस ढाबे पर लड़की की हत्या हुई है उस ढाबे की जांच की जाए। साथ ही जिन लोगों ने भी उस लड़की की हत्या की है या उसमें जो लोग भी सम्मिलित हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। गुलाब बिंद ने कहा कि बिंद समाज के तरफ से हम मांग करते हैं कि मृतका के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड रुपए सरकार के द्वारा दिया जाए।
इस मौके पर श्यामलाल बिंद, मुसाफिर बिंद, निर्गुण बिंद, गुड्डू कुमार बिंद, गौरीशंकर बिंद, बजरंगी बिंद, मंजय यादव, प्रांजल यादव, संतोष कुमार बिंद, फौजदार बिंद, पूर्व प्रधान अरविंद बिंद, सुनील बिंद,जितेन्द्र बिंद, अशोक बिंद, विभा पाल, कंचन रावत सहित सैकड़ों की संख्या में बिंद समाज के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर जताया शोक सैदपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हरिनाथ सोनकर के निधन पर आज वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा उनके सैदपुर नगर स्थित निवास पर पत्नी शीला सोनकर व परिजनों से मिलकर दुःख जताया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृति का स्मरण करते हुए कहा कि हरिनाथ जी अत्यंत सरल और सहज इंसान थे,जो भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सेवक थे।उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी की अपुर्णीय क्षति है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संकठा मिश्रा, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा, सुधीर पाटिल, मनोज शर्मा,बासदेव मास्टर साहब, सुधीर प्रजापति सहित आदि अन्य लोगो ने भी दुःख व संवेदना जताई।
भूमिहीनों को उजाड़े जाने और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा मजिस्ट्रेट को।
गाजीपुर। स्थानीय समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को सरजू पांडे पार्क में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को सौंपा गया। कांग्रेस ने मांग किया कि बरसात के मौसम में भूमिहीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर देना अमानवीय है और इन पीड़ितों को तुरंत सरकारी आवास मुहैया कराया जाए। धरने के दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि वर्षों से बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को दोबारा चालू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पांच हजार विद्यालयों को बंद करने की योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई, ताकि बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाए। प्रदेश सचिव एवं प्रभारी गाजीपुर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराईच ग्राम सभा के भूमिहीनों को बरसात में बुलडोजर से उजाड़ दिया गया है, प्रदेश में स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और बंद पड़ी मिलों की अनदेखी कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष सुनील नाम एवं कर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा गाजीपुर की पहचान रही चीनी मिलें और कताई मिलें वर्षों से बंद हैं। अगर इन्हें चालू कर दिया जाए तो हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा, अंधऊ और बिराइच गांव में बेघर किए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास दिया जाए। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पीडीए के महानायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 53 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। इसके पूर्व विधायक डा. वीरेंद्र यादव सहित 18 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में सारे मरीजों के बीच फल वितरित किया गया।समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में ही श्रमदान और वृक्षारोपण किया। जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था ।उन्होंने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया। विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि देश को अखिलेश जैसे नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। विधायक जै किशन साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा अखिलेश सर्वसमाज के नेता हैं,उनकी सोच राष्ट्रवादी हैं। उनके कार्य, संघर्ष और उनके दुरदर्शी नजरिए का देश में कोई सानी नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल,आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव गुड्डू,दिनेश यादव, अमित ठाकुर, अनिल निषाद,डॉ समीर सिंह, बिन्दु बाला बिंद,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव,केसरी यादव, जुमाउद्दीन अहमद,जमुना यादव,अभिषेक कुशवाहा,जमा खां,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव ,विभा पाल, शिव प्रसन्न यादव,रीना यादव, रामाशीष यादव,रामवचन यादव ,हरवंश यादव , रजनीश , मुरली, आजाद कन्नौजिया, रजनीकांत यादव, इलियास अंसारी,शेर अली राईनी, बैजू यादव, द्वारिका यादव, अशोक यादव, भगवान यादव, आदित्य यादव,धन्नू यादव, रामलाल यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, गोविंद यादव, संतोष यादव, सुजीत कुमार,आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सरजू पांडे पार्क,कचहरी पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला, शहर, ब्लॉक और फ्रंटल संगठनों के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरने में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर गरीबों और वंचित तबकों के शिक्षा के अधिकार को छीनने के साथ ही स्थानीय समस्याओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया, तहसील से गांवों को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़कों को अविलंब सही कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की है। साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, छोटे व्यापारियों, फेरी वालों और किसानों की अनदेखी को लेकर भी सरकार को घेरा। धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर रही है कि उसे गरीब बच्चों की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहा कि आज नन्दगंज चीनी मिल, बहादुरगंज कताई मिल दशकों से बंद है, जल जीवन मिशन की योजनाओं के नाम पर लूट मची है सीवर के नाम पर पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली और खाद की समस्याओं से जनता और किसान परेशान हैं, इन सभी समस्याओं को लेकर मैं 24 जून को मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन मुझे हाउस अरेस्ट किया गया, जिसका विरोध हमलोगों ने किया है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवंशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा ये सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा का अधिकार छीन रही है जो गलत है, सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रही है। शिक्षा के बाद अब महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे हम नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बंदी गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, सामाजिक न्याय पर भी हमला है, साथ स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका विरोध भाजपा के लोग भी कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार मौन है। एआईसीसी रविकांत राय ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गांव-देहात की स्थिति पहले से खराब है। स्कूल बंद कर देना और भी बड़ी मुश्किल खड़ी करेगा। कांग्रेस गांव से लेकर विधानसभा तक इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल, उत्तरप्रदेश को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को सौंपकर स्कूलों की बंदी रोकने, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविकांत राय, अजय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, छोटेलाल गौतम, हरिओम यादव, डॉ गुड्डू अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ सुमेर कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, कमलेश्वर प्रसाद, उमाशंकर सिंह, फौजी ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, शंभू कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडे, विनोद सिंह, सीताराम राय, बीरेंद्र राय, महबूब निशा, राशिद अब्दुल्ला इस्लाम, मास्टर रिजवाना बेगम, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, ओमप्रकाश पासवान, ओम प्रकाश यादव, कृष्णदेव तिवारी, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, मुसाफिर बिंद, बलवंत कुमार, पप्पू निषाद, जयप्रकाश पांडे, सदानंद गुप्ता, शशि भूषण राय, सतीश सिंह यादव, मोहन चौहान, गयासुद्दीन, अवधेश भारती, किरण गौतम, अब्दुल हक, वसीम अंसारी, अमितांशु आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।