Category Archives: Poltics

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने चलाया जनसंपर्क अभियान,सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

ग़ाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों के तहत राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 213 पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया । ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान के अंतर्गत उन्होंने ग्राम सभा मिश्रवालिया में लोगों से मिलकर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इसे तीसरे स्थान तक पहुंचाने का लक्ष्य है।डा. संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा की विचारधारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 70 वर्षों के शासन में बाबा साहब आंबेडकर की उपेक्षा की गई। लेकिन मोदी सरकार ने उनके सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों को अपनाया।


मोदी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। स्टैंड अप इंडिया और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा। डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ घोषित किया। राज्यसभा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनानाथ गिरी , डा. ब्रह्मानंद सिंह ,डा अशोक सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित की । कार्यक्रम में प्रीति गुप्ता,रासविहारी राय,अभिनव सिंह , मनोज बिंद ,नंदू कुशवाहा ,अविनाश सिंह, शशांक राय, सतीश राय, रणजीत, संजय बिन्द, प्रमोद राय, अंजनी सिंह , भीरगु बिन्द अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने जंगीपुर विधानसभा व सदर विधानसभा में किया जनसंपर्क

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के छठवें दिन केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की गौरवशाली उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे गांव,वार्ड और मुहल्ला चलो अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जंगीपुर विधानसभा के रुहीपुर और गाजीपुर सदर विधानसभा के छावनी लाइन के कलौता गांव में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट किया।देवस्थलो पर स्वच्छता करते हुए बुथ समिति बैठक कर जनसंवाद किया। गांव के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सम्मानित किया।इस अवसर पर डा. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से जनता में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि लोग स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि सरकार के कार्यो की सराहना जितनी कि जाए वह कम होगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष काशी नाथ चौहान, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा,अजय राय दारा,राम जी बलवंत,सोमेश मोहन राय,संजय बिंद,बूथ अध्यक्ष ऋषि कुशवाहा, रोली शर्मा मौजूद थी।


भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गांव चलो अभियान में जंगीपुर विधानसभा के रमवल ग्राम में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क किया। बुथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है।जिन व्यवस्थाओं के स्थापना और राष्ट्रीय मूल्यों को लेकर हमारे महा महामनिषियो ने संगठन का निर्माण किया। आज वह सोच और वह सपना साकार हो रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ मेठ बिंद, आशुतोष राय, सोनवल तथा रमवल के ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व मे गांव चलो अभियान में आज मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा ग्राम पंचायत के राम जानकी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर,पद यात्रा करते हुए घर- घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से मिलकर उनका विचार जाना तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर बूथ समिति की बैठक को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सबसे कमजोर से कमजोर व्यक्ति के उत्थान में लगातार काम कर रहे है ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गीरी, शंभू गुप्ता, त्रिलोकी कुशवाहा, दीपमाला श्रीवास्तव, कैलाश कुशवाहा, रमाशंकर राम, जनार्दन राजभर, सुधीर राय आदि साथ-साथ रहे।


जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने गाजीपुर नगर क्षेत्र के रायगंज मुहल्ले में सभासद प्रतिनिधि कुवर बहादुर सिंह,नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता,नन्दू कुशवाहा, हर्षित सिंह आदि के साथ, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सदर मंडल पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष काशी नाथ चौहान के साथ फतेहपुर सिकंदर,जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने मोहन बिंद के साथ चक अब्दुल सत्तार, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा ने मंगल कुशवाहा के साथ चौकिया,मिरनपुर सक्का आदि गांवों मे लोगो से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियो का पत्रक लोगों मे बाटा,बुथ समिति कि बैठक किया। कार्तिक गुप्ता जिला संयोजक सोशल मीडिया ने कैथवलिया मे आलोक यादव, प्रदीप जायसवाल के साथ जन सम्पर्क किया।
जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने बाराचवर प्रथम मंडल के ढोढवा रामपुर ग्राम पंचायत मे जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया।इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह,विजयनरायन शर्मा,मनोज राजभर आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र सआदतपुर तथा हसनापुर में रहे‌।

अभिनव सिंह छोटू और रासबिहारी राय ने मिश्रबाजार में किया जनसंपर्क, सरकार के उपलब्धियों से लोगों को कराया अवगत

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे शुक्रवार को घर-घर संपर्क अभियान की अंतर्गत भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता रासबिहारी राय साथ कपूरपुर वार्ड के मिश्र बाजार में व्यापक जन सम्पर्क किया। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।

अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रगति और लोगों के विकास सम्मान के लिए कटिबद्ध होकर काम कर रही है। पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय ने कहा कि सरकार आज समाज के कमजोर से कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आनंद गुप्ता,लकी अग्रहरि, मनोज गुप्ता, अंकित, मोनू आदि लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

स्कूलों में फीस वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने चढ़ाई आस्तीन, राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम प्रतिनिधि को सौंपा

ओला वृष्टि से नुकसान किसान के फसल का मुआवजा दे सरकार

गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अफसोस जताते हुए बताया कि इस पत्रक में स्कूलों द्वारा हर साल नए सत्र में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने और स्कूलों से सेट दुकानों से कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने और पेट्रोलियम पदार्थों के साथ रसोई गैस को सस्ता करने की मांग भी प्रमुख रूप से की गई है, जिसे सरकार हर बार कह कर नहीं कर पाती, उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों के हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए, इस पर तत्काल कार्यवाही जनहित में आवश्यक है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हर साल स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर सरकार तत्काल प्रभाव से रोक लगाए और रसोई गैस सस्ता करे, इसकी मांग राज्यपाल के माध्यम से की गई है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि स्कूलों द्वारा सेट दुकानों से कॉपी किताब खरीद पर रोक लगाई जाए,इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। महंगाई और भ्रष्टाचार पर बीजेपी सरकार को फेल बताते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए भ्रष्टाचार और महंगाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई है जैसे तत्काल जनहित में कम किया जाना चाहिए। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने सरकार से कहा है कि इस पर शीघ्र एक्शन लिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुमन चौबे, राजीव कुमार सिंह, राम नगीना पांडे, राजेश गुप्ता, सदानंद गुप्ता, संजय साहू, माधव कृष्ण, सुशील कुमार सिंह, कृष्णानंद तिवारी, विजय शंकर पांडे, राजेश उपाध्याय, आलोक यादव, ओम प्रकाश पांडे, आशुतोष सिन्हा, लखन श्रीवास्तव, अजय कुमार दुबे, ओम प्रकाश पासवान, पारस उपाध्याय, शंभू कुशवाहा, साजिद खान, राशिद भाई, अब्दुल्ला मास्टर, मास्टर, रईस अहमद, शक्ति, आनंद प्रमोद विश्वकर्मा, मीरा चौबे, दिव्यांशु पांडे, राहुल मौर्य, देवेंद्र सिंह, पांचू बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

18 मई को सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन:अनिल राजभर

सैदपुर (गाजीपुर)।।इस देश व प्रदेश मे सर्वाधिक दिनों तक शासन करने वाली कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी ने समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों के हक और अधिकार का हनन, क्षरण किया है। समाज के सबसे कमजोर और असंगठित लोगों के अधिकारो को नुक्सान पहुंचाया है यह बात आज सैदपुर विधानसभा के ग्राम सभा धुर्वाजुन में अतिपिछड़ा सामाजिक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक 18 मई 2025 को टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर मे प्रस्तावित वाराणसी मंडल के चार जनपदों गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली जिले के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी बैठक है ।उन्होंने कहा कि वतर्मान समय में पिछड़ों का सर्वांगीण विकास तथा सम्मान भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी निष्ठा से कर रही है । उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नेतृत्व अगर किसी राजनैतिक दल या सरकार ने दिया है तो वह निसंदेह भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए यह आजादी के 76 वर्षों बाद स्वर्णिम काल चल रहा है। 76 वर्ष के आजाद हिंदुस्तान में वर्तमान समय की राजनीति में ऐसा समय, ऐसी राजनीति, ऐसा मौका कभी हम लोगों के पास ना आया था, न आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी के तरफ से जो बात कही जा रही थी उसको सुनकर आश्चर्य हो रहा है। कांग्रेस संविधान की बात कर रही थी, समाजवादी पार्टी आरक्षण की बात कर रही थी, लेकिन जिन लोगों ने देश के अंदर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान किया देश के संविधान को तोड़ने करने का काम किया वह लोग संविधान की बात कर रहे हैं।
बैठक मे उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर ने जताया ।


बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बब्लू राजभर तथा संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,मुन्ना निषाद,अभय प्रजापति,पूनम मौर्या,रामशीष चौहान, प्रेमसागर राजभर,अरविंद पटवा,सुभाष चौहान, इन्द्रदेव कुशवाहा,योगेन्द्र शर्मा, गुड्डू राजभर, प्रदीप राजभर,सुनिल यादव, उमाशंकर यादव, कमलेश कुशवाहा, शिवमंगल वियार, धर्मवीर राजभर,पंकज सिन्हा,गीरेन्द्र चौहान, विनोद प्रजापति, बैजनाथ चौधरी, डब्लू राजभर,भारत भीम चौहान आदि उपस्थित थे।

भाजपा का विधान सभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन

भाजपा का विधान सभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन सम्पन्न

गाजीपुर सदर, मुहम्मदाबाद, जमानियां और जहूराबाद विधानसभा मे आयोजित हूआ कार्यक्रम

गाज़ीपुर। भाजपा स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे बुधवार को विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के दूसरे दिन गाजीपुर सदर, जहूराबाद, जमानियां और मुहम्मदाबाद विधानसभा का सम्मेलन तीन सत्रों मे सम्पन्न हुआ।

नन्दगंज (गाजीपुर) । राधिका पैलेस नन्दगंज मे आयोजित भाजपा सदर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नैतिक मूल्यों की रक्षा मे निहित संस्कारों के मजबूत आधार पर सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण समय- समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से करती रहती है।आज अगर देखा जाए तो संवैधानिक अधिकारों मे निहित समस्त मूल्यों के पालन मे अव्वल अगर किसी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता है तो कोई भी कह सकता है वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और जन सेवा के साथ नागरिक कर्तव्यो के पालन मे हमारी एक विशिष्ठ पहचान है।


द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजाद भारत मे देश के समक्ष जो सबसे मूल समस्या उभर कर सामने आई वह थी देश एकता और अखंडता को बनाए रखना। सत्ता के लालची लोग सत्ता लोभ मे राजनीतिक तुष्टिकरण के साथ देश को टुकड़े-टुकड़े करने को व्यग्र थे लेकिन राष्टवादी महामनिषियो ने जनसंघ तथा बाद में भाजपा का गठन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बलिदान होना पसन्द किया. लेकिन झूकना कत्तई नहीं हमारे महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हमे राष्ट्र सेवा की हमे प्रेरणा प्रदान करती है।
अंतिम व तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से लगातार काम कर रही है।आज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सोच और सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं।
उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद अच्छेलाल गुप्ता तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा,प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल,काशी चौहान, प्रीति गुप्ता,राणा सिंह, बलवंत बिंद, अभिनव सिंह, साधना राय, आदि उपस्थित थे।

मुहम्मदाबाद। भाजपा विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन देव पैलेस मुहम्मदाबाद मे जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जन संघ तथा बाद मे बनी भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र व देशहित में त्याग,तपस्या,बलिदान के चरित्र व्यवहार का सदैव पालन किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास मे सर्वाधिक ठोस निर्णय तथा देश को मजबूत करने में भाजपा की राजनीति मिल का पत्थर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के लिए कभी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना काल से ही अपने कार्य व्यवहार से भारतीय राजनीति मे एक अलग पहचान बनाई है। देश के अंदर कठोर निर्णय लेकर राष्ट्र की मूल भावना को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट सेवा व जन सेवा के लिए काम करती है। विगत 11 वर्षो मे केन्द्र सरकार ने देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,तथा भौगोलिक क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए काम किया है। लोगों के जीवन लक्ष्यों को पूर्ण करने में बराबर की भागीदारी निभाई है।
इस अवसर पर सम्मेलन का संचालन शशांक शेखर राय ने किया ।
कार्यक्रम में पीयूष राय ,आनंद राय मुन्ना, अवधेश राय, रविंद्र राय ,धनेश्वर बिन्द, सतीश राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

दिलदार नगर। नगर पंचायत हाल मे आयोजित भाजपा जमानियां विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान राष्ट्रवादी संगठन है जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता और क्षमता का धनी कार्यकर्ता होता है। अगर भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य है तो निश्चित तौर पर उसके कार्यों, विचारों तथा व्यवहार के नीजी गुणों मे देवत्व का भाव निहित है।
दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सर्वाधिक ऊर्जावान तथा विवेक विचार का धनी कार्यकर्ता होता हैं । उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ सेयह संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करते हुए जनता के बीच सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियो को रखें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें।
अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षो में देश की जहां तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है।वही उत्तर प्रदेश मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मात्र आठ वर्ष में बीमार प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करतें हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त कर दिया है।
कार्यक्रम का संचालन पंकज राय ने किया।इस अवसर पर इतवारी राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुरली कुशवाहा, ब्रह्मदेव खरवार, संदीप बिन्द, तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, अमित सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोगों पर स्थित थे।

जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न

कासिमाबाद (गाजीपुर)।भारतीय जनता पार्टी के जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के सुरवत स्थित कौशिक महाविद्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जीतेंद्र नाथ पाण्डेय और राजेश राजभर उपस्थित रहे। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता दल के रीढ़ हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेंद्र नाथ पाण्डेय ने दल के आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक दल है। यहां सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर प्रतिभाग करने का पर्याप्त अवसर है। राजेश राजभर ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा किया।
इससे पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में अखिलेश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ राय, सानंद सिंह, राकेश तिवारी मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, संतोष गुप्ता, मयंक राय, धनंजय चौबे, दीना ठाकुर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने किया। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने आभार व्यक्त किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

बाइक रैली से भाजयुमो ने दिखाया दम

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल की उपलब्धियों का किया बखान

कासिमाबाद (गाजीपुर)। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों का बखान किया।बाइक रैली बहादुरगंज माँ चंडी धाम से चलकर कासिमाबाद चौराहे पर सम्पन्न हुई।जिसमें युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा रैली के रास्ते भर भाजपा जिंदाबाद ,योगी- मोदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था, रैली समाप्ति पर विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि 8 साल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत बड़ी सफलता पाई है।बड़े से बड़े अपराधियों को जेल भेजने का काम किया या फिर वो भगवान को प्यारे हो गए। प्रदेश की विकासोन्मुख सरकार ने प्रदेश में निवेश का माहौल पैदा किया है। गड्ढा मुक्त, मजबूत सड़के चमचमा रही और गरीब नौजवान किसान को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी,उन्होंने आगे कहा कि सभी समाज का हित भाजपा में निहित है ।और समतामूलक समाज, विकास पर बिना क्षेत्र भेद के काम और भयमुक्त वातावरण की स्थापना करना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
कार्यक्रम मे नीरज पांडेय,संतोष कुशवाहा,मयंक राय, प्रफुल सिंह,अमरनाथ शर्मा ,मनीष तिवारी,मोती बिंद,दीपक लाल, आनंद मौर्य, नंदलाल यादव,अनुराग शर्मा, कंचन गिरी,उदय यादव, भीम दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मलेन संपन्न

ग़ाज़ीपुर(दुल्लहपुर)।सबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी में मंगलवार को 373 विधानसभा जखनियां के भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें “भाजपा का चुनाव एवं संगठन विस्तार”, “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया। परिवर्तन” तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत यात्रा जैसे अनेक विषयों पर वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया । सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, शिवपूजन राम, पूर्व विधायक, कालीचरण राजभर ने अपना विचार उदबोधन दिया।
सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ,धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की विधानसभा जखनियां में सर्वाधिक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं ।इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ से एक संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करके जनता के बीच मे अपने काम, सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता के बीच रखें, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो, इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित हो सके।इस दौरान मुराहू राजभर, राजेश राजभर,अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश राम, सुशील सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

भाजपा स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी

भाजपा स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को नगर के शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में “स्थापना प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसका उद्घाटन भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 से आज 2025 तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज के इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। हमारे महामनिषियो के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमिट कहानी है जिसका अवलोकन करके हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से परिचित होगा।
भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नितियों,सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनीषियों की सोच, विचार ,त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे एक एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इससे पूर्व सरोज कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा सहित अनेकों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

भाजपा ने मनाया 46 वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस रविवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर हवन- पूजन कर पार्टी ध्वज फहरा कर मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में भाषण देने का काम बड़ी आसानी से कोई भी कर सकता है। लेकिन आज आप सभी रामनवमी पर्व के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत चाहते है। गाजीपुर में समाजवादी पार्टी का झंडा उतर जाए और भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराना चाहते है तो वह दिन अब दूर नहीं है बस थोड़ा धैर्य और जनता के बीच भाजपा के सिद्धांतों और नितियो के व्यापक प्रसार से ये संभव हो जाएगा। भगवान राम ने रावण के साथ सोने के लंका का भी नाश कर दिया। उसका केवल एक कारण था भगवान श्री राम ने मर्यादा में रहकर सारे काम किए। पार्टी में काम करते समय चिंतन, चरित्र और चेहरा इन तीन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। चिंतन भारत माता को यशस्वी बनाने के लिए, चरित्र जिस राजनैतिक दल में काम करते है। जिसके आप कार्यकर्ता है। ध्यान रहे मेरे चरित्र के कारण ऐसा कोई काम ना हो जिससे पार्टी की छवि खराब हो और चेहरा जिसे सामने वाला देखे तो हमारे आचरण व्यवहार से समझ जाए कि ये भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। आज जिस पार्टी के झंडे का हवन पूजन कर के मैंने अग्नि के सामने शपथ लिया है। उसके सम्मान के लिए आप सबके साथ जुड़कर काम करूंगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई में स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महापुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने यह कहने का साहस किया था की अंधेरा हटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उनका यह वाक्य निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से साकार हुआ है। कभी संसद में हमारे दो सीट के कारण उपहास उड़ाने वाली कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिस संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। आज उसी संकल्प “तेरा वैभव अमर रहें मां, हम दिन चार रहें ना रहें” के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है। आने वालें समय में हम सब पुनः गाजीपुर में सातों सीटों पर कमल खिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतियों को नमन करते कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सबने बीते लोकसभा चुनाव में अगल-बगल के कई जिलों की अपेक्षा अधिक मत पाएं। हार जीत तो यह चलता रहता है। मगर मुझे पूरा विश्वास है की पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम पुनः गाजीपुर में कमल खिलाकर रहेंगे। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने सभी का अभिनंदन करते कहा कि आज स्थापना दिवस और रामनवमी के पावन अवसर पर हम संकल्प ले की पार्टी की जो रीति नीति है। उसको जन-जन तक पहुंचाएंगे और गाजीपुर में पुनः पार्टी का परचम लहराकर पार्टी को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम को विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, बृजेंद्र राय ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, विष्णु सिंह, साधना राय, लालसा राजभर, किरन सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, रासबिहारी राय, पप्पू चौबे, राजेश चौहान, अविनाश सिंह, शिवम त्रिपाठी आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।