Category Archives: Poltics

भाजपा नेताओं ने देखी गोधरा कांड पर आधारित फ़िल्म “द साबरमती रिपोर्ट”

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों संग देखा “द साबरमती रिपोर्ट”


गाजीपुर। आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में “द बर्निंग ट्रेन” बनी साबरमती एक्सप्रेस (गोधरा काण्ड) की सत्य घटना पर आधारित पत्रकारिता प्रमुख “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को नगर के एक सिनेमा हॉल मे प्रथम प्रदर्शन को गुरुवार को अपराह्न 12-00 से 3 -00 बजे के शो को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने बहुत ही धैर्य से गम्भीर होकर देखा ।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राजनैतिक तुष्टिकरण के कारण इस देश के इतिहास तथा बहुत सी सत्य घटनाओं को बहुत दिनों तक दबा कर रखा गया था। गोधरा की घटना भी उसी मे से एक थी जिसके सत्य से शायद बहुत से लोग आज भी अनजान है लेकिन यह फिल्म उस घटना के सत्य से लोगों को अवगत कराने का प्रयास है ।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने फिल्म देख कर बाहर कहा कि सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को लोगों को अवश्य देखना चाहिए ताकि लोगों को देश की घटनाओं तथा समाज मे क्या घट रहा है उसकी सही जानकारी पता चल सके।
एन वाई सिनेमा हॉल के निदेशक संजीव कुमार सिंह बंटी ने सबका धन्यवाद आभार प्रकट कर स्वागत किया।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,अवधेश राय, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शशि प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह,श्यामराज तिवारी, सरोज मिश्रा, साधना राय, नितिश दूबे, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह,अविनाश सिंह, सुरेश बिंद ,किरन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेता जी का आशीर्वाद हमेशा भाजपा के साथ रहा है:अपर्णा यादव

गाजीपुर। नेता मुलायम सिंह यादव जिनका आशीर्वाद हमेशा भाजपा के साथ रहा है और उन्होंने खुले मंच और संसद में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया था। इसलिए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सभी सीटों पर जीत होगी। यह बात नेता मुलायम सिंह यादव की बहू और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहीं। वह गाजीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी और इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र एकता के साथ हैं वह लोग बीजेपी को वोट करें।

उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसी को लेकर आज बुधवार को जनपद में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से उपचुनाव को लेकर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जो राष्ट्रहित के साथ है वह भारतीय जनता पार्टी के साथ है। राष्ट्र निर्माण में सभी से अपील करती हूं कि जहां भी इलेक्शन है वहां पर सभी लोग खुलकर सामने आए और वोट करें। इसलिए पहले आप मतदान करें और फिर जलपान करें। जो लोग राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र एकता के साथ है वह लोग बीजेपी को वोट करें।

समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग में पर्दा बुर्का को लेकर शिकायत की गई है। इस पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्र लिखना यह एक आम बात है और विपक्षी पार्टी कह रही है कि पर्दे में है महिला उसका पर्दा ना उठाया जाए। हम 21वीं शताब्दी के हैं और यदि किसी धर्म में पर्दा प्रथा है भी तो वहां पर विभिन्न महिला ऑफिसर के द्वारा उनको पर्दा हटाने का अधिकार है और अपना प्रमाण पत्र दिखलाना पड़ेगा। इसके लिए कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं महिला आयोग से हूं और इस बात को लेकर पूरी तरह से ध्यान दी हूं।

उन्होंने कहा कि करहल में हो रहे उपचुनाव को लेकर कहा कि लोकतंत्र अपना फैसला करता है। मैं यही कहूंगी कि आदरणीय नेताजी का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। उन्होंने खुले मन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आशीर्वाद दिया है। मैं कहूंगी कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत दर्ज करती आ रही है और उपचुनाव में भी जीत होगी।

आयरन लेडी को कांग्रेसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने आयरन लेडी को किया याद।

रोडवेज परिसर में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस ने मनाई जयंती।

गाज़ीपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती पर मंगलवार को रोडवेज परिसर में जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता पुष्पांजलि कार्यक्रम और गोष्ठी में मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इतिहास ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का भूगोल भी बदल कर उसे दो टुकड़ों में बांट दिया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सिद्धांतों से हमें सीख मिलती है, उनका जीवन हमें विरासत के रूप में मिला है,वे एक अजीम शख्यियत थीं और उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। लेकिन 1966 से 1977 और 1980 से 1984 के दौरान प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने अपने साहसी फैसलों के कारण साबित कर दिया कि वे एक बुलंद शख्यिसत की मालिक हैं। वहीं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने स्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि जब वे लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रही थीं तो वहां आजादी समर्थक ‘इंडिया लीग’ की सदस्य बनीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वे बखूबी समझती थीं। यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे। जनता की नब्ज समझने की उनमें विलक्षण क्षमता थी। हमारे नेता राहुल गांधी भी उन्हीं के बताए पदचिन्हों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं।


वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी, जिन्होंने इतिहास नहीं बल्कि उप महाद्वीप का भूगोल भी बदल दिया था, पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया गया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीमती गांधी के फैसलों को दुनिया सलाम करती है, जिस प्रकार से पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए, दुनिया के इतिहास में कभी भी इस प्रकार से किसी मुल्क के टुकड़े नहीं हुए, उन्होंने गरीबी हटाओं का नारा दिया, भारत को परमाणु संपन्न देश बनाया, आज दुर्भाग्य है कि वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों को इंदिरा गांधी की विरासत को याद करने में शर्म आती है, बल्कि आज हम सबको उनके किए गए कार्यों पर गर्व होना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना प्रमिला देवी सुमन चौबे महबूब निशा आशुतोष गुप्ता एवं चंद्रिका सिंह राजीव सिंह राम नगीना पांडे हामिद अली अयूब अजय चंद अखिलेश्वर प्रसाद सिंह मनीष राय आदिल अख्तर संगीता राजभर नंदलाल स्वामी शंभू कुशवाहा गयासुद्दीन लाल मोहम्मद खर्चू करुणा निधि राय राजेंद्र भारती रतन तिवारी रईस अहमद दीपक सिंह कुंदन खरवार ओम प्रकाश यादव गुलवास यादव मोहम्मद अयूब जल अब्बासी बृजेश कुमार अखिलेश यादव मोहम्मद राशिद अजय चंद्र चौबे अनुराग पांडे देवेंद्र कुमार सिंह सदानंद गुप्ता अखिलेश यादव गुलवास यादव विजय शंकर पांडे इस्लाम मास्टर अनुराग पांडे आशुतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

रेलवे का चल रहा यह स्वर्णिम काल: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

गाजीपुर। मेरे गाजीपुर से जाने के बाद गाजीपुर- मऊ रेलखंड परियोजना कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसका कारण यह बताया गया कि गाजीपुर से मऊ की रेल कनेक्टिविटी पहले से ही बेहतर है। भारत सरकार के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि पिछला बजट जो देश की संसद ने पारित किया। उसमें दोबारा से इस रेलखंड के बजट की स्वीकृति दी गई है। रेलवे का यह स्वर्णिम काल चल रहा है। 2014 से पहले रेलवे में जो निवेश हुआ था। वह बहुत ही कम था। उपरोक्त बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित “अतिथि विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर” के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश का छोड़िए केवल पूर्वांचल की बात करें तो आज यहां पहले से बहुत ही बेहतर स्थिति है। हर रेल रूट पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेलगाड़ियों का आवागमन भी बढ़ चुका है। जिससे यातायात सुगम है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब वाराणसी आते थे तो डीएलडब्लू के रेलवे अतिथि गृह में रुकते थे। मैं भी कई बार उसमें रुका था तो मुझे लगा कि क्या गाजीपुर में भी ऐसा विश्राम गृह बन सकता है? इसके बाबत मैंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से इसकी चर्चा की कि आप लोग इतनी बड़ी परियोजनाओं पर यहां काम कर रहे हैं यदि कभी प्रधानमंत्री जी यहां रुकने के लिए आ जाए, तो गाजीपुर में वह रुके तो उनको यह न लगे कि गाजीपुर में उनके लायक कोई जगह नहीं है। आज मैं रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक उत्कृष्ट और शानदार रेलवे अतिथि गृह और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पूरा किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र भी है और मुझे बहुत खुशी है कि इसका शिलान्यास भी मैंने किया था। जो आज पूर्ण हुआ। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड की प्रशंसा करते हुए कहीं की यह रेल मंत्रालय का एक महत्वपूर्ण अंग है। एक घटना की चर्चा करते उन्होंने बताया कि जब वह रेल राज्यमंत्री थे तो अंग्रेजी के एक बड़े अखबार की पत्रकार जो बैंगलोर से आई थी। उनके साथ गाजीपुर में थी। उन्होंने रास्ते में यात्रा के दौरान शौचालय जाने की इच्छा व्यक्त की। इस पर उन्होंने गाजीपुर स्थित महिला महाविद्यालय में आरवीएनएल द्वारा बनाए हुए कम्युनिटी टॉयलेट का उपयोग किया। जिसके बाद उस पत्रकार ने प्रतिष्ठित अंग्रेजी के अखबार में लिखा कि जैसे शौचालय गाजीपुर में है वैसे शौचालय बैंगलोर में नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि आरवीएनएल ने जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण की है। साथ ही साथ अनेकों सार्वजनिक शौचालय और स्नान गृह का भी निर्माण किया है। कई बार कई परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो पाती है। क्योंकि इतने मुकदमें हाईकोर्ट और गाजीपुर न्यायालय में लंबित रहते हैं कि उसका निस्तारण कर पाना मुश्किल है। कुछ दिन पहले एक अखबार में मैंने रिपोर्ट पढ़ी ताड़ीघाट – गाज़ीपुर- मऊ रेल मार्ग को लेकर, मेरा एक निवेदन है कि सार्वजनिक रूप से कुछ लिखने से पूर्व तथ्य जानना बहुत ही आवश्यक है। और गंभीर पत्रकारीता के लिए और भी आवश्यक है। अभिव्यक्ति की आजादी पूरी है देश में उसका उपयोग भी होना चाहिए। कभी-कभी समाज में गलत जानकारी से विधर्म पैदा होता है। मेरा निवेदन होगा कि तथ्यों के साथ लिखा जाना मुनासिब होगा। मुख्य रूप से पत्रकार की यह भूमिका होनी ही चाहिए कि कोई कार्य अच्छे ढंग से नहीं हो रहा है तो पत्रकार सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराए। लोकतंत्र में चौथे मजबूत स्तंभ के नाते यह आपका महत्वपूर्ण दायित्व है लेकिन गलत खबरों से संदेश ठीक नहीं जाता है।


इससे पूर्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पट्ट अनावरण कर उपरोक्त भवन का लोकार्पण किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने उप राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मनोज सिन्हा ने कम्युनिटी सेंटर के एक एक कक्ष का निरीक्षण कर कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान होगा।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, आरवीएनएल के निदेशक विकास चन्द्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और कृष्णबिहारी राय, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण कुमार सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, अखिलेश सिंह, रामनरेश कुशवाहा,हिमांशु राय, शशांक राय, अविनाश सिंह,सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें। संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।

संगठन में बड़े बदलाव, सिद्धान्त मिश्रा बने लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

सिद्धान्त मिश्रा बने लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने संगठन में किए बड़े बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने बड़े फेरबदल किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के आदेशानुसार लोजपा (रा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने पत्र के माध्यम से अरविंद पासवान को मध्य उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार ने सिद्धांत मिश्रा को मध्य उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। अरविंद पासवान लोजपा (रा) में स्थापना काल से कई प्रमुख दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। अरविंद पूर्व में संयुक्त उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर पार्टी की मजबूती में अपना योगदान दे चुके हैं।

चिराग पासवान ने युवाओं के प्रतिनिधित्व और नेतृत्व की बात 16 नवंबर को मलिहाबाद में आयोजित वीरांगना उदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से की थी। वर्तमान में मध्यांचल के संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा के सकारात्मक कार्य को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने नव दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विशेष रूप से कहा कि मिशन 2027 के मद्देनजर लोजपा (रा) में संगठन हेतु समर्पित और कर्मठ अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन में दायित्व प्राप्त अधिकारियों को पार्टी की मजबूती हेतु अपना कंधा मजबूती से लगाना होगा जिससे 2027 से पूर्व लोजपा (रामविलास) उत्तर प्रदेश के वंचित समाज सहित अन्य सभी वर्गों की आवाज बने ये प्रयास रहेगा।

विधानसभा का घेराव कर सरकार को संगठन की ताकत का कराएंगे अहसास

विधानसभा का घेराव कर सरकार को संगठन की ताकत का कराएंगे अहसास: चौधरी दिनेश चंद्र राय


शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के राज्य परिषद की लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय बैठक में गाजीपुर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि बैठक में शिक्षक हितों के लंबित विभिन्न प्रकरणों पुरानी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, चयन बोर्ड अधिनियम की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12 तथा प्रधानाचार्यो की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण, तथा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सम्बन्धी मांगों की पूर्ति यदि शिक्षा निदेशक द्वारा नवम्बर माह में नहीं की गई तो दिसम्बर के तीसरे सप्ताह मे प्रदेश के शिक्षक पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय पर विशाल धरना करेंगे। संगठन द्वारा एक ठोस आंदोलन किए जाने की प्रस्तावना पर विचार किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चाहे निदेशालय हो, विधान परिषद हो या विधानसभा हो, सभी का घेराव करके सरकार को संगठन की ताकत का अहसास कराया जाना आवश्यक है।

श्री चौधरी ने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आगामी रणनीति की घोषणा 20 नवंबर से पूर्व कर दी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य सम्मेलन जनवरी के प्रथम सप्ताह में आगरा में आहूत किया जाय और मुख्य अतिथि से तिथि निर्धारण के पश्चात राज्य सम्मेलन की तिथि घोषणा की जाय। राज्य परिषद की बैठक में जनपद से नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, रत्नेश राय आदि ने भाग लिया।

मासिक बैठक में उप चुनाव को लेकर बनी रणनीति

गाजीपुर। सदर विधानसभा की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन बंशीबाजार पर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। सदर विधानसभा की बैठक में संगठन को अनुशासित एवं मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बताए गए समस्याओं के बारे में बात की और समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा पूरे देश मे साम्प्रदायिकता का जहर फैला कर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहती है। परंतु देश और प्रदेश की जनता इनके षडयंत्रो को अब अच्छे से समझ चुकी है। अब इनके झांसे में नही आने वाली है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में भाजपा चाहे जितना बार तारीख़ बदलवा ले परन्तु परिणाम नहीं बदल पाएगी क्योंकि जनता का जनादेश समाजवादी पार्टी के साथ है और पार्टी सभी सीटों पर विजयी होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि विधानसभा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और आने वाले दिनों में मतदाता सूची में छूटे नाम बढ़ाने और गलत नाम काटने में संगठन के सभी लोग लग जायेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक बिन्द, बलिराम यादव, डॉ समीर सिंह, जगत मोहन बिन्द, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र यादव टिंकू, महेंद्र बिंद, शिशु यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जोनल प्रभारी गोपाल यादव, अरविंद कुशवाहा, श्रवण यादव, पंकज यादव ज़ि पं स, उपाध्यक्ष प्रभुनाथ राम, रामदरस बनवासी, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, सचिव अमन जायसवाल, सेक्टर प्रभारी राधेश्याम यादव, रामाशीष यादव, खुर्रम अली, अशोक यादव, नीतीश खरवार, सिंघासन यादव, अवधेश यादव, रवि यादव, जितेंद्र कुमार भारती, मूरत यादव, अनवर अंसारी, हरिहर यादव, अतुल यादव सेक्टर पर्यवेक्षक आदित्य यादव, दिनेश यादव, बूथ प्रभारी अजीत यादव, परवेज आलम, अफ़ज़ाल अंसारी, अजीत यादव, सुनील यादव, राकेश यादव और महिला सभा की रीना यादव आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सदानंद कन्नौजिया ने किया।

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोगों में ख़ुशी की लहर:-आमिर अली

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोगों में ख़ुशी की लहर–आमिर अली

गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जिसका सीधा असर 10500 मदरसा टीचर्स पर पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बहुत से लोगों ने राहत की सांस ली। सुप्रीम कोर्ट ने UP बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट की वैधता बरकरार रखी है। यानी प्रदेश में मदरसा एक्ट जारी रहेगा। मदरसे चलते रहेंगे और 16000 मदरसों के स्टूडेंट सरकारी स्कूल नहीं भेजे जाएंगे। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश सुनाते हुए हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें मदरसा एक्ट को असंवैधानिक बताया गया था। हालांकि, मरदसे अब PG और रिसर्च सिलेबस तय नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- UP मदरसा एक्ट के सभी प्रावधान मूल अधिकार या संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर का उल्लंघन नहीं करते हैं। कोर्ट के फैसले से करीब 17 लाख मदरसा छात्रों को राहत मिली है। 5 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा एक्ट को असंवैधानिक करार देने वाले फैसले पर रोक लगा दी थी। केंद्र और UP सरकार से इस पर जवाब भी मांगा था। इससे पहले, 22 अक्टूबर 2024 को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में इस पर सुनवाई हुई थी। चीफ जस्टिस ने कहा था- धर्मनिरपेक्षता का मतलब है- जियो और जीने दो।

कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट प्रथम दृष्टया सही नहीं है। ये कहना गलत होगा कि यह मदरसा एक्ट धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन करता है। यहां तक कि यूपी सरकार ने भी हाईकोर्ट में मदरसा एक्ट का बचाव किया था। इसके बाद 22 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
मदरसा मुहम्मद अली दिनी असरी जखनिया के मैनेजर आमिर अली ने कहा के कोर्ट के इस फैसले से मदरसा संचालको,अध्यापको और छात्रों के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने कहा कि कोर्ट का कहना था कि मदरसों के छात्रों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का निर्देश देना ठीक नहीं है। देश में धार्मिक शिक्षा कभी भी अभिशाप नहीं रही है। बौद्ध भिक्षुओं को कैसे प्रशिक्षित किया जाता है? अगर सरकार कहती है कि उन्हें कुछ धर्मनिरपेक्ष शिक्षा प्रदान की जाए तो यह देश की भावना है।

पीएम मोदी ने मन की बात में किया साइबर क्राइम जिक्र

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 115 वें मन की बात के संस्करण को रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सहित आम जन ने देखा व सुना । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं संग गाजीपुर नगर मण्डल के बूथ संख्या 267 पीरनगर पर सुनते हुए कहा कि विश्व के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वास आम जनता मे स्थापित है ।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के मन की बात कार्यक्रम में देश में तेज गति से फैल रहे साइबर अपराध पर प्रधानमंत्री ने लोगों को चैतन्य करते हुए सचेत किया है।और देश की विरासतों के समृद्ध पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम लोगो के जीवन मे उर्जा तथा प्रेरणा का स्रोत है। और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिया गया जन संदेश लोगों की भावनाओं मे आत्मियता के साथ स्थापित है जो देश के विकास, सम्मान एवं  राष्ट्र गौरव की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।


पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय बूथ संख्या 285 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आवास विकास कालोनी रौजा पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ के कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम को सुना।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत को मिला 6 वाँ स्थान

गाजीपुर। देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चला रही है, यूपी में बीजेपी को तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान का अभियान शुरू की है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा । जिसके तहत राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले की राज्यसभा सांसद की लिस्ट में 6वाँ स्थान पर है।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली है की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पाते है। ऐसे में हम ख़ुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे है। साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाये जा रहे है। आने वाले दिनों में 6 वाँ स्थान से प्रथम स्थान पर आने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हूँ।