Category Archives: Poltics

संविधान बचेगा तभी जिंदा रहेगा गरीब:विधायक डॉ. वीरेंद्र

संविधान सुरक्षित-गरीब सुरक्षित:डाॅ विरेन्द्र यादव

भाजपा की मजहबी फितरत से मुल्क के अमन चैन को खतरा:गोपाल यादव

गाज़ीपुर। शनिवार को सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की हर विधान सभा मे सेक्टरवार पीडीए चर्चा कार्यक्रम की कड़ी मे जंगीपुर विधान सभा के लहुरापुर ,जमानियां विधान सभा के दशवत पुर गांव मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गयी। लहुरापुर मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर किये जा रहे हर हमले का समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी। बाबा साहेब के संविधान निर्माण मे किये गये उनके योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन्मकाल से ही नफरत का बीज बोती आ रही है। कभी जाति के नाम पर कभीधर्म के नाम पर, कभी मंदिर के नाम पर कभी मस्जिद के नाम पर द्वेष पैदाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना ही भाजपा का मूल मकसद रहा है।

जमानियां विधान सभा के दशवतपुर गांव मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के तानाशाही रवैये और मजहबी फितरत के चलते देश की शांति, भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे मे है। इस सरकार के पास मंदिर-मस्जिद के अलावा और कोई मुद्दा भाजपा के पास
नही है। आज देश मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग मे जल रहा है लेकिन यह संवेदनहीन सरकार का देश के गरीबों से कुछ भी लेना देना नही है। उन्होंने ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और देश की धर्म निरपेक्षता और गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा के के लिए बाबा साहब के संविधान को बचाना होगा।समाजवादी पार्टी सदैव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है। अमित शाह के बयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना भाजपा के खून मे है। इसी कड़ी मे जखनियां विधान सभा के मंझनपुर कलां, सैदपुर विधान सभा के ताता पोखरा मोड़, हीरानन्दपुर, मुहम्मदाबाद विधान सभा मे जसदेवपुर, सदर विधान सभा मे ढेलवां, जहूराबाद विधान सभा मे अजीमपुर मे भी पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, तौकीर खां, प्रमोद यादव, तहसीन अहमद, जै हिंद यादव, कमलेश यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

सपा ने ईओ को सौंपा पत्रक, दर्ज कराई आपत्ति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू और सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने शुक्रवार को नए स्वकर प्रणाली को लेकर अधिशासी अधिकारी अमिता अरुण को पत्रक सौंप आपत्ति दर्ज कराई। पत्रक के माध्यम से सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा लागू स्वकर की व्यवस्था के अन्तर्गत कर निर्धारण की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी को घोर आपत्ति है।


इस जन विरोधी स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया पर पुर्नविचार कर जनहित में वापस लें। आपत्ति दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, दिनेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ समीर कुमार सिंह, ज़िला सचिव रमेश यादव, सभासद परवेज अहमद, सभासद सहबान अली, उपाध्यक्ष अतुल यादव, तनवीर अहमद, छन्नू यादव एवं लड्डन खान सहित अन्य मौजूद रहे।

स्वकर के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने दी आपत्ति

स्वकर के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने दी आपत्ति

स्वकर की अवधारणा जनता को राहत देना है न कि चारगुना टैक्स वसूली करना:संदीप विश्वकर्मा

गाजीपुर।नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अधिशासी अधिकारी द्वारा नए स्वकर प्रणाली को लागू किए जाने की सूचना और नगर पालिका क्षेत्र के वासियों द्वारा आपत्ति दिए जाने का विज्ञापन दिए जाने के बाद, शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य और संभ्रांत नागरिकों ने नए स्वकर के दरों और लागू किए जाने के प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद जनता से रायशुमारी करने के बाद आज 27 दिसंबर को दर्जनों नगरवासियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर लिखित आपत्ति को अधिशासी अधिकारी को सौंपा है। निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया है कि 5 बिंदु की आपत्ति सौंपी गई है। ऐसा ही स्वकर 2012 में मनमाने ढंग से लागू किया गया था, जिसे जनता ने माना नहीं था, जिससे हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि हुई, फिर 2022 में नगर पालिका बोर्ड द्वारा उसे पचास फीसदी कम किया गया, अब फिर नए तरीके से स्वकर लागू करने की तैयारी है जो मान्य नहीं है। वहीं निवर्तमान प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वकर की नई प्रणाली बिना बोर्ड बैठक के नगरवासियों पर थोपी जा रही है। जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा, इसे न लागू किया जाए। वहीं कुसुम तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए कर लगा कर गरीब जनता को परेशान कर रही है, गली में बने मकान और मेन रोड पर बने मकान का टैक्स एक कैसे हो सकता है, स्वकर जनहित के लिए होना चाहिए परेशानी बढ़ाने के लिए नहीं, इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुसुम तिवारी, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, सदानंद गुप्ता एवं अयूब अंसारी, उषा चतुर्वेदी, शबीहूल हसन, राजेश उपाध्याय, राजेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, इस्लाम मास्टर अब्दुल्ला, मास्टर आदिल अख्तर आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक जमाने में ई बैंकिंग की सुविधा बहुत आवश्यक हो गई है:मनोज सिन्हा

गाजीपुर। आधुनिक जमाने में ई बैंकिंग की सुविधा बहुत आवश्यक हो गई है। अब सहकारी बैंकों को भी उस दिशा में सोचने की आवश्यकता है। नेट बैंकिंग, ई बैंकिंग किस तरह से हम जल्दी से जल्दी कैसे लागू कर सकते हैं, ताकि जो गैप है उसे भरा जा सके।यह बात जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जिला पंचायत हाल में जिला सहकारी बैंक के एटीएम कार्ड की सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जिन कारणों से मुख्य रूप से बैंक घाटे में रहा करते थे, वह कारण जल्दी से जल्दी समाप्त हो सके, यह आवश्यक है।जितना लाभांश अर्जित होगा बैंक किसान को उतना ही धन देने में, सहकारी समितियां को पुनर्जीवित करने में सहयोगी होगा।

उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य देश के सामने है उसको प्राप्त करने के लिए हमें फिर से अपनी अर्थव्यवस्था को तेज गति से आगे बढ़ाना होगा। जब तक किसान वह कृषि की हालत देश में नही बदलेगी तब तक कोई ताकत हमें विकसित भारत नहीं बना सकती । उन्होंने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में भारत सरकार ने अनेक प्रयास किए हैं इन प्रयासों को और तेज गति से हमें आगे बढ़ना है। सहकारिता एवं सहकारी बैंकों का इसमें बड़ा योगदान होगा जब तक इनपुट क्रेडिट किसान को नहीं मिलेगा तब तक सस्ते दर पर खेती करने के लिए किसान को धन नहीं मिलेगा।और किसान की तब तक खेती अच्छी नहीं होगी। उसमें सहकारी बैंक की बड़ी भूमिका है।मा मनोज सिन्हा ने बैंक अध्यक्ष और प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए कहा कि बैंक को मजबूत बनाने में इन लोगों ने अथक प्रयास किया है।


सहकारिता के क्षेत्र के कारण ग्रामीण भारत को विकास की जो गति मिलनी चाहिए थी किन्हीं कारणो से कुछ वर्षों तक वह अवरूध हो गई थी। देश के दूसरे राज्यों को जब हम देखते हैं तो यह समझ में आता है कि सहकारिता के कारण कृषि के लिए उपलब्ध कराए जाने वाला धन खास तौर से किसानों के लिए बड़ी मात्रा में राज्यों को मिलता था। अनुपात के तौर पर देश के बाकी हिस्सों से पूर्वी उत्तर प्रदेश और जब गाज़ीपुर की तुलना हम करते हैं तो वह धनराशि बहुत सीमित थी।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक घाटे में चलने वाला सहकारी बैंक आज लाभ अर्जित कर रहा है, यह हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है। इसके लिए अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल का कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार का बनाया, अमित शाह जी ने एक नया प्रयत्न सहकारिता के क्षेत्र में शुरू किया जितनी पैक्स है,प्राथमिक समितियां हैं कैसे उन्हें आर्थिक रूप से पुनर्जीवित किया जा सके। सहकारी बैंकों को कैसे पुनर्जीवन मिल सके और पूरे देश में सहकारिता को लेकर एक नया दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा नई समितियां देश में फिर से बनाई गई हैं। जो लक्ष्य रखा गया है सही दिशा में भारत आगे की ओर बढ़ रहा है जो देशवासियों का प्रधानमंत्री के कारण संकल्प है 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाए तो हम एक विकसित भारत बन सके ‌।उन्होंने कहा कि एक समय था जब दुनिया की व्यवस्था में हमारे देश का योगदान किसी अन्य देश से ज्यादा होता था अगर हम इतिहास की बात करें तो 11वीं शताब्दी के आसपास विश्व के अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 33% से ज्यादा हुआ करता था आज जो दुनिया के विकसित देश माने जाते हैं उनका योगदान हमारी तुलना में बहुत कम हुआ करता था।

उन्होंने कहा कि 15वीं शताब्दी आते-आते हमारा योगदान घटकर 25% हो गया आक्रांताओं का दौर आया ,विदेशी आक्रांता आए धन, यश, वैभव सब कुछ लूटकर हमारा ले गए ,जिसके कारण हमारी अर्थव्यवस्था खराब हुई और जब देश हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों के कारण 1947 में आजाद हुआ तब 1950 में जो सर्वेक्षण किया गया उसमे स्थिति इतनी खराब हो गई थी की नई जीडीपी में हमारा हिस्सा सिर्फ 4% रह गया था जो देश कभी 33% योगदान देता था वह घटकर 4% हो गया हमें उन कारणों पर विचार करने की जरूरत है। जब-जब विभाजनकारी शक्तियों ने या आक्रांताओं ने देश को गुलाम बनाया हम आर्थिक रूप से विपन्न हो गए ।इतिहास ने फिर से करवट बदली, चक्र घूम 2014 में और 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जो सर्वेक्षण किया है उसके हिसाब से दुनिया के अर्थव्यवस्था में हमारा योगदान प्रतिशत 15% हो गया है।


मनोज सिन्हा सहित मंचासीन अतिथियों ने एटीएम कार्ड का अनावरण कर लोकार्पण किया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया। संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह,विजय शंकर राय, बैंक के उप सभापति अच्छेलाल गुप्ता, सरिता अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, दयाशंकर पांडेय,डा शोभनाथ यादव,श्री कैलाश चंद सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी बैंक एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक़ अंसल कुमार उपस्थित रहे

कांग्रेस ने मार्च निकालकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग,सौपा पत्रक

गाजीपुर में कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

गाज़ीपुर।भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की संसद में अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलित है, आज शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और संभ्रांत नागरिकों द्वारा बाबा साहब सम्मान मार्च निकाला गया।स्थानीय लंका स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी वादी तरीके से कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला गया और जिलाधिकारी गाजीपुर कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भेजा गया है।निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि अमित शाह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उनके द्वारा सदन में भारत रत्न बाबा साहब के प्रति जिस तरह से अपमान जनक टिप्पणी की गई है वह अपमानजनक औरअमर्यादित है, जिससे पूरे देश के लोग और दलित समाज को ठेस लगी है। यह संविधान बदलने वाले लोग हैं जो हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं वह सही है हम पत्रक के माध्यम से इस्तीफे की मांग करते है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि आज हम लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस की शक्ल में आकर डीएम के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपे हैं, और गृह मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। आज देश का संविधान भी खतरे में है भाजपा हमेशा से दलित विरोधी रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की उसे संविधान निर्माता का अपमान पूरे देश का अपमान है हम कांग्रेस जन जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते हैं चुप नहीं बैठेंगे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक संवैधानिक पद पर रहते हुए जो बयां दिया है, उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए था और इस्तीफा देना चाहिए और वे ऐसा नहीं कर रहे हैं जो गलत है। आज हम लोगों ने मार्च निकाल कर राष्ट्रपति जी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, रामानुज पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा एवं चंद्रिका सिंह, हरिओम यादव, डॉक्टर गुड्डू, सतीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, डॉ संगीता राजभर, महबूब निशा, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, समेंर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राम नगीना पांडे, राकेश राय, मोहन चौहान, महेश राम, सतिराम सिंह, बृजेश कुमार, लाल, मोहम्मद राशिद, सीमा विश्वकर्मा, शबीहूल हसन, गयासुद्दीन, अजय दुबे, रईस अहमद, उमाशंकर सिंह, फौजी बृजेश सिंह, सदानंद गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, सीताराम राय, आलोक यादव, सबीबुल हसन, ओम प्रकाश यादव, मुसाफिर बिन्द, देवनारायण सिंह, सुदामा यादव, विनोद कुमार सिंह, सुमन चौधरी, उषा चतुर्वेदी, मोहम्मद अयूब, अवधेश भारती, अनुराग पांडे, आनंद, सतीश गुप्ता, जय विजय गुप्ता, संजय साहू, पुष्पा देवी, किरण कुमारी, दुलारी देवी, जफरुल्लाह अंसारी, अब्दुल्ला मास्टर, साजिद खान, कन्हैया राम, गुलगुल राय, कृष्णा तिवारी, विजय शंकर पांडे, सतीश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

जनता को टैक्स के बोझ से निजात दिलाने के लिए शम्मी ने की अपील

स्वकर प्रणाली को लेकर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

जनता से अनर्गल वसूला जा रहा है स्वकर :शम्मी

गाजीपुर। सोमवार को प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने स्वकर प्रणाली को लेकर मांगी गई आपत्तियों के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री सिंह ने बताया कि बसपा सरकार द्वारा स्वकर प्रणाली को लेकर जारी किए गए गजट के संदर्भ में नगर पालिका गाजीपुर द्वारा 2012 में ही यह प्रणाली लागू की जा चुकी है। जिसका टैक्स भी यहां के लोग भर रहे हैं, क्योंकि उस समय के टैक्स स्लैब के हिसाब से जनता पर टैक्स का अनर्गल भार पड़ा हुआ था। जिसका विरोध लगातार 10 सालों तक तमाम समाजसेवी संगठनों ने तथा यहां की जनता ने किया। तब जाकर चुनावी लाभ लेने के लिए वर्तमान चेयरमैन ने गाजीपुर नगर पालिका के लिए शासनादेश में संशोधन कराकर 50% छूट का ऐलान किया तथा यह वादा किया था कि जिन लोगों ने ज्यादा टैक्स जमा किया है उन सभी लोगों का टैक्स आने वाले वर्षों में समायोजित कर दिया जाएगा। वर्तमान स्थिति में अब तक किसी का भी पैसा समायोजित नहीं हो पाया है। तब तक वर्तमान सरकार द्वारा फिर से पूरे प्रदेश में स्वकर प्रणाली लागू करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया।

श्री सिंह ने कहा कि एक ही शहर में एक ही कानून दो बार नहीं लागू किया जा सकता। गाजीपुर नगर पालिका परिषद में पहले से ही स्वकर प्रणाली लागू है। पूरे गाजीपुर जनपद में नगर पालिका परिषद गाजीपुर को छोड़कर जहां यह प्रणाली लागू नहीं है, जैसे सैदपुर, मोहम्मदाबाद, जमानिया वहां इसे लागू कर देना चाहिए। यहां पर यह प्रणाली लागू करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो यह शासनादेश आया है तथा नगर पालिका परिषद द्वारा जो विज्ञापन दिया गया है, उसमें तमाम खामियां हैं। जिसकी वजह से गाजीपुर नगर पालिका की गरीब जनता पर टैक्स का बोझ अप्रत्याशित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 2012 के शासनादेश में सड़कों का वर्गीकरण 0 से 01 मीटर, एक से तीन मीटर तथा तीन से 10 मी0 किया गया था। जिसमें शहर के 100% आबादी आ जाती थी। परंतु इस बार का जो विज्ञापन स्वकर को लेकर नगर पालिका द्वारा दिया गया है, उसमें सीधा-सीधा 9 मीटर तक की सड़कों पर रहने वाले लोगों को एक ही टैक्स स्लैब देने का प्रावधान किया गया है, जोकि सरासर गलत है। वर्तमान विज्ञापन में भी सड़कों का वर्गीकरण किया जाना चाहिए था, 0 से 01 मीटर 15 पैसा, 1 मीटर से 3 मीटर तक 25 पैसा तथा 3 मीटर से 9 मीटर तक के रोड पर रहने वाले लोगों से 40 पैसा प्रति वर्ग फुट टैक्स लेने का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ज्यादा से ज्यादा आपत्ति मेल आईडी nppghazipur@gmail.com पर 27/12/23 तक दर्ज करने की अपील की,ताकि आने वाले समय में जनता को टैक्स के बोझ से निजात मिल सके।

दस सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

घटिया नाला निर्माण के खिलाफ नगर पंचायत के दस सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा


गाजीपुर। सोमवार को नगर पंचायत जंगीपुर के ग्यारह सभासदों मे दस सभासदों ने नगर में हो रहे घटिया नाला निर्माण व जल जमाव की समस्या को लेकर चेयरमैन रुखसाना परवीन व उनके पति प्रतिनिधि अशरफ अली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर के सभासद प्रतिनिधि दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में नाराज सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुँचकर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता से नगर में हो रहे नाले निर्माण का स्टीमेंट माँगा। इस पर अधिशासी अधिकारी ने बिना चेयरमैन की अनुमति के स्टीमेंट देने से सभासदों को साफ मना कर दिया।


इससे नाराज सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही सभासदों ने वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर में सड़क के बीचो बीच लग रहे जल जमाव व गंदे पानी के बीच बैठकर गेंहू रोपाई कर प्रदर्शन कर विरोध प्रगट किया।


सभासदों ने एक स्वर में कहा कि नगर में हो रहे घटिया नाला निर्माण ठेकेदार और चेयरमैन की मिलीभगत से हो रही है जिसको हम लोग होने नहीं देगे इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेगे।
इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सभासदों का प्रदर्शन करना बेबुनियाद है। घटिया निर्माण के लिए ठेकेदार को पहले ही चेतावनी दे दी गई है। निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर सीधे ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।


गेंहू रोपाई में प्रदर्शन करने वाले सभासदों में मुख्य रूप से ग़ालिब खान राहुल जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, निजामुद्दीन कुरैशी, राहुल गुप्ता, अफताब अंसारी, प्रवीण यादव, मुकेश गुप्ता, बजरंगी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारत के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किए, इस अवसर पर निoजिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीते 17 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो मौजूदा भाजपा सरकार के चाल – चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है, उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए।
वहीं निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है, अमित शाह तुरंत माफी मांगे और भाजपा उन्हें बर्खास्त करे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, राम नगीना पांडे, महबूब निशा, विद्याधर पांडे, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, डॉ गुड्डू, आलोक यादव, करुणा निधि राय, शंभू सिंह कुशवाहा, झून्ना शर्मा, शबीहूल हसन, रईस अहमद, मनीष राय, अनुराग पांडे, ओम प्रकाश पांडे, मिलिंन्द सिंह, आशुतोष सिन्हा, देवानंद यादव, ब्रजमोहन पाल, मोहन राम, लखन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, संजय सिंह, प्रवीण दुबे, इस्लाम मास्टर, मोहन राम, कन्हैया राम, राघवेंद्र चौबे, अजय गुप्ता, मोहन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजयुमों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा गुरुवार को नगर के भुतहियाटांड़ स्थित सैनिक चौराहे पर जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी विरोधी नारे भी लगाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने कहा कि लगातार संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले लोगों को भाजपा सरकार एवं उसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर का किया जा रहा सम्मान स्वीकार नही हो रहा है। इस हताशा और निराशा में कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इस पर भाजयुमो ने विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश सिंह, काशीनाथ तिवारी , नंदू कुशवाहा , सुनील गुप्ता , नीरज पांडेय,लव जायसवाल,गौरव श्रीवास्तव,शशांक राय , योगेश शुक्ल , शुभम राय गब्बर, कमलेश बिंद, हीरा लाल चक्रवर्ती, विनय चौहान, दिनेश व अन्य लोग उपस्थित थे।

18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव

भाजपा सरकार के कुशासन से जनता में मचा है त्राहिमाम, 18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन और गलत नीतियों की वजह से आज जनता त्राहिमाम कर रही है, अधिकारी निरंकुश हैं भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर हैं, किसान खेत की बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, युवाओं के पास न नौकरी है न कोई काम, टैक्स के नाम पर सरकार जनता को लूट रही है, सरकार काम की जगह जुमलेबाजी कर रही है और अपने गुजराती धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। यूपी में बिजली विभाग का ठेका गुजराती कंपनियों को, सीवर का ठेका गुजराती कंपनियों को, आज प्रदेश में बिजली की दर इतनी ज्यादा हो चुकी है कि प्रदेश का हर उपभोक्ता परेशान है, काम करने वाले भी परेशान हैं।

प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का वृहद स्तर पर घेराव किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें बड़ी संख्या में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ घेराव के लिए पहुचेंगे जिसका समर्थन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और कांग्रेस शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ मौजूद कांग्रेस जनों ने भी किया और कहा कि गांव गांव से लोग लखनऊ पहुंच घेराव में शामिल होंगे। इसके बाद इन्हीं मुद्दों पर लंका स्थित कैंप कार्यालय में राघवेंद्र प्रताप सिंह और फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा सरकार आम जन के साथ गलत कर रही है, आमजन की बजाय पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली इस सरकार के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ विधान सभा का बड़े पैमाने पर घेराव होगा। जिसमें गाजीपुर के हर ब्लॉक से और आप पास के सभी जनपदों से लोग घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा सरकार को उनकी कुनीतियों के चलते आम जन और हर वर्ग परेशान है, सिर्फ भाजपा सरकार के चंद पिछलग्गू पूंजीपति ही सरकार से लाभ ले रहे हैं, इन्हीं सबका विरोध कांग्रेस सड़क से सदन तक कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्रा, जनार्दन राय, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह एवं हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडे, मोहम्मद राशिद, गुलवास यादव, अखिलेश यादव, करुणा निधि राय, मोहम्मद इस्लाम अब्दुल्ला, अजय कुमार दुबे, डॉ सुमेर कुशवाहा, रतन तिवारी, प्रमिला देवी, बृजेश कुमार, श्याम नारायण, लखन श्रीवास्तव, मुसाफिर बिन्द, अरविंद कुमार मौर्य, ईनर्मल यादव, वीरेंद्र कुमार राय, सीताराम राय, झुन्ना शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शशि भूषण राय, आशुतोष कुमार सिंह, सदानंद गुप्ता, किरण, आलोक यादव, कुंदन खरवार, इरफान, अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद बिंद आदि सैकड़ो के संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।