नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गौरव नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती टैक्सी स्टैंड विशेश्वरगंज, स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में नारे लगकर पराक्रम दिवस के रुप मे मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के संग्राम मे नेता जी की देश प्रेम की अगाध भावना उनका शौर्य ,साहस और सामर्थ्य से भरे पराक्रम की दृढ़ निश्चयी सैन्य शक्ति ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जन जन के हृदय मे आज भी श्रद्धा सम्मान से स्थापित है ।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेता जी के पूज्य स्मृति को याद करते हुए कहा कि महान देश भक्त, स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों की कहानी है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संकल्प को अंतिम दम तक पूर्ण किया।उनका जीवन प्रेरणा स्त्रोत है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी,नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, विरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि दी।
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सभागार में एसडीएम सदर द्वारा व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान अतिक्रमण के संदर्भ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष गुड्डू केशरी द्वारा एक ज्ञापन नगर की समस्या व उसके समाधान को लेकर सदर एसडीएम, ईओ और चेयरमैन को दिया गया। ज्ञापन देकर व्यापारियों ने एसडीएम को अवगत कराया की यह बहुत पुराना शहर है। छोटे-छोटे गलियों का मुख्य रास्ता न होने से यहां जाम की बहुत बड़ी समस्या बन जाती है जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसका निराकरण करने से ही अतिक्रमण जैसे गंभीर समस्या से निजात मिल सकता है। वहीं व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि बगैर इस समस्या का निदान किए नगर का विकास व व्यापारियों को सुविधा नहीं हो सकती है। जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद राईनी ने कहा कि आए दिन जाम की समस्या से नई सब्जी मंडी सहित आसपास के बाजार के लोगों को भारी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बैठक में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी गुड्डू, जिला महामंत्री राकेश अग्रवाल प्रिंस, श्याम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद रायनी, सराफा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार वर्मा, जिला महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, उमेश कुमार वर्मा, नगर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल जी वर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। दुनिया के विकसित देशों की आबादी बुढ़ी होने लगी है। भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। आज भारत में वह सामर्थ्य है जो हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। यह बात आज मंगलवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरा मे ओएनजीसी की सामाजिक दायित्व निधि के 14 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले एनबीसीसी द्वारा श्री नृसिंह इंटर कालेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन निर्माण के शिलान्यास अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि अगर आदमी तय कर ले तो कुछ भी असम्भव नहीं होता। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि सिर्फ भवन बन जाने से शिक्षा नहीं चलेगी इसे आप लोगों को चलाना है।
उन्होंने कहा कि देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनावे तब हमारा देश विकसित भारत बन सकेगा।विकसित भारत सिर्फ सरकार नहीं बना सकती, विकसित भारत के लिए भारत के हर नागरिक को जो जिस क्षेत्र में है उसे अपने क्षेत्र में ईमानदारी से, कर्मठता से, शिद्दत से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नियति को यह मंजूर है कि 2047 में भारत विकसित भारत बनकर रहेगा। मनोज सिन्हा ने शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति को अंग्रेजों ने खराब कर दिया था। लेकिन इस देश को सबसे बड़ा उपहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से दिया है।
उन्होंने कहा कि 2014 में हम विश्व के 11वीं अर्थव्यवस्था के देश थे 2014 के बाद 2023 में हम विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था का देश हो गए हैं और सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2027 तक हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बनेंगे। मनोज सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण अंचल का यह विद्यालय है। मैं खुद इस विद्यालय से हाई स्कूल उत्तीर्ण किया हूं, यह मेरे लिए भावुक क्षण है। मैं इस बात को गर्व से कह सकता हूं कि मुझमें जो गुण भरा है उसमें नृर्सिंग इंटर कॉलेज और काशी हिंदू विश्वविद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है, और जो अवगुण है वह व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी के सामाजिक दायित्व नीधी से बनने वाले भवन निर्माण में एनबीसीसी का एक अलग स्थान है ।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इन लोगों ने बहुत मेहनत से इस विद्यालय को आगे बढ़ाया है। निर्माण कार्य करा रही संस्था एनबीसीसी के निदेशक सुमन कुमार ने कहा कि 14करोड़ से होने वाले निर्माण के प्रथम चरण का 7करोड़ रूपया आवंटित हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अत्याधुनिक विद्यालय का निर्माण कार्य 12 महिने में पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां के पढे छात्र उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य संस्थानों में जाए। आदर्श विद्यालय के रूप में यह विद्यालय स्थापित हो यह हमारा प्रयास है।
मनोज सिन्हा ने स्वयं के हाथों से नींव की ईंट रखते हुए विद्वान ब्राह्मण के मंत्र उच्चारण व विधि विधान से पूजा ,अर्चना,आरती के आलोक में शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद आभार विद्यालय प्रबंधक अभिनव सिन्हा ने व्यक्त किया। अध्यक्षीय उद्बोधन पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह ने करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक रामनरायन सिंह के विगत दिनों निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह व संचालन नवीन पांडेय ने किया।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, इफको के निदेशक विजय शंकर राय, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, वीरेंद्र राय, जितेन्द्र पांडेय,सानन्द सिंह,शशिकांत शर्मा, अखिलेश सिंह, शोभनाथ यादव, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, अरविन्द राय, पियूष राय, श्यामराज तिवारी,चुन्ना राय, अवधेश राय, राकेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर ऑडिटोरियम सभागार निकट विकास भवन मे शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, घरौनी के लाभार्थियों एवं ग्रामीण के द्वारा देखा एवं सुना गया। स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के लगभग 50 हजार गांव में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण किया गया। इसके अलावा इस योजना के लाभार्थियों के साथ उन्होंने सीधा संवाद भी किया।
दिल्ली से प्रधानमेत्री एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उ0प्र0 ओम प्रकाश राजभर द्वारा ऑडिटोरियम सभागार मे दीप प्रज्वलन कर किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो एंव अधिकारियो द्वारा जनपद के लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।
इसके साथ ही तहसील एवं विकास खंडों पर भी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे जनपद में लगभग 25000 प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होने कहा कि यह योजना गरीब कमजोर असहाय लोगो के हित के लिए है, इस योजना के माध्यम से लोगो का प्रॉपर्टी कार्ड बन जाने से जमीनी विवाद हल होने के साथ ही साथ बैंक से ऋण लेने में भी सुविधा मिलेगी तथा अनावश्यक कोर्ट कचहरी के भाग दौड़ से भी लोगों को निजात मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वच्छता एंव नशामुक्ति पर उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच स्वामित्व योजना का शुभारम्भ अप्रैल 2020 को हुआ था। इस योजना में ग्रामीण अंचल के लोग जो आबादी मे आवासित होते है उनको अपने सम्पत्ति का अधिकार मिल सके, यह एक क्रान्तिकारी कदम है। हमारे गॉव वासियों को आत्म निर्भर करने, उनकी सम्पत्ति का अधिकार दिलाने तथा सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए यह योजना चलाई गयी है। उन्होने कहा कि खेत की खतौनी के जैसे ही आबादी मे निवासित लोगो के घरो का मालिकाना हक दिलाने के लिए घरौनी का वितरण किया गया है।
राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बनाना आसान होगा।इससे लाभार्थी विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।
विधायक जखनियां बेदीराम ने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त हो जाने से उन्हें जमीनी विवाद में उलझना नहीं पड़ेगा। इस योजना के तहत ड्रोन सर्वे के माध्यम से अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति की सटीक जानकारी के साथ स्वामित्व कार्ड तैयार किए गए हैं। जिससे किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं रहेगी। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो, अधिकारियों, आमजनो का आभार मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री एंव जनप्रतिनिधियों ने एक-एक पेड मॉ के नाम से परिसर मे पौधरोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, प्रभारी स्वामित्व योजना संगठन दयाशंकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष भाजपा प्रीति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे ।
गाजीपुर। बिहार एवं झारखंड राज्य के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं हरेंद्र का आगमन व्यक्तिगत रूप से वृहस्पतिवार को नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ ब्रह्मानंद सिंह के आवास पर हुआ। नेता द्वय ने डा ब्रह्मानन्द सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनका कुशल क्षेम जाना । ब्रह्मानन्द सिंह को विगत दिनों फिसल कर गिरने से चोट लग गई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पारस नाथ राय,कृष्णबिहारी राय, जितेंद्र नाथ पांडेय, मनोज सिंह,अविनाश सिंह,सोनू,सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, हर्ष सिंह, प्रिंस, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू उपस्थित रहे।
शिक्षक नेता पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षकों ने किया याद
शिक्षक नेता रहे पूर्व एमएलसी को दी श्रद्धांजलि
संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि बोले- पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष: चौधरी दिनेश चंद्र राय
गाजीपुर। शिक्षक नेता और विधान परिषद सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि शिक्षक संघ ने मनाई। इस अवसर पर शिक्षक हितों के लिए ओमप्रकाश शर्मा के संघर्षों को याद किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने शर्मा जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन काल की कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शर्मा जी के आदर्श, उनकी नीतियां आज भी रास्ता दिखाती हैं। शर्मा जी के संघर्षों की बदौलत हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की शिक्षक समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। संघर्ष दिवस पर पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य समान वेतन पर आने वाले समय मे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कि कहा संघर्ष की रूपरेखा में सभी शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए संघर्ष को परिणति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव ने आज के समय मे संघर्ष के सहारे ही मांगो के फलीभूत होने की बात कही। इस मौके पर नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, रत्नेश कुमार राय, सूर्यप्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, विष्णु शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, दीपक खरवार, अभिषेक राय, प्रदीप वैश्य, राकेश राय, अनिल दूबे आदि उपस्थित थे।
दलितों का भाजपा सरकार द्वारा सदन में अपमान, के विरोध में कांग्रेस ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने गाजीपुर की दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं संग लगाई चौपाल
गाजीपुर।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी आज गाजीपुर में थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में रेलवे स्टेशन के पास फ़ुल्लनपुर दलित बस्ती में दलितों के साथ एक चौपाल लगा कर उनसे बात की।इस अवसर पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि भारत के वर्तमान भाजपा सरकार के मंत्री ने सदन में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का अपमान किया था, उन्हीं बाबा साहेब जी के सम्मान में हम लोगों ने स्थानीय दलित बस्ती में चौपाल के जरिए भाजपा की जन विरोधी नीतियों और दलित विरोधी मानसिकता पर चर्चा की जिसपर स्थानीय लोग भी सहमत थे।वहीं एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में संगठन के चुनाव भी होने हैं नई जिला और शहर कार्यकारिणी का गठन होगा, पदाधिकारियों का चुनाव होना है, इसलिए मैं प्रदेश के दौरे पर हूं और लोगों से मिलकर उनकी राय भी जान रहा हूं। इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान उत्तर प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलित और गरीबों की विरोधी सरकार है, भरे सदन में जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया था, उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब के साथ देश भर के दलितों के सम्मान में अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू एवं सरिता पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर भले ही दलित रहे हों लेकिन उनका सम्मान देश के गौरव से जुड़ा है, और सदन में जिस अमर्यादित तरीके से अमित शाह ने बाबा साहब का नाम लिया वो अनुचित था, उनके सम्मान में दलित चौपाल लगाई गतिविधि जिसमें राष्ट्रीय सचिव ने दलितों के साथ सीधा संवाद किया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भी कहा कि बाबा साहब के सम्मान में आज राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दलितों संग चौपाल की एवं कम्बल भी वितरित किया गया । भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से बाबा साहेब के लिए सदन में बयान दिया गया था वह अशोभनीय है, इसके लिए हम सभी कांग्रेस जन सड़क से सदन तक आंदोलित हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आयें हुए सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एआईसीसी सदस्य रविकांत राय आनंद राय डॉ मार्कंडेय सिंह जनक कुशवाहा लाल साहब यादव अजय श्रीवास्तव विद्याधर पांडे ज्ञान प्रकाश सिंह चंद्रिका सिंह राजीव सिंह मंसूर जैदी सतीश उपाध्याय अरविंद मिश्रा आशुतोष गुप्ता ओम प्रकाश यादव उमाशंकर सिंह अखिलेश यादव आलोक यादव रईस अहमद राजेश गुप्ता संजय गुप्ता सदानंद गुप्ता मनीष राय कृष्णा तिवारी गयासुद्दीन नसीम अख्तर जफरुल्लाह अंसारी देवनारायण सिंह बृजेश कुमार राकेश राय कमलेश्वर प्रसाद शर्मा धर्मेंद्र कुमार सुधांशु राम नगीना पांडे माधव कृष्ण अब्दुल्ला मास्टर इस्लाम मास्टर अयूब राशिद हरिओम यादव गुड्डू कुमार अजय यादव मनोज पाठक अनुराग पांडे सतीश कुमार हिमांशु श्रीवास्तव ओमप्रकाश राजभर अरविंद कुमार आसमा देवी कुमारी देवी आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। राष्ट्रीय सचिव के हाथों द्वारा गरीबों में कंबल वितरण का भी कार्य किया गया।
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिले के सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक मे नव दायित्व प्राप्त तथा निवर्तमान मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने संगठन सेवा के निमित्त चुने गए नये मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आप सबके कंधों पर दो वर्षों मे होने वाले विधानसभा 2027 चुनाव की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों से अलग भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश की सेवा करने के लिए होता है ,राष्ट्र के विकास और सम्मान के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने पूर्वजों की विरासत को सहेजने और खोए हुए सम्मान के लिए शीर्ष संगठन के नेतृत्व में काम करना है जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी राष्टभक्तो की है और वह राष्ट्रभक्त भाजपा कार्यकर्ता है।
राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने नये मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश मे परिवर्तन की लहर है। देश विकसित भारत बनने की ओर बढ रहा ऐसे में आप सबकी जिम्मेदारी नेतृत्व के संकल्पों को पूरा करने में महत्वपूर्ण है।
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान व देश के गौरव वृद्धि मे समर्पित रूप से काम करते हैं। उन्होंने निवर्तमान मंडल अध्यक्षों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नये मंडल अध्यक्ष सबको साथ लेकर चलते हुए परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना कर जिले के सभी विधान सभाओं मे कमल फूल लहराना है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के सभी कसौटियों पर कसे और उसमें खरे अध्यक्ष चयनित होकर उपस्थित है जिनका स्वागत अभिनन्दन करते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आज के नये अध्यक्ष हमारे विरवा है जिनकी अभिरक्षा जिला पदाधिकारियों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुशल संस्कार है कि हम अपनी अगली पीढ़ी का सफल मार्ग दर्शन करे।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विषय रखते हुए मंडल अध्यक्षों के दायित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर राय, वृजेंद्र राय, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल,जयप्रकाश गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, ओम प्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, साधना राय, शैलेश कुमार राम, विश्व प्रकाश अकेला, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, श्याम राज तिवारी, ओमप्रकाश राम, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, धनेश्वर बिन्द,डा प्रदीप पाठक,लालसा भारद्वाज, नितिश दूबे, अनिल राजभर, सचिन कनौजिया, मयंक जायसवाल,विष्णु प्रताप सिंह सहित जिला प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत दिनों नन्दगंज बाजार मे मारे गये हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर के बरहपुर स्थित आवास पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंगा किन्नर के पिता गणेश उपाध्याय से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंगा किन्नर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इस घटना की चाहे जितनी निंदा की जाय बहुत ही कम है। इस विभत्स घटना से प्रदेश की रक्तरंजित तस्वीर पूरा देश देख रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अपराध रोकने मे पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर सरकार को खुली चुनौती दे रहे है।
सरकार आपराधिक घटनाओ को रोकने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। प्रदेश की लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जिले एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मे चारों तरफ जंगलराज फैला हुआ है। इस प्रदेश मे कोई भी सुरक्षित नही है। कानून व्यवस्था के सवाल पर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। अपराधी बेलगाम है। कानून का खौफ खत्म हो गया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने मे पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस तत्काल गंगा किन्नर के हत्यारों को गिरफ्तार नही करती है तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। इस परिवार को न्याय दिलाने मे पार्टी कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जैकिशन साहू, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, तहसीन अहमद, सत्या यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,खेदन यादव, राजकुमार पांडे,रामाशीष यादव, सुग्गुयादव, विन्ध्याचल यादव, पांचू यादव, देवेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। बीते रविवार को दिनदहाड़े हुई किन्नर की गोली मारकर हत्या मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते परिजनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मृत किन्नर के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ बड़ी संख्या में सपा नेताओ और कार्यकर्ताओ के साथ मृतक गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय के परिजनों से सदर विधानसभा क्षेत्र के बरहपुर गांव पहुँच कर मुलाकात किया और आर्थिक मदद भी किया। इस दौरान सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही किया, तो हम लोग आंदोलन को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती जैसी वारदातें सुनने को मिल रही है। ऐसा लगता है कि इन अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।नवहीं सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। मालूम हो कि नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ के पास रविवार को बदमाश ने कपड़े की दुकान में घुस कर किन्नर के सिर में उस वक्त गोली मार दी थी,जब वो दुकान में खरीददारी कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। इस मामले में किन्नरों ने बाजार में नग्न होकर प्रदर्शन भी किया था। मृत किन्नर के परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।