Category Archives: Poltics

5 अगस्त को मेरठ में उठेगा दवा व्यवसाइयों का मुद्दा

मेरठ में उठेगा दवा व्यवसाइयों का मुद्दा

गाजीपुर। शुक्रवार को ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन अजय सराफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कंपनियों के मनमानी के विरुद्ध 5 अगस्त को प्रदेश स्तरीय बैठक में ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री अश्वनी राय दवा व्यवसाईयों के विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे। इस बैठक में दवा व्यवसाइयों ने ऑनलाइन दवा बिक्री तथा नर्सिंग होम को सीधे दवा सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष राय, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, ऑडिटर राम आशीष प्रजापति सहित संगठन मंत्री धीरज गुप्ता, पुनीत सिंघल, नवीन कुमार राय एवं अन्य दवा व्यवसाय रहे।

मीटर रीडरों के समस्याओं को सदन में उठाएंगे विधायक 

मीटर रीडरों के समस्याओं को सदन में उठाएंगे विधायक जै किशन साहू

ग़ाज़ीपुर। बिजली विभाग के मीटर रीडरो और संविदा कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान का मामला अब सदन के पटल पर गूंजेगा। बिजली कर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए गाजीपुर सदर विधायक जैकिशुन साहू ने मामले को सदन में उठाने का आश्वासन दिया है। सपा विधायक बिजली कर्मियों की मांगों को सदन तक पहुंचाने की तैयारी में लगे हुए। बकाया भुगतान को लेकर बिजली विभाग के संविदा कर्मी और मीटर रीडर पिछले काफी दिनों से आंदोलनरत है। कई बार इन बिजली कर्मियों ने उच्चाधिकारियों से धरना प्रदर्शन करते हुए गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली कर्मियों के समर्थन में आए सपा विधायक जैकिशुन साहू ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी भाग गई है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कर्मचारियों के एक-एक पैसे का भुगतान हो। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियो की इन मांगों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठायेगे। विद्युत मजदूर पंचायत के कर्मचारी नेताओ ने बताया कि मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज पिछले सन् नवंबर 2021 से बिलिंग का कार्य गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में करवाने का कार्य कर रही थी। पिछले 4 माह का वेतन और 32 महीने का ईपीएफ लेकर कंपनी भग गई है। वही स्टर्लिंग कंपनी विद्युत विभाग में जीएसटी तक नही जमा किया, जिसको लेकर जिले के समस्त मीटर रीडरो में काफी आक्रोश है। कहा कि जब तक इन लोगो का बकाया वेतन और बकाया ईपीएफ नही मिल जाता तब तक रीडिंग का कार्य कोई नही करेगा। बताया कि स्टर्लिंग कंपनी से पहले एनसॉफ्ट कंपनी आई थी, वह भी लगभग 400 मीटर रीडरो का 15-15 हजार की डीडी लेकर भाग गई।

शिक्षकों के समर्थन में उतरे जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, किया मांग

ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विनीत तिवारी ने दिया डीएम को ज्ञापन

कहा – ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को वापस ले सरकार

ग़ाज़ीपुर। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षकों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एनडीए घटक दल के नेताओं ने भी शिक्षको को समर्थन दिया है। ग़ाज़ीपुर में जदयू नेताओ ने शिक्षकों की मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा 5 जुलाई  को शिक्षकों हेतु स्कूल मे ऑनलइन उपस्थिति का आदेश दिया गया। जिसको लेकर शिक्षकों मे भारी रोष व्याप्त है क्योंकि आये दिन जारी होने वाले आदेशों से समाज मे शिक्षकों की छवि धूमिल हो रही है। ऐसी स्थिति के चलते शिक्षक तनावग्रस्त है। कहा कि समाज मे यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि शिक्षल ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी कुछ मांगो को पूरा कर दिया जाए तो उन्हें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने मे कोई समस्या नहीं होंगी।
उन मांगो में 14 सी एल के साथ 15 हाफ सी एल, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, 30 ई एल, अंतर्जनपदीय स्थानतरण पर स्थाई नीति, अवरुद्ध पदोन्नति को पूर्ण किया जाये। साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली को भी संबंधित अधिकारियो द्वारा श्रमपूर्वक अद्यतन संशोधित किया जाना चाहिए। जिसमे शिक्षकों का हित हो सके और बार बार  मामले न्यायालय मे न पहुँचे। कई बार अधिकारियो के लापरवाही की वजह से भी शिक्षक समाज के बीच सरकार कि छवि धूमिल होती है। कहा कि शिक्षा विभाग के लापरवाह उच्चाधिकारियो पर कार्यवाही करते हुए सरकार इस फैसले को वापस ले या शिक्षकों की मांगो को पूरी करे। पत्रक देने मे शाकिब रहमान उर्फ़ खुर्रम नगर अध्यक्ष, सुरेन्द्र राम, मनीष पटवा, संतोष पांडेय, परवेज राईनी, अजीत सिंह, अतुल सिंह, दिनेश यादव जब्बार राईनी, रोहणी कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित थे।

सैकड़ो पीड़ित परिवारों का सहारा बने एमएलसी चंचल

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने फिर रचा इतिहास

सैकड़ो पीड़ित परिवारों का सहारा बने एमएलसी चंचल

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेते एमएलसी ने फिर एक बार जिले के पीड़ितों को इलाज के लिए सबसे ज्यादा धनराशि दिलाया। चंचल ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में 110 पीड़ितों को और अपने दूसरे कार्यकाल में 220 से ज्यादा पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाकर फिर से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान गाज़ीपुर को दिलाये है। एमएलसी के द्वारा जो लोग आर्थिक सहायता प्राप्त किये है उन सब ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रति आभार प्रकट किया। जिन पीड़ितों ने अस्पताल से अवकाश प्राप्त किया है वह सभी एमएलसी को हृदय स धन्यवाद दिया साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। पीड़ितों ने कहा की एमएलसी पर भगवान ऐसे ही कृपा बनाये रखें ताकि वो जरूरतमंदों की हमेशा सेवा करते रहें। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मेरा यह प्रयास रहता है की गाज़ीपुर का कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज कराने से वंचित न रह पाए। एमएलसी विशाल सिंह चंचल एकलौते ऐसे जनप्रतिनिधि है जो उच्च सदन में गाज़ीपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते है। उसी की देन है कि आज पूर्वांचल में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आते हैं तो एमएलसी विशाल सिंह चंचल जरूर उनके साथ नजर आते हैं।

उपचुनाव में 13 सीटों पर 10 में जीता इंडिया गठबंधन

उप चुनावों में इंडिया गठबंधन को मिली जबरदस्त जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई।

सात राज्यों की 13 सीटों पर 10 में जीता गठबंधन: जिलाध्यक्ष

अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी हारी भाजपा, कांग्रेस के लखपत सिंह बुडौला जीते उपचुनाव

गाजीपुर। सात राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद स्थानीय शहर कांग्रेस के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस जनों ने इकट्ठा होकर लंका बस स्टैंड तक गांधीवादी तरीके से खुशी का इजहार करते हुए लंका बस स्टैंड के पास आम जनों के बीच में मिष्ठान वितरण कर उपचुनाव जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि इंडिया ब्लॉक ने सात राज्यों में हुए तेरह सीटों के उपचुनाव में दस सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी सिर्फ दो सीट पर सिमट कर रह गई। इनके अलावा एक सीट पर निदर्लीय उम्मीदवार जीता है। इससे ये तय है कि जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि उपचुनावों में मिली जीत इंडिया ब्लॉक की जीत है। उन्होंने बताया कि इन उपचुनावों में धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वाली भाजपा अयोध्या के बाद बद्रीनाथ का भी चुनाव हार गई है। वहां से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला भाजपा प्रत्याशी से चुनाव जीत गए हैं।

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से बताया कि उपचुनावों में मिली जीत जनता के बढ़ते समर्थन का सूचक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में अकेले लड़ रही बहुजन समाज पार्टी को भी झटका लगा है। यहां दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। जो कि एक संदेश है कि आगामी जो भी चुनाव होंगे वो कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के पक्ष में ही आएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी ने जिला अध्यक्ष सुनील राम सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर उपचुनाव जीत की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, चंद्रिका सिंह विद्याधर पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, राजीव सिंह, महबूब निशा, राशिद भाई, आशुतोष सिन्हा, शबीहूल हसन, धर्मेंद्र कुमार, ओम रूद्रेश निगम प्रकाश यादव, नईम अहमद, विश्वनाथ जायसवाल, अखिलेश यादव, रतन तिवारी, संजय सिंह, पप्पू निषाद, देवेंद्र सिंह, कमलेश्वर शर्मा, कुंदन खरवार, राहुल कुशवाहा, मिथिलेश सिंह, मंगल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिले में हुए जदयू पार्टी की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

गाजीपुर। शनिवार को जदयू पार्टी की बैठक सकलेनाबाद में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बनारस मंडल के प्रभारी अवधेस सिंह पटेल और मिर्जापुर प्रभारी संजय सिंह पटेल की मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत  माल्यार्पण करके किया गया। इस बैठक मे सगठन को विस्तार देने पर चर्चा की गई। बनारस मंडल के प्रभारी अवधेश सिंह पटेल ने जिले के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शाकिब रहमान उर्फ़ खुर्रम और युवा जिलाध्यक्ष रोहिणी कुशवाहा को नियुक्त किया।

जखनिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल को व अवधेश पटेल को जखनीया विधानसभा सभा का प्रभारी, हिरा देवी को मोहमदाबाद का ब्लॉक अध्यक्ष धर्म प्रकाश राय को मोहमबदाबाद विधानसभा प्रभारी और अशोक कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मोहमदाबाद नियुक्त किया गया। बैठक में अवधेश सिंह पटेल ने कहा की हम संगठन को इतना विस्तार देंगे की जदयू के साथ साथ एनडीए भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जदयू को लोकसभा चुनाव में दो सीटें मिल गई होती अगर नीतीश जी की यूपी मे सभा करा दिया गया होता। प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने कहा की नीतीश जी व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसपर मै खरा उतरूँगा और पार्टी की विचारधारा व संगठन का विस्तार करूँगा।

हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एक तेज तर्रार नेता है उनके अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ मे काफी जोश है। उत्तर प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव मे हम एन डी ए के साथ मिलकर अपना प्रत्याशी उतारकर एन डी ए को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पार्टी उपचुनाव लड़ने को तैयार है अब निर्भर हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर करता है की उनका क्या आदेश है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार मे गिरते पुल पर आलोचना कर रहे उनसे इतना ही कहूंगा की बिहार नदियों का एक जाल है, जहाँ अधिकतम प्रदेश का पानी व नेपाल का पानी आने से स्थिति में विभत्स हो जाती है। ऐसे कई पुल है जो आरजेडी के कार्यकाल मे बने है। उनकी ड्राइंग, एक्सटिमेट व बिल ऑफ़ क्वांटिटी कैसे बनाई गई ये जांच का विषय है। जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश ने कमेटी बना जांच बैठा दी है। इसमें जो इंजीनियर दोषी पाए जाते है उनपर NSA के तहत कार्यवाही की जाए।


बैठक मे अनिल कुशवाहा मनीष पटवा, लक्ष्मण राम, पंकज मोहन मालवीय, संतोष कुमार बिन्द, रोहित पटवा, सुनील सिंह, जब्बार राइनी आदि लोग उपस्थित थे।

विनीत तिवारी बने जदयू पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता

गाजीपुर। भविष्य में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कई पार्टियों में संगठन स्तर पर कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं।  सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में भी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। खास कर उनलोगों पर ध्यान दिया जा रहा जो मीडिया के सामने पार्टी और गठबंधन का पक्ष सही से रख सके। इसी कड़ी में जदयू पार्टी के गाजीपुर जिला अध्यक्ष रहे विनीत तिवारी का पदोन्नति करते हुए पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की तरफ से इसको लेकर पत्र भी जारी किया है। प्रवक्‍ता नहीं रहते हुए भी विनीत तिवारी की पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुए शायद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने कहा कि जब हमे मौका मिलेगा पार्टी के नीतियों और रीतियों हम पार्टी के पक्ष में रखने का काम लेंगे। कहा कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं जो पार्टी हमेशा से बेदाग रही है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी एक ऊंचे मुकाम पर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हम पार्टी के पक्ष को बेबाक होकर मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखेंगे। विनीत तिवारी को प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की बात कही। कहा कि हम पूरी तरह से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे। नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल हो, इसको लेकर भी वो प्रयास करेंगे। राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता के लिए समर्पित है। विनीत तिवारी का कहना है कि जो भी पार्टी की जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन किया जाएगा और पूर्ण रूप से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य किया जाएगा।

सभासद उपचुनाव में भाजपा की जीत

गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर,नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के सभासद के एक- एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व. अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।

जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया।
वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा का लहरा झंडा

नगर पालिका के उपचुनाव में भाजपा का लहरा झंडा




गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर, नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के  सभासद के एक एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।
जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। 

मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भारत प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया।
वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया। गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए सैनिकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि



कठुआ में देश की आन बान और शान के लिए शहीद सैनिकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में शहीद हुए सभी पांच शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित पीपल के वृक्ष के पास उपस्थित होकर देश की आन, बान और शान के लिए शहीद होने वाले सभी शहीदों की याद में कैंडल जलाया तथा कैंडल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 पर पहुंचकर राष्ट्रीय झंडा स्तंभ के सामने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की तरफ से बताया कि जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए हैं, इस हमले में जान गंवाने वाले हमारे पांचों सैनिक उत्तराखंड के निवासी हैं, इस आतंकी हमले में राइफलमेन अनुज नेगी, कमल रावत, आदर्श नेगी, नायब सूबेदार आंनद सिंह और विनोद सिंह शहीद हुए हैं। उन्हें आज हम लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता एवं हामिद अली, सतीश उपाध्याय, शबीहूल हसन, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश पांडे, राकेश राय, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश्वर शर्मा, रतन तिवारी, आनंद कुशवाहा, गुड्डू गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, राजेश उपाध्याय और आलोक यादव, अरविंद कुशवाहा,  जे पी चौरसिया, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।