लखनऊ। राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों में आज के दिन जश्ने आजादी की धूम रही। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री के०बी० भारती के नेतृत्व में संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग ध्वजारोहण कर धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के साथ देश को आजादी दिलाने वालों को नमन किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग आजादी का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया।
सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह वह स्वर्णिम दिन है जो भारत के इतिहास में तब अंकित हुआ जब राष्ट्र स्वतंत्र हुआ। 15 अगस्त 1947 को भारत को 200 साल के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस दिन भारत ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त होकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का दर्जा हासिल किया था। झंडारोहण के दौरान कुँवर अभय सिंह राठौर (वरिष्ठ नेता), अमर मिश्रा , ओम राय, मोहित पाठक, आशीष पांडेय, वेद प्रकाश शुक्ल, देवेंद्र तिवारी, तरुण सिंह रावत, प्रतीक़ श्रीवास्तव, अर्पित गुप्ता, शिवम् पाठक, ऋतिक बाजपेयी और हर्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गाज़ीपुर। शहर के बड़ी बाग स्थित माधव सरस्वती विद्यालय में बुधवार को विहिप व बजरंगदल के तत्वाधान में संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला सह विभाग प्रचारक दीपक रहे। विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि 14 अगस्त की मध्य रात्रि को भारत माता का बटवारा किया गया। जिसमें भारत को अधूरी आजादी प्राप्त हुई।
क्योंकि भारत-पाकिस्तान का बटवारा सांस्कृतिक आधार पर न होकर राजनीति आधार पर हुआ है। गोष्ठी में मौजूद लोंगो ने पुनः भारत को अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। विहिप के नख्से में अखंड भारत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, नेपाल, बांग्लादेश व म्यंमार को साथ में दर्शाता है।
इस मौके पर सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, सत्येंद्र पांडेय, उत्तम चौधरी, प्रदीप तिवारी, शिव कुमार, शिवम् चौबे सहित आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अवसर पर भाजपा द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी कर विभाजन के बाद हुई विभिषिका में कई लाख हताहत लोगों (महिलाओं,बच्चों और नौजवानों) को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के विभाजन के बाद हिन्दुओं के साथ हुई विभिषिका बूनियादी रूप से मानव विस्थापन और जबरदस्ती पलायन की दुखद कहानी है।देश की आजादी से पहले धार्मिक आधार पर बंटवारा के बाद हिंदूओं पर भारी अत्याचार हुआ। आजादी की खुशीयों को दुःख में बदलने का प्रयास किया गया।उस असहनीय पीड़ा भरी विभिषिका से हमें सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अच्छुण रखते हुए वर्तमान और आने वाली पिढ़ीयों को इसे बताने और स्मरण कराने की जरूरत है।मा मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों मे भारत-पाकिस्तान झगड़े के समय वार्ता होती थी। लेकिन आज उल्टा है एक गोली के जवाब में 10 गोलियां चलाई जा रही है ,क्योंकि यह राष्ट्रवादी सरकार है जिन लोगों ने हमारे ऊपर अत्याचार किया पूर्व की सरकारों मे उनकी ही प्रशंसा होती रही । आज हमारे संकल्प का दिन है हम ऐसे राष्ट्रभक्त तैयार करेंगे जो देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करेंगे, आजादी के महत्व और आजादी के लिए दिए गए बलिदान और संघर्षों को आने वाली पीढ़ियां को बताना होगा।
उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सपने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण का प्रभाव यह रहा है कि आज कश्मीर से पालायित हिंदू वहां स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की जनगणना में लगातार हिंदू अल्पसंख्यक और अल्पसंख्यक बहुसंख्यक होते जा रहे हैं हमारी जनसंख्या कम होती जा रही है उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बंग्लादेश में उस विभिषिका को दोहराया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत आज आजादी का अमृत कल मना रहा है ।आजादी के बाद बंटवारे के दौरान हुई विभिषिका का दर्द जो भारत ने झेला था उसका स्मरण की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। जो स्थितियां पैदा हो रही है उसे पर चिंतन करना है । पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभाजन के दर्द को आम आदमी को महसूस कराया और 2021 में आजादी के बाद कैसे देश के विध्वंस और विभाजन की विविधता का दंश देश ने झेला है आज भारत के कोने-कोने में उसे स्मरण कर उसमें हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन के दौरान ट्रेन के शौचालय में जान बचाकर भारत आए अपने पिता की सुनाई बातों को गोष्ठी में रखते हुए सबकी आंखों को नम कर दिया।
गोष्ठी का समापन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद तथा विभिषिका के दौरान अपनी जान गंवा चुके लोगों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया। गोष्टी को बृजेंद्र राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, कालीचरण राजभर आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया जो अफीम फैक्ट्री, महुआबाग के रास्ते पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल तक पहुंचा जहां मा मंत्री तथा उपस्थित नेताओं द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस का समापन किया। जुलूस मे बहुतायत संख्या में लोग विभिषिका से सम्बंधित तख्तियां लिए चल रहे थे।
गोष्ठी व मौन जुलूस में बृजेन्द्र राय,पूर्व विधायक शिवपूजन राम,कालीचरण राजभर, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, साधना राय, शैलेश कुमार राम, प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, श्यामराज तिवारी, अखिलेश राय, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव,मोनू तिवारी, गोपाल राय, मयंक जायसवाल,मन्नू राजभर, हरदेव कुशवाहा, योगेश सिंह, कार्तिक गुप्ता, शनि चौरसिया, अभिनव सिंह,राजन प्रजापति, संतोष जायसवाल, राकेश राय, नीतीश दूबे,अभय प्रताप सिंह,मनोज सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि वेंकटेश सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान में राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रैली में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह शामिल रहे। मोटर साइकिल सवार भाजपा के युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते भुतहियाटाड सैनिक चौराहा से वंशी बाजार, बड़ीबाग, लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज के रास्ते मिश्र बाजार पहुंच कर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कोतवाली के रास्ते आमघाट पार्क पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहिदों महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि देश की रक्षा तथा आजादी के लड़ाई मे अमर शहिदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का यह देश कृतज्ञ है और आज राष्ट्र गौरव के महा पर्व स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ से पुर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से मनाया जाने वाला हर घर तिरंगा अभियान उनके सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित कर हमे आजादी दिलाई।
तिरंगा यात्रा के आगे आगे चल रहे डीजे पर बज रहे राष्ट्र भक्ति गीत पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता पिछे मोटर साइकिल पर तिरंगा लहराते देश प्रेम से ओत प्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, प्रो शोभनाथ यादव, अच्छे लाल गुप्ता, लालसा भारद्वाज, विश्वप्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह,सुरेश बिंद,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,हरेन्द्र यादव, रासबिहारी राय,हर्षित सिंह, शुभम विश्वकर्मा,गोपाल राय, दीपक सिंह ,सनी चौरसिया, मनोज बिंद,अभिनव सिंह छोटू, राजन प्रजापति ,माया सिंह, साधना राय, नितीश दुबे, श्री प्रकाश केशरी, सुधीर केशरी, मयंक जायसवाल, विनोद खरवार, हेमंत त्रिपाठी,अजय कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, हिमांशु यादव, दुष्यंत अग्रहरि आदि मौजूद थे।
गाजीपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने से आर्य समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और बाइक जुलूस निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। आर्य समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध करते हुए नारे लगाए। ज्ञापन के माध्यम से आर्य समाज ने मांग किया कि बांग्लादेश में मुस्लिम मज़हबी कट्टरपंथी लोगों द्वारा जो अत्याचार हिंदुओं पर किया जा रहा है उसको तत्काल रोका जाए। हम लोगों के लिए यह असहनीय व पीड़ादायक है। यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोगों को देखने को मिला है।
ऐसी स्थिति में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा हेतु वहां की सरकार पर पूर्ण दबाव बनाकर उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान कराया जाए। भारत में अवैध तरीके से रह रहे रोहंगियों और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें यहां से बांग्लादेश भेजा जाए। बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को यहां लाकर बसाया जाए। ज्ञापन देने वालों में आदित्य प्रकाश आर्य प्रधान ज़िला आर्य प्रतिनिधि सभा, दिलीप कुमार वर्मा प्रधान आर्य समाज, सुरेंद्र नाथ वर्मा अध्यक्ष डी.ए.वी.इंटर कॉलेज, आर्य समाज के मंत्री धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, प्रचार मंत्री संतोष कुमार वर्मा, रवीश विश्वकर्मा, उदयभान आर्य,सुरेश आर्य, अजय केसरी, रितेश अग्रहरि, डीएवी इंटर कॉलेज गाजीपुर के उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रकाश केसरी ,सुधीर केसरी, रवि राज हिन्दू, हिंदू वाहिनी के वरुण कुमार सहित अन्य आर्य समाज व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र का चर्चित खस्ताहाल लावा आरीपुर सड़क मार्ग इस समय सपा बनाम भाजपा हो चुका है। कुछ दिनों पहले एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने सड़क बदहाली के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए धान रोपकर विरोध जताया। वही रविवार के दिन एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधी प्रदीप पाठक ने लावा मोड़ से जयंतीदासपुर,बाबूरायपुर,मानपुर नेवादा होते हुए शुभाखरपुर लावा चट्टी सहित दस किमी लम्बे सड़क मार्ग का विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरिक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सम्बंधित अधिकारी पीडब्लूडी के अवर अभियंता अनिल वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क में जो गढ्ढे है उन्हे गड्ढामुक्त किया जाय और जहां जहां जल जमाव की स्थिति है उसके जल निकासी का व्यव्स्था किया जाए। इस सड़क के निर्माण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि जनपद के एम एल सी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर इस सड़क के निर्माण के लिए शासन ने लगभग पच्चीस करोड़ का बजट स्वीकृत किया है और गड्ढा मुक्ति के लिए भी बजट स्वीकृत हुआ है।
वहीं उन्होने क्षेत्रीय सपा विधायक डा वीरेन्द्र यादव के द्वारा पुर्व में इस सड़क पर धान की रोपाई करने के सवाल पर कहा कि विधायक का परिवार इस विधानसभा के गठन के बाद से ही काबिज है लेकिन वह अपना फोटो लगाकर गेट बनाने में ही व्यस्त हैं। जनपद के ये पहले विधायक हैं जिन्हें यह भी नहीं पता है की धान की रोपाई कहां की जाती है! खैर यह सड़क जनता के दर्द और समस्या को दूर करने का विषय है ना कि राजनीति करने का। प्रदीप पाठक ने कहा कि विधायक को ज्ञात होना चाहिए की इसी सड़क के निर्माण के लिए सपा के शासन काल में प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कराया गया था और उनके ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सरकार में जनता को अपनी समस्या को लेकर आवाज उठाने की पूरी आजादी है!
प्रतिनिधि को जन समस्याओं को सुनने का काम किया जाना चाहिए ना की राजनीति के तहत लाठी चार्ज किया जाना चाहिए! निरीक्षण के दौरान बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन,सिंह शचिंद्रनाथ सिंह लल्लन सिंह,योगेश सिंह,विवेकानंद पांडेय, गुड्डू गुप्ता,रणधीर सिंह, रामप्रसाद गुप्ता,अमित सिंह, संजय सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
होने वाले विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी का रंग हर युवाओं पर देखने को मिलेगा:- संगठन मंत्री सिद्धान्त मिश्रा
लखनऊ। लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) को और भी मजबूत बनाने के लिए संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा ने रविवार को कैंप कार्यालय पर सदस्य अभियान चलाया। इस सदस्यता अभियान मे बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही संकल्प लिया कि पार्टी के हित में काम करके पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सदस्यता अभियान के दौरान संगठन मंत्री श्री मिश्रा ने बताया कि हमारी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है और उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कम से कम 50 सीटों पर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहेगी।
सिद्धांत ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का गठन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने किया था। पार्टी के गठन का मकसद गरीबों, दलितों, शोषित महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को हल करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी इनके लिए जो काम कर रही है उसे जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन मंत्री सिद्धान्त मिश्रा ने कहा कि सदस्यता अभियान में नवयुवक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से प्रभावित होकर उनमें आस्था दर्शा रहे हैं। इसीलिए आज दर्जनों युवाओं ने चिराग पासवान के हाथ को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
सदस्यता ले रहे युवाओं को सिद्धांत मिश्रा ने यह भी विश्वास दिलाया कि हमारे नेता चिराग़ पासवान स्वयं एक युवा हैं इसलिए वह युवकों की सोच को भली भाँति समझते हैं। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही चिराग़ पासवान को लखनऊ बुलाएँगे और पार्टी के सभी कर्मठ और जुझारू सिपाहियों से औपचारिक मुलाक़ात भी करवायेंगे।
बन्द चीनी मिल को पुनः शुरू करने के लिए राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने की मांग
गाजीपुर।सदन में फिर गूंजी गाजीपुर की आवाज जनपद में वर्षो से बंद नंदगंज चीनी मिल को पुनः प्रारंभ करने के लिए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने आवाज उठाई।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पटेल आयोग की संस्तुति के बाद 1978 में नंदगंज के ग्राम सिहोरी में सरकारी चीनी मिल की स्थापना की गई थी। लगभग 19 वर्षो तक चली इस चीनी मिल से प्रतिवर्ष लगभग 12 लाख कुंतल गन्ने से चीनी बनाई जाती थी जिससे उस समय के बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त हुए, गन्ना किसान खुशहाल और समृद्ध थे उस समय गाजीपुर के आसपास के जनपदों के किसानों ने भी गन्ना उत्पादन पर जोर दिया था और खुशहाल थे। किन्हीं कारण बस 1997 में इस चीनी मिल को बंद कर दिया गया जिससे गन्ना किसानों में मायूसी छा गई और हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए।
राज्यसभा सांसद ने अपनी बातो को सदन में रखते हुए नंदगंज चीनी मिल को पुनः स्थापित करने या किसी अन्य रोजगार दायक योजना को स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की।
वाराणसी। अयोध्या के भदरसा गैंगरेप प्रकरण को भाजपा हाई कमान ने गंभीरता से लिया है। रविवार को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत व बाबूराम निषाद अयोध्या पहुंचे। वहां टीम ने पीड़ितों के घर पहुंच कर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। भदरसा के बाद अब टीम जिला महिला अस्पताल में भर्ती बालिका से मुलाकात की। बीजेपी डेलिगेशन में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत व बाबूराम निषाद शामिल है।
टीम ने पीड़ित बच्ची के घर पहुँच कर पीड़िता की माँ से हाल जाना डेलीगेशन के सदस्यों ने उन्हें दिलासा दी।उन्होंने कहा कि कोई आप को धमकाए तो तुरंत बताए आप की हर संभव मदद की जाएगी।पीड़ित बच्ची के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं ।
इसके बाद तीनों सदस्य महिला ज़िला अस्पताल पहुँच कर पीड़िता से मिले ।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया योगी बाबा ने अपने सुशासन को दिखाते हुए आरोपियों पर कार्यवाही किए, प्रदेश में योगी और देश में मोदी की सरकार है और इनके राज में किसी को भी किसी से डरने की ज़रूरत नहीं हैं ।
अखिलेश के DNA वाले बयान पर डा.संगीता बलवंत ने कहा कि सपा के स्वभाव में है अपराधियों के साथ में खड़ा रहना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व में मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं लड़को से गलतिया हो जाती हैं उसी राह पर उनके सुपुत्र अखिलेश यादव चल रहे है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि काफ़ी कुछ बाते हैं जो पीड़ित बच्ची और उसके माँ द्वारा पता चली हैं। हम अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से उच्च स्तर तक पहुचाएंगे और आरोपियों को कठोर से कठोर दण्ड दिलाने का कार्य करेंगे ।
उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और योगी महराज जिस तरह सम्बल बन कर खड़े हैं इस बेटी के साथ हर प्रकार से कार्यवाही और मदद कर रहें हैं। उन्होंने दिखा दिया कि उत्तर प्रदेश में जिन बेटियों के पिता नहीं हैं उनके भी पिता यदि कोई है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी हैं ।
3 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
गाजीपुर।मंत्री जलशक्ति, विभाग सिचाई एवं जल संसाधन,बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाई, नमामी गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ती विभाग उ.प्र.स्वतंत्र देव सिंह का आज जनपद भ्रमण एवं विभागीय अधिकारिेयो संग समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। मंत्री ने आज तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम कटैला, नगवा विकास खण्ड सदर के आदर्श राजकीय नलकूप संख्या-86 बी जी का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो के साथ जन संवाद/चौपाल कर किसानो की समस्याओ को सुना एवं ग्रामीणो से संवाद कर उनका हाल जाना। ग्राम कटैला के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा की रास्ते मे पाईप पेय जल हेतु खोदे गए गढढे जो बेतरतीव ढंग से मिट्टी डालकर भरा गया था जो बरसात होने की वजह से जगह-जगह मिट्टी धसी पड़ी थी तथा बरसात का पानी भी गढढे मे जमा हुआ था। मत्री के गुजरते हुए काफिले के सामने ही एक बाइक सवार की गाड़ी गढढे मे फसी दिखी। मंत्री अपने वाहन से तत्काल उतरकर पाईप पेयजल की कार्यो की जानकारी ली। ग्रामीण से भी पूछा जिसमे ग्रामीण द्वारा शिकायत की गयी सड़क किनारे पाईप पेय जल हेतु खोदे गए गढढे की वजह से सही तरीके से मिट्टी एवं रोड़ा का भराव नही हुआ।
जिसके कारण आए दिन राहगीरो को आने जाने मे दिक्कतो का सामना करना पड़ता है कई राहगीर तो गिर पड़ जाते है, आज तो ऐसा हुआ की गॉव की ही एक गर्भवती महिला जो रास्ते से गुजर रही थी, रास्ते मे बरसात का पानी लगा पड़ा था जिसके कारण वो महिला गढढे मे लगभग आधे पैर धस गई। जिसमे ग्रामीणो ने किसी तरह से खीच कर बाहर निकाला। जिसपर मंत्री आगबबूला हो गये तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रास्ते को मरम्मत कराने का सख्त निर्देश दिया। मंत्री जी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना मे पाईप के माध्यम से गॉव तक पानी पहुचाने का कार्य किया जा रहा है संबंधित कम्पनियां सड़क खोदाई के बाद उस पर डामरीकरण एवं सी सी रोड है तो उसकी मरम्मत तक का कार्य करेगी तथा जब तक कार्य पूरा नही होता तब तक कम्पनियों का पेंमेट नही होगा। चौपाल के दौरान भी मंत्री ने उपस्थित किसानो की समस्या को सुना किसान भोला राम ने मंत्री से सिचाई हेतु अपने खेत तक पानी नही पहुच पाने की शिकायत की जिस पर मंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारी से किसान भोला राम के समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात मंत्री ने ग्रामीणो से संवाद स्थापित करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने सिचांई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यू0पी0 प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन उ0प्र0, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश, लघु सिचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के योजनाओ की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए नहरो की साफ-सफाई,नहरो मे टेल तक पानी पहुचे जिससे किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की दिक्कतो का सामना न करना पड़े। बाढ प्रभावित क्षेत्रो का अधिकारी पूर्व मे ही भ्रमण कर कटान न हो इससे संबंधित सारी व्यवस्थाए पूर्व मे सुनिश्चित कर लें। ब्लाक करण्डा के ग्राम कटरियां मे नलकूप के अभाव में भूमि अंसिचित होने के शिकायत, ब्लाक देवकली के बुढनपुर एव सराय शरीफ एवं लगभग 10 गॉव जो पेयजल की समस्या है वहां आर्सेनिक युक्त जल के कारण समस्याग्रस्त है जिसका एक सप्ताह के अन्दर योजना बनाते हुए निवारण करने का निर्देश दिया। मंत्री ने बैठक मे विकास खण्ड रेवतीपुर के नवली माईनर एवं त्रिलोकपुर माइनर मे टेल तक पानी पहुचने की स्थिति की जानकारी ली ।बताया गया कि टेल तक पानी पहुच रहा है तभी मंत्री ने संबंधित अधिकारी से तत्काल मिटिंग के बाद मौके पर जाकर माईनर की फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । बैठक मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,संबंधित विभागो के अधिशासी अभियन्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण मौजूद रहे।