Category Archives: Poltics

अन्नदाता किसान सम्मेलन में बोले सांसद मस्त

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में अन्नदाता किसान सम्मेलन का आयोजन वृहस्पतिवार को जमानिया के एक निजी विद्यालय मे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दस वर्षों मे धरती से जुड़े लोगों के साथ उनकी समस्याओं पर व्यावहारिक विचार-विमर्श के साथ उनके समृद्धि के लिए काम किया गया है। तथा नीति आयोग के नेतृत्व में संबंधित सभी मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ मिलकर बैठकर किसानों के समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करने का निर्णय लिया गया। कृषि उत्पादों के मूल्यसंवर्धन पर जोर देते हुए मस्त ने संपदा योजना का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सुगंधित कृषि उत्पादों की मांग बहुत बढ़ी है। और भारत में इसकी बड़ी संभावनाएं हैं, जिसका दोहन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता है। किसानों को समय पर जानकारी मुहैया कराना और मांग आधारित खेती के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरत बताई है।और कहा कि यह तभी संभव जब देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर तरह की जानकारी मुहैया कराने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयारी पर सरकार  कार्य कर रही है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम केंद्र सरकार की योजनाों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। जब तक हर गांव खुशहाल होगा, अन्नदाता के चेहरे पर खुशी  होगी तब हमारा देश भी खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि हमें हर एक चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान लाना है और उसके लिए समर्पित प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का दिन जल्द ही सुखद होगा जिसके लिए 63000 सहकारी समितियों के कंप्युटरीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उनकी परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त आय के साधन सृजित करने पर सरकार ने जोर दिया है। इनमें बागवानी, डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन व सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को जोड़ा गया है।

जमानिया की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने युवा किसानों आह्वान किया कि आप सब युवा किसान हैं। आप में असीम ऊर्जा के साथ अनगिनत संभावनाएं हैं। उन्होंने उनका आह्वान किया कि किसान खेत और फसल पर ध्यान दें। उन्होंने  योजनाओं के  लाभ  का अवसर ले किसान की सबसे बडी पूंजी उसकी मेहनत होती है। सच्ची लगन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जयसवाल उर्फ नेपाली, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, माया सिंह, हरदेव कुशवाहा, रंजीत राजभर, राकेश राय, नगरपालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, हरेन्द्र यादव, तारकेश्वर वर्मा, मीडिया प्रभारी संजीत यादव, अवधेश सिंह, तारकेश्वर वर्मा, निषाद पार्टी के विराट साहनी, सुहेलदेव समाज पार्टी के अच्छे लाल राजभर सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अफजाल और नुसरत ने किया नामांकन, 20 मई अगली तारीख

गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। जिसमें सपा प्रत्याशी अफ़ज़ाल अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अफ़ज़ाल अंसारी के नामांकन में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक जैकिशुन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी मौजूद रहे। जिस कार से अफ़ज़ाल अंसारी नामांकन स्थल पहुचे उसे उमर अंसारी चला रहे थे। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।


इसी दौरान अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर नामांकन स्थल की तरफ आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 से 3 बजे तक चला। मालूम हो कि गाजीपुर में 1 जून को मतदान होना है। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले अफ़ज़ाल अंसारी सपा कार्यालय लोहिया भवन पहुचे। जहां गठबंधन के दिग्गज नेताओं समेत कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के लिए रवाना हुआ। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले अफजाल अंसारी और सपा विधायकों ने जिला मुख्यालय स्थित कामरेड सरयू पांडेय की मूर्ति को प्रणाम किया।

मालूम हो कि सरयू पांडेय को अफजाल का सियासी गुरु भी कहा जाता है। अफजाल अंसारी को 1985 के विधानसभा चुनावों में अपने वक़्त के जाने-माने कम्युनिस्ट नेता सरजू पांडेय ने टिकट देकर चुनाव लड़वाया था, जिसमे अफ़ज़ाल पहली बार विधायक बने। उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से मैंने अपना नामांकन कर दिया है। बेटी नुसरत ने भी सपा से वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। साथ ही उसने एक सेट में निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों में प्रावधान है कि एक कैंडिडेट के होते हुए कोई वैकल्पिक कैंडिडेट भी नामांकन दाखिल कर सकता है। समाजवादी पार्टी ने एबी फॉर्म दो लोगों को दिया था। मालूम हो कि हाईकोर्ट इलाहाबाद ने अफजाल अंसारी के सजा पर दाखिल याचिका पर सुनवाई की। वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता अजय श्रीवास्‍तव ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे में बहस के दौरान अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी, दयाशंकर मिश्र ने पक्ष रखा। कहा कि राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है। अफजाल अंसारी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। कहा कि घटना के कई साल बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। न्‍यायमूर्ति संजय कुमार ने लगभग तीन घंटे बहस सुनने के पश्‍चात अगली कार्रवाई के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की है।मालूम हो कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से पारसनाथ राय और बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

पारसनाथ के नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, विपक्ष पर बोले….

गाजीपुर। सातवें चरण के तहत गाजीपुर में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस राय ने नामांकन दाखिल किया भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुचे। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए है। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर नामांकन स्थल की तरफ आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मालूम हो कि गाजीपुर में 1 जून को मतदान होना है। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्लेन से अंधऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के लिए रवाना हुआ।



उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के अंदर व्यापारी हो, आम आदमी हो बेखौफ होकर अपना काम कर रहा है। एक समय में उत्तर प्रदेश माफिया और आतंक का पर्याय हुआ करता था। यहां पर वसूली गैंग हावी रहा करते थे। जिस प्रकार से सपा और बसपा की सरकारों में लोगों ने देखा है, आज यह चीजे समाप्त हो गई है। आज यहां कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे उत्तम है, उत्तम प्रदेश में उत्तम स्थिति हो गई है। वोटिंग परसेंटेज कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं उन लोगो ने आगे आकर मतदान किया है। विपक्ष हताशा और निराशा में है, उनके मतदाता बाहर निकले ही नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में हम 200 से ऊपर जा चुके हैं 400 के पार जरूर होंगे।



मालूम हो कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से पारसनाथ राय और बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

पारस राय के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

पारस राय के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

गाजीपुर। 75 लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन शुक्रवार को पुर्वाह्न 11बजे होगा। नामांकन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे जिसमे गिरीशचंद्र यादव, रविन्द्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालु इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन जुलूस पुर्वाह्न 10 बजे,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान से सैनिक चौराहा भुतहियाटाड़, वंशी बाजार के रास्ते लंका मैदान पहुचेगा जहां से पार्टी प्रत्याशी नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे।इस अवसर पर आयोजित जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य मंत्री सम्बोधित करेंगे।
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने लंका मैदान मे आयोजित होने वाले जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया ‌।इस अवसर पर रासबिहारी राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नीतीश दूबे, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह, आदित्य सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

जातिवाद की खाई को मोदी ने 10 वर्षो में पाटने का काम किया:सांसद बाबूराम

जातिवाद की खाई को मोदी ने 10 वर्षो में पाटने का काम किया: सांसद बाबूराम

गाजीपुर। सदर विधानसभा के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुधवार को महाराजगंज के चुनाव कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हमीरपुर निवासी राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने सम्बोधित किया। कहा कि जाति पाति से परे देश व प्रदेश में सुशासन और कानून के राज के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बहुत जरूरी है। और इसी व्यवहार व्यवस्था के लिए हम सब बहुत लम्बे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी की सोच और हमारे संगठनकर्ताओं के विचार थे आज वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन पर दिख रहा है‌ साफ सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त इमानदारी की राजनीति हमारा संकल्प है। यह समय समग्र क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और पूर्णता का है जातिवाद की खाई को पाटने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 10 वर्षों में किया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन 10 मई को होगा। नामांकन जुलूस आईटीआई मैदान तुलसीपुर से नामांकन स्थल के लिए प्रस्थान करेगा। सम्मेलन को राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर केदारनाथ सिंह, डॉ राजकुमार सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अभिनव सिन्हा, राम नरेश कुशवाहा, अश्वनी पांडेय ने भी संबोधित किया । आभार धन्यवाद अच्छे लाल गुप्ता व संचालन विधानसभा संयोजक सुरेश बिना ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, अमरेश गुप्ता, गोपाल राय, विनीत शर्मा, सुनील गुप्ता, उमेश दुबे, अशोक पांडेय, दिलीप गुप्ता, नितीश दुबे अभिनव सिंह छोटू आदि उपस्थित थे।

पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया पारसनाथ राय के समर्थन में जनसंपर्क

पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया पारसनाथ राय के समर्थन में जनसंपर्क

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में सदर विधानसभा के काजीटोला और स्टीमर घाट में पूर्व नगर पालिका चैयरमैन विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के लाभकारी नीतियों से अगवत कराया। जनसंपर्क के दौरान विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस बार गाजीपुर की जनता कमल का फूल खिलाने के लिए और गाजीपुर लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय को विजई बनाने के लिए तैयार है। इस बार जनता ऐतिहासिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाकर कमल खिलाने का काम करेगी। इस जनसंपर्क अभियान में विनोद अग्रवाल अध्यक्ष के साथ मनीष जायसवाल, ज्ञान जी जायसवाल, सुमित केसरी, गोपाल जी अग्रवाल, हेमंत त्रिपाठी, सोनू गुप्ता, अनिरुद्ध राय, समरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार पांडे और कन्हैया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

डोर टू डोर सम्पर्क कर गिनाई भाजपा की उपलब्धि,किया अपील

डोर टू डोर सम्पर्क कर गिनाई भाजपा की उपलब्धि, किया अपील

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में मगंलवार को सदर विधानसभा के मिश्राबाजार और कपूरपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के लाभकारी नीतियों से अगवत कराया। जनसंपर्क के दौरान नपा अध्यक्ष सरिता ने कहा कि इस बार गाजीपुर की जनता ऐतिहासिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर कमल खिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हक व अधिकार को मजबूत करते हुए उनके नेतृत्व क्षमता का भी सम्मान किया है।
पारसनाथ राय की पुत्री वंदना राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार दोनों कार्यकालों मे महिलाओं के शक्ति संवर्धन और सम्मान समृद्धि के लिए अतुलनीय कार्य हुए है।आज महिलाएं जहां सुरक्षित है तो वहीं उनके आर्थिक विकास के नये द्वार खुले है। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष जयसवाल, गोपाल जी वर्मा, अजय गुप्ता, सोनू, अमित गुप्ता, रामनरेश वर्मा, छोटू, संजय बासफोर, आनंद गुप्ता उर्फ फेकू, अजय कुशवाहा सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

मनोज सिन्हा ने जितना विकास किया उतना आज तक किसी ने नहीं किया:पारसनाथ

मनोज सिन्हा ने जितना विकास उतना आज तक किसी ने नहीं किया:पारसनाथ

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सोमवार को विधानसभा जमानिया के ग्राम – सोनहरिया, असांव,अवती, बिशुनपुरा, गोंहदा, नूरपुर, लहुवार, चकिया, नरियांव, पचोखर, भरवलिया और कुसुमपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

कहा कि इस बार गाजीपुर की जनता ऐतिहासिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर कमल खिलाने का काम करेगी। पारसनाथ राय ने कहा कि 2014 में जो सांसद यहां की जनता ने चुना था उनका कार्यकाल आपने देखा है और 2019 में जिस सांसद को यहां की जनता ने चुना उसका भी कार्यकाल देखा गया है। जहां आपने देखा होगा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी की पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा  ने जितना विकास का कार्य  किया वो आज तक किसी ने नहीं किया। वर्तमान सांसद सपा प्रत्याशी ने कितना काम किया ये  आप सभी जानते हैं।  पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।


कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक रामेश्वर कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय,राकेश राय ,दयाशंकर यादव,अनिल यादव,विजय यादव,धर्मेंद्र कुशवाहा,प्रेमसागर राजभर जी,रामव्यास राय, मुकेश मौर्य आदि जमानिया उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर सम्पर्क

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बुधवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी समर्थकों के साथ फक्सगंज वार्ड एवं मारकीनगंज वार्ड के काजीमंडी, सहबान तकिया आदि जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पारसनाथ राय के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा को साकार करने के लिए गाजीपुर लोकसभा सीट को जीताना है। जनसंपर्क के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पंपलेट देकर बताया कि आपके आशीर्वाद एवं सहयोग से पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और आपकी सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगी।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता का संतुष्टि का भाव नजर आ रहा है। इस अवसर पर गाजीपुर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय शंकर वर्मा, कैलाश वर्मा, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सभासद कुसुम बिंद, सुनील सोनी, बुच्ची बिंद, अनिल वर्मा, नंदू कुशवाहा, अजय सिंह शास्त्री, खोटाई सिंह, जवाहर जायसवाल, प्रकाश चन्द्र दुबे, अभिनव सिंह छोटू, पुष्कर राय, ओम प्रकाश वर्मा, रामानुज राय, रवि गुप्ता, भानु केशरी, बबलू कुशवाहा, रफीउद्दीन आदि शामिल थे।

हमारी लड़ाई बसपा से है,सपा लड़ाई से बाहर है:आशुतोष राय

हमारी लड़ाई बसपा से है, सपा लड़ाई से बाहर है: आशुतोष राय

गाजीपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष आशुतोष राय ने गुरुवार को गाजीपुर पत्रकार एशोसिएशन भवन पर पत्रकारो से बात चीत में बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव साफ सुथरी एवं इमानदारी के राजनीति की पक्षधर रही है। जो भय,भुख,भ्रष्टाचार को मिटाने को लेकर इस देश के अंदर वैचारिक पक्ष को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सांसद अफजाल अंसारी के उपर कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे इस बात के प्रतीक है की उनकी छवि दाग़दार है।और इस बात का जवाब गाजीपुर की जनता चुनाव में जरुर देगी। उन्‍होने कहा कि जो विकास का पहिया गाजीपुर जिले के इतिहास में पहली बार 2014 से गतिमान हुआ लेकिन कुछ कारणों वश 2019 में यह विकास का पहिया रुक गया। धर्म और जाति का मायाजाल फैलाकर जो प्रतिनिधि जीत कर संसद में गया उसने पांच वर्षों तक गाजीपुर में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी है। अब गाजीपुर की जनता को यह तय करना होगा कि जिले में विकास चाहिए या विनाश चाहिए। उन्‍होने कहा कि इस बार जनता वोट की चोट से विरोधियों को सबक सिखाएगी। मोदी की गारंटी और योगी के सुरक्षा, सद्भाव और माफिया भगाओ अभियान पर चुनाव होगा। हमारी लड़ाई बसपा से है, सपा लड़ाई से बाहर है। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्‍ता, योगेश सिंह, राजेश भारद्वाज, भाजपा नेता हिमांशु सिह, अजय कुशवाहा, शैलेश कुमार राम, शशिकांत शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।