Category Archives: Poltics

मुख्तार अंसारी के निधन पर सपा नेताओं में शोक

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।  इस शोक सभा में  मऊ के पुर्व विधायक मुख्तार अंसारी  के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा के पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओ ने मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और भतीजे विधायक मन्नू अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनहीनता और साजिश के चलते मुख्तार अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के  माध्यम से हुई पेशी के दौरान जेल मे खाने में जहर देने की शिकायत की थी इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके वजह से मुख्तार अंसारी  का दुखद अंत हुआ। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जुल्म की इंतहा कर रही है। इस सरकार के अंदर मानवीय संवेदना नाम की कोई चीज नही है यह सरकार न्यायिक प्रक्रियाका घोर उल्लघंन कर रही है। इस सरकार का न तो लोकतंत्र में विश्वास है न संविधान में। उन्होंने कहा कि  किसी भी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना  सरकार का सबसे पहला दायित्व और नैतिक कर्तव्य है।


विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफाजत न कर पाये उसे सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही है। यह सरकार विरोधी दलों के नेताओ के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। यह सरकार विपक्ष को पूरी तरह से कुचलना चाहती है। इस शोक सभा में  और मुहम्मदाबाद पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेशकुशवाहा,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद,सदानंद यादव  आमिर अली,डॉ समीर सिंह,कमलेश यादव, दिनेश यादव,जमुना यादव  राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव  उर्फ राजू यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या,विभा पाल, रीना यादव, कंचन यादव, अरविन्द कुशवाहा, यशपाल, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, सुग्गु यादव, संतोष यादव,सिंकदर कन्नौजिया,बसन्त यादव, कृष्णा, रजनीकांत यादव, अरुण यादव आदि उपस्थित थे। इस शोक सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

जुल्म, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष ही लोहिया जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि:गोपाल

जुल्म, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष ही लोहिया जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि:गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी के आरंभ में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में हुकूमत कर रही मोदी की तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने के साथ साथ देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलि‌अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जुल्म और दमन के रास्ते पर है। लोहिया के रास्ते पर चलकर इस तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश के वर्तमान राजनैतिक दौर में जब जातिवाद और सम्प्रदायवाद चरम सीमा पर है , जब जातिवाद और साम्प्रदायिकता का नंगा नाच हो रहा हो ऐसे दौर में डा. लोहिया जी पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं । डॉ लोहिया ने जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था लेकिन आज जाति तोड़ने के बजाय जाति जोड़ने की ही मुहिम चलाने में ज्यादा लोग मशगूल हैं। सामाजिक न्याय की वकालत करते हुए लोहिया जी ने” संसोपा ने बांधी गांठ -सौ में पिछड़े पांवें साठ” का नारा दिया था । इस देश के समाजवादी आंदोलन का मुख्य सार ही सामाजिक न्याय रहा है । समाजवादी आंदोलन के सभी नेताओं ने चाहे वह बड़ी जाति के रहे हो या पिछड़ी जाति के सभी ने इस देश के सभी गरीबों और पिछड़ों को विशेष सुविधा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत की थी । लोहिया जी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाय जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। डॉ लोहिया देश में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के प्रणेता थे, वह इस मुद्दे पर बेबाक राय रखते थे, स्वभाषा (हिंदी) उनके लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था, वह इसके सहारे देश के लाखों करोड़ों लोगों को हीन ग्रंथि से उबारकर उनके अन्दर स्वाभिमान भरने का सपना था। पुर्व विधायक त्रिवेणी राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके दिखाये गये रास्ते और और उनके द्वारा दिये गये नारों को अमल में लाने पर देश की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छिनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है। मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश भयभीत हैं। लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार से मुक्ति के लिए डॉ लोहिया के रास्ते पर चल कर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे । डॉ लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे। आज राजनीति में जाति,धर्म, पूंजी,बाहुबल,के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है । आज हम सभी को डॉ लोहिया जी को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है । यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, शशिकांत भारती, उपेन्द्र यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव,राजेश यादव, अक्षय यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,प्रमोद यादव, सदानंद यादव, पंकज यादव, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, कमला यादव, जगत मोहन बिंद, अरविंद यादव,अम्बरीष यादव, कृष्णानन्द सिंह,सैय्यद आमीर उर्फ गोलू आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

समाजवादी शिक्षक सभा का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी शिक्षक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में पुलिस आरक्षी द्वारा मारे गए शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार के आश्रित परिजनों को 5 करोड़ का आर्थिक सहायता ,और हत्यारे चंद्रप्रकाश को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को सौंपा।
ज्ञापन देने के पश्चात पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश की पुलिस और अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। इसके बावजूद योगी सरकार जीरो टॉलरेंस अपराध का दावा कर रही है। आए दिन सरेआम प्रदेश में हत्या,लूट,डकैती और बलात्कार की घटनाए हो रही है। चारों तरफ जंगलराज फैला हुआ है। योगी जी का बुलडोजर केवल सरकार के विरोधियों पर चलते हैं। उन्होंने बी एच यू की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इंतजार कर रही है कि इस घटना के दोषी भाजपा आईटीसेल के पदाधिकारियों पर योगी सरकार का बुलडोजर कब चलेगा। योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफा देने की मांग किया ।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, संजय यादव, चन्द्रिका यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,अक्षय यादव, रमाशंकर यादव, मुन्ना सिंह यादव, राहुल सिंह, संतोष यादव, रामविजय यादव,राजेश कुमार यादव, कृष्ण गौतम,लाल बहादुर यादव,अशोक यादव, प्रभाकर यादव आदि उपस्थित थे।

चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को मिली स्वीकृति

लोकसभा चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को प्रदेश नेतृत्व से मिली स्वीकृति।

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति के बाद प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने जारी किया है। इस सूची के जारी होने बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नई कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को जनता के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करने का कार्य करेगी। नए पदाधिकारियों की सूची में कोषाध्यक्ष विद्याधर पांडेय, उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, चंद्रिका सिंह जनार्दन राय, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, लाल मोहम्मद, राजेश गुप्ता, हामिद अली, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, महासचिव राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, जफरुल्लाह अंसारी, मोहम्मद राशिद, करुणा निधि राय, विनोद कुमार सिंह, कमलेश्वर शर्मा, बृजेश कुमार गौतम, सीताराम राय, सचिव गुलबास यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, हामिद अंसारी, मोहन चौहान, पप्पू निषाद, ओम प्रकाश पासवान, महेश राम, नसीम अख्तर, अशोक राय, अक्षय वीर बिंद, श्री राम राजभर, ओम प्रकाश पांडे, राजेंद्र यादव, संजय साहू, शिवाकांत कुशवाहा, मोहम्मद जलालुद्दीन, दिव्यांशु पांडे, श्याम सुंदर राजभर, पुष्पा यादव एवं रंभा राजभर शामिल हैं।

देश की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं पीएम मोदी: अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आज बुधवार को सदर विधानसभा के सलामतपुर,अगस्ता, बुधनपुर, खिदिरपुर, हरिहरपुर ,हाला आदि गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित सरकार द्वारा देश के सम्मान और विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। आज देश की सबसे बड़ी जरूरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन चुके हैं ,उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2019 तक भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनपद में कराए गए विकास के कार्य आज भी प्रासंगिक एवं चर्चा में शामिल है। निश्चित तौर पर विगत 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के न होने से जनपद की बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसका जबाब आने वाली पिढी आज के लोगों से मांगेगी। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव की ग़लती अबकी बार न हो इसके लिए हमें भाजपा के कमल फूल को हर बूथ से प्रचंड बहुमत से जिताना होगा। इस अवसर पर मनोज बिंद, गोपाल राय, अरविन्द सिंह, संतोष कुमार,उदयप्रताप सिंह मन्नू, मुरली कुशवाहा, काशी चौहान आशीष आदि लोग मौजूद रहे।

विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत

विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। भारतीय रेल के 85 करोड़ रूपये से अधिक के आधुनिकीकरण विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद गुजरात से रवाना किया। जिसका सजीव प्रसारण गाजीपुर सिटी स्टेशन पर मगंलवार को किया गया। जिसमें “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” के तहत स्टॉल का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित राज्यसभा सांसद डाक्टर संगीता बलवंत ने संबोधित करते कहा कि भारत का परम् सौभाग्य है की अटल बिहारी बाजपेई के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जो विकासशील भारत को विकसित भारत बना रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 का काल खंड भारत का स्वर्णिम काल खंड है। जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। जब प्रधानमंत्री हैट्रिक लगायेंगे तो देश पांचवी से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गाजीपुर में विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए 2024 में फिर गाजीपुर लोकसभा में कमल खिलाइए और मोदी के हाथों को मजबूत करिए।

भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चाहे वह रेल, सड़क, वायु या जल मार्ग हो। सबके इंस्फ्रास्ट्रकचर में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे है। आज प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” का शुभारंभ कर हमारें श्रमिक भाईयो के लिए नए अवसर पैदा किए है। आज देश को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी समर्पित किया है। उन्होंने विशेष जोर देते कहा कि गाजीपुर से भी लखनऊ और दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में भी कमल खिलाइए। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने पूर्व रेल राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद रहें मनोज सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर में बिना किसी मांग के स्टेशनों का कायाकल्प, रेलवे के डेमू और मेमू शेड जैसे बड़े कारखाने, ट्रेनिंग सेंटर, बड़े महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन जैसें अनेकों विकास के कार्य हुए है। ऐसे ही विकास कार्य पुनः हो इसके लिए आप सब फिर से गाजीपुर में कमल खिलाइए। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और (सिनियर डीएमई एनईआर) अपूर्व स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह तथा अपने स्वागत संबोधन से किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, रासबिहारी राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, निखिल राय, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, शिवम त्रिपाठी, संदीप राय, गिरधारी जायसवाल, सतीश राय, विशाल चौरसिया, अतुल सिंह, हिमांशु राय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

दस वर्षों में पीएम मोदी ने जीता लोगों का विश्वास

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सोमवार को फतेहउल्लाहपुर में किसानों के साथ संवाद किया तथा भोजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत दस वर्षों में अपने काम का लोहा मनवाकर देश के एक एक व्यक्ति का विश्वास व भरोसा को जीता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास और सम्मान भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत और विचारों में निहित है। मंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश का विकास 10 वर्षों में हुआ है अगर आजादी के बाद 50 वर्षों तक देश की सरकारों ने काम किया होता तो आज देश विकसित भारत होता यहां का किसान , नौजवान, गरीब और  महिला सब खुशहाल मजबूत रहा होता। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, शशिकांत शर्मा, मुरली कुशवाहा, अरविंद सिंह जितेंद्र पांडेय, टुनटुन राय, राजेश राजभर, संदीप सिंह, सोनू, गुड्डू राजभर,राम जी बलवंत आदि उपस्थित थे । संचालन मनोज बिंद ने किया

पीएम मोदी ने दी गाजीपुर को बड़ी सौगात, किया लोकार्पण

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन से दिलदारनगर को जोड़ने की पुरानी मांग और जरूरत को देखते हुए गंगा नदी पर तत्कालीन सांसद एवं रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर की धरती से ही शिलान्यास किए परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को आजमगढ़ से लोकार्पण किया। 1650 करोड़ की लागत की इस परियोजना में गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट 16•79 किमी नई रेल लाइन का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस नई रेल लाइन निर्माण के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल पुल एवं 12 छोटे पुलों का निर्माण तथा रेल लाइन के साथ साथ इसका विद्युतीकरण किया गया है। इस मार्ग के बन जाने से गाजीपुर सिटी से पटना की दूरी 24 किमी कम हुई है। इसके बनने से दूरी के साथ साथ समय में भी बचत होगी।


आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट नव निर्मित रेल खंड पर हरी झंडी दिखाकर एक ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट-दिलदारनगर जं रेल मार्ग पर एक जोड़ी नई मेमू ट्रेन के अलावा दिलदारनगर जं ताड़ीघाट विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार गाजीपुर सिटी तक किया गया है। आज के इस कार्यक्रम में गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद राज्य सभा डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, सरोजेश सिंह, अभिनव सिन्हा, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, राजेश राजभर, विनोद अग्रवाल, शैलेश राम, साधना राय, रासबिहारी राय, अनिल राजभर, प्रमोद वर्मा, विरेन्द्र चौहान, मनोज बिन्द, नीतीश दूबे, निखिल राय, अविनाश सिंह, अखिलेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

एमएलसी चंचल ने किया लोकार्पण

गाजीपुर। रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बिरनो ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर एवं ग्राम पंचायत लहुरापुर में विधायक निधि योजना अंतर्गत बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इसी बीच ग्रामपंचायत शेखपुर मे (शेखपुर रूहीपुर मार्ग पर रामदुलार कनौजिया के घर से बनवासी बस्ती भुसरूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क) तथा ग्रामपंचायत अरशदपुर में ( चुनमुन राय के खेत से बसंत राम के मकान तक सीसी रोड )का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्बा दयालपुर( शादियाबाद) में पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुर्व ब्लॉक प्रमुख सादात कमलेश सिंह होकाडु ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक , विनीत सिंह ,प्रधान मधुबन अंशु सिंह, प्रधान हंसराजपुर ज्ञानेंद्र गुप्ता ,प्रधान क़स्बादयालपुर रियाज़ उर्फ गुड्डू, प्रधान शेखपुर, प्रधान अरसदपुर , प्रधान कोर प्रमोद सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि लहुरापुर अजीत सिंह, प्रधान तारनपुर मन्नू सिंह, प्रधान अविसहन अरविंद सिंह झप्सू, प्रधान खड़गपुर लल्लन सिंह, प्रधान सरवनडीह रमेश यादव, दिनेश वर्मा ,भट्ठा संघ महामंत्री लल्लन सिंह ,राजेश सिंह, सतीश सिंह सहित आदि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने दिया संकल्प पत्र पर सुझाव

संकल्प पत्र सुझाव अभियान में ग्रामीणों ने दिए अपने सुझाव

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान में एल ई डी वैन सुझाव पेटिका के साथ शनिवार को खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार पहुंची। जहां क्षेत्र भर के लोगों ने राष्ट्र हित , समाज हित एवं विकसित भारत के कार्य योजनाओं हेतु अपने अपने सुझाव पत्र पेटिका मे डाला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता देश हित, समाज हित, राष्ट्रीय नवनिर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य भारतीय जनता पार्टी  सरकार की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के आधार भूत ढांचे के विभिन्न विकास परक कार्यों के परिणाम तथा  जनता के विश्वास के बल पर आज देश विकसित भारत सपने को पूर्ण करने का संकल्प ले रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष चौहान.लाल बहादुर यादव .श्याम कुंवर मौर्या.संजीव पांडेय. अचल सिंह, तेज बहादुर सिंह,.विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।