Category Archives: Poltics

कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल:सुनील

गाजीपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा नमो एप्प प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को जिला कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज बिंद की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि तकनीकी माध्यम से शीर्ष नेतृत्व हर कार्यकर्ता के कार्य और उसके क्षमता से पूर्ण रूप से अवगत है तथा मनोयोग से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी ने सदैव सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आफिसियल एप्प “नमो एप्प” के माध्यम हम प्रधानमंत्री कार्यालय और शीर्ष संगठन से सीधे जुड़े हुए हैं।


जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकासशील से विकसित भारत कि ओर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री की सोच संकल्प और सपनों से जन जन जागृत हो यह संगठन पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व भी है।
आई टी संयोजक आलोक शर्मा ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर नमो एप्प को मोबाइल में स्थापित करने और कार्य करने की विधि को समझाया।
प्रशिक्षण कार्यशाला को जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अरविंद प्रजापति ने भी संबोधित किया।


जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने अंग वस्त्र तथा माल्यार्पण से तथा श्रवण कुमार गुप्ता और रविन्द्र यादव ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का स्वागत अभिनन्दन किया।
बैठक में शिवशंकर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संदीप गुप्ता,वीरेंद्र चौहान, दीपक सिंह, मनीष वर्मा, रंजू शर्मा, विनोद गुप्ता,कमला गीरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संतोष कुशवाहा ने किया।

विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने किया धरना,सौपा पत्रक

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,भाकपा माले, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी,मार्कस्वादी कम्युनिस्ट पार्टी आदि अन्य दलों के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में 146 सांसदो के अलोकतांत्रिक निलम्बन के खिलाफ” लोकतंत्र -संविधान बचाओं-भाजपा हटाओ ” नारे के साथ धरना देकर विरोध जताया।
धरने के अन्त में निलंबित सांसदों को तत्काल बहाल करने की मांग से संबंधित राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार के तानाशाही रवैए की मुखालफत करते हुए कहा कि इस हुकूमत को न तो लोकतंत्र की मर्यादा का ख्याल है और न ही संविधान की । भाजपा सरकार ने पूरी तरह से तानाशाही रवैया अख्तियार किया हुआ है जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस अलोकतांत्रिक तरीके से सांसदों का निलंबन किया गया है वह घोर निंदनीय है। जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने इस धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता से सवाल‌ करना विपक्ष का धर्म है लेकिन भाजपा सरकार में सत्ता से सवाल करना गुनाह हो‌ गया है।यह सरकार लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद की पवित्रता को पूरी तरह से नष्ट करने पर तुली हुई है।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि यह तानाशाह हुकूमत न तो विरोधियों की बात को सुनना चाहती है और न देखना। भाजपा जबसे हुकूमत में आयी है विरोधियों के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है।ईडी, सीबीआई का प्रयोग विरोधी दल के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।
भाकपा के अमेरिका यादव ने कहा कि भाजपा हुकूमत किसी की बात सुनना नहीं चाहती वह केवल अपने मन की बात जोर जबरदस्ती से सुनाना चाहती है।
भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है।
भाकपा-माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा सरकार का रवैया हमेशा से दुराग्रह और द्वेषपूर्ण रहा है।यह सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और उनका गलत प्रयोग कर रही है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलकर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है यह सरकार।
कांग्रेस के आईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार अपनी छापामार एजेन्सियों की बदौलत सब तरफ भय और आतंक का माहौल बना रखा है। सत्ता की लिप्सा में भाजपा ने चुनावों की प्रक्रिया को भी संदेहास्पद बना दिया है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने और देश की तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए देश की सत्ता से भाजपा को हटाना ही होगा।
इस धरने में मुख्य रूप से विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, त्रिवेणी राम, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, कांग्रेस पार्टी के आईसीसी सदस्य रविकांत राय,जनक कुशवाहा,अजय श्रीवास्तव,माकपा के कामरेड विजय बहादुर सिंह, भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम, भाकपा माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा,आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय, आमिर अली,रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक बिन्द, रामजी राय, अरुण कुमार श्रीवास्तव,सत्या यादव ,डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव,सुरज राम बागी,विभा पाल, तहसीन अहमद, सिंकदर कन्नौजिया, अमित ठाकुर,राजेंद्र यादव, चन्द्रिका यादव,अनिल यादव,विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, मारकन्डेय यादव, कमलेश यादव, शिवशंकर यादव, गोवर्धन यादव अम्बिका यादव, रजनी कान्त,रजनीश, रामाशीष, आदित्य, नन्दलाल, नगीना, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, अनीता यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, आदि उपस्थित थे।इस धरने का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

कई परियोजनाओं का प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया लोकार्पण

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम ताजपुर मोलना में गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का रवीन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। मंत्री ने ताजपुर मोलना के ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके साथ संवाद और जिन्हें योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाया है, उनका रजिस्ट्रेशन करके, उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस यात्रा मे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय, हर घर गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर में एल0ई0डी बल्ब के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि अनेक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा गया है। पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम चल रहे है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर सभी शोषित, गरीब तथा वंचित जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर, उनके जीवन में परिवर्तन लाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान देना होगा।

मंत्री ने विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत ताजपुर मोलना के पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शैचालय निर्माण, ताजपुर मोलना में राजेन्द्र के खेत से रामकिशुन के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य, ग्राम पंचायत डहरा खुर्द के सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, ग्राम पंचायत डहरा कला के पंचायत भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत भद्रसेन के पंचायत भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत रमरेपुर के सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, ग्राम पंचायत औडिहार कला के पंचायत भवन निर्माण कार्य की परियोजनाओं का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास का पात्र लाभार्थियों को चाभी का भी वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न  योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहॉ जो भी व्यक्ति पात्र हो वह अपना पंजीकरण अवश्य करा ले। उन्होने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे पहुचाना तथा 2047 तक देश को विकसीत बनाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे उपस्थित लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह , भजपा अध्यक्ष सुनिल सिंह, पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान ताजपुर मोलना एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, पात्र लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला

‌गाजीपुर। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान हितों के लिए आजीवन संघर्षरत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का अपमान देश कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए सांसद को माफी मांगनी होगी।

पुर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि सत्ता से दूरी विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है और संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के प्रति असम्मान का कृत्य कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या का नित्य बेबुनियाद आरोप लगाने वाला विपक्ष लगातार लोकतंत्र के प्रति अशोभनीय और असम्मान का कृत्य कर रहा है। यह देश की जनता भली-भांति देख रही है। इस अवसर पर लाल जी गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सोनू गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, अजय कुशवाहा, प्रवीण दूबे, शिवम् त्रिपाठी, अभिषेक संजय, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।

2047 तक विकसित भारत कहलाए यह देश:-अभिनव सिन्हा

2047 तक विकसित भारत कहलाए यह देश:-अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिनव सिंन्हा ने बुधवार को सदर विधानसभा के तलवल प्राथमिक पाठशाला पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का जो अभियान सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से चलाया गया, वह आज विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत कहलाए यह देश का लक्ष्य है। जिसमें सहयोगी बनना हर भारतीय का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन कार्यों के लिए हमें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे वह काम आज सरकारी कर्मचारी घर घर पहुंच कर कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश के मजबुती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर स्तर पर काम किया है।

कार्यक्रम में वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। तथा विकसित भारत के प्रति लोगों को शपथ दिलाकर प्रतिबद्ध कराया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा लाभार्थियों ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर काशी चौहान, देवेन्द्र ओझा, डब्ल्यू राय, विराज यादव, अशोक कुशवाहा सहित कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर जगन मे विकसित भारत संकल्प अभियान यात्रा कार्यक्रम को जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल पूर्वी के महामंत्री सतीश राय तथा मुरली कुशवाहा ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राम अवध कश्यप, प्रदीप यादव सहित समस्त संबंधित विभागों के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

अधिकारियों संग एमएलसी चंचल ने किया बैठक, सुनी समस्याएं फिर दिया निर्देश

गाजीपुर। सेवराई तहसील परिसर के सभागार मे मंगलवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों संग एक आवश्यक बैठक किया। बैठक उपरांत जन चौपाल में आए हुए आमजनमानस की समस्याओं को एमएलसी ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं से विदित होकर समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।

सेवराई क्षेत्र के सही ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सुझाव एवं समस्याओं को सुनकर मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण हेतु निर्देशित किया। प्रधानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर खंड विकास अधिकारी को जल्द से जल्द ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान तहसील अधिवक्ताओं ने भी दैनिक समस्याओं के संबंध पत्रक सौपा। अधिवक्ताओं को एमएलसी ने समस्याओं को लेकर आश्वस्त किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सेवराई, क्षेत्राधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, एसडीओ विद्युत विभाग, थाना अध्यक्ष रेवतीपुर, थाना अध्यक्ष नगसर, प्रभारी निरीक्षक गहमर, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा, एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, अधिवक्ता विनीत सिंह, अमित नागवंशी, अमित सिंह,अनूप जायसवाल सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान सहित आमजन मानस उपस्थित रहे।

कोर्ट से मिली जीत के बाद बोले पंकज सिंह चंचल…….

गाजीपुर। अपर सत्र न्‍यायाधीश प्रथम की अदालत ने जिला पंचायत सदस्‍य के चुनाव को लेकर अंजना सिंह द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्‍यों ने अध्‍यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में पंकज सिंह ने कहा कि हमे न्‍यायपालिका पर पूरा भरोसा था। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। इसीलिए सत्‍य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में रोड़ा बनने वालों की हार हुई है। कहा कि अध्‍यक्ष का शपथ लेते ही सपना सिंह ने जिले के विकास के लिए भगीरथ प्रयास किया है।

विकास कार्य और सबको एक साथ लेकर चलने के व्‍यवहार से आज विपक्षी भी अध्‍यक्ष का गुणगान करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को ही जिले का विकास पसंद नही है, इसलिए तरह-तरह का षड़यंत्र रचते रहते हैं। हमें किसी के साजिश का परवाह नही है, हम ईश्‍वर पर विश्‍वास करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के वरिष्‍ठ सदस्‍य फेकू गांधी, सुनील यादव, महेश यादव, रणजीत यादव, आलोक कुमार, देवेंद्र यादव, शिवपूजन उर्फ पांचू यादव, आनंद यादव, समाजसेवी शम्‍मी सिंह, मोहित श्रीवास्‍तव, शैलेंद्र सिंह, बाबी सिंह, प्रांशु राय आदि लोग उपस्थित थे।

चेयरमैन ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, लिया संकल्प

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को विशुनपुरा पिपरही गांव में पहुंची। यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस मुहैया करवाई गई। आयुष्मान कार्ड भी लाभार्थियों को वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने ग्राम पंचायत विशुनपुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया। न०पा०प० के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने सरकार की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र की ग्रामवासियों को मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर मण्डल महामंत्री सतीश राय, हर्षित सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, चंदन बिन्द, नोडल अधिकारी, वीर अभिमन्यु सिंह (सचिव) आदि मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने महिलाओं के समृद्धी, सुरक्षा और सम्मान में वृद्धि किया:-शीला सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में हुई।
कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए दो दिवसीय प्रवास पर जनपद में आई अंडमान निकोबार राज्य की भाजपा उपाध्यक्ष शीला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के समृद्धी और सुरक्षा के साथ साथ महिलाओं के सम्मान में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक और अधिकार के प्रति भारतीय जनता पार्टी सदैव से प्रयत्नशील रही है। बैठक में नमो एप्प तथा विकसित भारत संकल्प अभियान के प्रति योजना रचना बनाई गई। बैठक का संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्या,किरन सिंह, कंचन गीरी, सुनिता सिंह, गुड्डी पांडेय,आशा प्रजापति, रोली शर्मा,नीलम सिंह आदि महिलाएं मौजूद रही।

नमो एप्प और भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला

भाजपा कार्यालय पर किया गया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन



गाजीपुर। नमो एप्प एवं विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने सभी मोर्चा अध्यक्षों से लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प अभियान में हमारे कार्यकर्ता वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करा कर तथा उन्हें पात्रता लाभ दिलाकर सरकार के उद्देश्य में सहयोगी बन पुण्य के भागी बने।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधिकारीक नमो एप्प के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के कार्य व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराकर संगठन उद्देश्य को पूर्ण करे। लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार विजय से विपक्ष पुरी तरह बेहाल हो चुका है जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय जनता के कार्यकर्ता लगातार समर्पित होकर जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सबके प्रति आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने जताया। संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम गायन से हुआ। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश,प्रो शोभनाथ यादव, वृजनन्दन सिंह,राजेश राजभर, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राजन प्रजापति, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, संकठा प्रसाद मिश्र,मनोज बिंद,विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश कुमार राम, गुलाम कादिर राइनी, विनोद खरवार, रूद्र प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, हरेन्द्र यादव, अनिल पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।