Category Archives: Poltics

डबल इंजन की सरकार जरूरतमंदों के साथ:-एमएलसी चंचल

एमएलसी विशाल सिंह ने महिलाओं को दिया नि शुल्क गैस कनेक्शन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां



गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम हंसराजपुर के पंचायत भवन मे शनिवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच का प्रमाण है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब गांव – गांव तक पहुंच रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही हैं तो वह सरकार विफल है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं।

एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन अपने हाथों वितरित किया तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, मनिहारी प्रधान संघ अध्यक्ष अंशु सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, संदीप सिंह मिंटू, अजय सिंह, बुद्धिराम यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, अमित नागवंशी और अनूप जायसवाल सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितेश कुमार ने किया।

मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है:शीला सिंह

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान के साथ मुख्य धारा से जोड़ने का जो प्रयास विगत नौ वर्षों में हुआ है वह सरकार की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। यह बात शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अंडमान निकोबार की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शीला सिंह ने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन जमानियां विधानसभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान भदौरा बाजार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों के साथ दुल्हन पैलेस में संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में स्थापित भाजपा नेतृत्व की सरकारों से समाज का हर वर्ग संतुष्ट एवं संतृप्त महसूस कर रहा है। यह सिर्फ कोरी बातें नहीं बल्कि ऐसा हम लोगों से मिलकर उनसे बात चीत कर कह रहे है।


इस अवसर पर शीला सिंह ने करहिया स्थित मां कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन किया।कसेरा पोखरा स्थित मुसहर बस्ती के लाभार्थियों संग मुलाकात कर सेल्फी भी लिया गया।दिलदारनगर स्थित भक्सी में भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सुमन मौर्या के घर भोजन तथा जमानियां कस्बा मे शोसल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा गुड्डी पांडेय के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनिता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय,रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्या,किरन सिंह, महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह आदि उपस्थित थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया अफजाल अंसारी को बड़ी राहत

नई दिल्ली। गाज़ीपुर से बसपा के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गैंगस्टर मामले में चार साल की सजा मिलने के बाद संसद की सदस्यता गंवा चुके बीएसपी के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है। अफजाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अफजाल की दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है। हाईकोर्ट को 30 जून 2024 तक अफजाल के मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला देने का आदेश दिया गया है। गाजीपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव नहीं होगा। एमपी लैड स्कीम के पैसे का इस्तेमाल हो सकेगा।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। अफजाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की तर्ज पर राहत दिए जाने की मांग की गई थी। अपनी याचिका में अफजाल अंसारी ने 2007 के गैंगस्टर एक्ट मामले में अपनी दोषसिद्धि को निलंबित करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी।

रियाज अंसारी पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रही जिला प्रशासन:जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिलकर बहादुर गंज जिला पंचायत के चेयरमैन रियाज अंसारी एवं उनकी पत्नी निकहत अंसारी के खिलाफ राजनैतिक विद्वेष से दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमें, रजिस्ट्री शुदा जमीन पर किये गये ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि रियाज अंसारी पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ पांच बार से बहादुर गंज नगर पंचायत के निर्वाचित चेयरमैन रहे‌ है। वह जनता को बीच काफी लोकप्रिय हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ते वर्चस्व के चलते उनके विरोधी द्वेष एवं ईर्ष्यावश लगातार उनके खिलाफ साजिश रचते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है वह बैनामा शुदा है और रजिस्ट्री के समय जितना उस जमीन पर निर्माण हुआ था उतना ही आज भी है। रियाज अंसारी द्वारा उस जमीन पर एक भी ईंट नहीं रक्खीं गयी है। उन्होंने कहा कि रियाज अंसारी पर कोई भी आपराधिक मुकदमा पहले से नहीं रहा है। इसके बावजूद उनके साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन अन्यायपूर्ण कारवाई कर रहा है। उन्होंने रियाज अंसारी और उनकी पत्नी पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को जांच कर खत्म किये जाने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,पुर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, बलिराम यादव,सुभाष यादव आदि शामिल थे।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नजरों में दिखी हिमांशु सिंह की अहमियत

गाजीपुर। स्वतंत्र देव सिंह का ग़ाज़ीपुर दौरा हो और हिमांशु सिंह की चर्चा ना हो ये कैसे हो सकता है। हिमांशु सिंह और जलशक्ति मंत्री के पारिवारिक संबंध और काली गाड़ियों का क़ाफ़िला आज फिर से नया आयाम जनपद में देखने को मिला। प्रोटोकॉल तोड़ कर हिमांशु के घर पर विशाल सिंह चंचल के साथ भोजन किया एवं परिवार के लोगो से मिले।

बता दें कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन आज गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा मे आयोजित बृहद रोजगार मेला कार्यक्रम के में हुआ। जहां सैकडो गाड़ियों संग हिमांशु सिंह भारी संख्या मे अपने समर्थकों के साथ स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। तय प्रोटोकॉल के अनुसार जल शक्ति मंत्री जब वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम मोहम्मदाबाद से गाजीपुर की ओर चले तो अपने प्रिय अनुज पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

कार्यक्रम के मुताबिक हिमांशु के घर जोरदार माला फूल से मंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर एमएलसी विशाल चंचल भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि जल शक्ति मंत्री का जब भी गाजीपुर प्रवास का कार्यक्रम होता है तो मंत्री का भोजन हिमांशु सिंह के आवास पर ही होता है। हिमांशु सिंह के घर से भोजन उपरांत स्वतंत्र देव सिंह गाजीपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीक्षा बैठक में पहुंचे।

कांग्रेस के नेतृत्व की सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है

गाजीपुर। कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के घर से 220 करोड़ से ज्यादा नोटों के आयकर द्वारा बरामदगी तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों पर धरना क्रम में आज धरने का आयोजन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व की सभी सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है। और जब जब देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी है तब देश की जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विधायक, सांसद मंत्री अपने घरों में भरते रहे है। ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए कि देश की व्यवस्था बदल गई है और अब देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है। पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मजबुती और संविधान की सोच को साकार करने के लिए लोकतंत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इस ओर तेज गति से अग्रसर है। जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी सदर ने पत्रक लिया।


इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, रविप्रकाश, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, सरोज मिश्रा,रूद्रा पांडेय, राजेश राजभर, साधना राय, अविनाश सिंह,अनिल पांडेय,राजन प्रजापति, गुलाम कादिर राइनी, विरेन्द्र चौहान, कंचन गीरी, लालसा भारद्वाज,सतीश राय, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सुधीर केशरी, अखिलेश राय, गोपाल राय नीतीश दूबे सहित आदि अन्य लोग धरने में उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कहा..

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छावनी लाइन के प्रांगण में सरकार की अनेक योजनाओं में उज्वला गैस कनेक्शन, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत, जन धन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में लोगों को विस्तार से बताकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता बलवंत पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की अनेक योजनाओं को बताया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश के नागरिकों का सम्मान करना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश और व्यक्ति के लिए जो कुछ असंभव लगता था उस असम्भव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्भव बनाया है। मनोज बिन्द अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बताया की सरकार हर घर जल योजना को लाकर सभी

को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से अग्रसर है। जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने भी सरकार के योजनाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान, रंजीत कुमार, छावनी लाइन ग्राम प्रधान लालमुनि देवी, पंकज विश्वकर्मा, यूनियन बैंक के स्टाफ जिला अस्पताल के स्टाफ और विद्यालय के सभी स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के लाभार्थी उपस्थित थे।

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने दी चेतावनी

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार कर रही है उत्पीड़न:सुनील राम

गाजीपुर। जिला कांग्रेस/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जनपद में हो रहे डीएपी खाद की किल्लत व बढ़े हुए दामों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम और का. शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डीएपी खाद की किल्लत के लिए चेताया है।उन्होंने कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद”, 2 दिन में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार धरना, अनशन और प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार उत्पीड़न कर रही है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है, और नहीं तो डीएपी खाद का दाम वृद्धि कर किसानों पर कर्ज लाद रही। इस वृद्धि को जल्द से जल्द वापस लिए जाए नहीं तो हम कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे।
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव वह पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सरकार दलित पिछड़ों और किसान विरोधी है यह कभी भी किसानों का हित नहीं चाहती है। वर्तमान सरकार हिटलर शाही रवैया अपना कर जनता को डरा एवं धमका रही है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे किसानों के हित के लिए हम किसी हद तक जा सकते हैं। यह अन्नदाता के साथ सरकार सरासर गलती कर रही है, वर्तमान सरकार के मंसूबे ठीक नहीं है। यह किसान विरोधी है।
मुख्य रूप से मनोज यादव, संदीप विश्वकर्मा, पशुपति नाथ राय, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, राजेश गुप्ता, हामिद अली, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, अनुराग पांडे, जय विजय गुप्ता, विद्याधर पांडे, इरफान खान, सबीबुल हसन, आदिल, अख्तर, ओम प्रकाश पांडे, अविनाश राजभर, सूरज खरवार, आलोक यादव, प्रांजल कुमार, मनोज पहलवान, शशिकांत कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रमिला देवी, शंभू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम से मिले पीयूष राय

ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास की योजनाओं को लेकर भाजपा नेता पीयूष राय ने गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान पीयूष राय ने लोगों के आवागमन को ध्यान में रखकर शेरपुर-रामपुर के बीच केंद्रीय मंत्री द्वारा गंगा नदी पर पुल बनाए जाने की घोषणा के बाद अधिकारियों द्वारा इसे फिरोजपुर-बारा के बीच स्थानांतरित न किए जाने की मांग की। सीएम योगी ने पीयूष राय की बातों और मांगों को सुनने के बाद सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

पूर्व भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई है। पूर्व विधायक अलका राय द्वारा लिखे पत्र को सीएम को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि सड़क एवं परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी द्वारा शेरपुर-रामपुर गंगा नदी पर पुल की महत्वाकाक्षी परियोजना के निर्माण की घोषणा किया गया था, जिस पर डीपीआर की प्रकिया शुरू कर दी गयी थी। बताया कि यह परियोजना किन्हीं कारणों से शेरपुर-रामपुर से हटाकर फिरोजपुर-बारा के बीच अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसका सामाजिक एवं राजनैतिक नुकसान हो सकता है। पीयूष राय ने मामले में संबंधित अधिकारियों से जनमानस के विचारों को ध्यान रखकर पुनः अवलोकन कराने की मांग सीएम से की है। उन्होंने बताया कि बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

देश के संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक और भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । उन्होंने समाज और राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों और मजदूरों को मानवीय अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग और प्रेस कोई स्वतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने सरकार की तानाशाही रवैए की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनता की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।भाजपा सरकार संविधान की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है।वर्तमान भाजपा सरकार अपने हित में संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है।
विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। इस देश का संविधान, लोकतंत्र, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। देश के हुक्मरान डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी अम्बेडकर जी के संविधान पर आंच नहीं आने देगी। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करेगी ।
विधायक जै किशन साहू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके द्वारा किया गया संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की वर्तमान हुकूमत की तानाशाही नीतियों से हम बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही देश को बचा सकते हैं।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों और गरीबों के हक को छिनना चाहती है। हमें बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर पिछड़ों और गरीबों के हक और अधिकार को बचाने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,खेदन यादव ,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव, देवनाथ कुशवाहा,मदन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव , तहसीन अहमद, शिवशंकर यादव,राजेंद्र यादव, केसरी यादव,गोवर्धन यादव,रीता विश्वकर्मा,राजेश कुमार यादव ,अमित ठाकुर,दिनेश यादव, रमेश यादव, सुभाष यादव गुड्डू,पूजा गौतम, परशुराम बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,चन्द्रबली यादव, टिंकू यादव,आलोक कुमार, रणजीत यादव,सुनील यादव,रामदरस पाल,संगीता यादव, अनिल यादव,जयराम यादव, देवेन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव,अदनान खां,रामजी सोनकर, रमेश गोड़, डॉ राजेश रावत, पन्ना लाल,आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।