गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के द्वारा सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन दिवसीय अनशन की शुरुआत मंगलवार को लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर शुरू हुआ।
श्री सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवर की कार्यवाही संस्था जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में सीवर के खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दी है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के मौसम में पूरा शहर जाम के जाम से जूझ रहा है।
लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बचाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवर की लाइन पड़ जाने के बाद भी उसे रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया जबकि कार्यदाई संस्था के कॉन्ट्रैक्ट में यह साफ तौर पर लिखा हुआ है की एक रोड जिसको कि वह बना रहे हैं उसके खत्म होने तक किसी दूसरे रोड की खुदाई नहीं करेंगे ।
लोगों ने कहा की सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है और नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है। आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा की कार्य को लेके जब तक कोई ठोस आश्वासन प्रशासन द्वारा नहीं मिलता है तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मनीष पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सूरज, मनोज, प्रदीप विजय राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।
गाजीपुर। (भीमापार) माहपुर रेलवे स्टेशन को रेल विभाग की ओर से हाल्ट किए जाने के विरोध में अम्बेडकर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार बादल के नेतृत्व में रविवार को माहपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला फूंका गया। और मांग की गई की माहपुर रेलवे स्टेशन बहुत पुराना स्टेशन था, जिसे अब हाल्ट का दर्जा दिया गया है। लोगों की मांग है कि दुबारा हाल्ट से इसे स्टेशन का दर्जा दिया जाय। वक्ताओं ने कहा कि माहपुर रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता आंदोलन का मूक गवाह रहा है। इस स्टेशन को रेल विभाग ने हाल्ट घोषित करके क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा किया है। इस स्टेशन से 50 हजार लोगों सहित सैकड़ों गांवों की जनता जुड़ीं है।
वक्ताओं ने कहा कि रेलवे स्टेशन को पूर्व की भांति रेलवे स्टेशन के दर्जे में रखने के लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से पत्रक दिए गए हैं। लेकिन रेल विभाग कान में तेल डाले पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में अपने रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए हम बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। पुतला फूंकने में रोहित कुमार बादल, शिवपूजन राम, विजय कुमार, रंजीत कुमार, सुनावत, सुशीला पारस, अम्बिका, राजेन्द्र प्रसाद, और सुरेश राम आदि शामिल रहे।
गाजीपुर। जिले के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्माण को लेकर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शीघ्र निर्माण का अनुरोध किया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने 20 नवम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर जिले के ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय मार्ग और मनिहारी-जखनिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से शीघ्र आख्या तलब की है। अब उम्मीद है कि इन दोनों सड़क मार्ग का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि ताड़ीघाट बारा राष्ट्री मार्ग संख्या-124सी के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। इसी तरह जखनिया-मनिहारी मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। इसको लेकर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आग्रह पत्र पर शासन की ओर से प्रमुख सचिव पीडब्लूडी उत्तर प्रदेश से आख्या मांगी गई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भरोसा जताया है कि जल्द ही दोनों मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से जनपद के लोगों को आवागमन में बेहतर सहूलियत मिलेगी।
ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रदेश में विख्यात श्रद्धेय स्व.रामकरन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन के साथ-साथ पार्टी को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने दादा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तम्भ बताया ।उन्होंने कहा कि दादा जी के नेतृत्व में पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत हुई और शत प्रतिशत हर मुकाम को हासिल करती रही । वह नेता मुलायम सिंह के साथ आजीवन साये की तरह चलते रहे। वह पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे। वह बहुत ही सरल और सहृदय होने के साथ साथ बहुत ही अनुशासन प्रिय थे। सादगी और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह सर्वसुलभ और सर्वसमाज के नेता थे। उन्होंने आजीवन पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखा। पार्टी उनकी सांसों में रची बसी थी। तिनका-तिनका जोड़कर पार्टी को बनाया था मजबूत।वह चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह जी के बहुत ही भरोसेमंद थें। नेता जी पूर्वांचल में कोई भी फैसला लेने के पहले हमेशा दादा जी की राय लिया करते थे। वह दो बार विधानसभा के सदस्य और दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। वह जिला पंचायत के सदस्य भी रहे।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, डॉ सीमा यादव,ललिता यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव,सत्येन्द्र यादव सत्या, दिनेश यादव, कमलेश यादव भानु,अमित ठाकुर, राजेश यादव,संजय कुमार यादव,उपेन्द्र यादव, सत्यवादी सिंह,मु.जुमाउद्दीन, रामप्रवेश, कृष्णानंद, शैलेन्द्र सिंह यादव,वैजनाथ सिंह यादव,अवधेश कुशवाहा, तुषार चंद,रामदेव, आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
ग़ाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल मिलकर भड़सर पुलिस चौकी इंचार्ज श्वेता पांडे एवं उनके साथ कल रात समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के सचिव गोपाल यादव के घर में घुसकर जुल्म, ज्यादती और दुर्व्यवहार और बर्बरता पूर्ण तथा तोड़फोड़ की कारवाई में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर यह पुलिस की जुल्म ज्यादती है। रात में नाहक बिना किसी आधार के गोपाल यादव के घर में घुस जाना,घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना, खिड़की दरवाजे तोड़ना पुलिस की इस कार्रवाई को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिरनो थाना अंतर्गत शहाबुद्दीन पुर निवासी बसंत यादव उर्फ गोपाल यादव पार्टी का कार्यकर्ता और सम्मानित पदाधिकारी हैं। उस पर किसी भी संगीन धारा में न तो मुकदमा दर्ज है और न ही वह आपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके बावजूद उस पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना और जिला बदर की कार्रवाई कर उसे हैरान , परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना कदापि न्यायोचित नहीं है। उन्होंने गोपाल यादव पर से जांच कर गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस लेने और जिला बदर की कार्रवाई को खत्म करने की भी मांग किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उसके पूरे परिवार में भय व्याप्त हो गया है।परिजन बुरी तरह से भयभीत हैं। पुलिस की इस बर्बरपूर्ण कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खौफ और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम न्याय दिलाना है न कि दहशत फैलाना।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तमाम वांछित और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग खुलेआम घुम रहे हैं पुलिस उन्हें तो पकड़ नहीं पा रही है बल्कि झूठी शिकायत पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में शामिल दोषी पुलिसजनों पर कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव,निजामुद्दीन खां, दिनेश यादव, दिनेश यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या, अनिल यादव,हरवंश यादव आदि शामिल थे।
गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र वितरण के पूर्व समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह पटेल जी एव विशिष्ट अतिथि संजय राय प्रियदर्शी को माल्यार्पण कर एवं अगम् वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर मुख्य अतिथि एस पी सिंह पटेल ने उन्हें सांगठनिक कार्यों के गंभीर होने की हिदायत दिया और कहा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे गंभीर परिस्थितियों में संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है । आज देश का लोकतन्त्र और संविधान दोनों खतरे मे है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान के सुरक्षित रहने पर ही गरीबों को न्याय और उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आम जन दुखी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को देश के गरीबों के सुख दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव , सुदर्शन यादव , डां नन्हकू यादव, सुधीर यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव , कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संजय यादव ,चन्द्रिका यादव ,शिवशंकर यादव डा विजय बहादुर यादव, राजेश यादव , दिनेश यादव, रणजीत यादव, अमित ठाकुर , रजनीकांत यादव ,बंशराज यादव ,कृष्णा यादव, सिकन्दर कनौजिया ,विभा पाल, रीना यादव ,नरसिंह यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन नगीना यादव ने किया।
गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सोमवार को मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र वितरण के पूर्व समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह पटेल एव विशिष्ट अतिथि संजय राय प्रियदर्शी को माल्यार्पण कर एवं अगम् वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर मुख्य अतिथि एस पी सिंह पटेल ने उन्हें सांगठनिक कार्यों के गंभीर होने की हिदायत दिया और कहा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे गंभीर परिस्थितियों में संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आज देश का लोकतन्त्र और संविधान दोनों खतरे मे है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान के सुरक्षित रहने पर ही गरीबों को न्याय और उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। आज देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आम जन दुखी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को देश के गरीबों के सुख दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव , सुदर्शन यादव , डां नन्हकू यादव, सुधीर यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव , कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संजय यादव ,चन्द्रिका यादव ,शिवशंकर यादव डा विजय बहादुर यादव, राजेश यादव , दिनेश यादव, रणजीत यादव, अमित ठाकुर , रजनीकांत यादव ,बंशराज यादव ,कृष्णा यादव, सिकन्दर कनौजिया ,विभा पाल, रीना यादव ,नरसिंह यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन नगीना यादव ने किया।
ग़ाज़ीपुर(नोनहरा)।मतदाता चेतना अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को शक्ति केन्द्रों पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त बूथ अध्यक्षों को चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से अवगत कराते हुए अब तक हुए नये नामांकन, विलोपन, अपमार्जन आदि की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा मंडल अंतर्गत शक्ति केन्द्र भाला के शक्ति केन्द्र संयोजक योगेन्द्र सिंह तथा बुथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर मतदाता चेतना अभियान के प्रति समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से सर्वांगीण विकास के साथ तेज गति से संम्पूर्ण सक्षम आगे बढा रहा है, वह गति निर्वाध रूप से आगे बढती रहे इसके लिए कार्यकर्ताओं को समर्पित रुप से लगना होगा। इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष अजन्ता राजभर, छोटेलाल, संजय मिश्र, प्रकाश राम, जनार्दन, सुक्खू सिंह आदि उपस्थित रहे। गाजीपुर सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी मंडल अंतर्गत फतेहउल्लाहपुर शक्ति केन्द्र पर प्रवासी गोपाल राय ने मतदाता जागरूकता बैठक कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर बुथ अध्यक्षों को चैतन्य किया।इस अवसर पर शशिकान्त शर्मा,विनोद राय,रवींद्र श्रीवास्तव, अरविंद कश्यप,झून्ना आदि उपस्थित थे।
उत्तर काशी में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कांग्रेस ने की प्रार्थना सभा
डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे गरीब 41 मजदूरों के 9 दिन से फंसे होने के बाद उनके सकुशल सुरक्षित टनल से बाहर निकालने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन कांग्रेस पार्टी के सकलेना बाद स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डीएपी खाद की किल्लत के लिए चेताया है, और कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद” पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार अनशन और प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर एआईसीसी रविकांत राय ने भी प्रार्थना सभा के बाद कहा कि उत्तरकाशी में आज 9 दिन से कामगार मजदूर फंसे हैं और सरकार अभी तक un मजदूरों को निकाल नहीं सकी है, ये भाजपा सरकार का फेल्योर है, हम लोग सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द मजदूरों के प्रति गंभीरता से शीघ्रातिशीघ्र बचाव कार्य किया जाए क्योंकि 41 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुवाई का सीजन है और समितियों पर डीएपी की किल्लत चल रही है। उसकी पूर्ति जल्द कराई जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी अनशन करने पर विवश हो जाएगी।
प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, सतीश उपाध्याय, संगीता राजभर, आलोक यादव, अखिलेश यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, विद्याधर पांडे, संजय गुप्ता, जेपी चौरसिया, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, कमलेश कुमार ,आदि लोग उपस्थित रहे ।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मरदह ,मुहम्मदाबाद के बाद शुक्रवार को बजरंग शिक्षण संस्थान बकुलियापुर मे आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चार सत्रों में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास से परिचित और संस्कार, संस्कृति से अलंकृत किया गया। इसके समापन अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आज देश के किसी भी राजनैतिक दल में लोकतंत्र नहीं है।यह परिवार वाद कि पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी समाजवादी पार्टी के लोग सिर्फ अवसर के तलाश में रहने वाले लोग हैं।इनका सरोकार जनता के काम या जनता से कभी नहीं रहा है।
भारतीय जनता पार्टी मे नेता किसी नेता के घर से नहीं पैदा होता,बल्कि छोटे से एक कार्यकर्ता के रूप में अपने कार्यो एवं निष्ठा,लग्न, समाज सेवा के माध्यम से संगठन और सरकार के शीर्ष पद पर स्थापित होते हैं। इस अवसर पर प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी के बाद अराजकता के माहौल में जो परिस्थितियां देश में पैदा हुई उससे तुष्टिकरण की राजनीति मजबूत हुई,देश कि सभ्यता, संस्कृति तथा क्षेत्रीय असंतुलन से उपजा असंतोष 21 अक्टूबर 1951को भारतीय जन संघ के स्थापना का कारण बना। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास देश की एकता,अखंडता और सेवा समर्पित राजनीतिक संघर्षों की गाथा है। जिसके सिद्धांत,विचार सामाजिक समरसता के पूरक हैं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण वर्ग एक अभ्यास वर्ग है।
जो हमें हमारी निष्ठा और जिम्मेदारियों को नैतिकता का बोध तथा नेतृत्व को कुशलता प्रदान करता है। दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार समृद्धि का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का सर्वांगीण विकास देश के समस्त भू भाग पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे दिखाई दे रहा है। गरीबों का सपना साकार हुआ। लाल किले की प्राचीर से दिया गया स्वच्छता का संदेश लोगों के कल्याण और समृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति के साथ आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसके सिद्धांत,विचार पार्टी के जनप्रतिनिधियों के कार्य व्यवहार व वाणी,संस्कार में निहित है।जो देश के गौरव को मजबूत करने के लिए काम करते हैं। चौथे और अंतिम समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरव शाली इतिहास रहा है।
जो सदैव देश की एकता,अखंडता, सभ्यता,संस्कृति के लिए त्याग और बलिदान की राजनीति को स्वीकार किया है। जो कभी सत्ता को सुख का आधार नहीं बल्कि सेवा का अवसर माना है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए असम्भव को सम्भव बनाना जनप्रतिनिधियों का काम और जिम्मेदारी है। नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय हमारी संस्कृति के अंग रहे हैं।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को उनके नैतिकता और कर्तव्य निष्ठा की श्पथ भी दिलाई गई। प्रशिक्षण वर्ग के एक सत्र की अध्यक्षता राकेश राय तथा संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, मनोज बिंद ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह,राजदेव यादव,सुरेश बिंद,विष्णु सिंह, संतोष यादव,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अरविंद राय,मोनू तिवारी,लल्लन सिंह,किरन सिंह, सुनिता सिंह, कंचन गीरी, कंचन, साधना यादव, अनिल जायसवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश विश्वकर्मा, रामलीला देवी,नरेन्द्र विश्वकर्मा, मंशा देवी,लाल जी शर्मा, कंचन तिवारी, दीपमाला श्रीवास्तव, सुधीर केशरी आदि मौजूद रहे।