Category Archives: Poltics

जाति-पाति के नाम पर सत्ता में आने वाली पार्टी को कर देना है खत्म:प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में आई है तब तब दंगा और दंगाई उत्तर प्रदेश से बाहर हो जाते हैं। जाति- पाति के नाम पर राजनीति करने वाले लोग गायब हो जाते हैं। बहन बेटियों को छेड़ने वाले लोग भी गायब हो जाते हैं। इन सबको बढ़ावा देने वाली पार्टी, दंगों और भ्रष्टाचार के नाम, जाति पाति के नाम पर सत्ता में आने वाली पार्टी समाजवादी पार्टी को अब एकदम खत्म कर देना है। जो लोग जाति पाति के नाम पर राजनीति करते हैं उनको देश और प्रदेश से बाहर कर देना है। यह बात आज नगर के बंधवा स्थित शहनाई मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कही। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में विकास को गति देने वाले विकास पुरुष को कैसे रोका गया यह तकलीफ आज यहां के लोगों में दिख रहा है। योगी और मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं अब यह निर्णय हमारे उपर है कि हमे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अमन,चैन, शांति,और तेज गति से होता सर्वांगीण विकास चाहिए या विपक्षियों के हाथ सत्ता सौंपकर भ्रष्टाचार, अपराध से ग्रसित बेहाल देश और प्रदेश, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50000-60000 आवासों मे 20000 आवास मुसलमानों के बने, आप लोगों ने भाजपा को जिताने के लिए तो मत नही दिया था आपको भाजपा के खिलाफ भड़काया गया था आप सोचिए जिनका सपना बिना वोट बैंक की चिंता किए वास्तविक लोगों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव दिए।2 करोड़ 61 लाख लोगों को सीधे सीधे राशन दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य के 65 पर मोदी जी का 9 वर्ष हर तरह से भारी है।18 प्रतिशत लोग 30% का लाभ प्राप्त कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों को माडर्न करने का काम किया है इस्लामिक तालीम को बढ़ाने का काम किया मुद्रा लोन, उज्जवला, किसान सम्मान सहित योजनाओं का लाभ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकारें आते हैं तो अमन चैन भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए आती हैं । लेकिन भारतीय जनता पार्टी को वोट आपके चेहरे की मुस्कान तथा हिंदुस्तान के लोगों में मोहब्बत बढ़ाने का काम करती है। जबकि सपा बसपा कांग्रेस को वोट दंगाईयों को ताकत देने का काम करता है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि 2014 से पहले विकास क्या होता है यह सिर्फ जनपद के कुछ परिवार के लोग ही जानते थे ।जनपद में विकास ने अगर हर व्यक्ति और परिवार का छुआ है तो वह 2014 से 2019 का कालखंड रहा है। 2019 की हार मनोज सिन्हा की नहीं बल्कि गाजीपुर के जन जन की निजी क्षति है, अब हमें अपने भूल से सीख लेने की जरूरत है यह जो गलती हुई उसका असर हमारे पर तो पड़ेगा ही लेकिन इसका असर आने वाली पीढियां को भी झेलना पड़ेगा जो हमें क्षमा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना भेदभाव समावेशी रुप से विकास करने का काम किया है।
सम्मेलन को निषाध पार्टी के नेता मिश्रीलाल निषाध, भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह, जुगनू जी सदस्य रेलवे बोर्ड ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अतिथियों का बडे माला से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता अमजद खान तथा संचालन गुलाम कादिर राइनी ने किया।
सम्मेलन में अफरोज आलम, शमशेर गाजीपुरी, राजा गजनफर अली, शैलेश कुमार राम, विनोद अग्रवाल,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, परवेज खान,सुहेल खान, दिलशाद शालू ,मोहम्मद इसरार, मिसबाहुद्दीन खान, जमालो खान, शहाबुद्दीन उर्फ गुड्डन आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

समाजवादी न किसी के सामने झुकें हैं और न झुकेंगे

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में बूथों के गठन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।आज की बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और फर्जी नाम कटवाने पर कार्यकर्ताओं से गंभीर होने की हिदायत दी गई और बूथ कमेटी के गठन की मानिटरिंग हेतु जिलाध्यक्ष द्वारा बूथ स्तर पर नेताओं की तैनाती की गई।बैठक में जनसमस्याओं को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।

इस बैठक में उपस्थित निर्वाचन कार्यों के प्रदेश प्रभारी राधेश्याम यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए तमाम तकनीकी सुझाव दिए।

पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत दिया और कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,तानाशाही मंसूबों और साम्प्रदायिक सोच की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार बढ़ती मंहगाई ,बेरोज़गारी , भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते बढ़ते जनाक्रोश और गिरती साख से जनता का ध्यान हटाने के लिए विरोधी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि जितना वक्त यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं को तंग करने और उनसे बदला लेने में लगा रही है उतना वक्त जनसमस्याओं को हल करने में लगाती तो देश और समाज का बहुत कुछ भला हो जाता। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा आजम खां साहब और पार्टी के तमाम नेताओं के खिलाफ लगातार की जा रही उत्पीड़न की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रिटानी हुकूमत रही हो ,चाहे इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत ,चाहे मोदी जी का दमनपूर्ण शासन, समाजवादी न किसी के सामने झुकें हैं और न झुकेंगे ।भाजपा सरकार यह समझती है कि उत्पीड़न और दमन करने पर समाजवादी उनके सामने घुटने टेक देंगे तो यह उनकी गलतफहमी है । दुनिया उनके सामने भले ही झुक जाए समाजवादी उनके सामने झुकने वाले नहीं ।आज देश की दशा और दिशा अत्यंत दयनीय है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। मजदूर, किसान ,नौजवान ,व्यापारी, महिला ,शिक्षक छात्र सभी पीड़ित हैं। जनता के बुनियादी मुद्दों के स्थान पर झूठे एवं मनगढ़ंत मुद्दों के जाल में देशवासियों को फंसाया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। इस सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है।यह सरकार जनता के हित को दरकिनार कर मनमाने फैसले ले रही हैं। इस सरकार का सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो गया है। प्रेस भी भाजपा के पूंजीपति मित्रों के नियंत्रण में है। मीडिया अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सरकार से सवाल नहीं कर रही है बल्कि उसके कसीदे पढ़ रही‌ है । उन्होंने कहा कि यदि इस सरकार को बेदखल नहीं किया गया तो न लोकतंत्र बचेगा न संविधान।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, राम जी राय, मुन्नीलाल राजभर,रामजन्म चौहान, राहुल यादव,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, रामवचन यादव,तहसीन अहमद, गोवर्धन यादव,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,लल्लन सिंह,खेदन यादव, सदानंद यादव,वृजदेव खरवार,सुबच्चन यादव,मदन यादव,खेदन, डॉ समीर सिंह,यादव, जमुना यादव, सुर्यनाथ यादव, चन्द्रबली यादव,बलिराम यादव,देवमुनि सिंह यादव, आत्मा यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव,रामदरश पाल,देवेन्द्र यादव,पप्पू कुशवाहा, अदनान खां,भरत पाल,हरिवंश सिंह, द्वारिका यादव आदि उपस्थित थे।

इस बैठक का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान पूर्वक मनाई गई। भाजपा कार्यालय के सभाकक्ष में वल्लभ भाई पटेल देशी रियासतों के विलय के सुत्र धार विषयक संगोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का अगर यह देश ऋणी और कृतज्ञ है तो वह है पूर्व गृहमंत्री,भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्होंने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति से लम्बे समय तक सत्ता में काबिज दल के शासन में देश की मुलभूत समस्याएं लगातार बढ़ती गई और देश कमजोर होता गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को संवैधानिक व्यवस्था से समाप्त कर देश के एकता और अखंडता को मजबूत किया है तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार किया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,देशी रियासतों के भारत में विलय के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रेरणा स्त्रोत है। जिनके नेतृत्व में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद स्वयं को स्वतंत्र मान लेने वाली 562 रियासतों का एकीकरण करके सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह हर भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व देश के लिए सदैव प्रासंगिक और प्रेरणा स्त्रोत है।

इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में नारे लगाए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गुलाम कादिर राइनी, राजेश चौहान, सुनील गुप्ता,गोपाल राय, विरेन्द्र चौहान,रासबिहारी राय, श्रीप्रकाश केशरी,अभिनव सिंह,निखिल राय, मुरली कुशवाहा, गर्वजीत सिंह,नन्दू कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

संगोष्ठी का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।

देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का लिया संकल्प

देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन चुकी है भाजपा सरकार:गोपाल यादव

भाजपा का पटेल प्रेम दिखावा:रामधारी यादव

गाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री/उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया ।

गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए गोपाल यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का महान नेता बताते हुए कहा कि पटेल जी देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे।आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे । उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की वर्तमान हुकूमत के साम्प्रदायिक सोच के चलते देश की एकता और अखंडता खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सबको यह संकल्प लेने की जरूरत है कि आने वाले 2024लोकसभा के चुनाव में ‌इस देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन चुकी भाजपा सरकार को देश की सत्ता से बेदखल करके दम लेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण किया। देश अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता । उन्होंने 562छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया ।

प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रखर राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्पूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं । वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की आजादी की रक्षा कर सकते हैं ‌। उन्होंने भाजपा के पटेल प्रेम को दिखावा बताते हुए कहा उनका प्रेम चुनावी फितरत है।

इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,डॉ नन्हकू यादव,नस्सन खां रविन्द्र प्रताप यादव,सदानंद यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, देवनाथ कुशवाहा,रामजन्म चौहान, फेंकूं यादव गांधी,केसरी यादव,निजामुद्दीन खां,विभा पाल, राजेंद्र यादव,राजेश यादव,दिनेश यादव ,जयराम यादव,आनन्द प्रकाश यादव,मो. जुम्मन, रजनी कान्त यादव,अजय श्रीवास्तव, सुग्गु यादव,बलिराम यादव, परशुराम बिंद,पप्पू यादव,अतीक अहमद राईनी,राजेश यादव , विजय शंकर यादव,अदनान , संतोष यादव, राजेश रावत,द्वारिका यादव, सदानंद यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, लड्डन खां,आदि उपस्थित थे ।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया ।

कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं की नही बनी बात

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने उन्नीसवें दिन अनिश्चितकालीन धरना को आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में तब्दील कर दिया। पहले दिन आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में दीपक उपाध्याय,आकाश चौधरी, निखिल राज भारती, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, अमृतांश बिन्द, प्रिंस प्रजापति, धन्नजय कुशवाहा,निलेश बिन्द, आरती बिन्द है। छात्रों के आमरण अनशन पर बैठने से महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर प्राचार्य के साथ आई शिक्षकों की टीम छात्रों के पास के पहुंची। इसके बाद चार घंटे चली वार्ता में छात्रों को काफ़ी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र लिखित रूप से धरातल पर मांग पूरी करने की बात कर वापस लौटा दिया।
लखनऊ विश्विद्यालय के छात्र नेता रहे डॉ शम्मी कुमार सिंह ने कहा कि छात्रनेताओं और छात्रों द्वारा छात्रसंघ चुनाव कराने हेतु जो लड़ाई लड़ी जा रही है वह विधिसम्मत मांग है। उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में स्वयं एक प्रश्न के उत्तर में कहा है कि एक पत्र कुलाधिपति यानि महामहिम राज्यपाल को छात्र संघ चुनाव कराने हेतु भेजा जा चुका है इसलिये महाविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन को छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करनी चाहिये। काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्र नेता रविभान सिह ने कहा कि जब तक छात्र संघ बहाल नही हुआ तब तक आप सभी साथियों के साथ हम खड़े होकर संघर्ष करते रहेंगे।

विद्यापीठ वाराणसी के छात्र नेता आदर्श सिकरवार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के साथ-साथ बी.पी.ई के छात्रों की 2 साल बीत जाने के बाद भी न परीक्षा हुई न किसी का परिणाम जारी हुआ, यह नई शिक्षा नीति एक मजाक बन गया है। काशी विद्यापीठ छात्र नेता मनीष चौधरी ने कहा कि राजनीति की पाठशाला छात्रसंघ को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है खंडित जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों कि सभी मांगे जायज है लेकिन महाविद्यालय प्रशासन छात्रों कि मांग को अनदेखी कर रहा है जिससे विवश होकर हम सभी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश हुए हैं आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल राहुल कुमार,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,हरिओम सिंह यादव,संदीप चौहान,अनूप यादव,नितेश कुमार , अमित चौधरी,राकेश यादव,बृजेश यादव,विकास तिवारी, विकास यादव आदि छात्र मौजूद थे।

महाविद्यालय के खिलाफ अक्रोशित छात्रों ने अपने खून से लिखा पत्र

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने सत्रहवें दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। छात्रों ने आक्रोशित होकर अपने खून से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र लिखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों द्वारा छात्रहित में उठाई गई मांग कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार उपेक्षा करने पर आक्रोशित धरनारत् छात्रों ने अपने खून से कुलाधिपति/राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र में अपने साथ महाविद्यालय में हो रहे खुलेआम शोषण, अत्याचार व अवैध वसूली तथा छात्रसंघ बहाली सहित 32 सूत्रीय मांगों का दुखड़ा लिखकर डाक के माध्यम से पत्र भेजकर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण कि मांग की। छात्र नेता निखिल राज भारती ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन तमाम अनियमितता कर रहा है और जिला प्रशासन उसे सहयोग कर रहा है जिस वजह से वे छात्रों के साथ हिटलरशाही रवैया अपनाया हुये है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि छात्रों कि सभी मांगे जायज है और जल्द से जल्द पूरी नहीं किया गया तो छात्र 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे।

आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल आरती बिन्द, विकास यादव, निलेश बिंद ,राहुल कुमार, रणविजय प्रताप, अमृतांश बिंद, आलोक कुमार राय, अनूप यादव, शैलेश यादव, जितेंद्र राय, प्रशांत कुमार बिंद, सुजीत यादव, राकेश यादव आदि छात्र मौजूद थे।

महर्षि वाल्मीकि की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महाकाव्य रामायण के रचनाकार राष्ट्रकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य और सदाचार को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था। उन्होंने उन्हें आदि कवि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं से मर्यादा, सत्य, प्रेम, मित्रत्व व सेवक के धर्म को परिभाषित किया। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील और समरसता युक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में बाल्मीकि जी के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।

सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक उनके आदर्श और विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा पुंज रहेंगे। उनके जीवन का समता, त्याग और करूणा का संदेश सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामधारी यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव, राजेश यादव, विभा पाल, राजेश गोड़, जयराम यादव, रामप्रकाश यादव, रामाशीष यादव, डॉ राजेश रावत, सुग्गु यादव, हरवंश यादव, चौथी यादव, अवधेश कुशवाहा, शेर अली राईनी, लड्डन खां आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

छात्रों के आंदोलन को हल्के में न लें कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन, नही तो….

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने सोलहवें दिन शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। धरना का समर्थन करते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि छात्रसंघ बहाली सहित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र जो गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं इनके आंदोलन को कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन हल्के में न ले अन्यथा आंदोलन की चिंगारी पूरे जनपद में उग्र छात्र आंदोलन का रूप ले सकती है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ खुलेआम शोषण, अत्याचार व अवैध वसूली कर रहा है और छात्रों कि जायज मांगों कि अनदेखी कर रहा है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे यदि 48 घंटे में छात्रों कि मांग को पूर्ण नहीं करता है तो छात्र दिनांक – 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज भारती, प्रद्युम्न सिंह यादव,आकाश कुमार चौधरी,अमृतांश बिंद,विकास यादव,शैलेश यादव, निलेश बिंद ,रामाशीष,अमित,विजय प्रताप,राहुल कुमार,निखिल राज भारती,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,अनुज राय,विशाल गुप्ता,आयुष कमलेश यादव,संदीप चौहान,राकेश यादव,अनूप यादव सनी,पासवान,गोलू गुप्ता,अभिमन्यु कुमार,चंदन सिंह कुशवाहा,अभिनव कुमार,अभिषेक ,पवन,आरती बिंद,रविकांत यादव आदि छात्र मौजूद थे।

क्रांति हमेशा विचारों से हुई है,भीड़ से नहीं

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी मजदूर सभा के नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन वितरण पत्र समारोह पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ।

समाजवादी मजदूर सभा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन पत्र वितरण समारोह आरंभ होने के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनिक लाल श्रमिक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनिक लाल श्रमिक ने मजदूर सभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया।उन्हें बधाई दी।समाजवादी विचारों से पूरी तरह लैस होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि क्रांति हमेशा विचारों से हुई है भीड़ से नहीं। उन्होंने मजदूर सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को 2024लोकसभा के चुनाव में देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकार को श्रमिक मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की श्रमिक एवं मजदूर विरोधी नीतियों से इस देश का श्रमिक मजदूर अथाह पीड़ा में है वह व्यथित होकर सड़कों पर है।

रोजगार न मिल पाने के कारण वह भूखमरी के कगार पर है और आत्महत्या करने को मजबूर हैं।। उनके बच्चों का लालन पालन, शिक्षा दीक्षा, दवा इलाज सब कुछ मुश्किल में है। श्रमिक मजदूरों की हालत अत्यन्त दयनीय स्थिति में है। भाजपा सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।इनके दुख,दर्द और पीड़ा से भाजपा सरकार का कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कोटे की दुकान‌ से मिलने वाले चीनी, मिट्टी का तेल बंद करने पर मोदी सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जिस मिट्टी के तेल से गरीब मजदूर की झोपड़ी रौशन होती थी उस मिट्टी के तेल पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने गरीबों मजदूरों को अंधेरे में ढकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा यदि भाजपा सरकार को श्रमिक मजदूर की तनिक भी चिंता है तो जितने भी पंजीकृत मजदूर श्रमिक हैं उन्हें तत्काल आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा समाजवादियों ने हमेशा गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ी है और आखिरी दम तक लड़ती रहेगी ।गरीब मजदूर हमेशा समाजवादी आंदोलन का केन्द्र बिन्दु रहा है।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि देश का गरीब मजदूर अथाह पीड़ा में है। बढ़ती मंहगाई के चलते उसका दोनों वक्त का चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को मजदूरों गरीबों की कोई चिंता नहीं है। सरकार पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। उसकी सारी नीतियां पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मजदूरों श्रमिकों के हित में तमाम फैसले लिए गये थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गांव‌ और गरीब की आवाज हमेशा बुलंद करती रही है। हम गरीब , मजदूर और श्रमिकों की लड़ाई अन्तिम दम तक लड़ेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव मारकन्डेय यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, आजाद राय, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, योगेश राय,रजनी कान्त यादव, कमलेश यादव भानु, अशोक कुमार बिंद ,राहुल कुमार कन्नौजिया,मो.इरफान,चन्दा चौहान,,सुग्गु यादव, द्वारिका यादव,साहब यादव, छन्नू यादव,चन्द्रभूषण सिंह,मो.इरफान कुरैशी, अमरजीत चौहान, मिथुन पांडे, जनार्दन यादव,पवन यादव, रविन्द्र यादव, अच्छेलाल यादव आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष डॉ संजय कन्नौजिया और संचालन मजदूर सभा के प्रदेश सचिव जमुना यादव ने किया।

अर्धनग्न होकर छात्र नेताओं ने किया मांग

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने आठवें दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। इस दौरान सभी छात्रों ने छात्रहित में उठाये गये मुद्दों पर महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा उपेक्षा किये जाने से आक्रोशित होकर धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरने पर बैठे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन इसलिए छात्रसंघ चुनाव कराने से डर रही है कि अवैध वसूली सहित तमाम शोषण पर छात्र मुखर होकर आवाज उठाते हैं और मनमानी करने नहीं देते हैं। इस लिए चुनाव कराने में आनाकानी कर रही है और बीपीई के छात्रों के भविष्य से महाविद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। सत्र् 2021-22 के छात्रों का अब तक न तो रिजल्ट जारी हुआ है और न तो सत्र्-2022-23 कि पूरी फीस लेंने के बावजूद परीक्षा कराई गई है। अब सत्र- 2023-24 चल रहा है और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं लेकिन महाविद्यालय प्रशासन पल्ला झाड़ रहा है। छात्र नेता निखिल राज भारती ने कहा महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है जो छात्रहित में कही से भी उचित नहीं है। छात्रों को पठन-पाठन व उनकी समस्या के समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो धरना को आमरण अनशन में तब्दील करने को हम सभी छात्र मजबूर होगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल धीरज सिंह,अभिषेक वर्मा,रणविजय प्रताप,सनी निषाद,निलेश बिंद,ईश्वर यादव,अमृतांश बिंद,विकाश तिवारी,अरुण कुमार,राहुल कुमार,शैलेश यादव,विनीत स्वराज,अंकित यादव,विकाश यादव,संदीप चौहान,सत्य प्रकाश,गोविंद,रोहित यादव,हरिओम यादव,अभिषेक यादव,अमित यादव,प्रांजल मिश्रा,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,अमित कुमार,रोशन सिंह,विजय कुमार, आरती बिन्द, धन्नजय कुशवाहा आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।