Category Archives: Poltics

कांग्रेस के नेतृत्व की सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है

गाजीपुर। कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के घर से 220 करोड़ से ज्यादा नोटों के आयकर द्वारा बरामदगी तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों पर धरना क्रम में आज धरने का आयोजन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व की सभी सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है। और जब जब देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी है तब देश की जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विधायक, सांसद मंत्री अपने घरों में भरते रहे है। ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए कि देश की व्यवस्था बदल गई है और अब देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है। पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मजबुती और संविधान की सोच को साकार करने के लिए लोकतंत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इस ओर तेज गति से अग्रसर है। जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी सदर ने पत्रक लिया।


इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, रविप्रकाश, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, सरोज मिश्रा,रूद्रा पांडेय, राजेश राजभर, साधना राय, अविनाश सिंह,अनिल पांडेय,राजन प्रजापति, गुलाम कादिर राइनी, विरेन्द्र चौहान, कंचन गीरी, लालसा भारद्वाज,सतीश राय, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सुधीर केशरी, अखिलेश राय, गोपाल राय नीतीश दूबे सहित आदि अन्य लोग धरने में उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कहा..

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छावनी लाइन के प्रांगण में सरकार की अनेक योजनाओं में उज्वला गैस कनेक्शन, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत, जन धन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में लोगों को विस्तार से बताकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता बलवंत पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की अनेक योजनाओं को बताया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश के नागरिकों का सम्मान करना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश और व्यक्ति के लिए जो कुछ असंभव लगता था उस असम्भव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्भव बनाया है। मनोज बिन्द अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बताया की सरकार हर घर जल योजना को लाकर सभी

को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से अग्रसर है। जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने भी सरकार के योजनाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान, रंजीत कुमार, छावनी लाइन ग्राम प्रधान लालमुनि देवी, पंकज विश्वकर्मा, यूनियन बैंक के स्टाफ जिला अस्पताल के स्टाफ और विद्यालय के सभी स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के लाभार्थी उपस्थित थे।

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने दी चेतावनी

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार कर रही है उत्पीड़न:सुनील राम

गाजीपुर। जिला कांग्रेस/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जनपद में हो रहे डीएपी खाद की किल्लत व बढ़े हुए दामों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम और का. शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डीएपी खाद की किल्लत के लिए चेताया है।उन्होंने कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद”, 2 दिन में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार धरना, अनशन और प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार उत्पीड़न कर रही है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है, और नहीं तो डीएपी खाद का दाम वृद्धि कर किसानों पर कर्ज लाद रही। इस वृद्धि को जल्द से जल्द वापस लिए जाए नहीं तो हम कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे।
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव वह पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सरकार दलित पिछड़ों और किसान विरोधी है यह कभी भी किसानों का हित नहीं चाहती है। वर्तमान सरकार हिटलर शाही रवैया अपना कर जनता को डरा एवं धमका रही है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे किसानों के हित के लिए हम किसी हद तक जा सकते हैं। यह अन्नदाता के साथ सरकार सरासर गलती कर रही है, वर्तमान सरकार के मंसूबे ठीक नहीं है। यह किसान विरोधी है।
मुख्य रूप से मनोज यादव, संदीप विश्वकर्मा, पशुपति नाथ राय, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, राजेश गुप्ता, हामिद अली, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, अनुराग पांडे, जय विजय गुप्ता, विद्याधर पांडे, इरफान खान, सबीबुल हसन, आदिल, अख्तर, ओम प्रकाश पांडे, अविनाश राजभर, सूरज खरवार, आलोक यादव, प्रांजल कुमार, मनोज पहलवान, शशिकांत कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रमिला देवी, शंभू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम से मिले पीयूष राय

ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास की योजनाओं को लेकर भाजपा नेता पीयूष राय ने गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान पीयूष राय ने लोगों के आवागमन को ध्यान में रखकर शेरपुर-रामपुर के बीच केंद्रीय मंत्री द्वारा गंगा नदी पर पुल बनाए जाने की घोषणा के बाद अधिकारियों द्वारा इसे फिरोजपुर-बारा के बीच स्थानांतरित न किए जाने की मांग की। सीएम योगी ने पीयूष राय की बातों और मांगों को सुनने के बाद सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

पूर्व भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई है। पूर्व विधायक अलका राय द्वारा लिखे पत्र को सीएम को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि सड़क एवं परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी द्वारा शेरपुर-रामपुर गंगा नदी पर पुल की महत्वाकाक्षी परियोजना के निर्माण की घोषणा किया गया था, जिस पर डीपीआर की प्रकिया शुरू कर दी गयी थी। बताया कि यह परियोजना किन्हीं कारणों से शेरपुर-रामपुर से हटाकर फिरोजपुर-बारा के बीच अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसका सामाजिक एवं राजनैतिक नुकसान हो सकता है। पीयूष राय ने मामले में संबंधित अधिकारियों से जनमानस के विचारों को ध्यान रखकर पुनः अवलोकन कराने की मांग सीएम से की है। उन्होंने बताया कि बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

देश के संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक और भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । उन्होंने समाज और राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों और मजदूरों को मानवीय अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग और प्रेस कोई स्वतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने सरकार की तानाशाही रवैए की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनता की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।भाजपा सरकार संविधान की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है।वर्तमान भाजपा सरकार अपने हित में संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है।
विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। इस देश का संविधान, लोकतंत्र, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। देश के हुक्मरान डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी अम्बेडकर जी के संविधान पर आंच नहीं आने देगी। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करेगी ।
विधायक जै किशन साहू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके द्वारा किया गया संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की वर्तमान हुकूमत की तानाशाही नीतियों से हम बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही देश को बचा सकते हैं।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों और गरीबों के हक को छिनना चाहती है। हमें बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर पिछड़ों और गरीबों के हक और अधिकार को बचाने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,खेदन यादव ,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव, देवनाथ कुशवाहा,मदन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव , तहसीन अहमद, शिवशंकर यादव,राजेंद्र यादव, केसरी यादव,गोवर्धन यादव,रीता विश्वकर्मा,राजेश कुमार यादव ,अमित ठाकुर,दिनेश यादव, रमेश यादव, सुभाष यादव गुड्डू,पूजा गौतम, परशुराम बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,चन्द्रबली यादव, टिंकू यादव,आलोक कुमार, रणजीत यादव,सुनील यादव,रामदरस पाल,संगीता यादव, अनिल यादव,जयराम यादव, देवेन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव,अदनान खां,रामजी सोनकर, रमेश गोड़, डॉ राजेश रावत, पन्ना लाल,आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

सीवर लाइन के खिलाफ शम्मी ने शुरू किया अनशन

गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के द्वारा सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन दिवसीय अनशन की शुरुआत मंगलवार को लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर शुरू हुआ।

श्री सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवर की कार्यवाही संस्था जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में सीवर के खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दी है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के मौसम में पूरा शहर जाम के जाम से जूझ रहा है।

लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बचाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवर की लाइन पड़ जाने के बाद भी उसे रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया जबकि कार्यदाई संस्था के कॉन्ट्रैक्ट में यह साफ तौर पर लिखा हुआ है की एक रोड जिसको कि वह बना रहे हैं उसके खत्म होने तक किसी दूसरे रोड की खुदाई नहीं करेंगे ।


लोगों ने कहा की सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है और नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है।
आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा की कार्य को लेके जब तक कोई ठोस आश्वासन प्रशासन द्वारा नहीं मिलता है तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मनीष पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सूरज, मनोज, प्रदीप विजय राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।

रेल मंत्री का फूंका पुतला

गाजीपुर। (भीमापार) माहपुर रेलवे स्टेशन को रेल विभाग की ओर से हाल्ट किए जाने के विरोध में अम्बेडकर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार बादल के नेतृत्व में रविवार को माहपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला फूंका गया। और मांग की गई की माहपुर रेलवे स्टेशन बहुत पुराना स्टेशन था, जिसे अब हाल्ट का दर्जा दिया गया है। लोगों की मांग है कि दुबारा हाल्ट से इसे स्टेशन का दर्जा दिया जाय। वक्ताओं ने कहा कि माहपुर रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता आंदोलन का मूक गवाह रहा है। इस स्टेशन को रेल विभाग ने हाल्ट घोषित करके क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा किया है। इस स्टेशन से 50 हजार लोगों सहित सैकड़ों गांवों की जनता जुड़ीं है।


वक्ताओं ने कहा कि रेलवे स्टेशन को पूर्व की भांति रेलवे स्टेशन के दर्जे में रखने के लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से पत्रक दिए गए हैं। लेकिन रेल विभाग कान में तेल डाले पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में अपने रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए हम बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। पुतला फूंकने में रोहित कुमार बादल, शिवपूजन राम, विजय कुमार, रंजीत कुमार, सुनावत, सुशीला पारस, अम्बिका, राजेन्द्र प्रसाद, और सुरेश राम आदि शामिल रहे।

एमएलसी चंचल के प्रयास से कई मार्गों का होगा सुंदरीकरण और चौड़ीकरण


गाजीपुर। जिले के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्माण को लेकर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शीघ्र निर्माण का अनुरोध किया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने 20 नवम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर जिले के ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय मार्ग और मनिहारी-जखनिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से शीघ्र आख्या तलब की है। अब उम्मीद है कि इन दोनों सड़क मार्ग का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि ताड़ीघाट बारा राष्ट्री मार्ग संख्या-124सी के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। इसी तरह जखनिया-मनिहारी मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। इसको लेकर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आग्रह पत्र पर शासन की ओर से प्रमुख सचिव पीडब्लूडी उत्तर प्रदेश से आख्या मांगी गई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भरोसा जताया है कि जल्द ही दोनों मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से जनपद के लोगों को आवागमन में बेहतर सहूलियत मिलेगी।

पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे रामकरन यादव:गोपाल

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रदेश में विख्यात श्रद्धेय स्व.रामकरन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन के साथ-साथ पार्टी को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने दादा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तम्भ बताया ।उन्होंने कहा कि दादा जी के नेतृत्व में पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत हुई और शत प्रतिशत हर मुकाम को हासिल करती रही । वह नेता मुलायम सिंह के साथ आजीवन साये की तरह चलते रहे। वह पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे। वह बहुत ही सरल और सहृदय होने के साथ साथ बहुत ही अनुशासन प्रिय थे।‌ सादगी और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह सर्वसुलभ और सर्वसमाज के नेता थे। उन्होंने आजीवन पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखा। पार्टी उनकी सांसों में रची बसी थी। तिनका-तिनका जोड़कर पार्टी को बनाया था मजबूत।वह चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह जी के बहुत ही भरोसेमंद थें। नेता जी पूर्वांचल में कोई भी फैसला लेने के पहले हमेशा दादा जी की राय लिया करते थे। वह दो बार विधानसभा के सदस्य और दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। वह जिला पंचायत के सदस्य भी रहे।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, डॉ सीमा यादव,ललिता यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव,सत्येन्द्र यादव सत्या, दिनेश यादव, कमलेश यादव भानु,अमित ठाकुर, राजेश यादव,संजय कुमार यादव,उपेन्द्र यादव, सत्यवादी सिंह,मु.जुमाउद्दीन, रामप्रवेश, कृष्णानंद, शैलेन्द्र सिंह यादव,वैजनाथ सिंह यादव,अवधेश कुशवाहा, तुषार चंद,रामदेव, आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल मिलकर भड़सर पुलिस चौकी इंचार्ज श्वेता पांडे एवं उनके साथ कल रात समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के सचिव गोपाल यादव के घर में घुसकर जुल्म, ज्यादती और दुर्व्यवहार और बर्बरता पूर्ण तथा तोड़फोड़ की कारवाई में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग किया।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर यह पुलिस की जुल्म ज्यादती है। रात में नाहक बिना किसी आधार के गोपाल यादव के घर में घुस जाना,घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना, खिड़की दरवाजे तोड़ना पुलिस की इस कार्रवाई को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिरनो थाना अंतर्गत शहाबुद्दीन पुर निवासी बसंत यादव उर्फ गोपाल यादव पार्टी का कार्यकर्ता और सम्मानित पदाधिकारी हैं। उस पर किसी भी संगीन धारा में न तो मुकदमा दर्ज है और न ही वह आपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके बावजूद उस पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना और जिला बदर की कार्रवाई कर उसे हैरान , परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना कदापि न्यायोचित नहीं है। उन्होंने गोपाल यादव पर से जांच कर गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस लेने और जिला बदर की कार्रवाई को खत्म करने की भी मांग किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उसके पूरे परिवार में भय व्याप्त हो गया है।परिजन बुरी तरह से भयभीत हैं। पुलिस की इस बर्बरपूर्ण कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खौफ और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम न्याय दिलाना है न कि दहशत फैलाना।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तमाम वांछित और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग खुलेआम घुम रहे हैं पुलिस उन्हें तो पकड़ नहीं पा रही है बल्कि झूठी शिकायत पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में शामिल दोषी पुलिसजनों पर कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव,निजामुद्दीन खां, दिनेश यादव, दिनेश यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या, अनिल यादव,हरवंश यादव आदि शामिल थे।