Category Archives: Poltics

मंत्रोचारण के साथ मंत्री ने किया पौधरोपण, बताया महत्व

गाजीपुर। जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को आकुशपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्रभार)स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आकुशपुर कृषि विज्ञान केन्द्र  भूमि पर मियांवाकी वृक्षारोपण में कुल 34 हजार पौध रोपण किये गये। मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः रूद्राक्ष, हरिशंकरी, त्रिदेवी एवं अन्य लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ  परिसर में किया।
कार्यक्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को वन विभाग द्वारा रूद्राक्ष के पौध भेट स्वरूप  देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने स्कूली छात्र-छात्राओ मे यूनिफार्म, किताबे एवं पौधरोपण हेतु पौध का वितरण किया गया। यूनिफार्म एंव किताबे पाकर छात्र-छात्राओ के चेहरे खिल उठे। तत्पश्चात मत्री ने उपस्थित समस्त आगन्तुको को वृक्षारोपण के प्रति शपथ दिलाई। मंत्री ने भगवान के चरणों में नमन तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद में कुल 33 लाख 86 हजार 853 पौधरोपण किया जाना है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आम जन को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज 22 जुलाई 2023 को जनपद में कुल 33 लाख 86 हजार 853  पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि प्रत्येक परिवार अपने आस-पास, पास पड़ोस में एक-एक वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाये । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा।  उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा , जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है  एवं कई  प्रकार की बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारी से कक्षाओ में वृक्षारोपण के प्रति बच्चो मे जागरूकता बढाते हुए पाठ पठाने का निर्देश दिया ताकि बच्चो को वृक्षारोपण के प्रति जानकारी हो सके । उन्होंने कहा कि आज जो पौधे आप लोगों को दिए गए हैं उसे अपने घर, आस-पास -पड़ोस, ग्रामों में अवश्य लगाएं तथा दूसरे व्यक्तियों , परिवार के लोगों को भी पौधरोपण से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उन्हे भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें । उन्होने लोगो से  अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील की।  उन्होनंे कहा कि  जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण  कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया । आज जनपद में 33 लाख 86 हजार 853  पौधरोपण का लक्ष्य है  जिसे पूरा किया गया है।  15 अगस्त 2023 को  वृक्षारोपण का कार्य जनपद में चलाते हुए  जनपद में  शासन स्तर से प्राप्त 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण  है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने कहा कि आज इस वन महोत्सव-2023 के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण जन आंदोलन का कार्यक्रम चल रहा है । इसी क्रम में जनपद में आज एक दिन में कुल 33 लाख 86 हजार 853  पौधे  जनपद स्तर, तहसील , विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं।  उन्होंने वृक्षारोपण की विशेषताओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस  वृक्षारोपण में ग्राम वन, नगर वन, मियावाकी वृक्षारोपण, औषधीय वन आदि की स्थापना किया जा रहा है ।

15 अगस्त 2023 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने  महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं ।  पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है । उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है। अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर  पूरा करना है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने वृक्षारोपण से होने वाले फायदो को बताया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भूषण मिश्रा अपर कमिश्नर वाराणसी, मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला युवा अधिकारी कपिल देव,एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।

कैंडल मार्च निकालकर मणिपुर घटना का किया विरोध

गाजीपुर। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी और निर्वस्त्र कर घुमाये जाने के विरोध में महुवाबाग से गांधी पार्क आमघाट तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए तथा इस घटना की तीखी निंदा करते हुए इसे मानवता को शर्मशार कर देने वाला बताया।
कहा कि मणिपुर में लगभग दो महीनों से हिंसा फैली हुई है। लेकिन मणिपुर को लेकर न मोदी को चिंता है और न गृहमंत्री अमित शाह को।

मोदी और अमित शाह को देश में फिर कैसे सरकार बने और मोदी कैसे तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जायें इस बात की तो चिंता है लेकिन मणिपुर में अमन शांति कैसे बहाल हो इस बात की उन्हें कत्तई फिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री को विदेशी और जिन प्रदेशों में चुनाव संभावित है का दौरा करने की तो फुर्सत है लेकिन मोदी के पास मणिपुर जाने का वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भीड़ ने दो महिलाओं को दरिदंगी के साथ निर्वस्त्र कर क्षेत्र में घुमा रही है वह बहुत ही दुखी और शर्मशार करने वाली घटना‌ है। इस घटना से दुनिया की निगाह में देश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा जिस तरह से महिलाएं मदद की गुहार लगा रही है और उन्हें बचाने के लिए भीड़ के डर से न पुलिस और न ही जनता बल्कि कोई भी आगे नहीं आ रहा है, यह बात यह साबित करने के लिए काफी है कि मणिपुर में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने में असफल देश के प्रधानमंत्री मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री विरेन सिंह से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से विभा पाल,सीमा यादव,संगीता यादव, सुनीता यादव, रीना यादव,कंचन रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव,मदन यादव ,डॉ समीर सिंह,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, तहसीन अहमद, भानु यादव, आदित्य यादव ,सुजीत कुमार, अशोक अग्रहरि,कैलाश यादव,आरिफ खां, फिरोज जमाल,लड्डन खां बाबी चौधरी, नरेन्द्र कुशवाहा, द्वारिका यादव, आदित्य यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, रमेश यादव, राजेश यादव, रामनगीना यादव, राधेश्याम यादव,बैजू यादव, गोपाल यादव, छन्नू यादव,सतिराम यादव आदि उपस्थित थे।

एमएलसी ने संघ प्रमुख का लिया आशीर्वाद, किया जनसंपर्क

गाज़ीपुर। जनपद दौरे पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सैदपुर क्षेत्र मे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण सेवा कार्य बीतने उपरांत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के निमित्त कुंदन सिंह समाजसेवी, जैनपुर, तथा विनोद कुमार प्रजापति (प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी ) नगर पंचायत सैदपुर के प्रतिष्ठान पर जाकर भेट कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन हेतु प्रेरित कर बुकलेट भेट किया। संपर्क के दौरान 9 वर्ष के कार्यकाल पर प्राकशित पुस्तक अन्य लोगो मे भी भेट किया। इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत देश ने विश्व में विशेष स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति शानदार है, जिसके चलते देश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। एमएलसी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में गाज़ीपुर जिले में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री शैलू सिंह, पूर्व सभासद संतोष सोनकर, नन्हकू प्रजापति, हनी प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, मनोज यादव, कौशल सोनकर, रामदरश यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल , पवन सिंह, सुधीर पाटिल, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

छात्र नेता ने डीआरएम के नाम सौंपा पत्रक, मिला आश्वासन

गाजीपुर। बुधवार को पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने गाजीपुर सिटी से जौनपुर जंक्शन तक डेमू ट्रेन के परिचालन हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में डीआरएम वाराणसी के नाम संबोधित पत्रक एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी को सौंपा। छात्र नेता ने उन्हें डेमू ट्रेन गाजीपुर सिटी से नहीं चलने से होने वाली असुविधाए और जनता कि दुश्वारियो से भी अवगत कराया। दीपक उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में जो डेमू ट्रेन औड़िहार जंक्शन से जौनपुर जंक्शन तक चल रही है उस ट्रेन को गाजीपुर सिटी से परिचालन होने से गाजीपुर जनता को जौनपुर जंक्शन तक सफर करने में आसानी होगी। चूंकि कोरोना काल से पहले ये डेमू ट्रेन गाजीपुर सिटी से जौनपुर तक अप-डाउन होती थी परन्तु कोरोना काल खत्म होने के बाद इस डेमू ट्रेन का परिचालन गाजीपुर से न होकर औड़िहार से जौनपुर तक कर दिया गया जिससे गाजीपुर सिटी से जौनपुर आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि गाजीपुर के सभी महाविद्यालय पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर से संबद्ध हैं। इस वजह से तमाम छात्रों के साथ ही शिक्षकों को आने-जाने में असुविधा के साथ ही आर्थिक छति और मानसिक यातनाओं के साथ ही समय कि बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है, छात्रों ने गाजीपुर सिटी से जौनपुर जंक्शन तक डेमू ट्रेन के परिचालन कि मांग कि है। फलस्वरुप एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर डेमू ट्रेन गाजीपुर से चलाये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, विकास तिवारी, संतोष कुमार, शैलेश यादव, शुभम बिन्द इत्यादि छात्र मौजूद थे ‌।

प्रधानमंत्री के विकास के पहियों को रोकना चाहते है विरोधी दल: एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा रविवार को गाजीपुर शहर स्थित शास्त्री नगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह, देवकली स्थित रसूलपुर पचरासी के पूर्व ग्राम प्रधान विजय चौहान, सिधौना के वरिष्ठ पत्रकार दरोगा पाण्डेय के यहाँ संपर्क से समर्थन अभियान कार्यक्रम के तहत सम्पर्क किया। संपर्क के दौरान 9 वर्ष के कार्यकाल पर प्राकशित पुस्तक लोगों मे भेंट किया। इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत देश ने विश्व में विशेष स्थान प्राप्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति शानदार है, जिसके चलते देश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। एमएलसी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में गाज़ीपुर जिले में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के इकलौते ऐसे नेता है जो देश के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा केंद्र सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन में भेजी जाती हैं वह किसी भी धर्म जाति के साथ भेदभाव न करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। सभी विरोधी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री के द्वारा चल रहे विकास के पहियों को रोकना चाहते हैं लेकिन देश की जनता ने ठान लिया है कि प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्वगुरु बनाना है।

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनी कान्त यादव, राष्ट्रीय सचिव रवि लाल यादव, प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित पार्टी के सभी नेताओ, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि रजनीकांत, बीरविलाल, शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रजनीकांत और सभी नवमनोनीत पदाधिकारी पार्टी के मजबूत, कर्मठ एक समर्पित सिपाही है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी की रीतियों-नीतियों, अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नेता के संदेश को जनता के सामने बखूबी रखते हुए पार्टी के आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रजनीकांत और उनकी पलटन पार्टी के भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए और मजबूती से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, उसके झूठ, फरेब और जनता से की गयी वादा खिलाफी को जनता के सामने रखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है साहित्यकारों, लोकगीत कलाकारों का सम्मान हुआ है। उन्हें यश भारती जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केवल लोकगीत कलाकारों का मंच नहीं है बल्कि इस प्रकोष्ठ का दायरा बढ़ाते हुए इस प्रकोष्ठ में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सभी लोगों को जोड़ने की जरूरत है चाहे वह गायक हों,चाहे, नाटककार हों,चाहे कवि और शायर हो, चाहे लेखक,और साहित्यकार हो,चाहे नृत्य की दुनिया से जुड़े लोग हो सभी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जोड़ने की जरूरत है। रजनीकांत ने कहा कि दल ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है हम पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे और विश्वास पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने के साथ साथ भाजपा सरकार की नाकामियों, उनके झूठ , फरेब , बेरोजगारों, किसानों , व्यापारियों और छात्रों के साथ की गयी वादा खिलाफी तथा लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कारनामों की‌ पोल खोलने का काम करेंगे। इस अवसर पर जनपद के लोकगीत कलाकारों का जमावड़ा भी लगा जिन्होंने अपने स्वागत गीत के माध्यम से नवमनोनीत पदाधिकारियों का भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत गीत गाने प्रस्तुत करने वाले लोकगीत कलाकार भगवान यादव, दया शंकर यादव, नेहा सोनाली, बलिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, शिवमुनि यादव, रामअवतार शर्मा ,रमेश यादव‌ करंट आदि थे। इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।इस समारोह का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

अभिनव सिन्हा ने शिक्षकों से किया नौ वर्ष के कार्यों पर चर्चा

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार नौ वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के समर्थन के लिए जनसंपर्क महा अभियान में शुक्रवार को सम्पर्क से समर्थन मे अभिनव सिन्हा ने पत्रकारों के अलावा स्वामी सहजानंद सरस्वती डीग्री कालेज मे विद्यालय परिवार से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री के कार्यों पर चर्चा कर उनसे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की यह पहली सरकार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। वहीं देश के विकास में समर्पित होकर कार्य करते हुए विश्व शिखर पर स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, अभिनव सिंह छोटू, राजकुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।

पत्रकारों और साहित्यकारों से अभिनव सिन्हा किया मुलाकात

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क महाभियान में “सम्पर्क से समर्थन” कार्यक्रम के तहत अभिनव सिन्हा बुधवार को साहित्यकार, पत्रकार, रक्तदाता एवं पैदल चलकर दिल्ली पहुचने वाले शीर्षदीप शर्मा, पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोताखोर जेपी चौधरी सहित समाज के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों मे कार्य करने वाले दर्जनो लोगों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत नौ वर्षों के कार्यकाल के मुख्य कार्यों से सम्बंधित पुस्तिका प्रदान करते हुए 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराया। कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं बल्कि समाज के एक एक व्यक्ति के विकास और उत्थान के प्रति समर्पित देश की सजग प्रहरी है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंत्योदय लक्ष्य को लेकर समाज के हर वर्ग के लोगों का कल्याण, विकास और राष्ट्र का पुनर्निर्माण समर्पित होकर कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अभिनव सिंह छोटू, अखिलेश राय, प्रमोद राय, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह कक्कू आदि साथ साथ रहे।

फिर बनेगी मोदी सरकार: चेयरमैन

2024 में फिर से मोदी सरकार बनेगी-सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। मंगलवार को भाजपा नगर के कार्यकर्त्ताओं ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में स्टीमर घाट, चीतनाथ एवं नखास क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क करके भारतीय जनता पार्टी के ‘‘महा जनसम्पर्क अभियान’’ के अन्तर्गत ‘‘घर घर जनसम्पर्क’’ कर लोगों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर मोदी को समर्थन दिलाया गया। इस अवसर पर न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने लोगों से मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने महा सम्पर्क अभियान चलाकर आम जनता से मिलने का कार्यक्रम जो दिया है वह प्रशंसनीय है। आम जनता में मोदी सरकार के प्रति लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग खुशी मन से 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु तैयार है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व न0पा0प0 के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, नन्दू कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह (छोटू), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, सभासद बंगाली वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, संजय कुमार, पूर्व सभासद अनिल वर्मा, हरिलाल गुप्ता, हिमालय जायसवाल, सोनू गुप्ता, गुलाम कादिर राईनी, मनीष जायसवाल, जवाहर जायसवाल, गोली गुप्ता, जे0पी0 चौरसिया, भानु केशरी, सुधीर केशरी सहित आदि कार्यकर्त्ता शामिल थे।

बैठक में नेताओं ने सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया आरोप, कहा….

गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, बूथ और ब्लाक कमेटी अतिशीघ्र गठन करने तथा जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर में चल रहे सीवर लाईन के काम में अनावश्यक रूप से हो रहे विलम्ब और भारी बरसात के चलते सड़कों पर फैले कीचड़ और हो रही दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की तमाम खराब हुई सड़कों के चलते शहर में निरन्तर जाम की स्थिति बनी हुई है । नगरवासियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जाम की वजह से स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन के कामों में घटिया सामग्री के प्रयोग पर भी चिंता जतायी गयी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सीवर लाइन बिछ रही है वह आने वाले दिनों में शहर की समस्याओं का निदान होने के बजाय बड़ी समस्या बन जायेगी। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता पर भी सवाल उठाया और कहा कि शहर की इस समस्या के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। सदर विधायक माननीय जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश-प्रदेश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते त्राहि त्राहि कर रही है लेकिन देश के प्रधानमंत्री देश की जनता को इन समस्याओं से निजात न दिलाकर देशाटन कर रहे हैं। देश की जनता का विश्वास मोदी जी पर से पूरी तरह उठ गया है लेकिन मोदी जी आत्ममुग्धता के शिकार हो गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी जी को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है।
सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की रीतियों और नीतियों को तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने का निर्देश देते हुए कहा कि बिना संगठन को मजबूत किये किसी भी प्रकार की सफलता की आशा करना बेमानी है। इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद,बलिराम यादव, आत्मा यादव, डॉ समीर सिंह, राजेश यादव,देवेन्द्र यादव टिंकू, सदानंद यादव संतोष यादव, महेन्द्र बिंद,शिशु यादव, हरिकेश यादव,दिनेश यादव, अंजनी यादव,बाबी चौधरी,रामदरश राम बनवासी,खुर्रम अली,प्रभुनाथ राम,शशि यादव,मनोज यादव, गोपाल यादव, कन्हैया यादव, सिंहासन यादव, बचनू यादव, राकेश यादव,रामज्ञान यादव, राधेश्याम यादव, पूजा गौतम, रीना यादव,राजनाथ यादव कवि, अखिलेश यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला सचिव रमेश यादव ने किया।