Category Archives: Poltics

महाविद्यालय के हिटलरशाही रवैया के खिलाफ छात्र नेताओं का धरना जारी

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में दूसरे दिन शुक्रवार को भी छात्रों ने महाविद्यालय में हो रही समस्या को लेकर 32 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन हिटलरशाही रवैया छात्रों के साथ अपना रहा है और छात्रों कि समस्या दूर करना तो दूर धरना पर छात्रों से बातचीत भी करना उचित नहीं समझ रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज भारती ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य न तो समय से आते हैं और ना ही कोई भी छात्रों का काम समय से करते हैं। केवल छात्रों को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। वही छात्र नेत्री आरती बिन्द ने कहा कि हमारी मांगे सभी जायज है और महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द धरना पर आकर मांगे पूरी नहीं किया तो धरना प्रदर्शन को और तेज गति दिया जाएगा।
छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा जब तक सभी छात्रहित कि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश ले, अवैध वसूली बंद करें, फीस वृद्धि वापस लें, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराए, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराए, छात्रसंघ चुनाव कराए, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए, साइकिल स्टैंड फीस कम करे, कालेज कि वेबसाइट को सरल करें, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाए, स्नातक द्वितीय, तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करें, साइकिल स्टैंड फीस केवल स्टैंड में खड़ा करने वाले छात्रों का ले, महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें और सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आए सहित आदि मांग है।


धरना में शामिल छात्र नेता धीरज सिंह, अमृतांश बिन्द, ईश्वर यादव, निलेश बिन्द, विकास यादव, शैलेश यादव, धन्नजय कुशवाहा, कृष्णा नन्द शर्मा, सत्यम कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस प्रजापति, जितेंद्र राय, रोहित मौर्य, शुभम शर्मा, रविकांत यादव, ओम प्रताप सिंह, शिवप्रकाश पाण्डेय, सुनील यादव, प्रशान्त कुमार बिन्द, छोटू, अनीष गौण, राहुल दूबे, अभिषेक वर्मा, प्रिंस सिंह, शुभम कुमार, अंकित यादव, अरूण प्रजापति, रणविजय प्रताप, अनिल कुमार, अमन राय, आकाश यादव, अनुज यादव, अविनाश यादव, प्रकाश राय, हिमांशु राय, अंकित तिवारी और सत्येन्द्र सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

ग़ाज़ीपुर(सैदपुर)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सफलता से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को सैदपुर विधानसभा के द्वारिका पैलेस में सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रनिका जायसवाल ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लंबित पड़ा महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में पारित हो गया। यह दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने मे भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि भारत की हर नारी प्रतिवर्ष लाख रुपए की बचत कर लखपति दीदी बने। रनिका जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33%आरक्षण महिलाओं को और सशक्त बनने और बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा सहनशील और संघर्षशील है।जो घर गृहस्थी के साथ-साथ देश संभालने में पूरा सक्षम है। जिन्होंने समय समय पर अपने महत्व को हर क्षेत्र प्रदर्शित किया है।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अध्यात्मिक परम्परा और इतिहास में नारी शक्ति के साहस, त्याग , शौर्य, पराक्रम कि अनेक अनुठी गाथा और कहानियां वर्णित है। दुर्गा, काली, सरस्वती के रुप मे महत्वपूर्ण है और इस महत्व को समझने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही है यह हर नारी के लिए गर्व है।और उन्होने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने मन मे ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा धन्यवाद आभार होगा।

पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में 33% महिलाओं को पहले ही प्रतिनिधित्व प्रदान कर अपने संकल्पों को पूरा किया है।

सम्मेलन को लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, डा साधना मौर्य,न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुशीला सोनकर, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,रूद्रा पांडेय, साधना राय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ।सम्मेलन में अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

स्वागत अभिनन्दन सरिता अग्रवाल ने तथा अध्यक्षीय सम्बोधन में आभार धन्यवाद अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पढ़कर पटल पर रखा जिसका सभी उपस्थित महिलाओं ने ध्वनिमत से समर्थन किया। सम्मेलन का संचालन पूनम मौर्य ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में माया सिंह , सुनिता सिंह,गुड्डी पांडेय, लालमुनि गोड,रीता देवी, वंदना कुशवाहा,वीभा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पंकज सिंह चंचल, संतोष चौहान, शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, प्रवीण त्रिपाठी,सुधीर पटवा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

सपाइयों ने डा.लोहिया को पुण्यतिथि पर किया याद

ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के समाजवादी पुरोधा रहे, समाजवादी विचारक एवं चिन्तक ,स्वतंत्रता-संग्राम के प्रमुख सेनानी, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले तथा भारत में गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी रहे डा.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।

गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के साथ-साथ देश पर हुकूमत कर रही दमनकारी सरकार को बेदखल करने और‌ उसके खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया ।

इस गोष्ठी में तमाम वक्ताओं ने लोहिया जी के द्वारा समय समय पर दिए गए नारे “जाति तोड़ो समाज जोड़ों,”जिन्दा कौमें पांच साल का इन्तजार नहीं करती,”जब तक भूखा इंसान रहेगा,तब तक धरती पर तुफान रहेगा , “जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है,” पर भारतीय राजनीति पर पड़े प्रभाव की गंभीर रूप से चर्चा करते हुए लोहिया जी को अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन का महानायक बताया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धाजंलि‌ अर्पित करते हुए कहा कि लोहिया जी आजीवन सदियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए संघर्ष करते रहे।उनका त्याग और उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सत्ता पर हुकूमत कर रही दमनकारी, तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश के वर्तमान राजनैतिक दौर में जब जातिवाद और सम्प्रदायवाद चरम सीमा पर है ।जब जातिवाद, साम्प्रदायिकता का नंगा नाच हो रहा हो और वर्तमान हुकूमत लोकतंत्र और संविधान की भावनाओं को कुचलने में लगी हो ऐसे दौर में डा. लोहिया जी पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं ।उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया जी सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे । सामाजिक न्याय की वकालत करते हुए लोहिया जी ने”संसोपा ने बांधी गांठ -सौ में पिछड़े पांवें साठ” का नारा दिया था । इस देश के समाजवादी आंदोलन का मुख्य सार ही सामाजिक न्याय रहा है । समाजवादी आंदोलन के सभी नेताओं ने चाहे वह बड़ी जाति के रहे हो या पिछड़ी जाति के सभी ने इस देश के सभी गरीबों और पिछड़ों को विशेष सुविधा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत की थी । लोहिया जी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाय जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डा. लोहिया देश में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के प्रणेता थे, वह इस मुद्दे पर बेबाक राय रखते थे, स्वभाषा (हिंदी) उनके लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था, वह इसके सहारे देश के लाखों करोड़ों लोगों को हीन ग्रंथि से उबारकर उनके अन्दर स्वाभिमान भरने का सपना था ।
डा.लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे ।

पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा. लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे । आज राजनीति में जाति,धर्म,पूंजी,बाहुबल,के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है । आज हम सभी को डा. लोहिया को याद करते हुए राजनीति में शुचिता और नैतिकता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है । यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राम जी राय, रविन्द्र प्रताप यादव, डॉ सीमा यादव, तहसीन अहमद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,राजेंद्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, कमलेश यादव,सुबच्चन यादव,सदानंद यादव, सुनील यादव, मो.जुम्मन,आत्मा यादव, विजय शंकर यादव,मारकन्डेय यादव,सत्या यादव ,दिनेश यादव,जमुना यादव,केसरी यादव, कैलाश नाथ यादव,, नफीसा बेगम,रीता विश्वकर्मा,रीना यादव,कंचन रावत,सतिराम यादव,वैजू यादव,विंध्याचल यादव, प्रभु नाथ राम रामदरश पाल, श्यामा यादव,अम्बिका यादव राजेश कुमार यादव,सुनीता यादव रामविजय चौहान, राजेश यादव, दारा यादव,राजेश गोड़, जयराम यादव अशोक यादव राजकिशोर यादव, द्वारिका यादव मौजूद रहे।

इस गोष्ठी का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन:प्रधानमंत्री के प्रति महिलाओं ने जताई कृतज्ञता

महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति जताई कृतज्ञता

अवध पैराडाइज मे नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित

गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम व्यापक दृष्टि वाला एक ऐसा कानून हैं,जिसकी शक्ति से प्रत्येक स्तर पर आधी आबादी को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।आज यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने गाजीपुर सदर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु नगर के अवध पैराडाइज में आयोजित नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। और भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह सदैव पूरा-पूरा प्रयास है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन स्वावलंबी भारत के निर्माण में सहयोगी बने। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महिलाओं के मजबूत स्थिति को कोई नकार नहीं सकता।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के समृद्धी और सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजनाओं के माध्यम से जहां शिक्षा, रोजगार और आर्थिक समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है,वहीं उनके सम्मान को बढ़ाने का भी काम सरकार ने किया है।

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे लगातार 9 वर्षों से चल रही सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए लाया गया यह कानून निर्णायक पहल है, यह कानून आधी आबादी के सम्मान के साथ साथ 33% आरक्षण से महिलाओं के हिनता और दीनता को समाप्त करेगा।और आगामी लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति के बल पर पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

अध्यक्षता डा. उमा शर्मा तथा संचालन महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरन सिंह ने किया।


कार्यक्रम में निवर्तमान जिलध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,प्रो शोभनाथ यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय,पूनम मौर्या, सरोज मिश्रा, रीमा खरवार, माया सिंह, आशा प्रजापति, रंभा राय, बुच्ची बिन्द, करुणा श्रीवास्तव, लालमुनि गोड,मीनू मौर्या, सुनीता सिंह, उषा जायसवाल, कुसुम बिंद, प्रीति गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

गरीब और मजलूमों से अधिकार पत्र भरवाएगी कांग्रेस

दलित गौरव संवाद के जरिए हर विधान सभा के गरीब और मजलूमों से अधिकार पत्र भरवाएगी कांग्रेस

गाजीपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बुधवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते के नारे के साथ दलित गौरव संवाद अभियान कार्यक्रम की बात कही,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर प्रत्येक विधानसभा में दलितों और मजलूमों के साथ चौपाल कर उनसे उनकी मांगों की जानकारी कर मांग पत्र भरवाने का कार्य वृहद स्तर पर किया जाएंगा। यह कार्यक्रम 26 नवंबर संविधान दिवस तक कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जाएगा।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा की कांग्रेस की नीति रही है दलितों, मजलूमों और समाज के गरीब व माध्यम वर्गीय लोगों की समस्याओं को समझ कर उसका निराकरण करना, इसी क्रम में 9 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक दलित गौरव संवाद अभियान गाजीपुर में चलाया जाएगा।

इस अवसर पर एआईसीसी रविकांत राय ने भी इस कार्यक्रम के जरिए गांव-गांव में दलितों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण की बात कही है, उन्होंने बताया आज सरकार का ध्यान भेदभाव की राजनीति पर ज्यादा है जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय वर्ग परेशान है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह , राजेश गुप्ता, हामिद अली, दिव्यांशु पांडे ,सुधांशु तिवारी, विद्याधर पांडे, माधव कृष्ण, झून्ना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

सपाइयों ने भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन में सम्पूर्ण क्रान्ति के पुरोधा लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने और तानाशाही भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया ।सर्वप्रथम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शिवमुनि यादव ने अपने समाजवादी गीत के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जय प्रकाश जी एक स्वतंत्रता सेनानी,समाज सेवी राजनीतिक संत और आधुनिक भारत के अग्रणी विचारक थे । उन्होंने कहा कि जय प्रकाश के राजनीतिक विचार कल तो प्रासंगिक थे ही बल्कि आज के राजनीतिक हालात में जयप्रकाश जी के विचार और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं । आपात काल की तरह आज जब वर्तमान हुकूमत से इत्तेफाक न रखने वाले विरोधी नेताओं, पत्रकारों और कलाकारों के साथ बदले की भावना से उन्हें जेलों में ठूंसने का काम किया जा रहा है ऐसे बुरे वक्त में जयप्रकाश जी को पूरा मुल्क बहुत ही शिद्दत के साथ याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश जी हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ते रहे उन्हें सत्ता से कभी मोह नहीं रहा । वह हमेशा जुल्म और जालिम से लड़ने में विश्वास करते रहे। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनको जीवंत रखने की जरूरत है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेकर वर्तमान तानाशाही हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर स्थित जयप्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने‌ पर भाजपा सरकार के इस हिटलरशाही कदम की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मदान्ध हो गई है। आज इस सरकार के कार्यकाल में महापुरुषों को श्रृद्धासुमन अर्पित करना भी मुश्किल हो गया है। अखिलेश जी को रोकने के लिए बैरीकेडिंग करना और लोहे की चादर लगाना इमरजेंसी और ब्रिटानी हुकूमत की याद दिला रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जयप्रकाश जैसे महापुरुषों के सम्मान का भी ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जयप्रकाश जी का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी । यह अपमान की कीमत भाजपा सरकार को चुकानी पड़ेगी ।

प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जय प्रकाश जी को लगभग 30वर्षों तक एक छत्र शासन करने वाली और निरंकुश होती जा रही कांग्रेस पार्टी की सरकार को समाप्त कर जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है । उन्होंने जय प्रकाश जी के राजनीतिक विचारों को साझा करते हुए कहा कि जय प्रकाश चाहते थे कि यदि हम सही अर्थों में जनता का राज स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें ,सम्पूर्ण क्रान्ति करके सामाजिक परिवर्तन करना पड़ेगा । जनता को राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, शैक्षणिक स्वतंत्रता दिलानी होगी । हमें गरीबी, बेरोजगारी, शोषण को जड़ से समाप्त करना होगा । जब जनता खुद अपने कामों में सीधे भागीदार बनने लगेगी तभी लोकशाही को सच्चे अर्थों में जनता का राज कहा जा सकेगा । उनका सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक विचार सम्पूर्ण क्रान्ति कि विचार था ।वह सम्पूर्ण क्रान्ति करके शोषण और विषमता को जन्म देने वाली वर्तमान व्यवस्था को खत्म करके एक नये समाज की स्थापना करना चाहते थे ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फेंकूं यादव गांधी, रविन्द्र प्रताप यादव,मो.जुम्मन, डॉ सीमा यादव, रीता विश्वकर्मा,सदानंद यादव,विभा पाल, बलिराम पटेल, निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव, अमित ठाकुर,अजय यादव, मारकन्डेय यादव, आत्मा यादव,राजेश कुमार यादव,भरत यादव,कंचन रावत,विजय यादव रीना यादव,प्रभु नाथ राम, भानु यादव,दारा यादव ,सतिराम यादव, बैजू यादव,संतोष यादव, अनुराग यादव , विन्ध्याचल यादव, अरविंद यादव, शिवमुनि यादव, संतोष यादव,सुजीत कुमार , पंकज यादव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया ।

मुलायम सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि

गाज़ीपुर।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पूरे जिले में ब्लाक स्तर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक,देश के रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक रहे श्रृद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।

इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भी विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव एवं उनके साथियों ने अपने समाजवादी गीत के माध्यम से नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सर्वसमाज का‌ नेता बताया और कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। वह सामाजिक न्याय और और धर्म निरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे।गरीब नेता जी के राजनीति के केन्द्र में था। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समता मूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने नेता जी को गरीबों का रहनुमा और हर दिल अजीज बताते हुए कहा कि नेता जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। गैरबराबरी के खिलाफ वह आजीवन संघर्ष करते रहे। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है यदि व्यक्ति संघर्ष करेगा तो उसके लिए कोई मंजिल नामुमकिन नहीं है ।

सदर विधायक जै किशन साहू ने नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी अपने कार्यों, विचारों, वसूलों और सिद्धान्तों के लिए हमेशा याद किए जायेंगे। नेता जी अमर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गए है। उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी। जब भी अवसर मिला गरीबों ही नहीं समाज के हर तबके के लिए दिल खोलकर कलम चलाई। वह सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने कहा कि नेता जी ने हमेशा हम सबको संघर्ष का पाठ पढ़ाया और वह गरीबों पिछड़ों के सवाल पर आजीवन संघर्ष करते रहे। नेता जी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि नेता आंदोलन के नेता थे और हमेशा हम सबको ग़रीबों के सवाल पर आंदोलन की प्रेरणा देते थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,सिंकदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,निजामुद्दीन खां, मदन सिंह यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ सीमा यादव, विभा पाल ,सुबच्चन यादव,सदानंद यादव, पुर्व प्रमुख ममता यादव,राजकिशोर यादव, आत्मा यादव,चौथी यादव,केसरी यादव,कैलाश यादव, नरसिंह यादव,भरत यादव, डॉ समीर सिंह,दिनेश यादव,रामविजय यादव,सूर्यनाथ यादव , पंकज यादव,रमेश यादव, गोपाल जी गुप्ता, पूजा गौतम,डॉ राजेश कुमार रावत,राजेश कुमार यादव, बांबी चौधरी,कंचन रावत, विशाल मद्धेशिया,राजदीप रावत,रीना यादव,मो.जुम्मन, कमलेश यादव,द्वारिका यादव,आदित्य यादव,हरवंश यादव,बैजू यादव, राधेश्याम यादव,राजवंश‌ पासी, देवेन्द्र यादव,प्रेमनारायण राम,राजनाथ कुशवाहा, कृष्णानंद यादव,इलियास अहमद, सतिराम यादव,जगत मोहनबिंद, अनुराग यादव, देवानंद, आदि उपस्थित थे।

इस विचार गोष्ठी का संचालन सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।

सैंकड़ों छात्र नेताओं ने दे दिया बड़े आंदोलन की चेतावनी

गाजीपुर। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर लोकनायक बलिया से गाजीपुर होते हुए महामना (बनारस बीएचयू) तक की पदयात्रा पर नागेन्द्र सिंह झुन्नू के नेतृत्व में निकले पदयात्रा में छात्र नेता आदित्य योगी, सूरज गुप्ता, आदर्श मिश्रा, अमित यादव, मदनी नसीम, रोहित कुमार, शैलेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह पप्पू, नितेश सिंह, रंजन गुप्ता तथा विकास गुप्ता आदि का तीनों महाविद्यालय पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज व हिन्दू पीजी कॉलेज के संयुक्त मिलकर छात्र नेताओं ने सैकड़ों कि संख्या में गाजीपुर घाट होते हुए शहर के विभिन्न जगहों जैसे रौजा, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार आमघाट, महुआबाग, कचहरी, सरजू पाण्डेय पार्क, सिंचाई विभाग, शास्त्रीनगर, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, विकास भवन, पीजी कॉलेज चौराहे, पीजी कालेज प्रांगण में चन्द्रशेखर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा महराजगंज होते हुए सहेडी तक छात्रों ने लगातार भव्य स्वागत किया और पदयात्रा के दौरान जगह-जगह चौराहे पर स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

बता दें कि छात्रसंघ गाजीपुर के छात्र नेताओं कि पदयात्रा में सैकड़ों कि संख्या शामिल होने कि खबर से जिला प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने एक दिन पहले ही दोनों महाविद्यालयों को बंद करा दिया था। ताकि भीड़ न जुट सकें। परन्तु छात्र नेताओं के सैकड़ों कि संख्या में पदयात्रा में शामिल होने से प्रमुख चौराहों पर घंटों जाम कि स्थिति देखने को मिली। सभी छात्र नेताओं ने एक स्वर में छात्रसंघ बहाली की मांग की लगातार नारे के साथ उठाते रहें। और मांग पूरी न होने पर इससे भी बड़े आंदोलन कि चेतावनी भी देते रहें। पदयात्रा का स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से डॉ समीर सिंह, सिध्दांत सिंह करन, दीपक उपाध्याय, अभिषेक राय, ,सत्येन्द्र यादव सत्या, दिनेश यादव, प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, अभिषेक यादव, मनीष चौधरी, मनीष सिंह, पिंटू यादव, शिवम उपाध्याय, अविनाश राय, ऋषभ राय, रणजीत यादव, सत्यपाल यादव, राकेश यादव, गोविन्द सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, शैलेश यादव, विकास यादव, अनुज कुमार, बृजेश सिंह, सुधांशु तिवारी, अतुल यादव, ओजस्व साहु, प्रदीप यादव, विवेक राय, नागेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल यादव जरगो, राजू यादव, प्रिस, अभिषेक गौण, निलेश बिन्द, धीरज सिंह, रोशन सिंह, राहुल यादव, कमलेश गुप्ता, धन्नजय कुशवाहा, ईश्वर यादव, रविप्रकाश, निखिल राज, विधानचंद्र राय, राजू पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार, अभय, राकेश यादव आदि सैकड़ों छात्रनेता मौजूद थे।

छात्र नेताओं ने भरी हुंकार, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे…..

गाजीपुर। शनिवार को स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रसंघ बहाली को लेकर के तीनों महाविद्यालय पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद व हिन्दू पीजी कॉलेज की एक संयुक्त छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ छात्र नेताओं के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में मुद्दा छात्रसंघ बहाली व लोकनायक बलिया से चल कर गाजीपुर होते हुए महामना वाराणसी तक जाने वाली पदयात्रा जो गाजीपुर में नौ तारीख को आने वाली है। उसे सफल बनाने हेतु सभी पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारी व वरिष्ठ छात्रनेताओ ने अपनी बात रखी। सभी ने छात्र नेताओं ने एक स्वर में सरकार से छात्रसंघ बहाली की मांग किया है। मांग पूरी नहीं होने पर सभी छात्र सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को बाध्य होंगे। बैठक का संचालन कर रहे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव राजनीति की नर्सरी है और सरकार को इसे बढ़ावा देना चाहिए ना कि छात्रों का शोषण करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित तीनो महाविद्यालयों के छात्रनेता में सिध्दांत सिंह करन, दीपक उपाध्याय, अभिषेक राय, डॉ समीर सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या,दिनेश यादव, बिट्टू सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, अभिषेक यादव, विपुल मिश्रा, निमेष पाण्डेय, मनीष चौधरी, शशांक उपाध्याय, संदीप राय,शिवम सिंह कुनाल,पिंटू यादव,शिवम उपाध्याय, अविनाश राय,ऋषभ राय, रणजीत यादव, सत्यपाल यादव, राकेश यादव, गोविन्द सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, शैलेश यादव, विकास यादव,अनुज कुमार, बृजेश सिंह, सुधांशु तिवारी, अतुल यादव, ओजस्व साहु, प्रदीप यादव, विवेक राय, नागेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल यादव जरगो,राजू यादव,प्रिस, अभिषेक गौण,निलेश बिन्द,धीरज सिंह,रोशन सिंह राहुल यादव, कमलेश गुप्ता, धन्नजय कुशवाहा, ईश्वर यादव, रविप्रकाश, निखिल राज, विधानचंद्र राय,राजू पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार,अभय, राकेश यादव आदि छात्र मौजूद थे।

लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे सैकड़ों शिक्षक


प्रांतीय आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति


नौ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में सैकड़ों शिक्षक होंगे शामिल


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ में नौ अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। श्री राय ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 एवं 21 की व्यवस्थाओं को यथावत अधिनियमित रूप में माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में समाहित किये जाने, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्तें लागू किए जाने, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य किए जाने, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण एवं बकाया बेतन भुगतान किए जाने सहित विभिन्न मार्गो को लेकर राज्य सरकार को पूर्व प्रेषित ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होने तथा अन्य घटक संगठनों की माँगों को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आवाहन पर नौ अक्टूबर बेसिक शिक्षा निदेशालय, विद्याभवन निशातगंज, लखनऊ में विशाल धरना का आयोजन किया गया है।

धरने में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ, उ०प्र० शिक्षक महासंघ एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के अलावा उप्र शिक्षक महासंघ के घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में सम्मलित होगें। बैठक में चौधरी दिनेश चन्द्र राय, नारायण उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र दूबे, राणाप्रताप सिंह, डॉ रियाज अहमद, अमित कुमार राय, रत्नेश कुमार राय, जयशंकर राय, सत्येन्द्र सिंह, शैलेन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश राय, अविनाश गौतम, उमेश चन्द्र राय, अनिल दूबे, अमित यादव, प्रदीप वैश्य, रविन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, विष्णु शंकर पाण्डेय, दीपक खरवार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवकुमार सिंह तथा संचालन प्रत्यूष त्रिपाठी ने किया।