Category Archives: Poltics

इंदिरा गांधी की तरह मोदी सरकार कर रही है काम: गोपाल यादव

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मतदाता सूची में बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने के साथ साथ जनता की मौजूदा समस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक में 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 11 आक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती और 12 अक्टूबर को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित करने का भी निर्णय लेने के साथ साथ पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में मुलायम सिंह की प्रतिमा लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने तत्काल बूथ कमेटी तथा सदस्यता रशीद जमा करने की हिदायत दी ।
कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में लगातार फैल रहे डेंगू बुखार तथा अन्य संक्रामक बीमारियों, नगर सहित जनपद की तमाम टूटी फूटी सड़कों, अनियमित विधुत आपूर्ति, आये दिन जनपद में हो रहे अपराध और सड़क दुर्घटना पर योगी सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि योगी सरकार जनसमस्याओं और जनता के बुनियादी सवालों को हल करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के विशेष अभियान कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समाजवादी नेताओं के विचारों और पार्टी के कार्यक्रमों तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव -गांव और घर -घर जाने का आह्वान किया। कहा मोदी-योगी सरकार चाहे जितना जुल्मों सितम कर लें आने वाले लोकसभा के चुनाव में उसकी हार तय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बढ़ती तानाशाही आपातकाल की याद दिला रही है।‌ आपातकाल में इंदिरा गांधी की ही की ही तरह मोदी सरकार भी सरकार की नीतियों और उनके विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले नेताओं, पत्रकारों और कलाकारों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेलों में डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा देश के राजनीतिक हालात काफी खराब है। मोदी -योगी की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के चलते देश प्रदेश का हर शख्स परेशान हैं। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने जनता की कमर तोड़ कर रख दिया है। यह सरकार गरीबों के आंसू पोंछने में नाकाम साबित हुई है। इस सरकार ने अपना पूरा ध्यान सरकारी सम्पत्तियो को बेचकर अपने पूंजीपति साथियों के साथ अपनी तिजोरी भरने में लगा रक्खा है। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, मारकन्डेय यादव, जमुना यादव, सिंकदर कन्नौजिया,मदन यादव, सदानंद यादव,डॉ सीमा यादव,रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिंद, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, बृजदेव खरवार,आशीष यादव उर्फ राहुल यादव,गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, राजेंद्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, कमलेश यादव, विभा पाल,नस्सन खां, सत्या यादव,दिनेश यादव,राम जी सोनकर, शिववच्चन यादव,परशुराम बिंद, बलिराम यादव,रमेश गोड़ ,रामदरस पाल,रामदरस बनवासी,लाल जी राम, अदनान खां, उपेन्द्र यादव, राजेश यादव,भरत यादव,सूर्यनाथ यादव, रीना यादव, पूजा गौतम, गोविंद यादव, बांबी चौधरी, महेंद्र बिंद, शिवशंकर यादव, अजय यादव, अम्बिका यादव,पारस प्रजापति,रामकृत राजभर, रमेश यादव,कन्हैया यादव, गरीब राम,जगत मोहन बिंद,दारा यादव, राजेंद्र यादव, शिशु यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

पूर्व सांसद और उनके पुत्र ने किया योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद

गाजीपुर। योगी सरकार ने मेघबरन सिंह स्‍टेडियम के विस्‍तारीकरण व सुंदरीकरण के पांच करोड़ रुपए दिया। यह जानकारी पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर गुरूवार को पत्रकार वार्ता में दी। योगी सरकार में मेघबरन सिंह स्‍टेडियम के नवीनीकरण व सुंदरीकरण के लिए उत्‍तर प्रदेश प्रोजेक्‍ट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा गठित टीम ने मुल्‍याकंन एवं परीक्षण डीएम गाजीपुर के नेतृत्‍व में किया। इस स्टेडियम के सुंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए अनुमानित लागत 4 कराड़ 87 लाख 68 हजार रुपया प्रशासनिक एवं वित्‍तीय स्‍वीकृ‍ति हुआ। जिसके क्रम में दो करोड़ 43 लाख रुपये की स्‍वीकृति निेर्गत करने का शासन ने आदेश दे दिया है। इसके लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह व उनके पुत्र अनिकेत सिंह ने सीएम योगी के प्रति आभार प्रकट किया है।

प्रभारी मंत्री ने सुना जन समस्या, बताया सरकार की उपलब्धि

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने गुरूवार को लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारियों संग बैठक कर जिले की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में अपराध और अपराधियों के उपर कि गयी प्रभावी कार्यवाही से लोगों के विश्वास मे वृद्धि हुई है, जिससे निवेश के लिए लोग उत्सुकता से उत्साहित हुए है और प्रदेश के राजस्व में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लिए गए लक्ष्य 35000 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि सितम्बर में ही पुर्ण हो गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, डा प्रदीप पाठक, अवधेश राजभर, प्रो शोभनाथ यादव, विपिन सिंह, शैलेश राम, अखिलेश सिंह, अभय सिंह, शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है:जै किशन साहू

ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने,संगठन को और मजबूत बनाने पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकार प्रवीर पुरकायस्थ, उर्मिलेश , अभिसार शर्मा आदि पत्रकारों की गिरफ्तारी और उनके साथ की गई दुर्भावनपूर्ण कार्यवाही की निन्दा करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इस बैठक में पीजी कालेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ का चुनाव कालेज प्रशासन से जल्द से जल्द कराने की मांग किया गया। पीजी कॉलेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव न करायें जाने पर कालेज प्रशासन की घोर निन्दा की गई और कालेज प्रशासन को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए बैठक में उपस्थित छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन को यह चेतावनी दिया कि यदि कालेज प्रशासन ने जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा नहीं किया तो वह एक बड़े छात्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें। यदि इस आंदोलन से शहर की आबोहवा खराब होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला एवं कालेज प्रशासन की होगी।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने देश‌ के राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने भाजपा राज की तुलना इंदिरा जी के शासनकाल में लगायें गये आपातकाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से इमरजेंसी में इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत के दौरान सारे राजनीतिज्ञों को जेल में ठूंस दिया गया था ठीक उसी तरह आज की मोदी -योगी सरकार सीबीआई,ईडी का ग़लत इस्तेमाल करते हुए विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में ठूंसने का काम कर रही है। इमरजेंसी के दौरान भी प्रेस पर सेंसरशिप लागू थी ठीक उसी तरह आज भी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकारों को जेलों में डाला जा रहा है। देश में बहुत ही खौफनाक मंजर है। देश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और मोदी जी किस स्तर तक नीचे जा सकते हैं इसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। भाजपा लगातार नफरत और घृणा की राजनीति कर रही है। वह विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह सीबीआई और ईडी का ग़लत इस्तेमाल कर विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। उन्होंने कहा कि इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। भाजपा सरकार का जनता की बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार पूरे कार्यकाल चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती रही है।

सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मदान्ध हो गई है। वह सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप शनाप फैसले ले रही है।इस सरकार से समाज के सभी वर्ग दुखी हैं। समाज का कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है। उन्होंने नगर की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सड़कें बदहाल है। कीचड़ से सनी सड़कों पर नगरवासियों का निकलना दूभर हो गया है। सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग चोटिल होने को मजबूर हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। लगातार वर्षा हो जाने से नगर में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। नगर की समस्याओं को लेकर नगरपालिका पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी,रमेश यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव,डॉ समीर सिंह, बांबी चौधरी,प्रभु नाथ राम,भरत यादव, सुभाष यादव,रामज्ञान यादव,रामविजय यादव, देवेन्द्र यादव टिंकू, शिवपूजन यादव पांचू, रामचन्द्र गुप्ता राकेश यादव,अभिनव सिंह, दिनेश यादव,इलियास अहमद, खुर्रम अली,राधेश्याम यादव, बचनू यादव,कमलेश बिन्द,गोपाल जी गुप्ता,सिंहासन यादव, मूरत यादव,अशोक यादव , विजय यादव,आदित्य यादव,त्रिवेणी चौहान,महेन्द्र बिन्द,विक्की यादव,सुरज खरवार,अजय यादव, जितेन्द्र कुमार भारती,केशनाथ पासी आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के महासचिव अंजनी कुमार यादव ने किया।

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण, दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत डहराकलां विकास खण्ड सैदपुर मे गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रभारी मंत्री ने करोड़ो रूपये की लागत से शासन की निर्मित विभिन्न योजनाओ का शुभारम्भ एवं लोकार्पण  किया। चौपाल के माध्यम से  संवाद स्थापित ग्रामवासियों को समस्याओ को सुना। जन चौपाल कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ द्वारा स्वागतगीत एवं नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया।मंत्री ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए बच्चियो को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जन चौपाल कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्व0 प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क उ0 प्र0 प्रदेश शासन रवीन्द्र जायसवाल ने दिन गुरूवार को ग्राम पंचायत डहराकलां पहुचकर लगभग 04 करोड़ 89 लाख से निर्मित परियोजनाओ का शुभारम्भ/लोकापर्ण किया। ग्रामीणो से चौपाल के माध्यम  से संवाद स्थापित कर उन्हे प्राप्त हो रही  शासन की योजना की जानकारी ली।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शासन की समस्त लाभपरक योजनाओ को धरातल पर उताकर पात्रो को लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होने बारी-बारी  ग्रामीणो  से उनकी समस्याओ को सुना।उन्होंने संबंधित अधिकारी को उनके समस्याओ के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जो  पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, वृद्धा पेशन, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना एवं शासन की अन्य योजना से वंचित है उसका आवेदन कराते हुए उसे लाभ दिया जाए।

उन्होने कहा कि अगले सप्ताह फिर से चौपाल का आयोजन कर इसकी समीक्षा की जाएगी। जिसमे कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओ से वंचित न रहने पाए। उन्होने कहा आज इस चौपाल का मतलब है कि आप लोगो से आमने सामने बात हो सके, और जान सकुॅ कि धरातल पर आखिर क्या चल रहा है। इस संबंध में जो रिपोर्ट दिल्ली व लखनऊ भेजी जा रही वह कितना सही है इसी उद्देश्य से आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हू। आप लोगो को जो भी शिकायते है उसे आप लोग बेहिचक मुझसे कह सकते है। यदि शासन की किसी भी योजनाओ मे पात्रो से  किसी भी कार्मिक, प्रधान, सचिव या अधिकारी द्वारा पैसा मागने की कोशिश की जा रही है तो उसे मुझे अवश्य अवगत कराए,उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि गॉव में पानी की समस्या थी और एक मात्र साधन कुआं था। जिससे गॉव की महिलाओ को भोजन बनाने में काफी दिक्कते होती थी लेकिन आज इस पानी की टंकी के शुभारम्भ होने से गॉव के सैकड़ो परिवार तक पाईप लाईन के माध्यम से घर-घर पानी पहुचाने का काम किया गया है। उन्होने कहा कि पानी को इकट्ठा करने के लिए इसी गॉव के 05 महिलाओ को प्रशिक्षित भी किया गया जो बराबर इसकी जांच करती रहेगी। यदि पानी मे किसी प्रकार की समस्या आती है तो वो तत्काल रिपोर्ट कर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएगी।
चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने 02 करोड़ 85 लाख की लागत से पानी की टंकी का फीता काटकर शुभारम्भ एवं 02 करोड़ 04 लाख की लागत से कुल दस कार्याे का लोकार्पण भी किया।

जिसमें हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर विक्रमपुर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन निर्माण भुंवरपुर एवं फुलवरियां खुर्द, राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी/आयुष हेल्थ वेलनेस सेन्टर विक्रमपुर, ग्राम पंचायत मंझारिया मे सकल नारायण के घर से सूर्य नाथ यादव के घर तक ढक्कनदार नाली निर्माण कार्य, ग्राम पं0 शिव सिंह चक मे देवसरन के घर से रामकरन चौहान के घर तक इण्टर लांकिग कार्य, विकास खण्ड देवकली के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति देवचन्दपुर का मरम्मत व नवीनीकरण कार्य, ग्रामपंचायत एकावसपट्टी में लालजी बिन्द के घर से पिन्टू यादव के खेत तक इण्टर लॉकिंग कार्य, पंचायत भवन ग्राम पं0 रमरेपुर एवं पंचायत भवन ग्राम पं0 औड़िहार मे कराये गए कार्याे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अन्त मे मंत्री ने पात्रो व्यक्तियो मे आयुष्मान कार्ड एवं किसानो मे तोरिया बीज के मिनी किट का वितरण का लाभान्वित उन्हे किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, नगर पालिका अध्यक्षत जमानिया, दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल (नेपाली)  जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी ,परिेयोजना निदेशक ,समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, पार्टीपदाधिकारी, भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।  
उसके उपरान्त मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने भुतहियाटाड़ चौराहे (सैनिक चौराहे के नाम) से जाना जाता है उस चौराहे का मंत्री जी ने उद्घाटन किया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने किया प्रभारी मंत्री स्वागत

गाजीपुर। (सैदपुर) भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद गुरूवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में पधारे जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल का जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा भारी उत्साह के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, पंकज सिंह चंचल, नितिश दूबे आदि उपस्थित थे।

छात्रों ने सौंपा पत्रक, प्राचार्य डॉ राघवेंद्र ने कहा….

गाजीपुर। पीजी कॉलेज छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रबंधक के नाम संबोधित पत्रक बुधवार को प्राचार्य कि अनुपस्थिति में अतिरिक्त एसडीएम चन्द्रशेखर यादव को सौंपा। जिसमें महाविद्यालय में छात्रों से हो रही अवैध वसूली सहित अन्य 32 सूत्रीय मांग है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि कालेज में छात्रसंघ चुनाव न होने से छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है और मनमाने ढंग से फीस वृद्धि कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालकर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा और एक व्यक्ति/दुकान विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए वेबसाइट की आनलाइन प्रक्रिया को कठिन कर मोटी रकम वसूली जा रही है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव कि तिथि घोषित कराने कि मांग कि। वही छात्र नेता धीरज सिंह ने कहा कि प्राचार्य महाविद्यालय में समय से उपस्थित नहीं रहते हैं वे प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे के बाद आते हैं अन्यथा नहीं आते। अपने मनमाने ढंग से कालेज को संचालित कर रहे हैं, जिससे छात्रों को किसी प्रकार कि समस्या होने पर उन्हें मायूस हो कर जाना पड़ता है जिससे छात्रों में रोष व्याप्त है। छात्र नेता प्रिस प्रजापति ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पढ़ने के लिए पुस्तकें नहीं है। शुद्ध पेयजल हेतु आरो मशीन कि कमी एवं मरम्मत हीन है। छात्र नेता रविकांत यादव ने कहा कि महाविद्यालय कि टीसी-चरित्र के नाम पर महाविद्यालय द्वारा जबरिया मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शैलेश यादव ने कहा कि प्रत्येक कक्षाओं को नियमित चलाया जाए तथा समय से विभागों को खोला व बंद किया जाए। छात्र नेता निखिल भारती ने कहा कि छात्रों कि समस्याओं के समाधान हेतु आनलाइन वेबसाइट पर लिंक अपलोड किया जाए साथ ही महाविद्यालय में एक काउंटर बनाकर छात्रों को पठन-पाठन, परीक्षा,फीस सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण हेतु काउंटर स्थापित किया जाए। छात्र नेता अभिषेक चौरसिया व संयुक्त छात्रों ने एक स्वर में कहा कि यदि हम सभी कि 32 सूत्रीय मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में पूर्ण नहीं किया गया तो हम सभी छात्र नेतागण् धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस सम्बंध में प्राचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय अपने व्यवस्था के अनुसार चलता है। विद्यालय आने की बात पर प्राचार्य ने कहा कि हम विद्यालय समय से आते हैं। कहा कि हम छात्रों के आरोप का जवाब हम नहीं देंगे। पत्रक सौंपने वालों में छात्र नेता अभिषेक चौरसिया, अमृतेश बिन्द, ईश्वर चंद्र यादव, विकास यादव, राहुल कुमार, निलेश बिन्द,अंकित चौरसिया, शैलेश यादव,धीरज सिंह,प्रिस प्रजापति, रविकांत यादव, अभिषेक वर्मा,शनि कुमार साहनी, रणविजय प्रताप, धन्नजय प्रताप, दीपक उपाध्याय,पलक सिंह, शिवांगी शर्मा, रंजना यादव, श्वेता शर्मा, वन्दना कुशवाहा इत्यादि छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

प्रदेश सचिव बने कमलेश कुमार यादव

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने कमलेश कुमार यादव


गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक के ग्राम सभा मैनपुर निवासी कमलेश कुमार यादव को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार के दिन लखनऊ में कमलेश कुमार यादव को नामित पत्र प्रदान किया। कमलेश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी से मिली जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करूंगा। सभी पिछड़े वर्ग को समाजवादी पार्टी से जोड़कर जिले तथा प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगा।

उनका कहना है कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। वहीं समाजवादी पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, सैदपुर विधायक अंकित भारती, ओपी भारती, विनोद यादव, धनंजय यादव, अवधेश कुशवाहा मौजूद रहे।

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ने किया गांधी और शास्त्री जी के मूर्ति पर माल्यार्पण

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर किया माल्यार्पण।



गाजीपुर। 2 अक्टूबर आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्री चित्रगुप्त वंशीयसभा के पदाधिकारीयों ने जन सहभागिता के साथ नगर के आम घाट पार्क एवं शास्त्री नगर चौराहे पर स्थित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के परिसर में संस्था के सभागार में एक समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में जिस प्रकार पूरे देश को एकजुट करने का काम महात्मा गांधी ने किया था, उसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश सेवा की जवानों एवं देश के किसानों के प्रति सम्मान एवं स्वाभिमान का निर्माण किया था। जिसकी बदौलत ही आज भारत अपने पड़ोसी देश के बीच ही नहीं विश्व पटल पर एक ताकतवर देश के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। हम सभी देशवासी उन दोनों महापुरुषों के प्रति आजीवन रिड़ी रहेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा संचालन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य डॉ रमाशंकर लाल एवं पूर्व प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट ,नीरज श्रीवास्तव , शिव शंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, सुनील दत्त श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, भूपेंद्रश्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,दुर्गेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव ,अरुण श्रीवास्तव चुन्नू ,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अभय आनंद, सुशील वर्मा सोनू, प्यारे मोहन ,आनंद वर्मा, मनोज उर्फ राजू ,मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद झुन्ना आदि लोग उपस्थित थे ।

पीएम के आह्वान पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गाजीपुर। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पुर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में नगर मंडल तथा भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुर्वाह्न सरयू पांडेय पार्क पहुंच कर उनके प्रतिमा एवं चबुतरे की धुलाई,पोछाई कर पार्क मे पड़े कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 2014 को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया स्वच्छता संदेश आज जनांदोलन बन चुका है। और व्यक्ति के अंदर स्वच्छता के प्रति संवेदना जागृत हुई है। लोकसभा संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि स्वच्छता अभियान के आज विशेष अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों के प्रति जन जन मे फैली भावना देश के विकास और समृद्धि को नया आयाम दिया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता चाहे स्थान की हो चाहे विचारों की यह भारतीयता की पहचान है। स्वच्छता के प्रति जागरूक दुकानदारों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कचरा पात्र का वितरण कर कचरे को फैलने से रोकने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग नगर के सिकंदरपुर मुहल्ले में सफाई किया। तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पुरा देश स्वच्छता के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता के प्रति ज्यादा जोर रहा है।

मनिहारी में पुर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बरहट प्राथमिक विद्यालय तथा दुर्गा मंदिर पर झाड़ू, पोछा लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पुरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने आस पास स्वच्छता कर के बहुत सी बिमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। तथा आने वाले अनावश्यक दवा के खर्च कि बचत कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, दुष्यन्त अग्रहरि, नितिश दूबे, जयसूर्य भट्ट, अजय कुशवाहा, गर्वजीत सिंह, जावेद अहमद, प्रीति गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, रितेश पांडेय, शिवम तिवारी, शुभम् विश्वकर्मा, अजीत सिंह, हर्षजीत सिंह, कार्तिक गुप्ता, मनिष सिंह बिट्टू, अविनाश सिंह, शिवम् पांडेय, अजीत सिंह, ओमकार सिंह, जगदीश सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य ने बढ चढकर भाग लिया।