पूर्व राज्य मंत्री ने पद यात्रा कर अखिलेश के जन्मदिन पर कई दर्जन बाटे तुलसी के पौधे
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा कर घर-घर पहुंचे और तुलसी का पौधा बांटा। पौधा बाटने के साथ ही अपने नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन जन लोक कल्याण दिवस के तहत मनाया। इसी क्रम में सपा के पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है। हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए यह पौधे बाट कर उनको निरोगी एवं स्वच्छ वायु देने का पहल कर रहे हैं। चंद्रिका यादव ने बताया कि अखिलेश अपने कार्यकाल में करोड़ों वृक्ष लगाकर वर्ड रिकार्ड स्थापित किया था। आज हम लोगों ने भी उनके जन्मदिवस पर घर-घर जाकर लोगों को पौधे बाटे। दिनेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीति एवं वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों को अवगत कराएंगे। अभिनव सिंह ने बताया कि आज अखिलेश जी का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप मे मनाया गया। सपा निरंतर जनता के लिए खड़ी रहती है इसीलिए अब यही जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी और आने वाले दिनों मे सपा सरकार बनाएंगी। इस दौरान राजदीप रावत, अतुल यादव, मोहन रावत, राकेश पांडेय, गोलू, योगेश आदि लोग रहे।
ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई दी। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होंने की कामना किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2024लोकसभा के चुनाव में पार्टी को जीताकर भाजपा की नफरत की राजनीति और उसकी कुनीतियो से जनता को मुक्ति दिलाने के साथ साथ समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, संविधान और लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जी जैसे नेता की जरूरत है। जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि आज जब देश मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के चलते त्राहि त्राहि कर रहा है ऐसे दौर में देश और प्रदेश की जनता बड़ी बेसब्री और उम्मीद भरी नजरों से अखिलेश जी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा के साथ साथ निशुल्क दवाई,पढ़ाई और सिंचाई और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण , महिलाओं को समाजवादी पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना 1090महिला हेल्प लाइन, विधवा पेंशन में आय सीमा वृद्धि, कन्या विद्याधन योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण योजना, 108एवं102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा योजना लागू कर जन आंकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होने यह कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गांधी,डॉ लोहिया, डॉ भीमराव अम्बेडकर और नेता जी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर जनता के बुनियादी सवालों को हल करने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हुई हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जिला कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारियों, सदस्यों और विधानसभा तथा ब्लाक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधान परिषद सदस्य काशी नाथ यादव,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, योगेन्द्र राय,बृजदेव खरवार,मन्नू सिंह,मुन्नन यादव ,आशा यादव,आमिर अली, मुन्नीलाल राजभर, रविन्द्र प्रताप यादव,रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार बिंद, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा ,दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह,रामवचन यादव, नन्हें,विभा पाल, कंचन रावत, आत्मा यादव,रीना यादव, पूजा गौतम, कन्हैया सिंह यादव,राजकिशोर यादव, शिववच्चन यादव, रणजीत यादव, रमेश यादव, रामज्ञान यादव, सदानंद कन्नौजिया,विवेक मौर्या,असलम खां, आजाद राय, निसार अहमद, ओमप्रकाश यादव, मारकन्डेय यादव आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित “महा जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत मंगलवार की देर शाम कपूरपुर शक्ति केंद्र के मिश्र बाजार से लाल दरवाजा तक जनसंपर्क अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में 9090902024 पर मिस्ड कॉल किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में देश के नागरिकों कि जो मुल समस्या थी रोटी, कपड़ा, मकान उसके लिए सरकार ने समर्पित रूप से काम किया और उसकी पुर्ति सम्मान के साथ किया है। जनता का भरोसा विश्वास जो नेताओं पर से टूट चुका था वह भरोसा और विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कायम हुआ है।
जनता के विश्वास के साथ विकास को भाजपा ने राजनीति में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उसे नौ वर्षों में पुरा करके दिखाया है।अब एक बार फिर से कमल खिलाने कि जरुरत है ताकि देश उन्नति के साथ विश्व शिखर पर स्थापित हो। जनसंपर्क अभियान में लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि देश के विकास और जन जन के कल्याण के अलावा भारत अब देश कि भौगोलिक स्थिति को मजबूत करने कि ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अग्रसर है। जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, साधना राय, अभिनव सिंह, हेमंत त्रिपाठी, नितिन अग्रहरि, गुड्डू केसरी, सुधीर केसरी, मनीष जायसवाल, शुभ्रांशु राय, आनंद गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग़ाज़ीपुर। एक बार फिर एमएलसी बड़े विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जरुरतमंदों की मदद की। उन्होंने जिले के 11 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई। इस महीने में दूसरी बार 17 पीड़ित परिवारों और 11 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कराई है। एम एल सी के इस कार्य की राजनितिक गलियारों सहित जिले भर में चर्चा है। बता दें कि मुख्यमंत्री जून महीने में तीन बार वाराणसी दौरे पर आ चुके हैं। जिसमें एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्यमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में वाराणसी में दिखे। इसी बीच एमएलसी की मुख्यमंत्री से जिले के पीड़ित परिवारों के विषय में वार्ता हुई। जिसके तुरंत बाद ही प्रमुख सचिव ने चिकित्सकीय सहायता के लिए जिले के पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान कर दिया। पीड़ित परिवारों को सहायता मिलते ही एमएलसी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीड़ितों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। सहायता राशि खाते में आते ही पीड़ित परिवारों ने भी मुख्यमंत्री और एमएलसी का आंखों में खुशी के आंसु लिए धन्यवाद दिया साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि जिले की पहाड़पुर खुर्द की कृतिका कुमारी को 53125, विशम्भरपुर सानी की सविता को 200000, हुर्मुजपुर के साजन चौहान को 100000, सोनबरसा की अनन्या कुमारी को 100000, बहरियाबाद के मूलचंद को 250000, सुकुलपुरा की सुशीला को 250000, सिकंदरपुर की तबस्सुम खातून को 250000, दुल्लहपुर की आरती यादव को 75000, खजुरगाँव के योगेंद्र चौहान को 180000, सिंगेरा के सतवंत सिंह को 175000 और खड़वाडीह की मंजू को 100000 प्राप्त हुआ। अब तक जिले में लगभग सैकड़ो लोगों को इलाज हेतु सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है।
गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा के वार्ड न -12 के बूथ संख्या- 294 पर बूथ अध्यक्ष दिनेश जयसवॉल के घर उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल चर्चा किया। पीएम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के घर घर तक जाए चाय पे चर्चा करे, सर्व समाज को एकजुट करके ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। कुशल सासन के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्धशाली व विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। मोदी द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान सैदपुर दक्षिणी में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लिया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के वर्चुअल संवाद में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा बृजनंदन सिंह, चतारा छतीशगढ़ सांसद सुनील सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रतिनिधि डा o प्रदीप पाठक, चेयरमैन सुशीला सोनकर, पूर्व विधायक सुभाष पासी, प्रतिनिधि अंशु दुबे, शैलू, सन्नी सेठ आदि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप एवं तापलहरी के दौरान सड़कों पर चलने वाले राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल से वंचित ना होना पड़े, इस उद्देश्य से पूर्व में लाखों के सरकारी बजट से नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों सहित पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति संयंत्र स्थापित कराए गए थे। परंतु उचित देख-रेख व सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण सारे के सारे मशीन खराब होकर बंद और बदहाल हालत में केवल चौराहे और सड़कों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस समस्या को लेकर मंगलवार को छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में नगर वासियों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से वार्ता कर पत्र सौंपा। इस मामले में दीपक उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख चौराहों व मंदिरों के पास आर. ओ.वाटर उपकरण लगा तो है परंतु नगरपालिका की घोर लापरवाही के कारण लाखों की लागत से लगे उपकरण की स्थिति खराब पड़ी हैं। आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं मशीनों की मरम्मत कर जनहित में सुचारू रूप से चालू कराने की मांग को लेकर आज हम सभी ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से वार्ता कर समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया है। जिसपर तत्काल जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि जो भी मशीनें खराब पड़ी है उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दे दिया गया है। जल्द से जल्द सभी खराब मशीनें पुनः बनकर तैयार हो जाएंगी और राहगीरों के प्यास को फिर से बुझाने का काम करेंगी। पत्र सौंपने वालों में छात्रनेता अभिषेक गौण, राजू पाण्डेय, विशाल विश्वकर्मा, प्रिन्स प्रजापति, अमन दुबे, संदीप यादव, शैलेश यादव, अविनिश सिंह, शिवम पाल इत्यादि मौजूद थे।
गाजीपुर। ऑनलाइन ट्रेंडिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें ऑनलाइन ट्रेंडिंग का विरोध किया। कहां कि ऑनलाइन ट्रेंडिंग के वजह से 7 करोड़ व्यापारियों का और उनके कर्मचारियों का जीवन रसातल में जा रहा है। अगर ऑनलाइन ट्रेंडिंग बंद नहीं किया गया तो भारत के अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। पत्रक देने के दौरान सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा ऑनलाइन ट्रेडिंग हटाइए 7 करोड़ व्यापारियों का जीवन बताइए, सौ पचास कारपोरेट घराने जब घर-घर बेचेंगे माल तब खुदरा व्यापारी का जीवन होगा बदहाल। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबू फखर खा, जिला महामंत्री श्री प्रकाश केसरी उर्फ गुड्डू, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, जिला युवा महामंत्री पप्पू गाजी, संतोष कुमार वर्मा, संजीत कुमार जायसवाल, आशीष कुमार वर्मा, आकाशदीप, चंद्रमोहन केसरी, फैजान और मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने रविवार को अपने कार्यालय पर जनसंवाद कर क्षेत्र की समस्याओं का हाल जाना। इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो के आए लोगों ने अपनी समस्याओं से एमएलसी को अवगत कराया। लोगों ने जमीन सम्बन्धी विवाद, सिंचाई और बिजली आपूर्ति सम्बंधित समस्याएं, मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष जैसी समस्याओं के बाबत एमएलसी को अवगत कराया। इस दौरान दिलदारनगर के सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल और घनश्याम सोनी के नेतृत्व में सादात के सभासदों का प्रतिनिधि मंडल नगरपंचायत की समस्याओं से एमएलसी को अवगत कराया।
सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए एमएलसी ने संबंधित नगरपंचायत के EO से वार्ता कर समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान राजदेव कुशवाहा, विनोद, दलसिंगार, शशिपाल यादव, लाल जी, पिंटू, राकेश सिंह और भक्ति कुशवाहा के समस्याओं का निस्तारण करते हुए एमएलसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रमुख विरनो, प्रमुख सैदपुर, प्रमुख बाराचवर, प्रमुख देवकली, प्रमुख मरदह, पूर्व प्रमुख सदर घूरा सिंह, पूर्व प्रमुख मरदह विजय यादव सहित जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद, मण्डल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गाज़ीपुर।सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को समाजवादी महिला सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी महिला सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का बुके देकर सम्मानित किया। नवमनोनीत महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते योगीराज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। बहु बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शोहदों के चलते बेटियों का सम्मान खतरे में हैं। योगी जी के एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर-दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है। महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते भी महिलाओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर और खाध पदार्थो के लगातार बढ़ते दामों के चलते उनका किचन संभालना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं महिलाओं के हित में तमाम फैंसले लिए गए हैं।
इस समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ सीमा यादव,पूजा गौतम,कंचन रावत, रीना यादव, नफीसा बेगम, संगीता यादव ,जुलैखा बेगम,सुदामी, प्रभावती, उर्मिला, आरती, संगीता गुप्ता, अशोक कुमार बिंद, आमिर अली, तहसीन अहमद,अमित ठाकुर, कमलेश यादव ओमप्रकाश यादव, रामाशीष यादव, फूलमती मौर्या, आदि उपस्थित थीं।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
लोकसभा गाजीपुर कि चुनावी जनसभा को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्बोधित
गाजीपुर। (जखनियां) उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के नौ वर्ष के उपलब्धियों को लेकर अलीपुर मंदरा ग्राम के हडौरा डिह बाबा स्थान पर पानी टंकी के पास बगीचे में गुरूवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्षों में गरीब कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाएं लाकर हर गरीब का सपना पूरा किया है। दुनिया मे भारत एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, हर गरीब के पक्के मकान का सपना मोदी जी ने पूरा किया। वहीं उन्होंने कहा कि जब हमारी माताएं बहने शाम को शौच के लिए जातीं थीं विषम परिस्थितियों का सामना करतीं थीं। आज मोदी जी ने उन्हें शौचालय देकर उनका सम्मान किया है। कोई गंभीर बीमारी होने पर गरीब माताओं, बहनों के गहने तथा खेत या तो बिक जाते थे या तो गिरवी रख दिया जाता था। आज आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक के चिकित्सा का लाभ उनको मिल रहा। उन्होंने कहा कि काया कल्प योजना के माध्यम से देश के सभी स्कूलों में सुधार हुआ है। आज हमारे पास 1 करोड़ 92 लाख प्राथमिक विद्यालय है और उन सभी विद्यालयों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया जा रहा है। बिजली पर उन्होने कहा कि पहले बिजली सिर्फ सैफई और इटावा को मिलती थी, आज प्रदेश के 75 के 75 जिलों को बिजली बराबर मिल रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गुंडे बदमाश लुच्चे लफंगे सत्ता के गलियारों में चौड़े से घूमते थे।आज गुंडे, बदमाश, माफिया जेल में है और कुछ तो जो बाहर है गुंडई और अराजकता नहीं करेंगे की पट्टी लगाकर घूम रहे है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। कहा कि भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ जबकि सपा सरकार में रोज दंगे होते थे। आज कावरिया निकलते हैं तो उनपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अयोध्या में हजारों कारसेवकों को भून दिया गया था,आज भाजपा सरकार मे राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि सपा के लोगों से राम मंदिर का दर्शन करने के लिए चलिए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगो कि टोपी का लाल रंग कारसेवकों के खुन से सना है ।ये वही समाजवादी है जो वोटों की खातिर अयोध्या की धरती को लाल कर दिए, इनके टोपी का लाल रंग कारसेवकों के खून से रंगा हुआ है। लोग कहते थे कश्मीर से 370 धारा हटी तो खुन की धारा बहेगी एक मच्छर के बराबर भी खून नही गिरा और कश्मीर में धारा 370 हट गया। 2014 से पहले पाकिस्तान आतंकवादी भेजता था पर पाकिस्तान के घर मे घुसकर मारते हैं। हमारे 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने अभिनंदन को सकुशल वापस भारत लाया गया, भारत बदल चुका है। आज अमेरिका में जिस तरह से मोदी जी का सम्मान हुआ है वह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। गाजीपुर के विषय में उन्होंने कहा कि 2019 में थोड़ी सी गलती हुई पर 2024 में प्रचंड कमल खिलाना है।
इस दौरान उन्होंने कहा मैं बृजेश पाठक गाजीपुर के एक-एक लोगो की आजीवन सेवा करूंगा। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि गाजीपुर वीरों, कलाकारों, साहित्यकारों की यह शहीदी धरती है। 2014 में जब मनोज सिन्हा जी चुनाव जीते थे तो विकास कि यहां लहर तेज गति से चल रही थी ।अब गाजीपुर की जनता एक बार फिर से कमल खिलाने को तैयार हैं। उन्होंने आजमगढ़ में भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि जहां-जहां कमल खिलता है वहां वहां लक्ष्मी मां की साक्षात कृपा हो जाती है। जनसभा को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, डॉ संगीता बलवंत, रामराज बनवासी ने भी संबोधित किया। उद्बोधन के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और अभिनव सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। जनसभा की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह तथा संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम व मंच पर उपस्थित लोगों में ,राम तेज पांडेय, विजय शंकर राय, बृजेंद्र राय,मुराहू राजभर, रामनरेश कुशवाहा, कालीचरन राजभर, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, राजेश राजभर, शशिकांत शर्मा, रघुवंश सिंह पप्पू,सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, सुशीला सोनकर, जयप्रकाश गुप्ता, ओमकार मिश्र, पंकज सिंह चंचल, सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, सुनील सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र,अटल सिंह,झुन्ना सिंह, प्रमोद वर्मा, विस्तारक रविप्रकाश जी, शैलेश कुमार राम, मनोज बिंद, सुरेश बिंद, विवेकानंद पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।