गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही पार्टी के फैसले से नाराज समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता विवेक सिंह शम्मी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पत्र में विवेक सिंह शम्मी ने समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जैकिशन साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सदर विधायक जैकिशनू साहू ने साजिश कर के भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने के उद्देश्य से व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से उपर रखते हुए टिकट आवंटन के लिए बनायी गयी कोर कमेटी के निर्णय को दरकिनार कर मेरा टिकट कटवा दिया। विधायक जै किशन साहू ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को पार्टी के लिए कोई काम न करने की धमकी देते हुए उनके हिसाब से टिकट न मिलने की स्थिति में सपा कार्यालय में स्वयं को चपरासी बनाने की बात कहते हुए अनावश्यक दबाव बनाकर भाजपा के हित में मेरा टिकट कटवा दिया। इस बात का प्रमाण वीडियो रिकार्डिंग मेरे पास है। उन्होने कहा कि विधायक द्वारा एक कार्यकर्ता से टिकट वितरण में किये गये ऐसे व्यवहार से मैं काफी मर्माहत हूं इसलिए सपा से इस्तीफा दे रहा हूं। शम्मी ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 2012 के नगरपालिका गाजीपुर के चुनाव में निर्दलीय के रुप में हमने 4200 वोट प्राप्त किया था। 2017 में मेरी माता जी सपा प्रत्याशी प्रेमा सिंह को 13 हजार मत प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद भी मेरा टिकट काट दिया गया।
गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने नगर निकाय चुनाव 2023 में जिले कि विभिन्न नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया की नगरपालिका जमानिया से अनिल कुमार गुप्ता, नगर पंचायत दिलदार नगर से अमित जायसवाल, नगर पालिका मुहम्मदाबाद से तेज बहादुर यादव तथा नगर पंचायत सादात से शिवानंद सिंह और यशवंत वर्मा को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। श्री सिंह ने स्पष्ट रुप से बताया कि यदि इन निष्कासित लोगों के मदद में कोई भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करेगा तो उनके खिलाफ भी पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगी। पार्टी संगठनात्मक रुप से किसी भी प्रकार कि अनुशासनहीनता सहन नहीं करेगी।
मा. शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री बने चौधरी दिनेश चंद्र राय शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक करेंगे संघर्ष
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री के पद पर चौधरी दिनेश चंद्र राय को मनोनीत किया गया है। संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष ने बताया कि अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त चौधरी दिनेश चंद्र राय को शिक्षकों के प्रति सच्ची सेवा को देखते हुए संघ का प्रदेशीय मंत्री मनोनीत किया गया। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा प्रदेशीय मंत्री की जिम्मेदारी चौधरी दिनेश चंद्र राय को सौंपी गई है। इस नए उत्तरदायित्व के लिए पूरे जनपद के शिक्षक साथियों के तरफ से एमएम बधाई दी जा रही है। प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने शिक्षकों की जायज मांगों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का ऐलान किया।
उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए शिक्षक साथियों से संगठन को और मजबूत करने की अपील की। बताया कि शिक्षकों के संघर्ष और संगठन की ताकत के माध्यम से वेतन वितरण अधिनियम, चयन बोर्ड अधिनियम और सेवा सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन उपलब्धियों को अक्षुण्ण रखना हम सभी शिक्षक साथियों की जिम्मेदारी है। उधर प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा प्रदेशीय मंत्री की जिम्मेदारी चौधरी दिनेश चंद्र राय को मिलने की खबर लगते ही जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, रत्नेश कुमार राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, रेयाज अहमद, अमित कुमार राय, अविनाश कुमार सिंह गौतम, सूर्य प्रकाश राय, वीएस पांडेय आदि ने बधाई दी।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में कल देर रात झुन्नू लाल चौराहा और मिश्र बाजार चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया। कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में बैठे लोगों ने केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया है, शहर के विकास से इनका कोई मतलब नहीं रहा है। झूठ पकाना और झूठ परोसना ही इनका धर्म रहा है । विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के झूठ और फरेब से बचने की हिदायत देते हुए कहा भाजपा लगातार हिंदू मुसलमान की बात कर आपका लगातार भावनात्मक शोषण करती रही है। मौका तो नगरपालिका चुनाव का है लेकिन आज गाजीपुर की नगरपालिका ही नहीं पूरा का पूरा देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। देश के संविधान के साथ साथ लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव, गंगा जमुनी तहजीब सब कुछ खतरे में है। यदि आप चाहते हो कि इस देश का संविधान सुरक्षित और लोकतंत्र कायम रहें तो भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।
उन्होंने कहा कि इस शहर में भाजपा ने 25 वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका नगरवासी जिक्र कर सकें। आज शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है, इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस नगरपालिका में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके । उन्होंने कहा कि 25 वर्षो में भाजपा इस शहर में एक सामूदायिक केन्द्र का भी निर्माण नहीं करा पायी जहां इस शहर का गरीब अपनी बेटी की शादी का आयोजन कर सकें या किसी राजनीतिक या सामाजिक आयोजन करने की सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि आज भी शहर में हर तरफ गंदगी व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने स्वकर के संबंध में इस शहर की जनता के साथ छल करने और धोखा देने का काम किया है। उन्होंने भाजपा चेयरमैन पर सवाल दागते हुए कहा कि यदि नगरपालिका बोर्ड को स्वकर कम करने या उसे खत्म करने का अधिकार था तो फिर भाजपा चेयरमैन ने 10वर्षों तक इस शहर की जनता को मानसिक पीड़ा में क्यूं रक्खा। उनके इस नापाक हरकत के लिए इस शहर की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भी समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। इस कथनी और करनी में बहुत अंतर है। चुनाव भले ही नगरपालिका का हो लेकिन इस चुनाव में उसके लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम करने की सजा उसे इस चुनाव में पराजित कर दिया जाना जरूरी है। शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया। मिश्र बाजार चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता राजकिशोर मास्टर साहब और संचालन पार्टी के जिला सचिव आमिर अली और झुन्नू लाल चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता मोहम्मद अमीन साहब और संचालन जिला सचिव नरेंद्र कुशवाहा ने किया। इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,मुन्नन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार अग्रहरि,रामयश यादव , अशोक कुमार पाण्डेय,डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव अशोक कुमार बिंद, आत्मा यादव ,सिंकदर कन्नौजिया,अभिनव सिंह, अरुण कुशवाहा विभा पाल, रीना यादव, फिरोज जमाल,बाबी चौधरी,आरिफ खान, आदित्य यादव, रामज्ञान यादव,कंचन रावत, पूजा गौतम, सदानंद कन्नौजिया,शेर अली राईनी, आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में बुधवार की देर रात सिंचाई विभाग चौराहा और रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया। कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से भाजपा 25 वर्षों से नगरपालिका में विराजमान हैं लेकिन यह शहर जहां 25 वर्षों पहले जहां खड़ा था आज भी यह शहर वहीं खड़ा है। इस शहर में भाजपा ने 25 वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका नगरवासी जिक्र कर सकें। आज शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है, इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस नगरपालिका में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस सभा को संबोधित किया। शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया। सिंचाई विभाग चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश सिंह और संचालन पुर्व सभासद दिनेश यादव और रेलवे स्टेशन पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वंशबहादुर कुशवाहा और संचालन समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव ने किया। इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी, रामयश यादव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, दीपक सिंह,नगेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार बिंद, सिंकदर कन्नौजिया,एम सी लाल,चंदन तिवारी,अभिनव सिंह, अरुण कुशवाहा ,आशा यादव,विभा पाल, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, सदानंद कन्नौजिया,शेर अली राईनी,मोहन रावत,राजदीप रावत आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी कि जीत सुनिश्चित करने के लिए निषाध पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। निषाध पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनिल निषाध के नेतृत्व मे गुरूवार को नगर के रजागंज और टेढ़ी बाजार मे आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और अति पिछड़े वर्ग को राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र मे सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी कि सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास का विश्वास भाजपा सरकार मे निहित है। नगरपालिका क्षेत्रों मे भाजपा प्रत्याशियों कि जीत का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों के साथ जिलों मे भी भाजपा कि सरकार क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। नगरपालिका प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका को स्वस्थ, स्वच्छ और सुन्दर रखने के साथ साथ लोगों का जीवन स्तर मे सुधार हो मेरा सदैव से यह प्रयास रहा है।
सभा को पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, निषाध एकता परिषद अध्यक्ष बबलू निषाध, विक्की चौधरी, अविनाश सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्याम चौधरी, गौतम चौधरी, धर्मावती देवी, राधिका देवी, विन्दी देवी, कितम देवी, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने वार्ड नंबर 21 महात्मा गांधी नगर परस पुरा मोड़ जायसवाल धर्मशाला के पास से थाना कोतवाली होते हुए आमघाट पार्क तक भ्रमण कर जनसंपर्क किया और लोगों से मिलकर नगर क्षेत्र के विकास और सुन्दरी करण सहित आम आदमी के जीवन से जुडी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, सोमेश मोहन राय, आनंद अग्रहरि, विशाल चौरसिया एवं अनूप सिंह आदि लोग साथ साथ उपस्थित रहे।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा का प्रबुद्ध एवं सामाजिक संगठन की बैठक मंगलवार की देर शाम नगर के परसपुरा स्थित एक मैरेज हाल आयोजित किया गया। इस बैठक मे कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल और एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सम्बोधित किया। कहा कि देश, प्रदेश मे सेवा, सुरक्षा तथा जन विश्वास का वातावरण स्थापित करने मे भाजपा सरकारों ने किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है। कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा कि विजय नगर निकाय चुनावों मे बहुत जरूरी है। ताकि विकास कि तारतम्यता बनी रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भुख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधुरे कार्यों को पुर्ण करना तथा देश प्रदेश कि सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है। इस बैठक में अतिथियों का अभिनन्दन विनोद अग्रवाल ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक संगीता बलवंत, कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, कादिर राईनी, दुष्यंत अग्रहरी, विशाल चौरसिया, हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह, अजय राय दारा आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। राज्य मंत्री (स्टाम्प एवं न्याय शुल्क) उत्तर प्रदेश रविन्द्र जायसवाल नगरपालिका परिषद जमानिया में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार हैं। नगरपालिका और नगरपंचायतों का विकास करना है तो बीजेपी ही एकमात्र विकल्प हैं। गुंडे माफिया आज डर के छुपे हुए हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारे पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। आप के हौसले का ही ये परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश गुप्ता संघर्षशील व्यक्ति हैं। कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति के घर तक पहुँचे और अपनी सरकार की योजनाओं को बताएं।
हम जनपद के आठों सीटों पर जीत का परचम लहरायेंगे। माफिया अब रहम की भीख मांग रहे हैं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है, प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को मेरा प्रतिनिधि माने। कोई डराने धमकाने की कोशिश करें तो आप मुझे अवगत करा सकते हैं। जनता तक ये पहुँचाये की निर्बाध रूप से बिजली, सड़क, स्वच्छ पानी सिर्फ और सिर्फ हमारी सरकार ही दे सकती हैं। क्योंकि यहाँ भाई भतीजावाद नहीं है। यहाँ सिर्फ निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता हैं। सम्मेलन के पश्चात चुनावी कार्यालय का मंत्री और एमएलसी ने उद्घाटन किया एवं नगर में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बी के त्रिवेदी, प्रवीण सिंह, अनिल यादव, नृपेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, आशीष वर्मा, सभी मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।
गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जिले के 16 पीड़ित परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कराई है। इन पीड़ित परिवारों में एक परिवार बलिया जिले का भी है। जिले के सातों विधानसभा से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इन परिवारों में बलिया जिले की धर्मशीला को 85000, सादात के राजेश नारायण मिश्रा को 250000, कउड़ा जखनिया की उर्मिला देवी को 150000, टाड़ीघाट की शारदा सिंह को 100000, डुहिया टाड़ीघाट की सत्यभामा को 35000, तराव सैदपुर के आलोक को 250000, मधुबन की शीला देवी को 150000, उचौरी के दीपक चौहान को 200000, अधियारा की अनीता को 125000, पुरैना की हिरामुनी को 300000, कलौता के उपेंद्र मौर्य को 271000, जखनिया की सुमन तिवारी को 150000, दिलदारनगर के कमलेश प्रजापति को 250000, देवकठिया के जयमंगल प्रजापति को 75000, कस्तुवा की शशिकला प्रजापति को 100000 और शहबाजपुर के विजय को 35000 मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। एमएलसी ने सभी पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार देर शाम अग्रसेन मैरिज हाल परसपुरा मे समपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है। नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं कि है यह बात बताते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भुख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधुरे कार्यों को पुर्ण करना तथा देश प्रदेश कि सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनिल गुप्ता तथा संचालन रासबिहारी राय ने किया। सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, लालसा भारद्वाज, कादिर राईनी, विशाल चौरसिया, हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह और अजय राय दारा सहित अन्य उपस्थित रहे।