Category Archives: Poltics

सपाइयों ने किया चेयरमैन और सभासदों को सम्मानित

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर गुरूवार को आयोजित हुई। इस बैठक में तय सीमा 5 जून से पहले शीघ्रताशीघ्र बूथ कमेटी का पुनर्गठन करने, सदस्यता रशीद शीघ्र वापस करने एवं किसानों एवं तमाम जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इसके साथ साथ इस बैठक में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ साथ पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पालिका मुहम्मदाबाद के चेयरमैन रईस अंसारी, नगर पंचायत बहादुर गंज के चेयरमैन रियाज अंसारी और सादात नगर पंचायत की चेयरमैन सुमन यादव एवं सभी नवनिर्वाचित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गयी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने अपने नगर क्षेत्र को सुंदर बनाने और जनता का दिल जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाने की भी हिदायत दी गयी। इस बैठक में संभावित लोकसभा के उपचुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने का आह्वान किया गया और ढीले पड़े संगठन के पेंच को कस लेने का भी निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है।इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है। न पुलिस का खौफ रह गया है और न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।

विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते देश की जनता तंग है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की इन समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों का हित संरक्षित करने में मशगूल हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुर्व मंत्री सुधीर यादव, अनिल यादव, तहसीन अहमद, भानु यादव, सदानंद यादव, चन्द्रिका यादव, राजू यादव, अमित ठाकुर, जै हिंद यादव, गोवर्धन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, डॉ समीर सिंह, राजेंद्र यादव, मदन सिंह यादव, आत्मा यादव, राजेश कुमार यादव, महेन्द्र बिंद, शिवशंकर यादव, धर्मेन्द्र यादव सोनू, गोविंद यादव, रमेश यादव, रजनी कान्त यादव, रीना यादव, जयराम यादव, जमुना यादव, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, केशव यादव, विनय यादव, राजेश गोड़, कन्हैया यादव, राजनाथ कुशवाहा, रमायन कुशवाहा, प्रवीण यादव, नागा यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

चेयरमैन और सभासद इस दिन लेंगे शपथ

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि नगर विकास अनुभाग-1 लखनऊ द्वारा नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतो में नवनिर्वाचित महापौरो/पार्षदो/अध्यक्षों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण 26 एवं 27 मई 2023 की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद के नगर पालिका परिषदो/नगर पंचायतो में नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराये जाने हेतु नगर पालिका अधिनियम के अनुसार अधिकारी नामित किये गये है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्य का शपथ ग्रहण स्थान गॉधीपार्क आमघाट में 27 मई 2023 को साय 4 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। इसी क्रम में न0पा0प0 जमानियॉ का शपथ ग्रहण स्थान रामलीला मैदान तहसील जमानियॉ में 27 मई 2023 को साय 4 बजे उपजिलाधिकारी जमानियॉ, न0पा0प0 मुहम्मदाबाद का शपथ ग्रहण स्थान कार्यालय जलकल नं0-1 मु0बाद 27 मई 2023 को 11 बजेे उपजिलाधिकारी मु0 बाद, न0पं0 सादात का शपथ ग्रहण स्थान नं0पं0 कार्यालय के पास स्थित रिक्त स्थान पर 27 मई 2023 को 2 बजे उपजिलाधिकारी जखनियॉ, नगर पंचायत सैदपुर का शपथ ग्रहण स्थान नगर पंचायत सैदपुर कार्यालय के प्रांगण में 27 मई 2023 को साय 4 बजे उपजिलाधिकारी सैदपुर, नगर पंचायत दिलदारनगर का शपथ ग्रहण स्थान कुमार टाकीज दिलदारनगर में 27 मई 2023 को 4 बजे उपजिलाधिकारी सेवराई, नं0पं0 जंगीपुर का शपथ ग्रहण स्थान मण्डी समिति जंगीपुर में 27 मई 2023 को 2 बजे उपजिलाधिकारी सदर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज का शपथ ग्रहण स्थान न0पं0 कार्यालय के पीछे रिक्त स्थान पर 27 मई 2023 को 11 बजे उपजिलाधिकारी कासिमाबाद की अध्यक्षता में कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करे एवं अपने स्तर से सम्बन्धित अध्यक्ष एवं सदस्य को शपथ ग्रहण के स्थान की सूचना देंगे। सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी शपथ ग्रहण के उपरान्त सम्बन्धित प्रपत्र पर अध्यक्ष व सदस्य के हस्ताक्षर कराकर कृत कार्यवाही की सूचना से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगे।

लोकसभा उप चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले ईवीएम मशीनों की हुई जांच

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि अवस्थित 75-गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के प्रयोगार्थ बेल मेक एम-3 मॉडल की 3036 ई0वी0एम0/वी0वी0पैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ0एल0सी) का कार्य 16 मई 2023 से प्रारम्भ होकर 23 मई 2023 को पूर्ण कर ली गई। आयोग के निर्देश के क्रम में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ0एल0सी0) करायी गयी मशीनों से 5 प्रतिशत मशीनों का मॉक पोल एवं लोड टेस्ट कराया जाना है। मॉक पोल का कार्य 24 मई 2023 एवं लोड टेस्ट 25 मई 2023 को कराया जाना है, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री या प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के अध्यक्ष/मंत्री या प्रतिनिधि से अनुरोध किया है कि क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर0टी0आई) के सभाकक्ष में प्रातः 8 बजे आप स्वयं या अपने प्रतिनिधि को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

एमएलसी के हाथों टेबलेट पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे


गाजीपुर।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने जमानिया क्षेत्र के बघरी स्थित वशिष्ठ महाविद्यालय में रविवार को छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किया।कालेज की ओर से आयोजित समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने 202 छात्र छात्राओं को टेबलेट प्रदान किये।इस दौरान उन्होंने छात्र छत्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत लगभग दो करोड़ युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। सरकार द्वारा अब तक कुल 3500000 युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन वितरण किया जा चुका है। सरकार में बच्चों को टेबलेट और लैपटॉप वितरित किया जा रहा है जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिल सके।

उन्होंने कहाकि छात्र छात्राएं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना और देश का भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहाकि आज कोई भी आरोप नहीं लगा सकता कि रिश्वत के दम पर नौकरी मिल रही है। योगी सरकार में जिसके में स्किल है उसकी योग्यता पर नौकरी मिल रही है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाकि योगी जी की अगुवाई में यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए प्रदेश की तस्वीर बदली जा रही है,और पूरे देश मे यूपी का मान सम्मान बढ़ रहा है। कहाकि सरकार छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर लगातार काम कर रही है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने महिला महाविद्यालय की 34 छात्राओं को भी टेबलेट वितरित किया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, युवा नेता हिमांशु सिंह, कालेज के प्रबंध निदेशक अमरनाथ तिवारी,भाजपा नेता रामशंकर उपाध्याय, कालेज के प्राचार्य राघवेंद्र सिंह,महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आदर्श आई. टी. आई.नारियाव एवं माँ सीता आई .टी .आई. लोदीपुर जमानिया के प्रधानाचार्य एस. एन . सिंह सभी छात्र एवं छात्राये ,शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जमानिया डाक बंगले में जन संवाद किया,और लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

सौ से ज्यादा लोगों को एमएलसी ने दिलाई आर्थिक सहायता

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में जून 2022 से 31 मार्च 2023 तक 110 लोगों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता दिलायी है। एम एल सी का कहना है कि हमारा ये प्रयास है कि गाजीपुर का कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज कराने से न चुके और गाजीपुर का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति छूट न जाये यही प्रयास हैं। आपको बता दें कि गाजीपुर में भाजपा का कोई भी प्रतिनिधि न होने के कारण एमएलसी चंचल गाजीपुर के एकलौते जनप्रतिनिधि हैं जो उच्च सदन में गाजीपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हैं। आज उसी की देन है कि पूर्वांचल में मुख्यमंत्री का कहीं भी दौरा होता है तो एमएलसी को सूचना पहले ही प्राप्त होती है। आर्थिक सहायता गाजीपुर में सबसे पहले प्राप्त होती है। आर्थिक सहायता प्राप्त कर चुके लोगों ने एमएलसी आभार व्यक्त किया।

रिकार्ड मतों से जीतने वाले सभासद बने भाजपा के सोमेश

गाजीपुर नगर पालिका में सबसे ज्यादा रिकार्ड मतों से जीतने वाले सभासद बने भाजपा के सोमेश राय

दूसरी बार लगातार जीतने वाले वार्ड सभासद सोमेश ने 81.38% मत पाकर कायम किया रिकार्ड।

महात्मा गांधी नगर वार्ड संख्या 21 के निवर्तमान सभासद भी हैं सोमेश राय।

गाजीपुर। आमघाट कालोनी के युवा समाजसेवी “सोमेश राय” 27 साल की आयु में दूसरी बार नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड नं. 21 महात्मा गांधी नगर “आमघाट” से दोबारा भरी मतों से चुनाव जीतकर सभासद चुनें गए। आपको बता दें कि सोमेश राय इस बार 81.38 फीसदी मत पाकर गाजीपुर में सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले जनप्रतिनिधि बन गए हैं। सोमेश राय के वार्ड नं. 21 में कुल 2716 मतों के सापेक्ष 1247 मत पड़े थे, जिसमें 33 मत अवैध हो गए थे, जबकि 988 मत सोमेश को मिले थे, जबकि बाकी दो अन्य प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बच सकी।

गाजीपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा की चेयरमैन सरिता अग्रवाल के साथ कुल 25 वार्डों में 14 सभासद भाजपा के सिंबल से जीते हैं, और सभी 25 वार्डों में सोमेश सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले सभासद हैं, सोमेश का कहना है कि इस बार शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से वार्ड के साथ पूरे नगर को स्वच्छ सुंदर और आदर्श नगर पालिका बनाने का संकल्प हम लोगों ने लिया है जिसे इस बार बोर्ड दमदारी से पूरा करेगा।

सैकड़ों सपाइयों ने दिया इस्तीफा,सपा MLA पर लगा बड़ा आरोप

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद अचानक समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के साढ़े तीन सौ समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कल शनिवार को नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में उनके द्वारा बनाए गए साढ़े तीन सौ सदस्यों ने समाजवादी पार्टी से जै किशन साहू के विधान सभा सदस्य रहने तक समाजवादी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का काम किया। आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने बताया कि 2022 के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के नगरपालिका चेयरमैन द्वारा यह गठजोड़ कर लिया गया था,वो उनको विधानसभा जिताएंगे और मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के हिसाब से सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मन मुताबिक प्रत्याशी दिया जाएगा।

जो परिणाम कल मतगणना के बाद सामने आया उसमे समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार के मतों से और ज्यादा अंतर से चुनाव हार गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जै किशन साहू जी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। कहा कि जै किशन साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा टिकट वितरण को लेकर बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट को तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मंशा को दरकिनार करते हुए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी में काम न करने की धमकी देते हुए तथा उनके द्वारा तय प्रत्याशी के न जीतने पर चपरासी तक बनने की बात कहके प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया गया। सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से प्रत्याशी देकर वर्तमान चेयरमैन की जीत सुनिश्चित कराई गई।

उन्होंने विधायक से सवाल पूछा की शरीफ राइनी के समर्थन देने के बावजूद भी भाजपा कैसे 3353 मतों से चुनाव जीत गई जबकि पिछले चुनाव में शरीफ के बसपा से लड़ने और सांसद अफजाल अंसारी के जोरदार प्रचार करने के बावजूद भी केवल मामूली अंतर के वोटों से भाजपा चुनाव जीती थी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित थी क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध हो गया था तथा तत्कालीन D M मंगला प्रसाद ने इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी थी। पूरे शहर के नागरिक भी बदलाव चाहते थे लेकिन विधायक जैकिशन साहू और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के बीच 2022 के विधान सभा चुनाव में हुई डील की वजह से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका में फिर से पांच सालो के लिए काबिज हो गई। उन्होंने कहा कि हमसब लोग समाज की सेवा जारी रखेंगे और नगरपालिका में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

मौके पर इस्तीफा देने वालो में व्यापार प्रकोष्ठ के रजनीश मिश्रा, सक्रिय सदस्य इंदिवर वर्मा, मनीष पांडे, मु परवेज, सिंटू यादव, दीपक उपाध्याय, भोला रावत, विक्की वर्मा, मंगल सिंह, कमलेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, गुड्डू यादव, अनुज यादव, विशाल सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक मौर्या और शुभम श्रीवास्तव सहित आदि 350 लोगो ने इस्तीफा दिया।

भाजपा ने चार, सपा ने तीन और निर्दल से एक ने मारी बाजी

गाजीपुर। जनपद के 3 नगर पालिका एवं 5 नगर पंचायतो का मतगणना शनिवार को छिटपुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। मतगणना में पूरी निष्पक्षा रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिह लगातार मतगणना स्थलो पर भ्रमणशील रहे। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने 19670 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंन्दी सपा प्रत्याशी दिनेश यादव से 3335 मतो से विजयी हुयी। दिनेश यादव को कुल 16317 मत मिले।

नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी रईस ने 9825 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी संदीप गुप्ता से 2514 मतो से विजयी हुए। संदीप गुप्ता को कुल 7311 मत मिले। नगर पालिका परिषद जमानियां से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश गुप्ता ने 6291 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अनिल से 3522 मतो से विजयी हुए। अनिल को कुल 2769 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत बहादुरगंज से सपा प्रत्याशी रेयाज अहमद नेे 4386 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी अरविन्द कुमार से 812 मतो से विजयी हुए।

अरविन्द कुमार को कुल 3534 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सैदपुर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला ने 5707 वोट पाकर सपा प्रत्याशी सरिता से 459 मतो से विजयी हुई। सरिता को कुल 5248 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सादात से सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने 2111 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी शिवानन्द से 454 मतो से विजयी हुए। शिवानन्द को कुल 1657 मत मिले। नगर पंचायत दिलदारनगर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश कुमार जायसवाल ने 1913 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी मु0 अलिशेर से 358 मतो से विजयी हुए। मु0 अलिशेर को 1555 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत जंगीपुर से निर्दल प्रत्याशी रूकसाना ने 2334 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी उषा से 117 मतो से विजयी हुई। उषा को 2217 मत मिले। मतगणना के दौरान डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी, दिया मणिकांत राठौड़ के खिलाफ तहरीर

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी।

थाना कोतवाली में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ दी तहरीर।

कर्नाटक विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ जान से मारने की साजिश: सुनील राम



गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली पहुंचकर कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने हेतु उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को एक लिखित तहरीर दिया। मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने के आरोप से जुड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में थानाध्यक्ष कोतवाली से यह शिकायत की है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठोड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा की टिप्पणी की है, जो एक संगीन अपराध है, जिसके लिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर गाजीपुर थाना कोतवाली की पुलिस कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के उक्त प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए, इसे जानबूझ कर बोला हुआ और अहंकार में डूबा बयान बताया है। उन्होंने कहा कि चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस से भाजपा बुरी तरह हार रही है इसलिए ऐसा बयान भाजपा के लोगों द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकरण पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा हार की हताशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, मनीष राय, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, विक्की यादव, अभय कुशवाहा, झुन्ना शर्मा, आशीष राय आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने की बैठक, लगाया इन नेताओं पर आरोप

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई के कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष एवं नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के गोराबाजार स्थित आवास पर शुक्रवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मतपेटी की निगरानी एवं मतगणना कार्य के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने के लिए पुलिस प्रशासन की निंदा की गयी। पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के चलते पार्टी जीत के करीब है। आपकी मेहनत जाया नहीं जायेगी। कल जिस तरह से शासन सत्ता के दबाव में पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को बेवजह उठाने का काम कर रही थी और विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पुर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल एक साथ गाड़ी में बैठकर बिना अनुमति के लम्बी गाड़ियों के काफिले के साथ हर मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लूटने का प्रयास कर रहे थे। उनकी यह नापाक और अलोकतांत्रिक हरकत नगर की जनता को अच्छी नहीं लगी जिसके चलते मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में जमकर मतदान किया। भाजपा के लोगों ने चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव,कन्हैया लाल विश्वकर्मा, अशोक अग्रहरि, राजेश कुमार यादव,अमलदारी यादव, छन्नू यादव,अभिनव सिंह , नफीसा बेगम,जुलैखा बेगम, ओपी यादव,मोहन रावत, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन पुर्व सभासद दिनेश यादव ने किया।