Category Archives: Poltics

एमएलसी ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर किया शोक व्यक्त

एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर जताया शोक
सैदपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हरिनाथ सोनकर के निधन पर आज वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा उनके सैदपुर नगर स्थित निवास पर पत्नी शीला सोनकर व परिजनों से मिलकर दुःख जताया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृति का स्मरण करते हुए कहा कि हरिनाथ जी अत्यंत सरल और सहज इंसान थे,जो भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सेवक थे।उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी की अपुर्णीय क्षति है।


इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संकठा मिश्रा, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा, सुधीर पाटिल, मनोज शर्मा,बासदेव मास्टर साहब, सुधीर प्रजापति सहित आदि अन्य लोगो ने भी दुःख व संवेदना जताई।

कांग्रेसियों ने सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, किया मांग

भूमिहीनों को उजाड़े जाने और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा मजिस्ट्रेट को।

गाजीपुर। स्थानीय समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को सरजू पांडे पार्क में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को सौंपा गया। कांग्रेस ने मांग किया कि बरसात के मौसम में भूमिहीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर देना अमानवीय है और इन पीड़ितों को तुरंत सरकारी आवास मुहैया कराया जाए। धरने के दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि वर्षों से बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को दोबारा चालू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पांच हजार विद्यालयों को बंद करने की योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई, ताकि बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाए। प्रदेश सचिव एवं प्रभारी गाजीपुर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराईच ग्राम सभा के भूमिहीनों को बरसात में बुलडोजर से उजाड़ दिया गया है, प्रदेश में स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और बंद पड़ी मिलों की अनदेखी कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष सुनील नाम एवं कर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा गाजीपुर की पहचान रही चीनी मिलें और कताई मिलें वर्षों से बंद हैं। अगर इन्हें चालू कर दिया जाए तो हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा, अंधऊ और बिराइच गांव में बेघर किए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास दिया जाए। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव का मना जन्मदिन, विधायक सहित 18 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

गाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पीडीए के महानायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 53 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया।
इसके पूर्व विधायक डा. वीरेंद्र यादव सहित 18 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में सारे मरीजों के बीच फल वितरित किया गया।समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में ही श्रमदान और वृक्षारोपण किया।
जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था ।उन्होंने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया।
विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि देश को अखिलेश जैसे नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है।
विधायक जै किशन साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा अखिलेश सर्वसमाज के नेता हैं,उनकी सोच राष्ट्रवादी हैं। उनके कार्य, संघर्ष और उनके दुरदर्शी नजरिए का देश में कोई सानी नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल,आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव गुड्डू,दिनेश यादव, अमित ठाकुर, अनिल निषाद,डॉ समीर सिंह, बिन्दु बाला बिंद,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव,केसरी यादव, जुमाउद्दीन अहमद,जमुना यादव,अभिषेक कुशवाहा,जमा खां,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव ,विभा पाल, शिव प्रसन्न यादव,रीना यादव, रामाशीष यादव,रामवचन यादव ,हरवंश यादव , रजनीश , मुरली, आजाद कन्नौजिया, रजनीकांत यादव, इलियास अंसारी,शेर अली राईनी, बैजू यादव, द्वारिका यादव, अशोक यादव, भगवान यादव, आदित्य यादव,धन्नू यादव, रामलाल यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, गोविंद यादव, संतोष यादव, सुजीत कुमार,आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन,सौपा  पत्रक

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सरजू पांडे पार्क,कचहरी पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला, शहर, ब्लॉक और फ्रंटल संगठनों के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धरने में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर गरीबों और वंचित तबकों के शिक्षा के अधिकार को छीनने के साथ ही स्थानीय समस्याओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया, तहसील से गांवों को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़कों को अविलंब सही कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की है। साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, छोटे व्यापारियों, फेरी वालों और किसानों की अनदेखी को लेकर भी सरकार को घेरा।
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर रही है कि उसे गरीब बच्चों की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहा कि आज नन्दगंज चीनी मिल, बहादुरगंज कताई मिल दशकों से बंद है, जल जीवन मिशन की योजनाओं के नाम पर लूट मची है सीवर के नाम पर पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली और खाद की समस्याओं से जनता और किसान परेशान हैं, इन सभी समस्याओं को लेकर मैं 24 जून को मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन मुझे हाउस अरेस्ट किया गया, जिसका विरोध हमलोगों ने किया है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवंशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा ये सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा का अधिकार छीन रही है जो गलत है, सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रही है। शिक्षा के बाद अब महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे हम नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बंदी गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, सामाजिक न्याय पर भी हमला है, साथ स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका विरोध भाजपा के लोग भी कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार मौन है। एआईसीसी रविकांत राय ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गांव-देहात की स्थिति पहले से खराब है। स्कूल बंद कर देना और भी बड़ी मुश्किल खड़ी करेगा। कांग्रेस गांव से लेकर विधानसभा तक इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल, उत्तरप्रदेश को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को सौंपकर स्कूलों की बंदी रोकने, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविकांत राय, अजय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, छोटेलाल गौतम, हरिओम यादव, डॉ गुड्डू अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ सुमेर कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, कमलेश्वर प्रसाद, उमाशंकर सिंह, फौजी ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, शंभू कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडे, विनोद सिंह, सीताराम राय, बीरेंद्र राय, महबूब निशा, राशिद अब्दुल्ला इस्लाम, मास्टर रिजवाना बेगम, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, ओमप्रकाश पासवान, ओम प्रकाश यादव, कृष्णदेव तिवारी, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, मुसाफिर बिंद, बलवंत कुमार, पप्पू निषाद, जयप्रकाश पांडे, सदानंद गुप्ता, शशि भूषण राय, सतीश सिंह यादव, मोहन चौहान, गयासुद्दीन, अवधेश भारती, किरण गौतम, अब्दुल हक, वसीम अंसारी, अमितांशु आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने किया सम्मानित

गाजीपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय ने नागेन्द्र रघुवंशी (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी) के साथ बुधवार को आपातकाल दिवस अवसर पर जिले मे भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लिया। डा महेंद्र नाथ पांडेय ने पचासवें आपातकाल दिवस पर जिला कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उदघाटन तथा अवलोकन किया । तथा जिला कार्यालय के सभागार मे आयोजित सेमिनार मे जिले भर के लोकतंत्र सेनानीयों का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मान किया।

इस अवसर पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए डा महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश के लोकतंत्र में आज का दिन काले दिवस के रूप में जाना जाता है।जिसके लिए 1975 में तत्कालीन सरकार ने इसका विरोध करने पर लोगों पर भारी अत्याचार करते हुए जेलों मे बंद कर यातनाएं दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में आपातकाल का विरोध करने के कारण वाराणसी सेंट्रल जेल में 5 माह 19 दिन रहना पडा। उन्होंने आपातकाल के दौरान आंदोलनकारीयों पर नृशंस कार्यवाही का भुक्तभोगी ,आंखों देखा हाल का मार्मिक वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के जमाने का अत्याचार लोकतंत्र के सेनानियों ने झेला, जेल में यातना दी गई , भूखों रखा गया ।उन्होंने कहा कि मैं नमन करता हूं संघ एवं जनसंघ के कार्यकर्ताओ को जिन्होंने नेताओ के गिरफ्तार होने के बाद संवाद बनाए रखते हुए इस आंदोलन को चलाया।और आज के दिन को विस्तार से जानने के लिए भावी पिढी से अखबारों के सम्पादकीय पृष्ठ को पढ़ने का आह्वान किया। कहा कि लोकतंत्र में राज तंत्र की गंदगी पैदा कर रहे है भाजपा के विरोधी दल जो अपने राजनीतिक उद्देश्यो के लिए संविधान के खतरे का भ्रम पैदा करने का काम किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व के पुरुषार्थ बल से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है, और आगे भी चलती रहेगी ।


विशिष्ट अतिथि भाजपा वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों ने संविधान का उल्लंघन कैसे किया ,उनको बताया जाए सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डालना , निर्ममता से प्रताड़ित किया जाना कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि यह आपातकाल लोकतंत्र के लिए घातक था।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए लोकतंत्र सेनानीयों के प्रति विशेष सम्मान जताया।
आपातकाल के दौरान जेल यातना के संस्मरण को लोकतंत्र सेनानियों बृजभूषण पांडेय, प्रेमनाथ सिंह आदि ने भी वर्णन किया।
इस अवसर पर दो दर्जन से ज्यादा लोकतंत्र सेनानीयों को सम्मानित किया गया।


स्वागत अभिनन्दन उदबोधन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आपातकाल से सम्बन्धित प्रदर्शनी को लोगों ने देखा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे वह विशिष्ट अतिथि नागेंद्र रघुवंशी ने नगर के टैगोर पार्क में आम का वृक्ष भारतीय जनता पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ लगाया।


सेमिनार में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, राम तेज पांडेय, वृजेंद्र राय, विजय शंकर राय, प्रो सोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल, पारस नाथ राय ,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बृजनंदन सिंह, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर ,कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, पीयूष राय ,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जितेंद्र पांडेय, रमेश सिंह पप्पू,संकठा मिश्रा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। सेमिनार का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और मेडिकल कॉलेज बनी गाजीपुर की पहचान:योगी आदित्यनाथ

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गाजीपुर को विकास की कई सौगात दी। सीएम ने यहां पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर गाजीपुर में चौकिया-अंधऊ बाईपास के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इससे विकास बढ़ेगा और यातायात की समस्या का समाधान होगा। चीतनाथ घाट व कलेक्टर घाट से गाजीपुर से जुड़े कॉरिडोर निर्माण के प्रस्ताव का डीपीआर मंगाया गया है। इस पर भी आगे कार्रवाई होगी इससे जनपद मे विकास का सिलसिला अनवरत चलता रहेगा। जनपद अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद मे  मेरिट के आधार पर तेजी से राजस्व वादों का निस्तारण भी हुआ है।


पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गाजीपुर के 1534 युवा चयनित
सीएम ने कहा कि अभी यूपी की पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया है। देश के सबसे बड़े पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती हुई है। इनमें से 1534 अभ्यर्थी गाजीपुर जनपद के हैं। सीएम ने चयनित अभ्यर्थियों व उनके परिवारों को बधाई दी। कभी पहचान के संकट से गुजर रहा था गाजीपुर, अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे इसकी पहचान। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है। जनपद का इतिहास रामायण काल और उससे भी प्राचीन है। बीच के कालखंड में इस जनपद को पहचान के संकट से गुजरना पड़ा था, लेकिन आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और महर्षि विश्वामित्र कॉलेज यहां की पहचान बन गई है।


हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में यहां 1100 करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं या कुछ निर्माणाधीन भी हैं। जलजीवन मिशन के अंतर्गत यहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहे हैं। उसकी क्वालिटी को मेंटेन करते हुए हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


माफिया मुक्त जनपद बना गाजीपुर
सीएम ने कहा कि गाजीपुर माफिया मुक्त जनपद बना है। विकास की प्रक्रिया के साथ गाजीपुर अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ प्राप्त कर रहा है, जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर तथा गंगा एक्सप्रेसवे को मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक मिलाने की कार्रवाई आगे बढ़ने जा रही है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जनपद गाजीपुर को नई पहचान दिलाएगा। सीएम ने कहा कि गाजीपुर की जनता-जनार्दन को जल्द ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की सौगात देंगे। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक विभाग ओम प्रकाश राजभर, जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, विधायक जखनियॉ वेदी राम, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण,सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के विकास कार्यों की सीएम योगी ने की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को जनपद भ्रमण एवं समीक्षा बैठक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बैठक मे  जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मुख्यमंत्री को ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ जूट वाल हैगिंग देकर शिष्टाचार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद के भ्रमण अवसर पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ जनपद के विकास  कार्यो/निर्माण परियोजनाओ  व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।  कलेक्टेªट सभागार में मुख्यमंत्री ने राजस्व, विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से जनपद का हाल जाना। बैठक मे जिलाधिकारी ने राजस्व व विकास के विभिन्न विकासात्मक बिन्दुओ एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद मे शान्ति व कानून व्यवस्था के विभिन्न आयामों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।


जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व एवं विकास कार्याे मे प्रदेश स्तर पर जनपद की माह मई 2025 की सम्मलित रैकिंग 33  है। निर्माण कार्य मे 1078.59 करोड़ की कुल 121 परियोजनाएॅ पूर्ण है तथा 1477.57 करोड़ की 78  निर्माणाधीन परियोजनाए है। जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना मे लक्ष्य 515428 के सापेक्ष 462930 की पूर्ति की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग की 24064.72 लाख लागत की कुल 434 परियोजनाओं मे 277 पूर्ण परियोजना व 157 परियोजनाए निर्माणाधीन है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत रू0 13895.16 लाख की कुल 19 कार्याे मे 10 कार्य पूर्ण व 09 निर्माणाधीन कार्य है। जनपद मे सम्भावित बाढ के दृष्टिगत राहत व बचाव कार्य हेतु सारी औपचारिकताएॅ पूर्ण करा ली गयी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के 465110 कृषको को भारत सरकार द्वारा अबतक कुल 19 किस्तो के माध्यम से रू0 1614.33 करोड़ का भुगतान किया गया है तथा पी0एम कुसुम योजनान्तर्गत प्रारम्भ से अबतक कुल 733 कृषको को लाभान्वित किया जा चुका है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे खरीब वर्ष 2024 मे 389 कृषको को 20.34 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है। जनपद मे कुल 65 गो आश्रय स्थल है जिसमे 6535 गोवंश संरक्षित है। जिन्हे चारा, पानी, इलाज से लेकर प्रधानमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत पशुपालको को  सुपुर्द भी किया गया है जिसकी बराबर मॉनिटरिंग भी किया जाता है।

 वर्ष 2025 पौध रोपण हेतु जनपद मे 41,14,100  का लक्ष्य निर्धारित है। 7664 स्थलों के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है। नवाचार हेतु ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे पर किमी 9.5-11.5 पर मियॉवाकी पद्धति से सघन वन की स्थापना की जा रही है। मनरेगा योजनान्तर्गत जनपद मे अमृत सरोवर, खेल मैदान, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। मनरेगा मे 48 प्रतिशत महिलाओ की सहभागिता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मे लक्ष्य 80526 के सापेक्ष 80248 आवास लाभार्थियों द्वारा पूर्ण करा लिया गया है। 248 आवास निर्माणाधीन है। पी एम आवास शहरी मे लक्ष्य 11134 के सापेक्ष 10511 पूर्ण करा लिया गया है। मुख्य मंत्री आवास योजना ग्रामीण मे 12813 का लक्ष्य पूरा करते हुए कुल पूर्ण आवास  98.63 प्रतिशत है। पंचम राज्य वित्त आयोग मे उपलब्ध धनराशि 37.46 करोड़ के सापेक्ष 29.83 करोड़ व्यय एवं व्यय हेतु अवशेष धनरारि रू0 07.62 करोड़ अवशेष धनराशि है।

पंचायत भवन निर्माण मे लक्ष्य 725 के सापेक्ष 713 प्रगति पर है। आपरेशन कायाकल्प मे लक्ष्य 2266 के सापेक्ष 2226 की पूर्ति की जा चुकी है। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत वर्तमान मे 209293 बच्चो का नामांकन किया गया है जिसमे नवीन नामांकन की संख्या 26863 है। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद मे संचालित 1916 प्राथमिक एवं कम्पोजित विद्यालयों मे डायट प्रशिक्षुओं द्वारा कराये गये निपुण आकलन में 1101 विद्यालय निपुण घोषित हुए है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को जनपद मे संचालित शासन की अन्य महत्तपूर्ण योजनाओ से अवगत कराया।


बैठक मे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ मेरिट के आधार पर किया जाए। मुख्यमंत्री ने जनपद मे हुए राजस्व वादो के निस्तारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमे अधिक से अधिक प्रयास करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये की कोई भी वाद पेंडिग न रहे। राजस्व वादों को मेरिट के आधार निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ किसी भी दशा में अन्याय नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनपद के एक जनपद एक उत्पाद, जूट वाल हैगिंग की प्रशंसा की तथा उन्होने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के साथ सम्बन्धित अधिकारी संवाद कर उनको मिलने वाली सहायता राशि के माध्यम से पूर्ण मकान बनाना सुनिश्चित करें। सभी पात्र एवं जरूरतमंदांे को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की निरन्तर आपूर्ति सुनिश्चित हो। पेयजल पाइपलाइन बिछाने में अनावश्यक रोड कटिंग न की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग आदि खरीदने हेतु अभिभावकों के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि भेज दी गयी है। सभी विद्यालयों में शिक्षक बच्चों के माता-पिता व उनके अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के लिए यूनिफार्म, बैग आदि खरीदना सुनिश्चित करवायें। छात्रों का ड्रॉप आउट रेट शून्य होना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि में ट्रान्सफार्मर बदले जाएं। विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री नम्बर-1912 सक्रिय है। इस टोल फ्री नम्बर के उपयोग के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज मे  निर्माणाधीन नर्सिग कालेज का निरीक्षण किया तथा सभी निर्माण कार्यां को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर को दिसम्बर, 2025 तक टी0बी0 मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को एक-एक टी0बी0 मरीज को गोद लेकर पोषण पोटली देने की बात कही।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी जुलाई माह में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दृष्टिगत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर सभी जनप्रतिनिधिगण अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पौधरोपण करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया व अन्य अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स के साथ कार्यवाही की जाए। जनपद के टॉप-टेन अपराधियों की सूची बनाकर उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। एफ0आई0आर0 व विवेचना कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर गम्भीरतापूर्वक मॉनीटरिंग की जाए। पॉक्सो, महिला अपराध आदि वादों की प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलायी जाए। अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिए।

पशु तस्करी के सम्बन्ध में थानों की जबाबदेही तय की जाए। धर्मान्तरण के मामलों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। मिशन शक्ति के कार्यां को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। आगामी पर्व एवं त्यौहार मुहर्रम, कांवड़ यात्रा आदि परम्परागत रूप से मनाए जाएं।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक विभाग ओम प्रकाश राजभर, जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, विधायक जखनियॉ वेदी राम, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 3:43 बजे,पुलिस लाइन हैलिपैड पर पहुंचे। जहां से उतरने के तुरंत बाद पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की कनेक्टिविटी अच्छी है जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, वाराणसी तथा गोरखपुर से जुडा है। उन्होंने संगठन गठन पर कहा कि मंडल व बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों एवं विभागों के गठन पूर्ण होने से समाज के सभी सामाजिक एवं आर्थिक वर्ग के लोगों को जिसमे युवा, महिला, किसानों,पिछडो, श्रमिकों का प्रतिनिधित्व है।उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज भी दे दिया है।आगे जिले के विकास की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर करना है। उन्होंने कहा कि आगली बैठक में कार्यकर्ताओं के संग बैठा जाएगा। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे प्रफुल्लित नजर आए और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर उ प्र सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश राजभर,राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, नीरज शेखर, विधायक बेदी राम, सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गाजीपुर में सीएम योगी की प्रेस वार्ता, देखें लाइव

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 जून को गाजीपुर का दौरा किया।इस दौरे में वह जिला मुख्यालय स्थित अधिकारियों संग राइफल क्लब सभागार में समीक्षा बैठक भी की।

कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया:नीलकंठ तिवारी

कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया -नीलकंठ तिवारी


भाजपा कार्यालय पर श्रद्धा सम्मान से संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया 72 वां बलिदान दिवस


गाजीपुर। जनसंघ संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72 वीं पुण्यतिथि को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में संगोष्ठी आयोजित कर तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाराणसी दक्षिणी के भाजपा विधायक व उ प्र सरकार के पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज उनके पुण्य ज्योति स्वरूप विश्व भर मे दीप्तिमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सभी सपनो को एक एक कर साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की,जनसंघ की स्थापना किसी की प्रतिक्रिया नहीं बल्कि राष्टृ को परमवैभव पर स्थापित करने के लिए किया गया, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी जनसंघ के स्थापना के सभी उद्देश्यों को पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद से ही कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया। उन्होंने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर मे परमिट व्यवस्था को नकारते हुए कश्मीर मे धारा 370 का पुरजोर विरोध किया जो भाजपा नेतृत्व की सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाप्त कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के विभाजन और उस विभाजन के खौफनाक मंजर से व्यथित दूरदृष्टा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जन संघ नेता अटल बिहारी वाजपेई को भविष्य में प्रधानमंत्री बनने और पूरे के पूरे कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बने रहने की भविष्यवाणी की थी। जो साकार हो रहा है,उन्होंने कहा कि चरित्र के निर्माण में कर्म की प्रधानता तथा आत्मा की आवाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।और ऐसे कर्म प्रधान राष्ट्रनायक को नमन है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,सरोज कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, पारसनाथ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विनोद अग्रवाल, मनोज सिंह आदि ने गोराबाजार स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर पार्क में आम,निबू आदि का वृक्ष लगाया।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। ‌ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके अलावा भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बृजेंद्र राय, भानु प्रताप सिंह, पारस नाथ राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भोनू सोनकर, सुनीता सिंह, रमेश सिंह पप्पू , रामराज बनवासी, राम नरेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश राजभर,अवधेश राजभर, जितेन्द्र नाथ पांडेय,संकटा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, शैलेश राम, अनिल राजभर, अखिलेश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, लालसा राजभर, सरोज मिश्रा, किरण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।