गाजीपुर। नगर स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए। इस दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद हैं।
Category Archives: Poltics
नेपाल विमान हादसा:परिजनों से मिले अजय राय,की यह मांग
नेपाल प्लेन क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, सरकार से आश्रितों को 50 लाख रुपए और नौकरी की मांग


गाज़ीपुर। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय अपने गृह जनपद गाजीपुर के दौरे पर थे, वे प्लेन क्रैश पीड़ितों से मिलकर उनकी पीड़ा समझी और सरकार से प्रत्येक परिवार को 50 लाख रुपए और हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। गुरुवार को प्रांतीय अध्यक्ष सुबह जिलाध्यक्ष सुनील राम एवम अन्य लोगों के साथ अपने पैतृक गांव मलसा के शिवपूजन इंटर कॉलेज के 83 वें वार्षिकोत्सव में पहुचे, और विद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिए, वहां कालेज की प्रबंधकीय समिति के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के बच्चों ने स्वागत में गीत संगीत व अन्य कार्यक्रमो से अजय राय का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार का धन्यवाद करते हुए उपस्थित छात्रों और आगंतुकों को बताया कि वे भी इसी मिट्टी के हैं और ये वीरों और शहीदों की भूमि है। उन्होंने छात्रों से कहा कि ये विद्यालय काफी पुराना और पठन पाठन के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, यहां से एक से बढ़कर एक विभूतियों ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है, आप लोग भी मन लगाकर पढ़ें और अपनी मिट्टी का नाम दुनियाँ भर में रौशन करे।
इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विंध्यवासिनी राय की पत्नी के दुखद निधन पर देवरिया गांव में जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी, और उसके बाद अजय राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग, मोहम्मदाबाद के कुछ दिन पूर्व हुए इंतेक़ाल के बाद दरवाजे पहुँच कर उनके शोक संतप्त परिजनों से मिले व सांत्वना व्यक्त की।
इसके बाद कॉंग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय कासिमाबाद क्षेत्र के अलावलपुर पहुचे जहां पिछले 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना में दुखद हादसे में 4 स्थानीय युवकों की मौत हो गई थी। उन सभी के दरवाजे पर जाकर प्रांतीय अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी को सदैव उनके साथ खड़ा बताया। अजय राय ने कहा कि चारों मृतकों के शवों को आदरपूर्वक जल्द से जल्द गाज़ीपुर लाया जाए, इसके लिए कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम जिलाधिकारी से मिलेंगे और उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतकों को 50 – 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए। क्योंकि ये सभी अपने परिवार की रीढ़ की हड्डी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सभी जाति, धर्म और मजहब को जोड़ने का कार्य किया है और कॉंग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस यात्रा से पूरे भारत को पैदल चलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा ‘7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किलोमीटर लंबी, 150- दिवसीय पदयात्रा है, जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करते हुए कश्मीर तक जा रही है। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिल रहे हैं और जोड़ रहे हैं, जिसका फल जल्द ही देशहित में मिलने वाला है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने प्लेन क्रैश पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते कहा की प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए, उन्होंने कहा कि हम जिलाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द मृतकों के शवों को उनके घर लेन की मांग करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुनील राम के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, आनंद राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना,सुनील साहू ,संदीप विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान पंकज राय, मंसूर जैदी, करुणानिधि राय,आलोक यादव, आशुतोष गुप्ता, रामभद्र पाठक, धर्मेंद्र पासी, सुमन चौबे, अनुराग पांडे, मनीष राय , राकेश राय, झुन्ना शर्मा, विश्वनाथ जायसवाल, कैलाशपति कुशवाहा, चंद्रिका सिंह ,मोहन चौहान ,ओमप्रकाश राजभर,अवधेश साहू, माधव कृष्ण, प्रमोद कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।




जिले में जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम, डीएम ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन जनपद मे 20 जनवरी 2023 को निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री 11.15 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन वाराणसी से प्रस्थान कर 11.40 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन पहुचेगे। तत्पश्चात 11.50 बजे से 12.15 बजे तक पवहारी बाबा आश्रम मे दर्शन पूजन एवं बूथ अध्यक्षों के साथ चाय। 12.15 बजे पवहारी बाबा आश्रम से प्रस्थान कर 12.25 बजे से 12.50 बजे तक नन्द रेजीडेन्सी, बंशीबाजार मे पूर्व सैनिको के साथ संवाद एवं उनका सम्मान करेगे। 12.50 बजे से 13.20 बजे तक आरक्षित। 13.20 बजे नन्दरेजीडेन्सी से प्रस्थान कर जनसभा स्थल आई0टी0आई0 मैदान मे 13.30 बजे से 14.30 बजे तक जनसभा करेगें। 14.30 बजे आई0टी0आई जनसभा से प्रस्थान कर 14.35 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुचकर 14.40 बजे से 15.00 बजे तक लोकसभा संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरान्त 15.15 बजे हैलीपैड पुलिस लाईन गाजीपुर पहुचेगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम स्थल आईटीआई मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था और शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद पवहारी बाबा आश्रम का भी निरीक्षण किया। वहां पर भी साफ-सफाई शौचालय इत्यादि की व्यवस्था को देखा।




नई शिक्षा नीति से हमारे देश में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है: केंद्रीय मंत्री



गाजीपुर। भारत की आजादी का अमृतकाल चल रहा है। आज आजादी के 75 वर्ष बीत गए, जब देश अपनी 100 वीं आजादी का जश्न मना रहा होगा तब इस नई शिक्षा नीति का वास्तविक लाभ हमारे बच्चों के साथ साथ समाज को मिलेगा। उपरोक्त बातें बुधवार को अलीपुर मांदरा स्थित स्व. रामनगीना सिंह इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र/छात्राओं को संबोधित करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परीक्षा पर चर्चा” नामक कार्यक्रम के अन्तर्गत आज पेंटिंग और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की नई शिक्षा नीति से हमारे देश में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से बच्चों को डरने की जरूरत नहीं है। उसको एक उत्सव के रूप में लेने की जरूरत है। परीक्षा का तनाव जितना कम होगा परीक्षा देने में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज इंटरनेट की दुनिया में तमाम सुविधाएं छात्र छात्राओं को उनके पठन-पाठन के कार्य में सहायक के रूप में उपलब्ध है। पहले की तरह अब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के उत्कृष्ठ सोच के कारण आज शिक्षा के क्षेत्र में अनेक बाधाएं थी। जिसे इस नीती के माध्यम से समाप्त किया गया है। बच्चों को पढ़ाई में किस प्रकार सुगमता हो इसकी पूरी चिंता प्रधानमंत्री ने इस नई शिक्षा नीति के माध्यम से की है। उन्होंने कहा कि इस नीति के अंतर्गत पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा पर भी ध्यान दिया गया है। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से कहा की 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम से आप सब अवश्य जुड़े। जिससे आपको आने वाली परीक्षाओं के डर और तनाव से छुटकारा मिलेगा। इस चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 10 के छात्र सतीश कुमार प्रथम, कक्षा 11 की छात्राएं क्रमश अर्चना यादव और रिया यादव द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 10 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, कार्यक्रम के संयोजक श्यामराज तिवारी, राजेश राजभर, प्रधानाचार्य शालिनी श्रीवास्तव, संदीप सिंह सोनू, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, प्रशांत सिंह, संतोष यादव आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

हार्ट अटैक से वरिष्ठ भाजपा नेता की मौत

गाजीपुर। (दुल्लहपुर) भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान उम्र लगभग 61 वर्ष का मंगलवार को पुर्वाह्न लगभग 8-30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनकी पत्नी इन्द्रावती देवी के आलावा दो पुत्र रविकांत चौहान, शशिकान्त चौहान तथा एक पुत्री आभा चौहान है जिनकी शादी हो चुकी है। प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात्रि मे कुछ खराब हुई लेकिन स्थानीय चिकित्सकों कि सलाह व दवा इलाज से सुधार हो गया। लेकिन अच्छे इलाज के लिए सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया।
इस निधन से भाजपा मे शोक कि लहर व्याप्त है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे। इनके निधन से भाजपा की अपुर्णिय क्षति हुई है। जिसकी पुर्ती असम्भव है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रभुनाथ जी अपने राजनैतिक जीवन मे सदैव मूल्यों की राजनीति के साथ समाज के कमजोर और असहाय लोगों के लिए लडते रहे। पुर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवेदना प्रकट कर जताया दुख। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार अपराह्न 1-30 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर दर्शनार्थ रखा जाएगा। जहाँ से शव यात्रा श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
गाजीपुर से होने जा रहा है लोकसभा चुनाव का आगाज
उत्तर प्रदेश मे 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से:सुब्रत पाठक


गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के 20 जनवरी को गाजीपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर शोर से तैयारी कर रही है।इसके निमित्त सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश महामंत्री,कन्नौज सांसद क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति मे तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सम्मान और जन उत्थान के साथ देश की समृद्धि व नव निर्माण के लिए राजनीति करती है।यह पार्टी न किसी एक जाति,न किसी एक परिवार और न ही व्यक्ति विशेष की पार्टी है,यह पार्टी देश के हम जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि तमाम विकास कार्य कराने के बावजूद 2019 मे भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर विजय से वंचित रह गई।जब जम्मू कश्मीर मे धारा 370 समाप्त करने का इतिहास लिखा जाएगा तब गाजीपुर जैसा राष्ट्र के लिए बलिदानी जिला उस समय लोकसभा मे विपक्षी विचारधारा के नेतृत्व के लिए जाना जाएगा।सुब्रत पाठक ने कहा कि 2024 के चुनाव मे गाजीपुर इस गलती का सुधार आसानी से कर सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से होने जा रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर शौर्य और पराक्रम की धरती है।यहां कि मिट्टी का कण-कण राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आजादी संग्राम से आज तक लगातार समर्पित रुप से लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि 2024 के आम लोकसभा चुनाव की तैयारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी पूर्वांचल की धरती गाजीपुर से करेंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम के योजना मे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ऐतिहासिक पवहारी बाबा आश्रम पर दर्शन-पूजन के आलावा भाजपा बूथ समितियों की बैठक मे भाग लेगे,तथा भूतपूर्व सैनिकों संग बैठक कर आईटीआई मैदान तुलसीपुर मे एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयो एवं लोकसभा संचालन समिति की बैठक मे भाग लेंगे।
कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने तथा आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने जताया।
बैठक मे नेपाल के पोखरा विमान हादसे मे सभी 68 यात्रियों सहित गाजीपुर के चार युवाओं के दुखद निधन पर उनके आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सरिता अग्रवाल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल,सुशील उपाध्याय,लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय,पूर्व विधायक सुनिता सिंह, शिवपूजन राम,ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,राजन सिंह,मनोज गुप्ता,आनन्द राय मुन्ना, योगेन्द्र सिंह,राजेश राजभर,वृजनन्दन सिंह,पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा,डा मुराहु राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।इस बैठक का संचालन अवधेश राजभर ने किया।

सैकड़ों जरूरतमंदो का सहारा बने सांसद, लाई चेहरे पर मुस्कान



मऊ। मकर संक्रान्ति पर घोसी लोकसभा में सांसद अतुल राय की टीम ने वनवासी व दलित बस्तियों और ज़रूरत मंदो में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजा मोफलर, खिचड़ी, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण किया। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ़ से 16 जनवरी से मऊ ज़िले में शीत लहर की सम्भावना जताई है। जिसको देखते हुए अतुल राय के लोगों ने इन बस्तियों में रहने वाले 500 बच्चों को गर्म कपड़े , स्वेटर, मोज़ा और टोपी का वितरण किया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मानते हुए ज़रूरत मंदो के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। विनीत ने बताया की सांसद के निर्देश पर आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 5 कुंतल खिचड़ी के साथ साथ गर्म कपड़े , टोपी, मोजा मोफलर, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण कर के घोसी लोकसभा के गरीब और असहाय परिवारों में किया गया।



वितरण कार्यक्रम मऊ सदर के कहिनौर से शुरू हुआ। इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि सांसद द्वारा जो जरूरतमंदों की सेवा हो रही है, वही सच्ची समाजसेवा है। उसमें भी बच्चों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सोनू ने कहा कि मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान पुण्य करना सनातनी परंपरा है, गरीब बच्चे हैं, इनके पास कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे ही सर्दी काटते हैं, ऐसे में सांसद द्वारा किये जा रहे इस कार्य से बच्चों को सर्दी में राहत मिलेगी। कपड़ा मिलने के बाद बच्चों की माँ बोली ‘‘गर्म कपड़े नहीं थे। आज तक किसी ने यहां गर्म कपड़े नहीं बांटे, कपड़े पाकर बच्चे बहुत खुश है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि मौसम विभाग की तरफ़ से जो चेतावनी ज़ारी की गयी है उसके तहत कम्बल वितरण के साथ साथ नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को भी गर्म कपड़े का वितरण पूरे 10 दिनों तक लगातार करना है। वितरण कार्यक्रम में सनोज राजभर, आलोक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह चौहान, मुन्ना राम, रवि, नितेश, अमित और संजय राय आदि लोग थे।
सपा नेताओं ने मनाया डिम्पल का जन्मदिन


गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, सांसद डिम्पल यादव का 46वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय समता भवन पर केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने डिम्पल को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलन्द आवाज बताया। उन्होंने कहा कि डिम्पल ने सदैव महिलाओं, गरीबों, शोषितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी हैं। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, अहमर जमाल, दिनेश यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, राम ज्ञान यादव,राकेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, आनन्द प्रकाश यादव, रामयश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, फिरोज जमाल अंसारी, नरसिंह यादव, दीपक उपाध्याय, वैजू यादव, नफीस, रीता विश्वकर्मा, कमला यादव, रीना यादव, कमला यादव, आरिफ खां, शिवशंकर यादव, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, छन्नू यादव, जगमोहन बिंद, नरसिंह यादव, पूजा गौतम, शेर अली, परवेज अहमद, नन्हें, कमला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
सपा नेताओं ने शरद यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। इस शोक सभा में समाजवादी पुरोधा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से देश नेअपना एक महान सपूत खो दिया है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महान समाजवादी नेता और सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनका अहम योगदान था। वह जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष भी रहे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव जबलपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। वह अत्यंत मेधावी थे। वह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थे।वह लोहिया जी के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे। उन्हें 2012 में उत्कृष्ट सांसद के सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, लोकदल के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, राम औतार विश्वकर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, फिरोज जमाल अंसारी, आरिफ खां, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, आनन्द प्रकाश यादव, कृष्णा यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे।
मंत्री ने किया अधिकारियों के साथ बैठक, दिया निर्देश


गाजीपुर। दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग, उ0प्र0 ने गुरुवार को नवयुवक स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज, मैनपुर, करण्डा में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर 43वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किये। मंत्री बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये। तत्पश्चात पी0डब्लू०डी० के गोराबाजार स्थित निरीक्षण भवन में उद्यान एवं मण्डी के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये एवं वाराणसी मण्डल में हुए उद्यान के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि गाजीपुर व वाराणसी मण्डल में एक्सपोर्ट क्वालिटी के सब्जियाँ उगायी जाए, जिससे यहॉ के किसानों की आय बढ़ सके व प्रधानमंत्री के क्षेत्र की विशिष्ट पहचान हो सके। बैठक में जयकरण सिंह, उप निदेशक उद्यान, वाराणसी-मण्डल, डा० शैलेन्द्रदेव दूबे, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मण्डी निरीक्षक युसुफपुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।







