Category Archives: Poltics

मिश्रा गुट के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को झटका, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा


गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (मिश्रा गुट) के चेयरमैन बालेन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार की देर शाम संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे संगठन को जोरदार झटका लगा है। बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अपनी जायज मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे। चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में हमारे फेडरेशन की स्थिति काफी मजबूत है। सरकार अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ते, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना, वेतन विसंगतियों आदि के निस्तारण के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा गया था। सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार के निर्णयों के बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों सहित पुरानी पेंशन का हक छीन लिया है।

13 को होगा जिला इकाई का चुनाव
राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा तथा यूपी फेडरेशन मिनिस्ट्रीयल के पुनर्गठन/चुनाव 13 जनवरी को साढ़े ग्यारह बजे से जिला पंचायत (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल), में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा के संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, सहित समस्त कार्यालयाध्यक्ष और अध्यक्ष / मंत्री, शाखा घटक को उपलब्ध कराई गई है।

नगर पालिका ने दिया आश्रम को तोहफा

नए वर्ष के प्रथम दिन नगर पालिका ने एक और दिया तोहफा, आर0ओ0 वाटर प्लान्ट का किया लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा नए वर्ष 2023 के प्रथम दिन पवहारी बाबा के आश्रम पर लगाए गए आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं डा0 शकुन्तला राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि निश्चित रूप से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल पवहारी बाबा के आश्रम पर आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर की स्थापना कराकर यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुगण एवं इस आश्रम के महन्त अमरनाथ तिवारी की प्रेरणा से जो सुविधाएं प्रदान की गयी है वह स्वागत योग्य है। नगर पालिका परिषद लगातार अच्छे-अच्छे जनहित के कार्यों पर ध्यान देती रही है।
सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज नए वर्ष के प्रथम दिन एक ऐसे स्थान पर एक अच्छे कार्य के लोकार्पण में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जहाँ स्वामी विवेकानन्द जैसे महान विभूति भी यहाँ पर काफी दिन प्रवास कर महन्त पवहारी बाबा के सानिध्य में रहकर ज्ञान अर्जित किए। सरिता अग्रवाल ने कहा कि आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर लगाने हेतु निश्चित रूप से यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुगण, क्षेत्रवासीगण, यहाँ के पुजारी एवं सन्त महात्माओं की प्रेरणा मिली है जिससे यह कार्य सम्पन्न हो सका है। शकुन्तला राय ने पवहारी बाबा के विषय में प्रकाश डालते हुए अपना अनुभव साक्षा किया एवं नगर पालिका द्वारा लगाए गए आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर 150 लीटर फिल्टर पानी प्रतिघंटा की क्षमतायुक्त है एवं एक समय मे 500 लीटर पानी की क्षमता व 500 लीटर पानी स्टोरेज का टैंक लगाया गया है जिससे आमलोगों एवं यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। महन्त अमरनाथ तिवारी ने भी नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को इस अच्छे कार्य के लिए बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद अनिता देवी एवं संचालन अजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, निखिल राय, सभासद/प्रतिनिधि अजय राय दारा, कमलेश बिन्द, शेषनाथ यादव, अमरनाथ दुबे, समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, रूपक तिवारी, विनोद कुशवाहा, शिवचन्द गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, रामशरण सिंह (पूर्व प्रधान), गामा प्रजापति, साहब सिंह यादव, कैलाश गुप्ता, मिन्टू सिंह, मुन्ना सिंह, गजेन्द्र सिंह, लालजी प्रजापति, हीरा प्रजापति, शिवगोविन्द राय, राजेन्द्र सिंह, रमेश यादव, गिरिशचन्द्र, प्रमोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

आजीवन अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे राजनारायण

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर लोकबंधु के नाम से दुनिया में विख्यात स्व.राजनारायन की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। राजनारायन जी ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिए। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज न बुलंद की हो। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ। लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 साल जेल में बिताए। इसमें 3 साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहे और लड़ते रहे। जहां कहीं अन्याय और जुल्म देखा वहीं उसके खिलाफ तन कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार व आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की्। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने गोष्ठी को संबोधित करते हए कहा कि आम आदमी के सवालों पर सड़क से संसद तक जूझने वाले अप्रतिम योद्धा राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल में दोहरी सदस्यता के खिलाफ सवाल खड़ा कर आरएसएस के विरोध में मोर्चा खोला। ये वही सख्श रहे जिन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इसी बेनियाबाग मैदान में राज नारायण ने सत्याग्रह कर महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ी थी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से सदानंद यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, अमित ठाकुर, चन्द्रिका यादव, कंचन रावत, जुमाउद्दीन अहमद, पूजा गौतम, रीना यादव, ग्यासुद्दीन आजाद, अवधेश कुशवाहा, रामनगीना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

हीरा बा के निधन पर सपाइयों ने व्यक्त की अपनी शोक संवेदना

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन‌ रखकर मृतक आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस शोक सभा में मुख्य रूप से सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मुन्नन यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव, दिनेश यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, सिंकदर कन्नौजिया, कमलेश यादव, रमाशंकर यादव, नरेंद्र कुशवाहा, अभिनव सिंह, छन्नू यादव, पारस यादव, तिलक यादव आदि उपस्थित थे।

ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए एसडीएम दरबार पहुंचे सपाई

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से मिलकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने एसडीएम सदर से वार्ता करते हुए कहा कि विगत दो तीन दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गरीब, मजदूर एवं सड़कों पर जीवन यापन करने वाले लोग इस कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।‌ कड़ाके की ठंड के चलते उनका जीवन संकट में है। उनके जीवन की सुरक्षा के लिए हर चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करना अत्यन्त आवश्यक है। अतः समाजवादी पार्टी आपसे यह मांग करती है कि जल्द से जल्द हर चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दें ताकि गरीब, मजदूर एवं सड़कों पर अपना जीवन यापन एवं रोजी रोटी करने वालों के जीवन की रक्षा की जा सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप अशोक कुमार बिंद, दिनेश यादव, गोवर्धन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, रमेश यादव, अतीक अहमद राईनी, कमलेश यादव, सुग्गु यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, नफीसा बेगम, मोहन रावत, राजदीप रावत, छन्नू यादव आदि शामिल थे।

6वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए भाजपा नेता स्व. गजराज सिंह

भाजपा नेता गजराज सिंह के 6 वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भाजपा नेता और प्रमुख समाज सेवी स्व. गजराज सिंह की 6वीं पुण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर मंगलवार को मनाई गयी। इस अवसर पर उनको स्मरण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिम्मेदारियों के प्रति सदैव इमानदार तथा समाज सेवा का व्रत पालन करने वाले गजराज जी आज हम सबके बीच नही है परन्तु उनके विचार और कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपने स्मृतियो के द्वारा उनके कृतत्वि पर प्रकाश डाला। इस दौरान धर्मदेव एकेडमी के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर संस्था के संस्थापक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी अम्बिका सिंह तथा संचालन अखिलेश सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि समारोह में उपेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, आनंद शंकर सिंह, अनिल सिंह, ओमकार सिंह, फेकन यादव, एजाज अहमद, अम्बरीष सिंह, आशीष सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुचेंगी आपके द्वार

भारत जोड़ो यात्रा के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कॉंग्रेस बूथों से होते पहुचेगी आपके द्वार

गाज़ीपुर। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के सचिव, यूपी के सह प्रभारी और छत्तीसगढ़ के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में रजदेपुर स्थित कैम्प कार्यालय में शामिल हुए। इस अवसर पर यूपी के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” आगामी 3 जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी, जिसमें गाज़ीपुर के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित है, साथ ही 26 जनवरी से “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” जो बूथों से होते हुए लोगों के घरों तक जाएगी।उसका भी शुभारम्भ और सफल आयोजन करने के संदर्भ में आज बैठक की गई है, साथ यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनावों में जिसे सरकार हर हालत में टालना चाहती है, उसमें भी हम पूरी दमदारी से मिलजुलकर चुनाव लड़ें, इन मुद्दों पर बैठक की गई है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भी राजेश तिवारी की बातों का स्वागत और समर्थन करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे मौजूदा भाजपा सरकार घबराई हुई है, उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं, जिसके चलते गाज़ीपुर में आयोजित प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन व सहयोग मिला था, उसी तर्ज पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में जिले से जबरदस्त भागीदारी का आश्वासन देते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में कोर्ट के फैसले को दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक रणनीति और सुयोग्य प्रत्याशियों को उतारने की बात कही है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद खांन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना ,राजीव सिंह ,रामानुज पांडे, मंसूर जैदी ,चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, राम नगीना पांडे,सतीश उपाध्याय ,संदीप विश्वकर्मा , आशुतोष गुप्ता ,दिव्यांशु पांडे, उषा चतुर्वेदी,सीमा विश्वकर्मा, सुधांशु तिवारी, जफर उल्लाह अंसारी, विभूति राम, रतन तिवारी ,आदिल अख्तर, शबीहूलहसन, मुसाफिर बिंद ,अजय दुबे, सोनिया सिंह, हामिद अली, राघवेंद्र जी ,हर्ष पांडे, बृजेश कुमार गौतम ,ओम प्रकाश पांडे, विद्याधर पांडे ,नसीम अख्तर ,गायत्री प्रजापति, अंजर समीम ,रूद्रेश निगम, कैलाशपति कुशवाहा ,ओमप्रकाश राजभर, इंद्रमल यादव, डॉक्टर सुमेर सिंह कुशवाहा ,जफर सादिक सिद्दीकी ,वीरेंद्र कुमार राय ,सुमन चौबे, डॉक्टर गुड्डू कुमार, अक्षयवर विंद ,कमलेश्वर प्रसाद उर्फ झुन्ना ,कमला यादव, मक्खन वर्मा ,शशि भूषण राय, नीरज त्रिपाठी, मोहम्मद शकरुल्लाह वारसी, देवेंद्र कुमार सिंह ,विश्वनाथ जायसवाल, राजेश उपाध्याय, अमित पांडे बसंत पांडे, इज़हार कुरैशी ,अवधेश साहू, अनुराग पांडे ,कृष्णा तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी रविकांत राय ने किया।

कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों का सहारा बने बसपा सांसद

घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि एवं उनके टीम के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण


मऊ। यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम द्वारा शुक्रवार से ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, निर्धन विकलांग लोगों, तम्बू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, रोडवेज़ रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। ठंड की हल्की शुरुआत में ही गरीबों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान रखते हुए हजारों लोगों को कंबल वितरण मऊ, घोसी, मोहम्दाबाद गोहना सहित पैतृक गांव में भी किया है। यह कम्बल वितरण का क्रम चलता रहेगा। इस दौरान विनीत राय, संजय एडवोकेट जिला अध्यक्ष राजविजय, डब्बू, नितेश सहित अन्य लोग थे।

राजनीतिक दल ने टिकट नहीं दिया तो कायस्थ समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी

गाजीपुर। सोमवार को कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक टेढ़ी बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित हुई। इस बैठक में होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में राजनीतिक दलों से कायस्थ समाज को उचित भागीदारी देने की मांग किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल ने कायस्थ समाज को टिकट नहीं दिया तो सर्वसम्मति से कायस्थ समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा। इस बैठक में डा. अमित कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, सभासद कमलेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, राजेंद्र अस्थाना, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस बैठक के संयोजक पप्पू लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।

अपने मित्र के घर पहुंचे मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार की शाम अपने दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के बीच गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने नगर के हरिशंकरी मुहल्ले के निवासी अपने मित्र एडवोकेट स्व. योगेश वर्मा दादा के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त किया तथा उन्हें ढाढस बधाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, कार्तिक गुप्ता, मयंक तिवारी, राकेश राय, असित सेठ, बबलू सरदार आदि लोग उपस्थित रहें।