गाजीपुर। (दुल्लहपुर) भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान उम्र लगभग 61 वर्ष का मंगलवार को पुर्वाह्न लगभग 8-30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनकी पत्नी इन्द्रावती देवी के आलावा दो पुत्र रविकांत चौहान, शशिकान्त चौहान तथा एक पुत्री आभा चौहान है जिनकी शादी हो चुकी है। प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात्रि मे कुछ खराब हुई लेकिन स्थानीय चिकित्सकों कि सलाह व दवा इलाज से सुधार हो गया। लेकिन अच्छे इलाज के लिए सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया। इस निधन से भाजपा मे शोक कि लहर व्याप्त है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे। इनके निधन से भाजपा की अपुर्णिय क्षति हुई है। जिसकी पुर्ती असम्भव है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रभुनाथ जी अपने राजनैतिक जीवन मे सदैव मूल्यों की राजनीति के साथ समाज के कमजोर और असहाय लोगों के लिए लडते रहे। पुर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवेदना प्रकट कर जताया दुख। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार अपराह्न 1-30 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर दर्शनार्थ रखा जाएगा। जहाँ से शव यात्रा श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
उत्तर प्रदेश मे 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से:सुब्रत पाठक
गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के 20 जनवरी को गाजीपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर शोर से तैयारी कर रही है।इसके निमित्त सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश महामंत्री,कन्नौज सांसद क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति मे तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सम्मान और जन उत्थान के साथ देश की समृद्धि व नव निर्माण के लिए राजनीति करती है।यह पार्टी न किसी एक जाति,न किसी एक परिवार और न ही व्यक्ति विशेष की पार्टी है,यह पार्टी देश के हम जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि तमाम विकास कार्य कराने के बावजूद 2019 मे भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर विजय से वंचित रह गई।जब जम्मू कश्मीर मे धारा 370 समाप्त करने का इतिहास लिखा जाएगा तब गाजीपुर जैसा राष्ट्र के लिए बलिदानी जिला उस समय लोकसभा मे विपक्षी विचारधारा के नेतृत्व के लिए जाना जाएगा।सुब्रत पाठक ने कहा कि 2024 के चुनाव मे गाजीपुर इस गलती का सुधार आसानी से कर सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से होने जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर शौर्य और पराक्रम की धरती है।यहां कि मिट्टी का कण-कण राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आजादी संग्राम से आज तक लगातार समर्पित रुप से लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि 2024 के आम लोकसभा चुनाव की तैयारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी पूर्वांचल की धरती गाजीपुर से करेंगे। बैठक मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम के योजना मे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ऐतिहासिक पवहारी बाबा आश्रम पर दर्शन-पूजन के आलावा भाजपा बूथ समितियों की बैठक मे भाग लेगे,तथा भूतपूर्व सैनिकों संग बैठक कर आईटीआई मैदान तुलसीपुर मे एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयो एवं लोकसभा संचालन समिति की बैठक मे भाग लेंगे। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने तथा आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने जताया। बैठक मे नेपाल के पोखरा विमान हादसे मे सभी 68 यात्रियों सहित गाजीपुर के चार युवाओं के दुखद निधन पर उनके आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सरिता अग्रवाल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल,सुशील उपाध्याय,लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय,पूर्व विधायक सुनिता सिंह, शिवपूजन राम,ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,राजन सिंह,मनोज गुप्ता,आनन्द राय मुन्ना, योगेन्द्र सिंह,राजेश राजभर,वृजनन्दन सिंह,पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा,डा मुराहु राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।इस बैठक का संचालन अवधेश राजभर ने किया।
मऊ। मकर संक्रान्ति पर घोसी लोकसभा में सांसद अतुल राय की टीम ने वनवासी व दलित बस्तियों और ज़रूरत मंदो में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजा मोफलर, खिचड़ी, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण किया। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ़ से 16 जनवरी से मऊ ज़िले में शीत लहर की सम्भावना जताई है। जिसको देखते हुए अतुल राय के लोगों ने इन बस्तियों में रहने वाले 500 बच्चों को गर्म कपड़े , स्वेटर, मोज़ा और टोपी का वितरण किया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मानते हुए ज़रूरत मंदो के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। विनीत ने बताया की सांसद के निर्देश पर आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 5 कुंतल खिचड़ी के साथ साथ गर्म कपड़े , टोपी, मोजा मोफलर, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण कर के घोसी लोकसभा के गरीब और असहाय परिवारों में किया गया।
वितरण कार्यक्रम मऊ सदर के कहिनौर से शुरू हुआ। इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि सांसद द्वारा जो जरूरतमंदों की सेवा हो रही है, वही सच्ची समाजसेवा है। उसमें भी बच्चों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सोनू ने कहा कि मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान पुण्य करना सनातनी परंपरा है, गरीब बच्चे हैं, इनके पास कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे ही सर्दी काटते हैं, ऐसे में सांसद द्वारा किये जा रहे इस कार्य से बच्चों को सर्दी में राहत मिलेगी। कपड़ा मिलने के बाद बच्चों की माँ बोली ‘‘गर्म कपड़े नहीं थे। आज तक किसी ने यहां गर्म कपड़े नहीं बांटे, कपड़े पाकर बच्चे बहुत खुश है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि मौसम विभाग की तरफ़ से जो चेतावनी ज़ारी की गयी है उसके तहत कम्बल वितरण के साथ साथ नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को भी गर्म कपड़े का वितरण पूरे 10 दिनों तक लगातार करना है। वितरण कार्यक्रम में सनोज राजभर, आलोक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह चौहान, मुन्ना राम, रवि, नितेश, अमित और संजय राय आदि लोग थे।
गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, सांसद डिम्पल यादव का 46वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय समता भवन पर केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने डिम्पल को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलन्द आवाज बताया। उन्होंने कहा कि डिम्पल ने सदैव महिलाओं, गरीबों, शोषितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी हैं। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, अहमर जमाल, दिनेश यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, राम ज्ञान यादव,राकेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, आनन्द प्रकाश यादव, रामयश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, फिरोज जमाल अंसारी, नरसिंह यादव, दीपक उपाध्याय, वैजू यादव, नफीस, रीता विश्वकर्मा, कमला यादव, रीना यादव, कमला यादव, आरिफ खां, शिवशंकर यादव, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, छन्नू यादव, जगमोहन बिंद, नरसिंह यादव, पूजा गौतम, शेर अली, परवेज अहमद, नन्हें, कमला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। इस शोक सभा में समाजवादी पुरोधा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से देश नेअपना एक महान सपूत खो दिया है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महान समाजवादी नेता और सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनका अहम योगदान था। वह जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष भी रहे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव जबलपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। वह अत्यंत मेधावी थे। वह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थे।वह लोहिया जी के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे। उन्हें 2012 में उत्कृष्ट सांसद के सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, लोकदल के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, राम औतार विश्वकर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, फिरोज जमाल अंसारी, आरिफ खां, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, आनन्द प्रकाश यादव, कृष्णा यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग, उ0प्र0 ने गुरुवार को नवयुवक स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज, मैनपुर, करण्डा में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर 43वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किये। मंत्री बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये। तत्पश्चात पी0डब्लू०डी० के गोराबाजार स्थित निरीक्षण भवन में उद्यान एवं मण्डी के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये एवं वाराणसी मण्डल में हुए उद्यान के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि गाजीपुर व वाराणसी मण्डल में एक्सपोर्ट क्वालिटी के सब्जियाँ उगायी जाए, जिससे यहॉ के किसानों की आय बढ़ सके व प्रधानमंत्री के क्षेत्र की विशिष्ट पहचान हो सके। बैठक में जयकरण सिंह, उप निदेशक उद्यान, वाराणसी-मण्डल, डा० शैलेन्द्रदेव दूबे, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मण्डी निरीक्षक युसुफपुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप जलाया और फिर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। माल्यार्पण एवं दीपदान करने के पश्चात पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर एस लाल के आवास पर आयोजित गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शास्त्री को देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनमें देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन सरलता और सादगी से बिताया। उनका 18 महीने का प्रधानमंत्रित्व काल गीता के 18 अध्यायों की तरह पूरी तरह से पाक साफ था। सरकार के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं था। वह अत्यन्त साहसी और बहादुर नेता थे। उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने गांधी जी के आह्वान पर बहुत ही कम उम्र में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह बाहर से तो काफी उदार और विनम्र थे लेकिन अंदर से चट्टान की तरह दृढ़ थे। रेल मंत्री होने के दौरान एक रेल दुर्घटना होने पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए नेहरू जी ने कहा था कि उनका इस्तीफा मैं इसलिए नहीं स्वीकार कर रहा हूं कि वह इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है बल्कि मैंने इनका इस्तीफा इसलिए मंजूर किया कि इनका यह कदम देश की सियासत में काम करने वालों के लिए एक नजीर होगा और हम सबको संवैधानिक मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देगा। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सबको उनके जीवन से सबक लेकर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए और यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव,श्री कृष्णा ,नवीन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
गाजीपुर। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशू पाण्डेय अंशु ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री किसानों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर आज हम सब सपथ लेते हैं की किसानों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे। इस मौके पर जनक कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, अच्छे लाल महासचिव यूथ कांग्रेस, राजकुमार एनएसयूआई शहर उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार एनएसयूआई नगर अध्यक्ष, शिवम, अरविंद कुमार, अभय कुमार , सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।
महासंघ सूप्रीमो रामलाल का आगमन कल, तैयारियां पूरी कर्मचारी करेंगे नई कार्यकारिणी का गठन, पुरानी पेंशन पर होगा मंथन
जिला पंचायत सभागार में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम: बालैन्द त्रिपाठी
गाजीपुर। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव का आगमन शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार मे हो रहा है। जिसको लेकर पदाधिकारी अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। जिला इकाई का चुनाव और पुनर्गठन भी किया जाना है। वही जिला संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में पूर्व और निवर्तमान पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को भी विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सचेत हो, पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जाएगा। 2023 में पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग की जाएगी, आवश्यकता पड़ेगी तो कर्मचारी सड़क पर भी उतरने को मजबूर होंगे। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों पर थोपी एनपीएस थोपकर गलत किया है। कर्मचारी पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ी है, लेकिन अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं।
बिना आंदोलन नहीं हासिल होता अधिकार
बुढ़ापे की लाठी पेंशन का लाभ हासिल करने के लिए बिना आंदोलन हासिल नहीं होगा। कर्मचारियों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सचेत हो, पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जाएगा। 2023 में पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग की जाएगी, आवश्यकता पड़ेगी तो कर्मचारी सड़क पर भी उतरने को मजबूर होंगे।
नई पेंशन स्कीम क्यों नहीं लेते जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधियों को नई पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी लग रही है तो अपने ऊपर लागू कर लें। विधायक और सांसद खुद पुरानी पेंशन रहे हैं। कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम थोपी गई है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी वे पीछे नहीं हटेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड व पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। राज्य कर्मचारीयों को केन्द्र की भांति भत्ते, पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैसलेश सुविधा, बाबुओं का वेतन विसंगति दूर करने, रसोईया को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, संविदा कर्मियों को समायोजित करने, आशा बहुओं, पीआरडी, आगनबाड़ी, ग्रामीण चौकीदार, आदि को न्यूनतम 24000 एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति खोलने की मांगों को लेकर कार्यक्रम में मंथन किया जाएगा।
मठाधीशों की कुर्सी पर खतरा
महासंघ के पुनः सक्रिय होते ही अन्य संगठनों में उपेक्षित कर्मचारी अपने लिए महासंघ में घर तलाश रहे हैं। उधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के दोनों गुटों में बीते कई सालों से कुर्सी पर जमे मठाधीशों को अपनी कुर्सी जाती हुई नजर आ रही है। मालूम हो कि जिले में कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों की संख्या 25 हजार से अधिक है। स्व.डीएन लिए सिंह के समय में अधिकांश कर्मचारी एकजुट हो गए थे। जिससे अधिकारियों में भी दहशत होता था।
यह होंगे मुख्य अतिथि
महासंघ सूप्रीमो रामलाल यादव के अतिरिक्त पदम् नाथ द्विवेदी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, गौरव सिंह के अलावा अन्य प्रदेश के पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
राष्ट्र सम्मान और जन जन के समृद्धि के प्रति समर्पित होकर कार्य करती रही है भाजपामहेश चन्द्र श्रीवास्तव
गाजीपुर। जनसहभागिता और सार्वजनिक भागीदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी लगातार राष्ट्र सम्मान और जन जन के समृद्धि के प्रति समर्पित होकर कार्य करती रही है और आज यह देश की कुल आबादी 130 करोड़ के विकास लक्ष्य को लेकर नये भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। यह बात सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र के दो लोकसभा क्षेत्रों को विगत चुनाव मे हम जितने से वंचित रह गए थे। लेकिन 2024 के चुनाव मे हमारा लक्ष्य है कि अब तक के भारी अंतर से हम गाजीपुर और जौनपुर लोकसभा मे भाजपा का विजय पताका लहराएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश मे महिलाएं तथा व्यापारियों के साथ आम जन जीवन आज भयमुक्त जीवन जी रहा है। आज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से किसान जहाँ उन्नति कृषि और उचित फसल मूल्यों के साथ समृद्धि की ओर अग्रसर है वही समाज के गरीब और कमजोर लोगों के बुनियादी जरूरतों के लिए भी सरकार कार्य कर रही, सफाई और स्वच्छता के साथ स्वास्थ के प्रति भी लगातार कार्य कर छोटे से छोटे क्षेत्रों मे आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इसी महीने मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी गाजीपुर मे एक विशाल जनसभा सम्बोधित करने कि संम्भावना बन रही है जिसके तिथि, समय और स्थान की घोषणा शीघ्र होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर कहा की महिलाओं को संगठित कर उनके लिए सरकार से मिल रहे लाभ की जानकारी तथा उन्हें सहयोग कर लाभान्वित कराना हमारा उद्देश्य है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छात्रों से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का जिले के विभिन्न विद्यालयों मे एलईडी टिवी के माध्यम से दिखाया जाएगा। बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष, तीन बार उ प्र विधानसभा अध्यक्ष के अलावा पं बंगाल के पुर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा को शान्ति के लिए प्रार्थना कि गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित सभी लोगों को पुष्प गुच्छ, स्मृति तथा शाल देकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। बैठक मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, पुर्व मंत्री डा संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, प्रभुनाथ चौहान, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, पुर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय, रामतेज पांडेय, वृजेन्द्र राय, प्रोफेसर शोभनाथ यादव, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश पांडेय, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, अवधेश राय, राजन सिंह, सीता सिंह, आनन्द राय, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा, राजेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, योगेश सिंह, दीपक सिंह, मनोज बिंद, शैलेश राम, सुरेश बिंद सहित मंडल अध्यक्ष प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।