Category Archives: Poltics

गाजीपुर में नौकरी और रोजगार को लेकर सीएम योगी ने कहा…..

मुख्यमंत्री ने किया स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण।

शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वाचल/गाजीपुर के मालवीय के रूप मे जाने जाते है स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह:- मुख्यमंत्री

अगले पॉच वर्ष में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, रोजगार:- मुख्य मंत्री

युवा आधुनिक शिक्षा, तकनीकि शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी दे जोर:- मुख्यमंत्री


गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद का एक दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे स्थापित स्व0 राजेश्वर प्रसाद सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण, विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधरोपण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को योजना से सम्बन्धित टैबलेट, टूलकिस्ट, चेक आदि का वितरण एवं जन सभा को सम्बोधित किया गया। बता दें कि पी0जी0 कालेज प्रांगण मे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मे शिक्षा की अलख जगाने वाले बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे आज मै अभिभूत हूॅ। मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पीत की तथा इसके लिए महाविद्यालय परिवार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह ने 1957 मे गाजीपुर डिग्री कालेज की स्थापना की जो आज पी0जी0 कालेज के रूप मे लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं का एक उत्तम शिक्षा का केन्द्र बनकर पूर्वी उ0प्र0 मे गाजीपुर जनपद के लिए शिक्षा का एक स्तम्भ बना हुआ है। उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर सिंह शिक्षा के प्रति अत्यन्त जागरूक एवं चैतन्य रहे एवं शिक्षा के क्षेत्र मे उन्होने अभिनव प्रयास किया, यही उनका विरासत के प्रति सच्चा सम्मान है। जनपद गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली है। यह भारत का इतिहास बनाने वाला जनपद है। जिस रामराज्य की स्थापना का संखनाद पूज्य ऋषि मुनियो ने किया था उस परम्परा से जुड़ा हुआ यह जनपद है। उन्होने कहा कि अपनी विरासत को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मे नवनिर्मित मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त थी तब प्रधानमंत्री ने देश के सामने जीवन व जीविका को बचाने के साथ-साथ अपने देश के नवजवानो के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा निति भी लागू की। उन्होने कहा कि यह महाविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अभिनव प्रयोग का केन्द्र बन सकता है। कहा कि भारत दुनिया मे सबसे युवा राष्ट्र है और उ0प्र0 भारत मे सबसे युवा राज्य है। यह युवा अपने प्रतिभा एवं उर्जा से पूरे देश एवं दुनिया को आलोकित करने की क्षमता रखता है। आज इन्ही युवाओं के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमे नये विश्वविद्यालय, तकनिकी संस्थाओं आदि की स्थापना की जा रही है। अभ्युदय योजना के माध्यम से युवाओं को अपने जनपद मे ही प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी/कोचिंग की सुविधाएं दी जा रही है ताकि उन्हे कही अन्यत्र न जाना पड़े।

स्वामी विवेकानन्द तकनीकी सक्षम योजना के माध्यम से प्रदेश मे लगभग 15 लाख नवजवानों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन उपलव्ध कराया गया है तथा अगले पांच वर्षो मे 2 करोड़ नवजवानों को टैबलेट व स्मार्टफोन देकर उन्हे तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश मे बड़ी संख्या मे युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया एवं उद्यमियों को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया। कहा कि सरकार अब एक बड़ी कार्ययोजना को लेकर कार्य कर रही है जिसमे अगले पांच वर्ष के अन्दर जिन परिवारों मे कोई रोजगार एवं सरकारी नौकरी नही मिल पायी है उनकी मैपिंग की कार्यवाही की जा रही है जिसमे हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आधुनिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर दें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा मे आगे बढने के लिए प्रेरित कर रही है।

मुख्य मंत्री ने मंच से ‘कर्मयोगी राजेश्वर बाबू स्मृतियो के वातायन से‘ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह ‘मस्त‘, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘ एंव अपर महाधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। सांसद ने कहा कि विगत दिनों विकास खण्ड रेवतीपुर के अठहठा गॉव बाढ के दौरान हुई दुखद नाव दुर्घटना आहत हूॅ । आगे से इस तरह की घटना पुनरावृत्ति न हो और लोगो को आवागमन की सुविधा हेतु उस स्थल पर शीघ्र ही पुल के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा शक्तिकरण योजना के अन्तर्गत युवाओ को टैबलेट, उज्ज्वला योजना के अर्न्तगत चिहिन्त लाभार्थियेां को चुल्हा, पाईप, गैस सिलेण्डर, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थियों का टूल किट वितरण, श्रम विभाग की मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजनान्तर्गत चिहिन्त लाभार्थी को एम आई एस बॉण्ड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ ही दिव्यांगजन एवं शक्तिकरण विभाग के लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल, कान की मशीन, स्मार्ट केन, व्हीलचेयर, आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, अध्यक्ष जिला पंचातय सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल,  पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पूर्व विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, सुभाष पासी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गाजीपुर में सीएम योगी का लाइव प्रसारण, देखें वीडियो

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देखें लाइव प्रसारण सिर्फ यूपी फास्ट न्यूज पर।

गाजीपुर में सीएम योगी का लाइव प्रसारण, देखें वीडियो

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देखें लाइव प्रसारण सिर्फ यूपी फास्ट न्यूज पर।

https://youtu.be/ZI35qh-ZHrE

ट्यूबवेल के ब‍िल की वसूली रहेगी स्‍थग‍ित

लखनऊ। यूपी के कई ज‍िले ठीक से बार‍िश न होने के चलते सूखे से प्रभाव‍ित हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सूखे से प्रभाव‍ित किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश द‍िए हैं। सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को राहत देते हुए मुख्‍यमंत्री ने यह भी न‍िर्देश द‍िए हैं क‍ि इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी। इसी के साथ अगर क‍िसी क‍िसान ने ब‍िला का भुगतान नहीं क‍िया है तो ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को सरकार की ओर से दलहन तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के भी निर्देश द‍िए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

सीएम के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर

गाजीपुर।स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान मे शुक्रवार को जन सभा सम्बोधित करने तथा महाविद्यालय के संस्थापक बाबू राजेश्वर सिंह के महाविद्यालय परिषर मे स्थापित प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश मे जनता कि खुशहाली,जन जन के सम्मान तथा आर्थिक उत्थान तथा भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर जिन सकंल्पित कार्ययोजना के साथ भाजपा नेतृत्व और उ प्र सरकार काम कर रही है। उसका पूरा-पूरा प्रभाव दिख रहा है।उन्होंने संगठन कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा मे लोगों की भारी भागीदारी सुनिश्चित हो।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन अवसर पर भारी संख्या मे लोग कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचे इसका विशेष ध्यान होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सुनिता सिंह,ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,अवधेश राय,महामंत्री ओमप्रकाश राय,दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राम,सरोज मिश्रा,संकठा मिश्रा, आनन्द सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सुरेश बिंद,मनोज बिंद,विष्णु प्रताप सिंह,किरन सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, लालसा भारद्वाज, गुलाम कादिर रायनी,राजन प्रजापति, रूद्र प्रताप सिंह,कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,सचिन कन्नोजिया,अविनाश सिंह,अभिनव सिंह छोटू सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

9 सितम्बर को आएंगे सीएम योगी, करेंगे प्रतिमा का अनावरण

गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितम्बर को जौनपुर से प्रस्थान कर समय 12ः50 बजे जनपद गाजीपुर में राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाईन पहुचेगे उसके उपरान्त 1 बजे कार द्वारा पी0जी0 कालेज, गोराबाजार प्रांगण में स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं जनसभा करेंगे। इसके उपरान्त 2ः40 हेलीपैड-पुलिस लाईन पहुचकर राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा वाराणसी को प्रस्थान करेगे।

नगरपालिका चुनाव में पार्टी को हर कीमत पर जिताने का लिया संकल्प

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के गाजीपुर नगर इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सदर विधायक जै किशन साहू के गोराबाजार स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी होने वाले नगरपालिका चुनाव की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक में वार्ड स्तर पर बैठक कर संगठन के ढीले पड़े पेंचो को कसने, समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने , मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, मुहल्ले -मुहल्ले भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने आदि बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को हर कीमत पर जिताने का लिया संकल्प।
विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि कि पार्टी के प्रति आपका समर्पण भाव और आपकी सक्रियता निःसंदेह काबिले तारीफ है। आपका यह जोश और संकल्प इस बार नगरपालिका में पार्टी का चेयरमैन बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगा । उन्होंने कहा पिछले पच्चीस वर्षों से नगरपालिका के चेयरमैन पद पर भाजपा का लगातार कब्जा है लेकिन शहर की स्थिति आज भी जब की तस बनी हुई है। विकास के नाम पर शहर शून्य है। आज भी शहर की सड़कें जर्जर और टूटी हुई है, गलियां अंधेरी है,शहर के चारों तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ है, नगरवासी दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। केवल मिश्रबाजार स्थित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा छोड़ शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं,उन प्रतिमा स्थलों पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। पानी की टंकियों की सफाई काफी दिनों से नहीं हुई है। नगरपालिका अपनी जिम्मेदारियों को उठाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। वह पूरी तरह से आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। नगर में व्याप्त समस्याओं के लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की कुछ समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाने में उसे जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया और कहा नगर पालिका चुनाव हर हाल में पार्टी का समर्पित,कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा । कार्यकर्ताओं का संघर्ष जाया नहीं जायेगा। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने जनपद की सातों विधानसभा सीटें जीती है और उन्हीं के बल पर हम सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की सीटें जीतकर इतिहास रचने का काम करेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां,अहमर जमाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव,अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह, जगत मोहन बिंद, अशोक अग्रहरि,अनिल यादव,फिरोज जमाल, आकिब , ओमप्रकाश यादव, विभा पाल,नफीसा बेगम, पूजा गौतम, रीना यादव,कंचन रावत,साहब भाई, अरुण कुशवाहा,शेर अली राईनी, प्यारे मोहन, राजदीप रावत, नन्हें, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।

समस्याओं को लेकर डीएम से मिले आशुतोष सिन्हा, की मांग

गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने ब्लाक सैदपुर स्थित सेहमलपुर गांव में अर्धनिर्मित अग्नि शमन केन्द्र को जल्द से जल्द पूरा कराने, बाढ़ एवं सूखे से सम्बंधित समस्याओं एवं जनपद की अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करने, पशुओं को चारा उपलब्ध कराने एवं बीमारी से बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण कराने की भी मांग किया। उन्होंने जनपद में कम बरसात होने पर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, परमानन्द आदि उपस्थित थे।

सीएम के सम्भावित आगमन को लेकर अधिकारीयों ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में 9 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्भावित आगमन है। जिसको लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे एवं एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल‘ ने मंगलवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार एवं कालेज के खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित कार्यक्रम हेतु किये जाने वाले व्यवस्थाओ का जायजा लिया। बताते चले कि 9 सितम्बर को मुख्यमंत्री का जनपद में सम्भावित आगमन है। मुख्यमंत्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में बाबू राजेश्वर सिंह के प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात परिसर में ही पौधरोपण करेगे और पी जी कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेगे।

इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक एंव एम एल सी विशाल सिंह ‘चंचल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर कराये जाने वाले कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, मंच, पण्डाल, वाहनो की पार्किंग, झाड़ियो की साफ-सफाई, साउण्ड, मोबाईल टायलेट की समुचित व्यवस्था, सभा मे महिलाओ, वी वी आई पी एवं मीडिया हेतु गैलरी बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह अपर महाधिवक्ता/प्रबन्धक पी जी कालेज गोराबाजार, राधवेन्द्र पाण्डेय प्राचार्य पी जी कालेज गोराबाजार, ई ओ नगर पलिका, जिला उद्यान अधिकारी, प्रोग्रामर टे0री0 डा0 अमित प्रताप सिंह एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर पालिका ने किया लाखों से निर्मित सड़क का लोकार्पण

वार्ड नं0 21 में नगर पालिका ने किया लगभग 10 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार सड़कों के लोकार्पण का क्रम जारी है। उसी क्रम में महात्मा गांधी वार्ड के न्यू मार्केट मिश्रबाजार में विशाल ड्रेसेज से विजयनारायण राय के मकान तक एवं रामचन्द्र के मकान से कौशल किशोर राय के मकान तक के सड़क का लोकार्पण सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य चल रहा है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। लोकार्पित सड़क पर मैं भी कभी-कभी आता था जितनी परेशानी होती थी मैंने स्वयं अनुभव किया है। सड़क को गुणवत्तायुक्त बनाने के बाद जितनी चौड़ी सड़क हो गयी है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। उन्होंने पिछले 10-15 लोकार्पण में लगातार शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार लोकार्पण के कार्यों से यह स्पष्ट दिख रहा है कि नगर में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है।

सरिता अग्रवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद लोगों को बेहतर सुविधा देने हेतु कृत संकल्पित है। विकास कार्य, पेयजल की बेहतर आपूर्ति, सफाई की अच्छी व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण हेतु छावनी लाइन में चल रहे कार्यों आदि का जिक्र भी किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी कहा कि हर क्षेत्र में न0पा0प0 का विकास कार्य चल रहा है जिसको नगर की जनता देख व महसूस कर रही है। उन्होंने लोकर्पित सड़क के काफी दिनों बाद बनने के कारणों का जिक्र करते हुए तमाम तकनीकी बातों से अवगत कराते हुए जनता से नगर पालिका परिषद का सहयोग करने की अपील के साथ ही स्वकर की दरों में 50% की कमी होने के उपरान्त आम जनता से स्वकर के घटे हुए रेट से स्वकर जमा करने की भी अपील की। उन्होनें कहा कि मनोज सिन्हा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में लगातार विकास की गति को जारी रखी है। क्षेत्रीय सभासद सोमेश मोहन राय ने भी वार्ड की जनता को बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता की अपार प्यार एवं स्नेह के कारण ही हम अपने वार्ड में अधिक से अधिक कार्य करा पा रहे हैं। रामनरे शकुशवाहा, संतोष जायसवाल, विजय शंकर वर्मा, जयसूर्य भट्ट, डा0 ए0के0 राय आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता व संचालन राकेश रंजन ने किया।

इस अवसर पर श्री अवधेश राय (मास्टर साहब), डा0 जे0एस0 राय, विनोद राय (बाचा), योगेश सिंह, शरदअग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र सिंह, डा0 भुवनेश्वर पाण्डेय, शिवेश राय, मोनू उपाध्याय, धर्मेश राय, शशिकान्त तिवारी, समीर राय, आशीष राय, अंकित राय, वैभव राय, शुभ्रांशु राय, सुधीर सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल चैरसिया, सुनील राय बबलू के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, दिग्विजय पासवान, कमलेश बिन्द, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, नन्हें खां, ओमप्रकाश वर्मा, नेहालअहमद, जयप्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त सुरेश बिन्द, अभिनव सिंह छोटू, नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, लाले यादव, बबलूजायसवाल, निखिल राय, हर्षित सिंह, अजय गुप्ता (सोनू), भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, रेणु गुप्ता, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, मन्नू तिवारी, सिंहासन कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।