Category Archives: Sports

12 स्वर्ण समेत 22 पदक पर गाजीपुर ने जमाया कब्जा

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण समेत 22 पदक पर गाजीपुर ने जमाया कब्जा

महाराजगंज में महायोगी गुरु गोरखनाथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल हुए थे जिले के खिलाड़ी

स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर को मिला तीसरा स्थान

गाज़ीपुर। महाराजगंज में महायोगी गुरु गोरखनाथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 11 रजत व 11 कास्य पदक जीत कर तीसरे ट्रॉफी पर जमाया कब्जा। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कीर्ति सिंह, आदित्य तिवारी, ईल्मा आफरीन, अभी यादव, दित्या यादव, रानी, खुशबू राजभर, निशा राजभर, राजन कुमार, देवेश अग्रहरि, खुशी सिंह व विशाल यादव रहे। रजत पदक प्राप्त करने वालों में सिद्धार्थ पाल आदित्य तिवारी, आरुषि यादव, कंचन, प्रियंका चौहान, राम खेर राम, दिव्यांशु यादव, अतुल यादव, रोहन चौहान, अभिषेक गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा व दिव्यांशु राज तो वही कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में स्वर्णिमा यादव, विकास कुमार बिंद, धर्मेंद्र यादव, हिमांशु राजभर, आदित्य सिंह, अपर्णा मिश्रा, मोहम्मद फैजान, विशाल मौर्य, आर्यन चौधरी व इनेश चंद्र गुप्ता ने पदक प्राप्त किया। पदक प्राप्त करने के बाद गाजीपुर आगमन पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अनुज मिश्रा, कोषाध्यक्ष सरफराज खान, ताइक्वांडो टीम के कोच मनोज कुमार, विजय कमला साहनी, रवि कुमार, अजय कुमार शर्मा, सत्यदेव पांडे व चित्रांश राय थे।

U-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन

ग़ाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय वाराणसी मंडल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता हुई। स्कूल खेल द्वारा आयोजित होने वाली मंडली क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले की टीम ने फाइनल मैच में चंदौली को 18 रनों से हराकर फाइनल मैच जीता लिया है।
गाजीपुर की तरफ से ओपनर हर्ष यादव ने 39, यश यादव 65 , अभिनव 23 रन बनाए।
गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी में अमन -3, राहुल , प्रखर, हर्ष ने 2-2 व यश ने 1 विकेट लिया।
टीम कोच संजीव कुमार यादव व टीम मैनेजर तरुण कुमार सिंह एवं पूरी टीम का गाजीपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा खेल सचिव विजय शंकर राय ने जोरदार स्वागत किया और खिलाड़ियों को और उत्साह और जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

गाजीपुर की महिला वर्ग ने जीता “पूर्वांचल श्री” का खिताब

गाजीपुर ने महिला वर्ग में, तो चंदौली ने पुरुष वर्ग में जीता “पूर्वांचल श्री” का खिताब

गाजीपुर। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला भारोत्तोलन संघ गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित “पूर्वांचल श्री” वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता गाजीपुर जिले में खेल दिवस पर संपन्न हुई। इसमें ओवरऑल पुरुष चैंपियनशिप का खिताब चंदौली और महिला चैंपियनशिप का खिताब गाजीपुर ने जीता। गाजीपुर में आयोजित इस चैंपियनशिप में पूर्वांचल के नामी-गिरामी भारोत्तोलकों सहित लगभग 200 महिलाएं और पुरुष खिलाड़ी व ऑफिशियल्स ने प्रतिभाग किया। पूर्वान्ह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर यह प्रतियोगिता रात 12:30 बजे तक चलती रही। इसमें पूर्वांचल के तमाम भारोत्तोलकों ने अपने दमखम का पुरजोर प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने फीता काटकर किया।

इसके बाद उन्होंने ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के लोकप्रिय खेल हस्ती एवं समाजसेवी महेश प्रताप सिंह रहे। जहां उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों सहित तमाम खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अमित राय रिंकू तथा संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा ने किया। जिला भारोत्तोलन संघ के महेश प्रताप सिंह ने खेलों में किए गए योगदान के लिए उनका विशेष सम्मान करते हुए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला भारोत्तोलन संघ के साथ ही जनपद के तमाम विशिष्ट जन उपस्थित रहे। ओलंपिक संघ ने विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में श्री सानंद सिंह, सुधीर प्रधान, डा आरपी सिंह, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय शंकर राय, कबड्डी संघ के सचिव अकरम, फिरोज आलम खां, बावनो दोनवार भूमिहार सभा के सम्मानित अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में संघ के पदाधिकारी संदीप अग्रवाल, मनोज सिंह, विनय सिंह, मोहित श्रीवास्तव, संजीव सिंह, बृजेश सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, एबादुर्रहमान, प्रशांत राय, वीरेंद्र कुमार विकाश सिंह आदि ने विजयी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यान चंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को बुद्धा स्टेडियम छावनी लाइन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल में 100 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, साजिद अली द्वितीय तथा सुमित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमित यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा श्याम जीत सिंह यादव तृतीय रहे। नींबू दौड़ में श्वेता ने प्रथम, रागिनी द्वितीय तथा जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जलेबी दौड़ में जहां बालक वर्ग में पवन कुमार प्रथम, आदित्य द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में जागृति प्रथम प्रतिभा द्वितीय रेशमी तृतीय स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में शैलेंद्र की टीम विजेता तथा अमित की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसी खिलाड़ी युगो में एक पैदा होते हैं। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वह भारत के लिए ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक लाकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किए थे। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा मंडलों ने उनके जन्मदिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार, शाहिद अली, अमित, दिनेश कुमार एवं एन कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। बृजेश कुमार श्रीवास्तव डीपीओ, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, चंदन पटेल, खुशबू वर्मा एनवाईवी आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति स्टेडियम के प्रबंधक बीएम कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विजेता टीम को किया सम्मानित

विजेता टीम को किया सम्मानित

गाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित होने वाली खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा में किया गया था। जिसमें नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर की खो खो सब जूनियर टीम ने फाइनल मुकाबले में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज को 5-3 से हराकर चैंपियन बनी।जिसमें विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह एवं शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन एवं शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार यादव के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

28 को होगी पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता

गाजीपुर में पहली बार 28 को होगी पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता

  • शहर के रौजा स्थित राजलक्ष्मी मैरिज हाल में जुटेंगे प्रतिभागी

गाजीपुर। पहली बार पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त को किया गया है। यह प्रतियोगिता गाजीपुर शहर के रौजा स्थित राजलक्ष्मी मैरिज हाल में कराई जाएगी।राष्ट्रमंडल खेलों एवं विश्व चैंपियनशिप में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भारत की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए जिला भारोत्तोलन संघ एवं जिला ओलंपिक संघ द्वारा पूर्वांचल की भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ियों के दमखम के परीक्षण एवं उनको प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा आयोजन किया जा रहा है। इस ओपन प्रतियोगिता में पूर्वांचल के लगभग 22 जनपदों के लगभग 250 महिला-पुरुष भारोत्तोलक प्रतिभाग करेंगे। जबकि, निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मौजूद रहेंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर पूर्वांचल की टीम का गठन किया जाएगा, जो प्रदेश की आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसमें से निकलने वाले खिलाड़ी प्रदेश की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके आधार पर पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन का खिताब विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इसी क्रम में ओलंपिक संघ जनपद में विभिन्न खेलों के प्रोत्साहन व उनके विकास के लिए सतत प्रयत्नशील खेल संगठनों के सम्मानित अध्यक्ष सचिव को भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ और ओलंपिक संघ के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय रिंकू ने दी।

खिलाड़ी के मदद को आगे आए पूर्व सांसद

गाजीपुर। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक बेहतरीन खिलाड़ी और करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी और मठियाँ निवासी अजय यादव को घुटने में चोट आ गई थी जिसके कारण वो एक साल से हॉकी नही खेल पा रहे हैं। इनके घुटने का सफल ऑपरेशन PGI चंडीगढ़ में हो चुका है। आगे के बेहतर इलाज के लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह शुक्रवार को अजय यादव के पिता को एक लाख रुपये का चेक दिया। श्री सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा भविष्य में भी इनको हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी व ओलंपियन ललित उपाध्याय ने भी 50 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। ललित ने कहा कि हमारे द्वारा की गई यह मदद कोई व्यक्तिगत मदद न होकर देश के एक होनहार खिलाड़ी के लिए एक सहयोग है। उन्होंने कहा कि आशा करता हूँ की दोनों भाई अजय और अजीत जो बहुत ही बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी हैं, भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बने और अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।