गाजीपुर। करमपुर स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक हॉकी टीम में कांस्य पदक जीतने वाले ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल का स्वागत कर सभा को संबोधित किया।
Category Archives: Sports
सिद्धार्थ और रमेश ने किया चैंपियन ख़िताब पर कब्जा
आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में सिद्धार्थ मौर्य और रमेश साहनी ने किया चैंपियन ख़िताब पर कब्जा
गाजीपुर। रविवार की शाम शहर के लार्ड बुद्धा पैलेस छावनी लाइन में प्रथम जिला स्तर की आर्म रैसलिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सिद्धार्थ मौर्य सीनियर वर्ग में और रमेश साहनी जूनियर वर्ग अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर चैंपियन के ख़िताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ चंद्रभान चौबे एवं सचिव रामप्रवेश कुशवाहा ने हनुमान जी की आरती और वंदन करके किया। इस कार्यक्रम में डॉ अवनीश मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह यादव, अभय राज ,मास्टर रमेश यादव ने प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंत में समापन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव अमित राय एवं डॉ राजकुमार चौबे ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता का संचालन हरेंद्र विक्रम ने किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी शमशेर खान, एडवोकेट पवन पांडे, दिलीप कुशवाहा, नेहा राय श्याम प्रवेश कुशवाहा, अब्दुल मलिक का योगदान रहा। प्रतियोगिता की जानकारी आयोजन सचिव संजय सिंह एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद सरवर डेजी ने दिया।

चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक
किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक
गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 22 से 26 मई 2024 को शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी स्टेडियम, पुणे आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से 1293 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे उत्तर प्रदेश से 93 खिलाडियों ने भाग लिया। शाह फैज़ विद्यालय की (12)-47 kg (K. L) में कक्षा 8 की कृति कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में 20 मई को कृति कौर पुणे महाराष्ट्र रवाना हुईं थीं, जो कि इनके कोच व शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय परिवार भी उन्हें ढेरों शुभकामनायें देता है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


सीओ सिटी ने दिया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार

गाजीपुर। बुधवार को जिला खेल कार्यालय के तत्ववावधान में सीनियर वर्ग बालक/बालिकाओं एथलेटिक्स व कबड्डी बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय द्वारा किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 105 बालक व 70 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में कबड्डी खेल में 10 टीमो ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाईनल मैच बाबा इन्द्रदेव डिग्री कालेज महेशपुर गाजीपुर बनाम सी0एस0 मीरानपुर गाजीपुर के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इन्द्रदेव डिग्री कालेज महेशपुर गाजीपुर 27-11 से विजयी रही। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, ग्यासुद्वीन आजाद, नफीस अहमद, अश्विनी कुमार राय, अकरम अहमद, अमरजीत सिंह, पारसनाथ सिंह, कन्हैया यादव, छोटेलाल यादव, नागेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहें। एथलेटिक्स बालक वर्ग मे 100 मी0 मोहित प्रसाद-प्रथम, रिषभ् सिंह- द्वितीय, दीपक सिंह- तृतीय, 200 मी0 मोहित प्रसाद-प्रथम, सत्यान्द कुमार- द्वितीय, निखिल शर्मा- तृतीय, 400 मी0 अनिल बिन्द- प्रथम, अंकुर गुप्ता- द्वितीय, सत्यानन्द कुमार- तृतीय, 800 मी0 अष्विनी राजभर- प्रथम, विकेन्द्र कुमार-द्वितीय, अभिशेक बिन्द- तृतीय, 1500 मी0 पवन राजभर- प्रथम, बृजेश बिन्द- द्वितीय, भोला यादव- तृतीय रहे।
विजेता टीम को सपा नेता राजकुमार पांडे ने दिया ट्रॉफी, कहा….
राजकुमार पाण्डेय के हाथों विजेता टीम को मिली ट्रॉफी
गाजीपुर। मौनी बाबा स्पोर्टिंग क्लब चोचकपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। जिसका फाइनल मैच टीम महरौली और खुलासपुर के बीच हुआ। मुकाबले में 140 रन महरौली की टीम ने बनाया जबकि 141 रन बनाकर खुलासपुर की टीम विजय हुई। मुख्य अतिथि सपा नेता और समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने विजयी टीम को ट्रॉफी वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। न जीतने वाले को अति उत्साही होना चाहिए और न हीं हारने वाले को निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है, वही आगे बढ़ाने की इच्छा भी पैदा होती है। कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले में दो दो की बराबरी पर रहे प्रयागराज और करमपुर टीम
गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे।

खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर के अलावा इन टीमों ने मारी बाजी
गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में विभिन्न टीमों नें अपनी प्रतिभा दिखाई। चार दिवसीय यह प्रतियागिता 7 से 10 मार्च तक नेहरू स्टेडियम में संचालित रहेगी। प्रत्येक मैच में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सेल एकेडमी उड़ीसा एवं करमपुर के मध्य खेला गया, जिसमे करमपुर 4-2 से जीत दर्ज कर विजयी रहीं।

दूसरा मैच गाजीपुर एवं मऊ के बीत खेला गया जिसमे गाजीपुर 6- 3 से विजयी हुईं। तीसरा मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं साईं अलवर (राजस्थान) के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में एकतरफा मुकाबले में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज नें साईं अलवर (राजस्थान) पर 4-1 से बढ़त बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का चौथा मैच रायसेन (मध्य प्रदेश) एवं विवेक एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई। टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, अब्दुल मजीद, नफीस अहमद, सर्वदेव यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, अकील अहमद, हीरा यादव, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
जिला ओलम्पिक संघ के जिला इकाई का हुआ विस्तार
गाजीपुर। जिला ओलम्पिक संघ की वार्षिक बैठक बुधवार को जिले के एक सभागार में हुआ। जिसमे ग्रामीण खिलाड़ियों के उत्थान एवं विकास पर विशेष बल दिया गया और जिले की इकाई का विस्तार भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नवीन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव एवं अमित सिंह को उपाध्यक्ष मंडल में तथा सुधीर प्रधान को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। उसके बाद आगामी होने वाली प्रतियोगिता के बारे में विचार विमर्श करने के बाद पूर्वांचल स्तर की बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता होना सुनिश्चित हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी दिन रविवार को गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे पूर्वांचल की 18 जिलों से प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।इस प्रतियोगिता से चयनित ख़िलाड़ी आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर ओलम्पिक खेलो की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बैठक में बॉबी सिंह, मोहित श्रीवास्तव सहित जिला ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अमित राय ने दी।
फाइनल मैच में पखनपुरा और अटवा की टीम रही विजयी

बालक फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पखनपुरा और अटवा की टीम ने मारी बाजी
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाईनल व फाईनल मैच आज शनिवार को किया गया, जिसका पहला सेमीफाईनल मैच पखनपुरा बनाम एम0एच स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें पखनपुरा 4-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाईनल मैच स्टेडियम बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 2-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाईनल मैच पखनपुरा बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 1-0 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता फाईनल मैच का उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया एवं विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के अवसर पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, अश्विनी राय व्यायाम प्रशिक्षक शिक्षा विभाग गाजीपुर, विनोद जायसवाल, बृजेश कुमार, रोशन लाल यादव, योगेन्द्र सिंह, अंजनी वर्मा, फुटबाल के वरिष्ट खिलाड़ी राजू, मोईन खान, रिंकू राय एवं नफीस अहमद, उपस्थित थे। फुटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन संगीता यादव के द्वारा किया गया। जिसमें फुटबाल प्रतियोगिता के निर्णायक इस्खार अहमद एवं मो0 अजिम, गुडडू रहें।
गाजीपुर के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन,रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत
असम में कुंग फू वुशू नेशनल खेल में खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण,2 रजत और 3 कांस्य पदक जीता

ग़ाज़ीपुर।ताइक्वांडो के प्रति अब युवक और युवतियों के क्रेज आत्मरक्षार्थ खेल को लेकर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जिसका नजरा आज गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब असम के मिर्जा जिले में आयोजित तीन दिवसीय कुंग फू वुशू नेशनल खेल में शामिल 43 बच्चों में से सात बच्चों ने पदक जीत कर घर वापस पहुंचे। जिनका रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

गाजीपुर के केएस मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी के 11 खिलाड़ियों सहित उत्तर प्रदेश के कुल 43 बच्चों ने असम के मिर्जा जिले में तीन दिवसीय कुंग फू वुशू नेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उसमें शामिल हुए थे जिसमे गाजीपुर के 11 बच्चे भी शामिल थे। जिसमें से 9 बच्चों ने पदक हासिल किया है।9 पदक में से चार स्वर्ण पदक, दो रजत और तीन कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया है।


जय दुबे ने 42 से 46 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक, ज्ञानेंद्र कुमार बिंद ने 46 से 49 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आलोक बिंद ने 51 से 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आयुष वर्मा 46 से 50 किलो में रजत पदक, रोशनी कुशवाहा 23 से 25 किलो में स्वर्ण पदक ,प्रभास राम बिंद ने 70 किलो में रजत पदक जीता। वही संजना रजनीश और प्रियांशु दुबे ने कांस्य पदक जीता है।

यह प्रतियोगिता कोच कृष्ण कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।आज अपने कोच के साथ जब खिलाड़ी गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। तो यहां पर स्थानीय लोगों ने कोच के साथ ही सभी खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
