-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
पीजी कॉलेज में हुई सेवानिवृत्त बद्रीनाथ सिंह की विदाई

डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने पीजी कॉलेज में पूर्ण की अधिवर्षता, विदाई समारोह आयोजित
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर कार्यमुक्ति पत्र प्राप्त कर अवकाश ग्रहण की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने अपनी सेवा के दौरान न केवल सैन्य विज्ञान विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री, महाविद्यालय शिक्षक संघ गाजीपुर और महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और शिक्षक समुदाय ही विश्व का वह अनोखा समुदाय है जो सदैव अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि डॉ० बद्रीनाथ सिंह का महाविद्यालय के प्रति समर्पण और उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने सैन्य विज्ञान को न केवल एक विषय के रूप में, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और अनुशासन के उपकरण के रूप में स्थापित किया। उनकी विदाई महाविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है, किंतु उनकी शिक्षाएं और मूल्य हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। हम उनके स्वस्थ और सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हैं।”
समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने डॉ. सिंह को स्मृति चिह्न, श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कॉलेज उनके लिए हमेशा एक परिवार की तरह रहा। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रोफ.जी. सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह सम्मी, विजय सिंह, अरुण सिंह, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, जैकी, घनश्याम, संजय,गुड्डू आदि रहे।
-
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की हुई बैठक,की गई चर्चा

लंका मैदान के मैरिज हॉल में हुई राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक
बैठक में जिले के सदस्यों को किया गया कार्ड वितरित
संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर की गई चर्चा




गाजीपुर। लंका मैदान स्थित मैरीज हाल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की रविवार को मासिक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह रहीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह सहित बनारस, गाजीपुर, आजमगढ, चन्दौली बलिया, मऊ, गोरखपूर सहित कई जिले के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर, दीप प्रज्वलंन कर एवं राष्ट्रगान गीत से किया गया। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित जनपद के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी सहित अन्य संबोधित किया। इसके बाद जिले के सदस्यों को संस्था का आईडी कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा वितरित किया गया। इस बैठक में आए हुए मुख्य अतिथि सहित सभी जनपदों के अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के समापन में कोर कमेटी की भी बैठक हुई। जिसमें तमाम अहम बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया। जैसे प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष के चयन पर विचार, आजमगढ जिला कार्यकारिणी की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के उम्मुदवारो के नाम पर मन्थन, बलिया में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा, जिन जनपदों में सगठन कमजोर है उस जनपद में अध्यक्ष बदलने पर विचार, गाजीपुर की जिला कमेटी पर मन्थन और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी, अनिल कश्यप, काशी सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रतन कुमार विक्की, विनीत दुबे, आरिफ वारसी, सउद अंसारी, कृष्ण बिहारी द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, राम जन्म कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
-
सपा ने डीएम को सौपा पत्रक,की यह मांग



गाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में इनरवां,बिलाईच गांव में शासन प्रसाशन के द्वारा किए गए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एवं उजाड़े गए गरीबों को न्याय दिलाने के सवाल पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं विधायक वीरेंद्र यादव ने बिना सूचना एवं नोटिस दिए तथा बरसात के मौसम में जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के घर को उजाड़े जाने को पूरी तरह से अमानवीय व संवेदनहीन कारवाई बताया।उन्होंने कहा इस कारवाई की जितनी निंदा की जाए कम है। नेताद्वय ने कहा कि भाजपा सरकार का एक मात्र काम रह गया है गरीबों को उजाड़ना। सरकार का काम गरीबों को उजाड़ना नहीं बल्कि उनकी मदद करना है लेकिन पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार गरीबों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।
इस अवसर पार्टी ने उजाड़े गए निराश्रितों के रहने खाने पीने एवं घर की बहू बेटियों के तत्काल सुरक्षा की मांग उठाई।उनके लिए अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था करने की मांग किया। निराश्रित एवं भूमिहीनो को भूमि एवं सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत आवास आवंटित करने की भी मांग की गई। बरसात तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी रोके जाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, रणजीत यादव,पारस यादव, आजाद राय, देवेन्द्र यादव,आदि मौजूद थे। -
अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित…

अष्ट शहीद इंटर कॉलेज:अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित…
मोहम्मदाबाद। नगर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के नए प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी शिवकुमार राय वरिष्ठ अधिवक्ता व पर्यवेक्षक के अरविंद कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें ऋषिकेश राय अध्यक्ष, दामोदर राय उपाध्यक्ष, अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक, रविंद्र नाथ राय कोषाध्यक्ष, समेत श्री शिवशंकर राय , मृत्युंजय राय, रविंद्र नाथ राय, जितेंद्र नाथ राय, अवधेश राय, मंगला राय, अमिताभ राय आदि कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर अष्ट शाहिद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी, पवन कुमार राय, रविंद्र नाथ शर्मा, सुबोध कुमार श्रीवास्तव समेत विद्यालय परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे। -
दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन,डा.संगीता बलवंत ने किया सम्मानित


गाजीपुर।राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत एवं अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन राम लीला मैदान सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने दानवीर भामाशाह के दिवस के अवसर पर व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में टैक्स के माध्यम से उद्योग कर रहे हैं,जनपद में जो उद्योग स्थापित कर रहे हैं वह अपने उद्योग में सफल रहे. आपके उद्योग के आसपास छोटे-छोटे भी व्यापारी उद्योग लगाकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें भी लाभ मिल रहा है, तभी भामाशाह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जिन व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं होती हैं तो उसका निराकरण तत्काल प्रशासन करता है आप लोग अपने व्यापार को बढ़ाएं और अपनी आय दोगुनी करें, उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का जन्म ओसवाल जैन परिवार में हुआ था। उनके पिता भारमल कावेडिया रणथंभौर किले के गढपति थे, महाराणा प्रताप के द्वारा भामाशाह के निष्ठा पूर्वक सहयोग से शक्ति का गठन हुआ था। इन्होंने कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था इन्होंने राज्य के कल्याण के लिए अपनी सारी संपत्ति निष्ठा पूर्वक अर्पित कर दी थी। भामाशाह का वित्तीय और सैन्य समर्थन भारतीय इतिहास में समर्पण निष्ठा और देशभक्ति का अनुपम प्रतीक है भामाशाह के निष्ठा पूर्ण सहयोग से मुगलों से भीषण युद्ध कर पुनः राज्य प्राप्त किया था। उन्होने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के साथ मिलकर उनकी सहायता की थी, उन्होंने जो दान दिया था उससे महाराणा प्रताप ने कई सालों तक अपने सैनिकों को वेतन देते रहे हैं भामाशाह बहुत ही नेक इंसान थे आज व्यापारी कल्याण दिवस जो मनाया जा रहा है और सभी व्यापारियों को सम्मानित किया जा रहा है यह उन्हीं की ही देन है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने भी भामाशाह को एक बेमिसाल, दानवीर एवं त्यागी पुरूष बताते हुए गाजीपुर के जिला व्यापार मण्डल के सम्मानित व्यापारियों से उनके जीवन परिचय से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण मे योगदान देने की अपील की। दानवीर भामाशाह की जयंती पर रामलीला मैदान सभागार में विभिन्न विभागो, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्वयं सहायकता समूहो द्वारा स्टाल लगाकर क्रय-विक्रय किया गया।
इस अवसर एल ई डी के माध्यम से मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 मे राज्य कर विभाग गाजीपुर मे सर्वाधिक जी एस टी देने वाले दो कर दाताओ को रवि इन्फ्राविल के प्रतिनिधि नवीन राय तथा मेसर्स शिवा आटो सेल्स के स्वामी विनोद कुमार सिंह को सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे उपायुक्त सर्वेश कुमार सिंह, सहायक उपायुक्त राजेश ओझा, प्रभात कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, प्रतिभा राय, किरन पुष्कर उपस्थित रहे। व्यापार मण्डल की तरफ से मुहम्मद असलम, गुडडू केशरी, विजय शंकर वर्मा, अशोक अग्रहरी, अनूप वर्मा सर्राफ, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव, आशीष बरनवाल, उपस्थित रहे। मंच का संचालन गिरिजा शंकर कुशवाहा द्वारा किया गया। -
भव्य रथ मे विराजमान भगवान जगन्नाथ की श्रद्धालुओ ने किया पूजन आरती

भव्य रथ मे विराजमान भगवान जगन्नाथ की श्रद्धालुओ ने किया पूजन आरती

गाजीपुर। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकाले जाने वाला भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रो में मनाया जा रहा है। जिसे लेकर भगवान की भव्य झांकी सजाकर नगर में भ्रमण कराया गया। पुरानी परम्पराओ के साथ नियाजी मुहल्ला गंगा तट पर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से भव्य झांकी व बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा, बलभद्र की आकर्षक प्रतिमा की झांकी सांयकाल निकाली गई, जो अतिप्राचीन हरिशंकर में रथ पर सवार होकर स्थानीय नागरिको के दर्शन पूजन के लिए लाया गया। जहा विधिवत आरती पूजन कर मोैसमी फलो का राजभोग लगाकर भगवान जगन्नाथ से वर्ष भर सकुशल रखने की कामना करते है। भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हे परवल का जूस पिलाने व जामुन, आम, बतासा, चना, गुलगुला व पुडी, खीर का भोग लगा कर महिलाओ ने पुरानी परम्परा का निवर्हन आज भी श्रद्धालूगण करते है। बाबा पवहारी आश्रम में जगन्नाथ पूजन का बड़ा महत्व है जो पवहारी बाबा के हस्तनिर्मित मूर्ती की झांकी निकालकर शुरू किया गया जगन्नाथ यात्रा आज उनकी याद दिलाती है, पवहारी बाबा आश्रम से निकाली गई। झांकी कुर्था गांव मे घुमाते हुए आदर्श बाजार में लाया गया और वहा मेला रूप में तब्दील हुए जगन्नाथ यात्रा का हजारो श्रद्धालुओ ने फूल माला व आरती पूजन कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही स्टीमरघाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा व मिश्रबाजार तिराहे पर जांकर समाप्त हो गया। वही रामजानकी मठ गरूआमकसूदपुर से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ यात्रा पूरे गांव घुमाकर आरती पूजन कर पुनः रामजानकी मठ जाकर समाप्त हो गई। इस यात्रा की जानकारी देते हुए हुए पुजारी अमित ने बताया कि बाबा जगन्नाथ की स्थापना का काल है इससे पहले माता कर्मा की भक्ति की कहानी बताया और उनके पूजा भोग मे खिचड़ी के महत्व का बातया। भगवान जगन्नाथ को आज भी खिचड़ी का भोग लगाया जात है पूरी मे इसका प्रसाद वितरण कर इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात ने देर रात आरती पूजन किया। झांकी मे राजेश पाण्डेय, गोपाल जी पाण्डेय, अशोक चौधरी, अजय कुमार तिवारी, अरविन्द तिवारी, संगम हिन्दू, देवब्रत हिन्दू कृपाशंकर राय,चन्द्र कुमार आदि सम्मिलित हुए।
-
कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन,सौपा पत्रक


गाजीपुर।उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सरजू पांडे पार्क,कचहरी पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला, शहर, ब्लॉक और फ्रंटल संगठनों के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धरने में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर गरीबों और वंचित तबकों के शिक्षा के अधिकार को छीनने के साथ ही स्थानीय समस्याओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया, तहसील से गांवों को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़कों को अविलंब सही कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की है। साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, छोटे व्यापारियों, फेरी वालों और किसानों की अनदेखी को लेकर भी सरकार को घेरा।
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर रही है कि उसे गरीब बच्चों की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहा कि आज नन्दगंज चीनी मिल, बहादुरगंज कताई मिल दशकों से बंद है, जल जीवन मिशन की योजनाओं के नाम पर लूट मची है सीवर के नाम पर पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली और खाद की समस्याओं से जनता और किसान परेशान हैं, इन सभी समस्याओं को लेकर मैं 24 जून को मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन मुझे हाउस अरेस्ट किया गया, जिसका विरोध हमलोगों ने किया है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवंशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा ये सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा का अधिकार छीन रही है जो गलत है, सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रही है। शिक्षा के बाद अब महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे हम नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बंदी गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, सामाजिक न्याय पर भी हमला है, साथ स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका विरोध भाजपा के लोग भी कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार मौन है। एआईसीसी रविकांत राय ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गांव-देहात की स्थिति पहले से खराब है। स्कूल बंद कर देना और भी बड़ी मुश्किल खड़ी करेगा। कांग्रेस गांव से लेकर विधानसभा तक इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल, उत्तरप्रदेश को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को सौंपकर स्कूलों की बंदी रोकने, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविकांत राय, अजय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, छोटेलाल गौतम, हरिओम यादव, डॉ गुड्डू अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ सुमेर कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, कमलेश्वर प्रसाद, उमाशंकर सिंह, फौजी ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, शंभू कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडे, विनोद सिंह, सीताराम राय, बीरेंद्र राय, महबूब निशा, राशिद अब्दुल्ला इस्लाम, मास्टर रिजवाना बेगम, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, ओमप्रकाश पासवान, ओम प्रकाश यादव, कृष्णदेव तिवारी, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, मुसाफिर बिंद, बलवंत कुमार, पप्पू निषाद, जयप्रकाश पांडे, सदानंद गुप्ता, शशि भूषण राय, सतीश सिंह यादव, मोहन चौहान, गयासुद्दीन, अवधेश भारती, किरण गौतम, अब्दुल हक, वसीम अंसारी, अमितांशु आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
-
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण


गाजीपुर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का शनिवार को दूसरे दिन जिला करागार का निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार मे महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। उन्होने बैरक मे जाकर निरुद्ध महिला बंदियों से प्रतिदिन के खान पान,दैनिक उपयोग की सामग्रियों से संबंधित जानकारी ली। किसी प्रकार कि समस्या के संबंध में पुछा।निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों द्वारा कुछ शिकायते भी कि गई। जिसके समाधान का उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया। उन्होने महिला बंदियो के बच्चो मे टॉफी व बिस्किट का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होने ने शौचालय एवं रसोईयो का भी निरीक्षण किया।प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। -
शहर के विभिन्न मार्गो का किया स्थलीय निरीक्षण


गाजीपुर। मोहर्रम एवं श्रावण मास के दृष्टिगत शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण संग शहर के विभिन्न मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहर्रम के दौरान ताजियां ले जाने वाले मार्गाे की साफ-सफाई, ढक्कनदार नालियों के टूटी पटियो को सही कराने का निर्देश दिया। उन्हाने विद्युत विभाग को शहर के जर्जर व लटके हुए विद्युत तारो को तत्काल सही कराने, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) को शहर मे खोदे गए सड़को की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। तत्काल कार्यवाही की जाए। -
डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद,अधिकारियों को दिए निर्देश


गाजीपुर।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना मरदह में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना मरदह मे 15 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें मौके 05 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी मरदह अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





