-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम-एसपी ने किया महाहर धाम का निरीक्षण,दिए निर्देश



गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आज जनपद के महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि कावरियों के जाने वाले रास्तो में लटके एवं जर्जर तारो को विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि मुख्य मार्ग एवं कावरियों के आने वाले विभिन्न रास्तो पर जर्जर लटके तारो को तत्काल ठीक करा लिया जाए। उन्होने संबंधित को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग, चेन्जिग रूम, लाईट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ सड़कों को गुड्डा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के संबंध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने भीड़ भाड स्थलो पर खोया पाया टेन्ट लगाया जाए एवं भीड़ भाड स्थलो पर महिलाओं पुलिस बल अवश्य लगाई जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य संबंधित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
-
ब्राह्मण रक्षा दल ने जमानियां चेयरमैन को सौंपा पत्रक

महर्षि जमदग्नि का हो भव्य मंदिर निर्माण-ब्राह्मण रक्षा दल
(जमानिया) गाजीपुर। महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली जमानिया में महर्षि जमदग्नि के नाम से भव्य मंदिर का निर्माण करने हेतु ब्राह्मण रक्षा दल के संरक्षक जमानियाँ के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण त्रिवेदी के निर्देश पर ब्राह्मण रक्षा दल का प्रतिनिधि मंडल जमानिया नगर पालिका के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता से शुक्रवार को मिला और महर्षि जमदग्नि ऋषि के मंदिर के भव्य निर्माण के कराने को लेकर पत्रक सौंपा। जिस पर जयप्रकाश गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वह इस नेक कार्य के लिए अपने नगर पालिका में जमीन मुहैया कराएंगे और त्वरित ही जमीन का अवलोकन भी करा दिया। इन्होंने कहा कि महर्षि जमदग्नि जी से ही जमानिया सहित पुरे गाजीपुर की पहचान हैं। इस पहचान के बारे में आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए इस तरह का सहयोग कर हम स्वयं को धन्य महसूस करेगें।

ज्ञात हो की महर्षि,भगवान विष्णु के छठ्ठे अवतार भगवान परशुराम जी के पिता हैं।जमानिया जिनकी तपोस्थली रही है। मंदिर निर्माण होने से गाजीपुर में बाहरी लोगो का भी आवागमन बढ़ेगा और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह स्थल राजकोष मे बृद्धि करेगा। भगवान परशुराम जी का मंदिर भी हरपुर जमानिया में है जो गंगा तट से सटा हुआ है जो हिंदुओं के आस्था का केंद्र है। इस आश्वासन के लिए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल में गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संरक्षक राकेश तिवारी, डॉक्टर पियूष कांत दुबे, चमचम चौबे, हरिशंकर तिवारी महाविद्यालय के प्रवंधक प्रभाशंकर तिवारी सहित आदि लोग मौजूद थे।
-
15 अपीलों की सुनवाई की गई


गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र गाजीपुर की बोर्ड बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमे आर बी ओ एक्ट की धारा 15 (2) के अधीन 15 अपीलों की सुनवाई की गई। बैठक में अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, सरिता अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर सहयुक्त नियोजक, वाराणसी, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, जल निगम, उद्योग, रोडवेज के अधिकारी एवं अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र गाजीपुर उपस्थित रहे।
-
डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण



गाजीपुर।अविनाश कुमार, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का शुक्रवार को त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रख -रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी), सुभाष राम सिपाही (बहुजन समाज पार्टी), जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे ।
-
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने बेघर परिवारों एवं वीर अब्दुल हमीद सेतु पर स्ट्रीट लाइटों के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र


ग़ाज़ीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि अंधऊ हवाई पट्टी एवं सेना के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने मे कुछ ऐसे भी असहाय, निर्धन, भूमिहीन परिवार है, जो कालांतर मे बहुत दिनों से उस जमीन पर अपना जीवन व्यतीत कर रह रहे थे। आज विस्थापित होने के बाद उनके पास कही अन्य कोई भूमि न होने के कारण बेघर परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
ऐसे बेघर परिवार के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराई कि इन्हें आवास या जमीन पट्टा दिलाना सुनिश्चित करे।
साथ ही जिलाधिकारी को पत्र लिखी कि शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु की ख़राब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने हेतु संबंधित विभाग को अति शीघ्र निर्देशित करे। -
ग्रामीणों ने सौंपा जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्रक

क्षतिग्रस्त पुल को लेकर दिया जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को पत्रक
गाजीपुर। भांवरकोल ब्लॉक के वीरपुर सेमरिया पर बने पुल के छतिग्रस्त हो जाने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सपना सिंह को पत्रक सौंप कर अवगत कराया। पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुल का नवनिर्माण हो जाता तो क्षेत्र के आमजन को आने जाने में सहूलियत होगी। अध्यक्ष से कहा कि पुल के आसपास की सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनवाया गया है। अगर पुल का भी नवनिर्माण हो जाता तो ग्रामीण, किसानों और राहगीरों को बहुत राहत मिल जाती। क्योंकि पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों का तो आना-जाना तो बाधित है ही साथ ही साथ किसानों को भी खेती करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। पत्रक देने वाले में चंदन राय, तेज नारायण राय, देवेश, क्षत्रपाल शर्मा और अखिलेश राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
-
यूपी और बिहार से चोरी की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद

गाज़ीपुर। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार को अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिल व दो देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिट्टू कुमार पुत्र गुड्डू राम निवासी ग्राम बहलीपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ, नफीस अंसारी पुत्र पप्पू अंसारी (मिस्त्री) निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर एवं रवि कुमार बिन्द पुत्र सिंहासन बिन्द निवासी ग्राम चकिया थाना सुहवल जनपद है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व अभियुक्त बिट्टू कुमार से एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस व अभियुक्त रवि बिन्द से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग योजना बनाकर गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर मोटर साइकिल की चोरी करते हैं। सुरक्षा के लिये तमंचा भी रखते हैं। हमने कई मोटर साइकिलों की चोरी किया है और मोटर साइकिलों को बेचकर अपना खर्च चलाते हैं। इसके साथ ही अभियुक्तों द्वारा चोरी की अन्य नौ मोटर साइकिल अंधऊ हवाईपट्टी के पास के भिन्न भिन्न स्थान से बरामद कराया। इसके सम्बन्ध मे थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीन दयाल पाण्डेय के साथ कोतवाली पुलिस टीम शामिल रहे।
-
डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक,दिए निर्देश


गाजीपुर।जगरनाथ यात्रा,मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा को शान्तिपूर्वक, सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम, श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनाए। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधि0 अभियन्ता विद्युत जमानियॉ एवं जखनियॉ अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/जुलूस से संबंधित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पतालों द्वारा भी चिकित्सा कैम्प लगाये जाएगें। जहॉ पर कावरियों के दवा के साथ-साथ रिफ्रेसमेंट होने का समुचित प्रबन्ध रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस एवं ताजियॉ अपने निर्धारित मार्गो से निकलेगे कोई नयी परम्परा की शुरूआत नही की जाए। किसी भी जुलूस/ धार्मिक स्थल पर अस्त, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त गतिविधियों का फोटोग्राफी एवं विडियोंग्राफी ड्रोन के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
जनपद में शान्ति बनाए रखने हेतु अपने गांव तथा मोहल्लों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखें और संदिग्ध व्यक्ति मालूम होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी।संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी तरह की अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारो पर व्यापक सफाई व्यवस्था रहेगी और पेयजल एवं विद्युत सप्लाई नियमित रूप से संचालित रहे। जुलूस/शोभायात्रा वाले रास्तो पर विद्युत के तार लटने न हो, लटके हुए तारो को सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराई जाए। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा परम्परागत मार्गाे से निकाली जाएगीं तथा कोई नयी परम्परा नही की जाएगी साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएगें।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ताओ को निर्देश दिया कि त्यौहारो के दौरान निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, फायर सर्विस को एलर्टमोड में रहने का निर्देश दिया है। पीस कमेटी की बैठक में जो भी शिकायते प्राप्त हुआ है उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि समयान्तराल मौके पर जाकर शिकायतो का निस्तारण किया जाए। किसी भी व्यक्ति के निजी प्रार्पटी पर सहमति के बिना कोई भी कार्य नही किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि जनपद में पर्व एवं त्यौहारों के साथ कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी रखें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक एवं निराधार खबरे न पोस्ट करे अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही उन्होने कहा कि कांवर यात्रा से गुजरने वाले मार्गाे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवर यात्रा सुरक्षित निकल जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा, दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी/ग्रामीण सहित सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त समस्त इ0ओ0 नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त थानाध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं जनपद के संभ्रान्त नागरिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। -
गाजीपुर को मॉकड्रिल की कार्यवाही एवं गतिविधियों के लिए मिला प्रथम स्थान





गाजीपुर ।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जनपदों के 118 तहसीलो मे बाढ़ आपदा पर राज्य/जनपद स्तरीय मॉकड्रिल किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद गाजीपुर के 04 बाढ़ प्रभावित तहसील सैदपुर, जमानिया, मुहम्दाबाद, सेवराई में बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन 9 बजे से आरंभ कर किया गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आईआरएस के तहत समस्त विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। बाढ के दौरान उत्पन्न परिस्थिति को दर्शाना, तहसीलवार बाढ़ कार्ययोजना का परीक्षण करना, बाढ पूर्व तैयारी, बाढ़ के दौरान जिम्मेदारी, बाढ के बाद राहत वितरण हेतु समीक्षा, डी0ई०ओ०सी० की कियाशील का परीक्षण, जनमानस की जागरूकता के लिए, उपकरणों की उपलब्धता एवं कियाशीलता का परीक्षण।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह समय 8ः58 बजे शासन द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि अगले 3 घंटे में बाढ़ आने की जानकारी दिया गया। सुबह 8.59 मिनट पर डी0ई०ओ०सी० द्वारा इन्सीडेन्ट कमाण्डर/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को घटना की जानकारी दी गई। इन्सीडेन्ट कमाण्डर द्वारा रिसपास्बुल आफिसर/जिलाधिकारी को सूचना देते हुए अनुमति के बाद आई०आर०एस० की टीमों को त्वरितगति से क्रियाशील किया गया। सुबह 9 बजे जनपद में 13 लाख क्यूसेक पानी छोडे जाने की सूचना प्राप्त होते ही बाढ़ की सम्भवना का एलर्ट जारी करते हुए जलस्तर बढ़ने की सूचना तहसीलो को दिया गया। सुबह 9.30 बजे समस्त टीमें प्रभावित एरिया में एकत्रित होने के उपरान्त स्टेंजिग एरिया चिन्हित कर कार्यवाही प्रारम्भ किया गया। सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक पी०एस०सी० स्थानीय पुलिस, गोताखोर, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, स्थानीय अनुभवी व्यक्तियों की सहायता से तत्काल ध्वनि विस्तारक यन्त्र से उस इलाके में रहने वाले लोगो को बाढ़ का पानी आने की जानकारी दी गई।
माकड्रिल तैयारियो के अन्तर्गत बूढ़ेनाथ महादेवा मंदिर तहसील सैदपुर में गंगा नदी के किनारे अत्यधिक वर्षा/अतिविष्टि/बाढ़ के पानी के दबाव से मकान क्षतिग्रस्त हुआ, क्षतिग्रस्त मकान में से 08 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, निकाले गए सभी व्यक्तियों को बाढ़ शरणालय में रखा जाएगा, जहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीे। इसी क्रम में गौसपुर गायत्री घाट तहसील मुहम्मदाबाद में गंगा के जलस्तर से कटान प्रभावित क्षेत्रों में अचानक से कटान होने की सूचना प्राप्त होते ही कि गांव में पानी जा रहा है, गांव खाली कराया गया और बाढ़ शरणालय में गांव के लोगों को ठहराया गया, राहत पैकेट का भी वितरण किया गया। ताडीघाट तहसील जमानियां में बाढ़/अतिवृष्टि/चक्रवाती तूफान से रेल मार्ग पर पत्थर एवं पानी के दबाव से पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी। क्षतिग्रस्त पटरी की सूचना एक ग्रामीण द्वारा डी0ई0ओ0सी0 को प्राप्त होने पर तत्काल रेलवे एवं राजस्व विभाग अन्य आवश्यक विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुचकर क्षतिग्रस्त पटरी को मरम्मत कर रेल व्यवस्था को सुचारू रूप से क्रियाशील करते हुए ट्रेन की व्यवस्था को चालू किया गया। साधोपुर उर्फ रामपुर तहसील सेवराई में नाव से 8-10 लोग जा रहे थे अचानक नाव में पानी भरने लगेगा नाव पलट गयी, लोग डूबने लगेे जिसमें से 5 से 6 लोग तैर कर बाहर निकल गए,दो व्यक्तियों को पी0एस0सी0 एवं स्थानीय गोताखोर की मदद से बचाया गया। सीपीआर दिया गया और एंबुलेंस के माध्यम से उनको अस्पताल भेजा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी/ तहसीलदार, सैदपुर, जमानियॉ, मुहम्मदाबाद एवं सेवराई, जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, पी0एस0सी0 आपदा मित्र, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक राय आपदा विशेषज्ञ ने किया। समस्त माकड्रिल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वी0सी0) द्वारा निगरानी के उपरान्त जनपद गाजीपुर को मॉकड्रिल की कार्यवाही एवं गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान देते हुए धन्यवाद दिया गया। -
जनपद न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस का हुआ आयोजन


गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 26 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस का आयोजन गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग की समस्या वैश्विक स्तर पर भयानक रूप से फैल चुकी है। नशीली चीजों और पदार्थो के निवारण के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस मनाया जाता है। नशीला दवाओं के दुरूपयोग और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के खिलाफ एक संयुक्त अन्तर्राष्ट्रीय दिवस हैं।
श्री शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक व सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। इससे निश्चित रूप से उन्हें बहुत मानसिक और शारीरिक कष्ट और आघात पहुंचता है। वे आवश्यक मदद से भी वंचित रह जाते है। इससे उनका और उनके परिवारों का जीवन दयनीय और कठिन बन जाता है, इसलिए नशीली दवाओं से छुटकारा पाने की नीतियों के लिए एक जन-केन्द्रित सोच की आवश्यकता है, जो मानव अधिकारों और करूणा पर लक्षित हो। इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, विजय पाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर,अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04 गाजीपुर,नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर, अमित कुमार-।। सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, अर्चना-।। सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायालय, गाजीपुर, स्वेतांक चौहान, सिविल जज (जू0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस शिविर में प्रतिभाग किया गया।





