-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला जज ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




गाजीपुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। जिसमें पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा एक जागरूकता रैली न्यायालय गाजीपुर के मुख्य द्वार से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जनमानस को अपने लंबित वादों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु संबोधित किया गया। लोक अदालत को सफल बनाने का आवाह्न किया।
शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, गाजीपुर/नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर द्वारा कहा गया कि लोक अदालत वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमन्यस्ता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रीय भूमिका निभायी जा रही है। विजय कुमार-IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगों में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण करने के लिए संबोधन में कहा गया। -
डीएम ने की बैठक,जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश


गाजीपुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग अन्तर्गत योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना अन्तर्गत कुल 15 पत्रावलियों पर बैठक हुई। मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित राजकीय /स्वैच्छिक संस्थाओं की व्यवस्था सुदृढ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय एवं विभागीय निर्देशो के क्रम में संस्थाओं का निरीक्षण करतेे हुए संस्था का संचालन किया जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) तथा स्पांशरसिंप योजनान्तर्गत लंबित पत्रावलियों का जल्द से जल्द अनुमोदन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत क्रय किए गए लैपटाप का जनप्रतिनिधियों द्वारा यथाशीघ्र वितरण कराया जाए। योजनाओं के लंबित पत्रावलियों के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण मागते हुए वेतन रोकने करने का निर्देश दिया।
-
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित



गाज़ीपुर। भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़े के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्ती संपर्क एवं संवाद अभियान के अंर्तगत ग्राम छावनी लाइन में अवधेश प्रसाद( अध्यापक),सीताराम( सेवानिवृत्त पुलिस विभाग), ब्रजेश कुमार( सफ़ाई कर्मी) ग्राम लंगड़पुर में संजय पासी (नारकोटिक्स विभाग) सुरेश प्रसाद( सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर) ग्राम महाराजगंज में सुनीता देवी( समाजसेविका), नंदू प्रताप( ग्राम प्रधान) , रामावतार पासवान( समाजसेवी ), ग्राम खानपुर सपही में लक्ष्मीकांत( समाजसेवी) ग्राम मोहाव में दिनेश पासी ( ग्राम प्रधान) , शंभु नाथ (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक), शिवकरन राम ( सेवानिवृत्त ado), सुभाष राम( सेवानिवृत्त सिचाई विभाग), देवशरण राम( सेवानिवृत्त सेक्रेटरी) ग्राम सराय मुनीमाबाद में रविन्द्र कुमार (अध्यापक), रामनाथ राम( समाजसेवी) व राधेश्याम राम ( समाजसेवी) अनुसूचित जाति के प्रबुद्धजनों के निवास पर जाकर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न देकर सम्मानित एवं संवाद की ।
सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के पत्रक वितरित की और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
राज्यसभा सांसद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिये संकल्पित है और सामाजिक समरसता और सबका सुनिश्चित विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ,जिला प्रतिनिधि मुरली कुशवाहा, अनु. मोर्चा. जिला मंत्री रंजित कुमार, ग्रामप्रधान नन्दू प्रताप , तेजप्रकाश कुशवाहा, जयप्रकाश बिन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहें। -
परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,85 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


गाजीपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यू0जी0 प्रवेश परीक्षा-2025 को नकलविहिन,सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न विद्यालयो में लूर्दर्स कान्वेन्ट गर्ल्स इण्टर कालेज, एम0ए0एच इण्टर कालेज, डी0ए0वी0 इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षाओं की व्यवस्थओं का जायजा लिया। नीट यू0जी0 प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे जिसमें 2835 परीक्षार्थियों में से 2750 परीक्षार्थी ने प्रतिभाग किया।85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।
-
एस.ए ट्रेडिंग कंपनी का हुआ भव्य शुभारंभ, यहां आपके प्लंबिंग की हर जरूरत होगी पूरी

गाजीपुर। नगर क्षेत्र के मिश्र बाजार स्थित कोतवाली गेट के सामने एस ए ट्रेडिंग कंपनी शोरूम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस शोरूम में आपको प्रकाश सूर्या, पारस अल्ट्रा, हिंद और रैपिड जैसी कंपनियों के सामग्री उचित मूल्य पर थोक एवं फुटकर रेट में उपलब्ध है।

बता दें कि यहां पर हिन्द वेयर, प्लम्बर सहित अन्य प्रकार के गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिलेंगे। यहां आपको बेहतरीन प्लंबरिंग सेवाएँ, होलसेल रेट पे क्वालिटी प्रोडक्ट्स और भरोसेमंद सर्विस मिलेगी।

यह दुकान आपको प्लम्बिंग के सामग्री के साथ मरम्मत के लिए आवश्यक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी। यह दुकान स्थानीय प्लंबिंग जरूरतों को पूरा करेगी, जिससे ग्राहकों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

-
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक संपन्न




गाजीपुर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक समिति के सभापति अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में और समिति के सदस्य अंगद कुमार सिंह और पद्म सेन चौधरी की उपस्थिति में वाराणसी के सर्किट हॉउस सभागार में गाजीपुर की संपन्न हुई। समिति के साथ संजय कुमार समिति अधिकारी, विवेक सिंह समीक्षा अधिकारी, बृजेश प्रतिवेदक अधिकारी,अभिनय अपर निजी सचिव उपस्थित थे।
समिति के आगमन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा अध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा एवं अपर जिलाधिकारी वित्त रा0 दिनेश कुमार द्वारा सदस्यगण को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पौध स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समिति को शासन स्तर से अधिसूचित आपदाओं में अब तक पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिए जाने के संबंध में जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने जनपद में हुई आपदाओं की विस्तृत जानकारी दी । सभापति ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अधिकारियों को संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ऐसी कार्य योजना बनाई जाए, जिससे किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने पीड़ितों के प्रति अधिकारियो मे संवेदनशीलता लाते हुए मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप उन्हें नियमानुसार सुविधाएं देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा मे ज्यादातर गरीब ही प्रभावित होते हैं।
उन्होंने सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए । सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। सर्पदंश से मृत्यु की दशा में पोस्टमार्टम कराने तथा पीडितों को तत्काल आपदा राहत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए, सर्पदंश से बचाव और उपचार का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिये। समिति ने निर्देशित किया कि तहसील, विकास खंड, नगर पालिका, नगर पंचायत, सीएचसी/पीएचसी सेंटर आदि में सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदर्शित की जाए। जिससे आमजनमानस जागरुक हो सके।
नदी एवं तालाब में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया। सभापति ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। सभापति के द्वारा जनपद में आपदा प्रबंधन हेतु कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम नंबर हमेशा सक्रिय रहे।
इसके पश्चात समिति द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तहसीलवार आकाशीय बिजली, डूबने आदि से प्रभावित लोगों की सूचना मांगी गई। अधिशासी अधिकारी से आरओ प्लांट, जल भराव, स्थाई/अस्थाई रैन बसेरा, कंबल वितरण, शीत ऋतु में विभिन्न स्थानों पर जलाए गए अलाव, वन विभाग से संरक्षित पौधों तथा रोपित पौधों की जानकारी ली गई। जिला पूर्ति अधिकारी से अन्नपूर्णा मॉडल शॉप के बारे में जानकारी ली गई। सभापति ने कहा कि आपदा राहत के प्रति मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं। अतः दैवीय आपदाओं से बचाव और राहत हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरुप आपदा से प्रभावित लोगो को त्वरित गति से राहत दी जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी, आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, डी एस ओ अनन्त प्रताप अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
302 शिकायत पत्र में 36 का निस्तारण


गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 302 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 36 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 02 निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 72 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो के आधार पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न हो,अबिलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती है। कोई भी लंबित प्रकरण पाए जाने एवं डिफाल्टर की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। -
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा,दिए निर्देश




गाजीपुर।रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार / जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता मे जनपद मे विकास कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुईं । बैठक से पूर्व जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने मंत्री रविंद्र जायसवाल को बुके देकर स्वागत किया । समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जनपद में हो रहे विकास की विस्तृत स्थिति की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी।
बैठक में समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने पौध रोपण,, विद्युत विभाग, निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों के निस्तारण, सरकार की मंशा अनुसार 24 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग की सड़को की स्थिति,, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उर्वरक की उपलब्धता, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, पशु टीकाकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड, दवाओं की उपलब्धता, 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा की स्थिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस की सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण, सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति,, अमृत योजना,,स्वच्छ भारत मिशन शहरी/ग्रामीण, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा योजना, मत्स्य विभाग, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति वितरण योजना, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, कौशल विकास मिशन, पर्यटन, स्वरोजगार योजना, ई-डिस्ट्रिक्अ पोर्टल के माध्यम से सेवाओं की स्थिति उद्योग एवं उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, आइजीआरएस जन शिकायतों का निस्तारण, अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी लेते हुए जैविक खेती, ड्रैगन फ्रूट के संबंध मे अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने को कहा । उन्होने कहा कि शासन की योजनाओ के जो भी आवेदन आते है उसका बिल्कुल पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, जो भी योजनाए संचालित है उसका पंचायत भवनो पर वाल पेंटिंग/चित्र के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। यदि किसी कारण किसी आवेदक का आवेदन अपूर्ण हो तो उसे दूरभाष या व्हाट्सप के माध्यम से अवगत कराए,उसका आवेदन निरस्त न करें। पात्रो को पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होने नगर पालिका/नगर पंचायत के वार्डाे में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नम्बर 05 से 07 मुख्य स्थानो पर वाल पेंटिग कराने का निर्देश दिया। जिससे क्षेत्रो मे साफ-सफाई बनी रहे।
निराश्रित गोवंश हेतु चारे-पानी की विशेष उपलब्धता एवं समय से टीकाकरण कराने का निर्देश देते हुए उन्होने बताया कि जनपद झॉसी मे कई प्रकार की घास मिलती है जिसे जनपद गाजीपुर के समस्त विकासखण्डो में लाकर रोपित कर पशुओ के लिए चारे की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सको की तैनाती एवं उनकी उलब्धता,दवाओं की उपलब्धता,अयुष्मान कार्ड की प्रगति की स्थिति की जानकारी ली। लोगो में जागरूकता हेतु प्रतिदिन प्रचार-प्रसार किया जाए,उन्होने वर्षा के जल का संचय करने के लिए समस्त ग्राम सचिवालय, सरकारी कार्यालयो पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाने का निर्देश दिया। जिससे वर्षा का जल जमीन में संचय किया जा सके। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारी को लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती न करते हुए रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई व निर्धारित समयान्तराल में खराब ट्रांस्फार्मर की बदलने व मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
उन्होने बैठक के दौरान जनपद मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ को धरातल पर उतारते हुए पात्रो तक पहुचाने का निर्देश दिया।अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपकी जनता के प्रति जवाब देही होनी चाहिए। जो भी फरियादी आते हुए उसका पूरे आदर व सम्मान के साथ उनकी समस्याओ को सुनते हुए का निस्तारण किया जाए। उन्होने कहा अच्छी नस्ल की गाय की खरीद के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मण्डी के संबंध मे प्लालिंग किया जाए, जिससे अन्य राज्यो से दुधारू पशुओ को लाया जा सके ।उन्होने अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए श्लोगन के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए लोगो मे जागरूकता लाई जाए, उन्होने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम एवं जीवन है तो मृत्यु है, मृत्यु है तो नौ मन लकड़ी है, लकड़ी के लिए वृक्ष लगाए। उन्होने ग्राम विकास विभाग को निर्देश दिया जनपद मे कुछ ऐसे तालाबा का निर्माण/चिहिन्त कराया जाए जहां अधिक से अधिक संख्या मे सामुहित विवाह का आयेाजन किया जा सके। उन्होने कहा कि बाजारों मे महिलाओ के एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए, जिससे महिलाओ को कोई असुविधा न हो। बैठक मे जिलाधिकारी ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए निर्देशो का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। उन्होने कहा कि शासन की जो भी योजना/परियोजना अधूरी है उसे ससमय पूर्ण करा लिया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी डूडा चन्द्रशेखर यादव,जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, पी डी राजेश यादव एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला धन्यवाद यात्रा

राहुल गांधी के संघर्ष से जातिगत जनगणना का सपना साकार:सुनील राम

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जाति जनगणना होने के लिए राहुल गांधी के संघर्ष हेतु धन्यवाद यात्रा निकाला। यह यात्रा शहर कांग्रेस कमेटी सकलेनाबाद कार्यालय से शुरू होकर के मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए कचहरी पहुंचकर के समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि जाति जनगणना से ही वंचित शोषित पिछड़े दलित एवं गरीब तबको का विकास संभव है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष से जाति जनगणना का सपना साकार हुआ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाला। हिंदुस्तान गांव का देश है और गांव में जातिगत जनगणना कर उनके जीवन को सुधारने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, अतः राहुल गांधी का संघर्ष रंग लाया है और सरकार जाति जनगणना करने के लिए विवश हो गई ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि जातिगत जनगणना राहुल जी के परिश्रम के कारण सरकार मानने को विवश हुई है
पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय सिंह एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने राहुल जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछड़े और दलित के सच्चे हिमायती राहुल गांधी हैं, जो जाति का जनगणना करने के लिए सरकार को मजबूर किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव डा. जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, मंसूर, संटू जैदी, लाल साहब यादव, हामिद अली, आलोक यादव, राजीव कुमार सिंह, सतीश उपाध्याय, श्याम नारायण कुशवाहा, गुलबस यादव, सुमेर कुशवाहा, राम नगीना पांडे, सदानंद गुप्ता, अखिलेश यादव, माधव कृष्णा, ओम प्रकाश यादव, रईस अहमद, साजिद खान, जफरुल्लाह अंसारी, कृष्ण नंद तिवारी, राजेश गुप्ता, मुसाफिर बिंद, आशुतोष गुप्ता, सुधांशु पांडे, राजेश उपाध्याय, विद्याधर पांडेय, अजय, शशि, राशिद भाई, भूषण राय, अरविंद मौर्य, महबूब निशा, सुमन चौबे, सुदामा यादव, मोहन राम, राजेश सिंह, नशीम अहमद, विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे। -
एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से समय,श्रम,धन की होगी बचत:रविंद्र जायसवाल

विचार करके जिसका दान हो,वह मतदान है:रविंद्र जायसवाल



गाजीपुर।एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान मे शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में “प्रबुद्ध समागम” का आयोजन सत्यदेव कालेज बोरसिया गाधिपुरम मे सम्पन्न हुआ। समागम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने संबोधित किया।उन्होंने कहा कि देश भर मे हर साल कही न कही चुनाव होता है जिसके कारण देश का विकास प्रभावित होता है।जो समय देश के विकास में चाहिए,वह समय चुनाव में चला जाता है। उन्होंने कहा कि 1951 से 1967 तक लोकसभा एवं विधानसभा का साथ साथ चुनाव होता था, लेकिन उसके बाद कुछ राज्यों में स्पष्ट बहुमत के अभाव में राज्य सरकारों के कारण यह तारतम्य टूट गया और चुनाव बीच में होने लगे प्रक्रिया प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में 50000 करोड रुपए खर्च हुए,उसके बाद भी अन्य प्रदेशों के चुनाव होने हैं। सोचिए चुनाव में कितना खर्च होता है। जिसके कारण समय,श्रम और धन के साथ प्रशासनिक एवं व्यवहारिक सभी प्रकार के काम प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बार बार आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में बहुत से अपरिहार्य कार्य रुक जाते हैं। मंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव से लोगों के अंदर चुनाव को लेकर उत्साह कम होता जा रहा है,उस निराशा के कारण चुनाव का मत प्रतिशत भी प्रभावित होता जा रहा है। समाज के अधिकांश प्रबुद्ध लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। रविंद्र जायसवाल ने कहा “विचार करके जिनका दान हो वह मतदान है”। भारत के विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है ,जो देश के लिए अच्छा करें उसको प्रोत्साहित करें यही हमारी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है ।मतदान का अधिकार संविधान ने आपको दिया है भारत का संविधान सबसे अच्छा है ।एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से समय, श्रम,धन की बचत होगी देश का विकास होगा लोगों में चुनाव के प्रति रुचि बढ़ेगी और शत प्रतिशत मतदान संभव होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार देश के सभी संवैधानिक एवं राजनीतिक विषयों पर निष्ठा से काम करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से देश की सर्वाधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी और मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक डा.सानन्द सिंह ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को पटल पर रख कर ध्वनि मत तथा हाथ उठवाकर सभी लोगों का समर्थन हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समागम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी ने किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय,भानु प्रताप सिंह,प्रो शोभनाथ यादव, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, सुनीता सिंह, सीता सिंह, सरिता अग्रवाल, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, संजय भारद्वाज, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, आलोक शर्मा, अनिल राजभर, कादिर राइनी, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव, धनेश्वर बिन्द, मयंक जायसवाल,अविनाश सिंह,अभिनव सिंह सहित कालेज के छात्र-छात्राए प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित थे।





