Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डॉ० सुनीता पाण्डेय ने कुलसचिव का संभाला कार्यभार

    डॉ० सुनीता पाण्डेय ने कुलसचिव का संभाला कार्यभार

    डॉ० सुनीता पाण्डेय ने कुलसचिव का कार्यभार संभाला

    वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की कुलसचिव डॉ० सुनीता पाण्डेय ने पुनः गुरूवार को कुलसचिव का कार्यभार सम्भाल लिया है। इस मौके पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर के० के० सिंह, प्रोफे० वंशीधर पाण्डेय,प्रोफे० टी० बी० सिंह, डॉ० निशा सिंह, उपकुलसचिव हरिश्चंद्र एवं आनन्द कुमार मौर्या, सहायक कुलसचिव आनंद कुमार सिंह, अरिंदम श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र कुमार आदि दर्जनों प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र आदि ने गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दी।

    ज्ञातव्य है कि कुलसचिव डॉक्टर सुनीता पाण्डेय चार माह के लिए बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर गई थी। जिनका अवकाश जनवरी से अप्रैल तक था। अवकाश खत्म होने पर गुरूवार को सुबह कार्यभार संभालते ही सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित “चुनौतियां मुझे पसंद है” पुस्तक के विमोचन का लाइव प्रसारण विश्वविद्यालय में कराया जिसे सभी प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीयों ने देखा। इसके बाद सम्बद्धता सम्बन्धी पत्रावली पर कार्रवाई की, प्रवेश प्रक्रिया, अधियाचन, संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की समीक्षा की।

  • रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का धरना,की यह मांग

    रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का धरना,की यह मांग

    रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का धरना,की यह मांग

    ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सांसद राम जी लाल सुमन के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क में धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शित किया।
    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जी लाल सुमन पर कातिलाना हमला करने वाले करणी सेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई करने के मांग से संबधित राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी गाजीपुर को सौंपा गया।


    इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आतंकी भी बेलगाम है। पहलगाम की आतंकी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आन्तरिक सुरक्षा के सवाल पर भी मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने राम जी लाल सुमन पर हुए हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा पीडीए कार्यक्रमों में दलितों, पिछड़ों की बढ़ती भीड़ और पीडीए समाज के समाजवादी पार्टी की तरफ लगातार बढ़ रहे झुकाव से भाजपा के नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं, जिससे तिलमिलाकर भाजपा समर्थक लगातार दलित नेताओं और आम दलितों पर लगातार हमला कर रहे हैं।‌

    उन्होंने कहां कि भाजपा हमेशा से दलितों के खिलाफ रही है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा दलितों के साथ अपराध की घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक अखिलेश यादव और सांसद राम जी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। काफ़िले पर टायर फेंक रहे हैं। उनकी इन नापाक हरकतों से समाजवादी पार्टी डरने वाली नहीं है। इन अराजकतत्वों का समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी और मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। भाजपा समर्थक यह अराजकतत्व रामजी लाल सुमन पर नहीं बल्कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर के संविधान और प्रदेश की कानून व्यवस्था को खूलेआम चुनौती दे रहे हैं।

    विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने कहा कि ज़ुल्म और जालिम से लड़ना हमारी फितरत रही है। अपने नेताओं पर हमला नाकाबिले बर्दाश्त है। हम इनके मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।समाजवादी पार्टी हमेशा से समाज के सभी शोषित, उत्पीड़ित वर्गों के सम्मान और संविधान प्रदत्त अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। हमारी इस लड़ाई को उत्तर प्रदेश में प्रभुत्वशाली और वर्चस्व वादी ताकतें बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी वजह‌ से पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। हम अपने नेता पर हो रहे हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।सरकार के संरक्षण में खुलेआम तलवारें लहरायी जा रही है , सरकार का मूकदर्शक बने रहना इस बात का जीता-जागता सबूत है कि करणी सेना के इन अराजकतत्वों को प्रदेश सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है।प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज व्याप्त है।

    विधायक जै किशन साहू ने राम जी लाल सुमन के ऊपर हुए हमले को कायराना हरकत बताते हुए कहा यह हमला लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान पर हमला है । उन्होंने कल भाजपा सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा यह फैसला पीडीए समाज की एकजुटता का परिणाम है।विपक्ष के सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन यह‌ निर्णय लेने को बाध्य हुई है। सामाजिक न्याय की लड़ाई में पीडीए की जीत का यह महत्वपूर्ण फैसला है।उन्होंने भाजपा सरकार को अंधी, गूंगी, बहरी सरकार बताते हुए कहा इस सरकार को मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से त्रस्त देशवासियों का दुख और दर्द इसे नहीं दिख रहा है। इस सरकार को पहलगाम में हुई आतंकी घटनाओं में मारे गये पर्यटकों के परिजनों के न दर्द दिख रहा है न राम जी लाल सुमन के ऊपर हो रहे हमले की खबर है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने और अपने चुनावी कार्यक्रमों में ही व्यस्त हैं। यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन साबित हुई है।


    इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव,अभिषेक यादव,सूरज राम बागी, अशोक कुमार बिन्द, अरूण कुमार श्रीवास्तव , रविन्द्र प्रताप यादव,मुन्नी लाल राजभर, तहसीन अहमद,मन्नू सिंह, शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,गरीब राम, आजाद राय, आशा यादव,अमित ठाकुर,बिन्दु बाला बिन्द, रीना यादव,कंचन रावत, राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद, अवधेश यादव,दिनेश यादव, गोवर्धन यादव,अभिषेक कुशवाहा, अक्षय यादव,सुशील जायसवाल, सुभाष यादव गुड्डू,वृजदेव खरवार , लल्लन राम,उपेन्द्र यादव, परशुराम बिंद,डा. जितेन्द्र भारती,चन्द्रेश्वर यादव, अनिल यादव, भरत यादव, सुखपाल यादव,अभिनव सिंह, कमलेश यादव,विजय यादव, सुर्यमणि यादव, परवेज अहमद, केशरी यादव, रजनी कान्त यादव,रामप्रकाश यादव, रजनी कान्त यादव, आदि मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित सभा का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • भाजपा नेता के पुत्री का निधन

    भाजपा नेता के पुत्री का निधन


    गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व करंडा मंडल अध्यक्ष सहित अनन्य पदो पर रह चुके अत्यंत वरिष्ठ नेता अमरेश गुप्ता निवासी -बडसरा की छोटी पुत्री प्रिया गुप्ता 21 वर्ष का बुधवार (बिती रात) वाराणसी ट्रामा सेंटर मे चिकित्सा के दौरान निधन हो गया।प्रिया गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी पीजी कॉलेज से एमसीए के अंतिम वर्ष की छात्रा थी,जो 28 अप्रैल को स्कूल से घर जाते समय सडक दुर्घटना में घायल हो गयी ।

    जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करा कर दवा जांच इलाज शुरू हुआ लेकिन सिर मे गम्भीर चोट लगने के कारण ट्रामा सेंटर बीएचयू रिफर कर दिया गया। जहां दवा इलाज चल रहा था। बुधवार रात्रि मे अचानक तबियत बिगड़ गई और आकस्मिक निधन हो गया।
    इस दुःख द निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, गोपाल राय, संकठा प्रसाद मिश्र, मुरली कुशवाहा, पवनजय पांडेय,राणा सिंह,आदि ने गहरा शोक व्यक्त व्यक्त किया।

  • शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों का किया गया टीकाकरण

    शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों का किया गया टीकाकरण

    गाजीपुर। विश्व टीकाकरण दिवस, जो हर साल 24 अप्रैल से 30  अप्रैल के मध्य मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव और स्वास्थय की रक्षा में टीकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह अभियान 24 अप्रैल से 10 मई तक चलाया जाएगा जिसमें  टिटनस एवं डिप्थीरिआ से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। शासन के इस अभियान के तहत आज वृहस्पतिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 5 व कक्षा 10 के लगभग 120 विद्यार्थियों को उपरोक्त टीका लगाया गया। 

    इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से एनम किरन, सुनीता, दीपाली, संध्या, अर्चना, माया, डिंपल, कंचन, निर्मला, उर्मिला, कोल्ड चेन हैंडलर राजेश सिंह, को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार, डब्लू.एच.ओ. मॉनिटर विवेक राय एवं एवीडी प्रेम राय उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय , उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ़ अहमद उपस्थित थे।    

  • बीए/बीएससी (बायो) में प्रवेश 1 मई से प्रारंभ

    बीए/बीएससी (बायो) में प्रवेश 1 मई से प्रारंभ

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी (बायो) प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 1 मई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अर्ह छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर 25 मई 2025 तक कर सकती हैं। अभी महाविद्यालय में एमए एवं एमएससी कक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ नहीं हुआ है, जिसके हेतु आवेदन मई माह के अंत में प्रस्तावित है। महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार प्रवेश काउंसलिंग के समय किया जाएगा। यहां पर चार संकायों -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला- के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों – गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास मे एम ए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।

    विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है जबकि बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एम ए के अन्य सभी विषयों में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार सुनिश्चित रोजगार करने हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा-बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं एडवांस्ड कंप्यूटर कोर्स – की शिक्षा अनिवार्य है। इसीप्रकार द्वितीय वर्ष में बेसिक एवं एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शिक्षा भी दी जाती है। साथ ही यहां पर समय समय पर अनेक रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स/कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार स्नातक प्रवेश हेतु काउंसलिंग के संबंध में सूचना मई माह के अंतिम सप्ताह में दी जाएगी। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग हेतु तैयार रहें। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें एवं किसी भी जिज्ञासा के लिए दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

  • डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,सांसद अफजाल अंसारी ने की यह मांग

    डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,सांसद अफजाल अंसारी ने की यह मांग

    गाजीपुर।लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में बनाए जाने वाले नए मार्गाे एवं पूर्व निर्मित मार्गों के चौडीकरण व मरम्मत कार्यो सहित सेतुओं के कार्यों की प्राथमिकता तय किए जाने के लिए जनपद के सांसद तथा विधायकगणों से प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों से मार्गों के चौडीकरण व  सुदृढीकरण, मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अन्तर्गत अनजुड़ी बसाबरें जिनकी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 150 से अधिक हो एवं मार्ग की लम्बाई 500 मीटर से अधिक के प्रस्ताव, कृषि विपणन योजना के अन्तर्गत पुननिर्माण व मिसिंग लिंक के लिए नवनिर्माण के प्रस्ताव प्राप्त किए गए। सेतुओ के निर्माण व मरम्मत तथा रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु बनाए जाने हेतु भी प्रस्ताव प्राप्त हुए है। लोक निर्माण विभाग के पूर्व निर्मित मार्गो की विशेष मरम्मत से सुधार हेतु प्रस्तावों को भी सम्मिलित किया गया। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी द्वारा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर ब्रेकर ऊंचे होने एवं बढनपुरा व मछट्टी पर सकरी पुलिया के कारण लगने वाले जाम से निजात दिल्लाए जाने हेतु स्थाई समाधान की मांग की गई, इस पर जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही एन.एच.ए.आई. के अधिकारियो से वार्ता कर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा गंगा नदी पर निर्मित हमीद सेतु से हाइट वैरियर हटाए जाने की मांग की गई। बैठक में विधायक सदर जै किशन साहू , विधायक मुहम्मदाबाद सोहेब अंसारी उर्फ ‘‘मन्नू‘‘, सांसद प्रतिनिधि हिमांशु राय व जय सिंह, एम एल सी प्रतिनिधि डा.प्रदीप पाठक, प्रतिनिधि जमानियां विधायक मन्नू सिंह, अरविन्द कुमार, गोविन्द यादव, सुरेश राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, लोक निर्माण के अधिशासी अभियन्ता बी.एल.गौतम, संतोष कुमार, सहायक अभियंता अनुराग यादव, रामवीर सिंह, विजय पाल सिंह, कृष्ण मुरारी, आर. के. पाल, सुभाष चन्द्र सहित समस्त अवर अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव द्वारा किया गया।

  • कायस्थ समाज के साथ भाजपा कर रही घोर नाइंसाफी:अरुण श्रीवास्तव

    कायस्थ समाज के साथ भाजपा कर रही घोर नाइंसाफी:अरुण श्रीवास्तव

    कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही:अरूण कुमार श्रीवास्तव

    ग़ाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय के निर्देश पर केन्द्र एवं उत्तर‌ प्रदेश सरकार में कायस्थ समाज की हिस्सेदारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

    महासभा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी.नड्डा,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नाम से संबोधित अलग- अलग तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज पाठक को सौंपा।

    महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए केन्द्र एवं उत्तर‌ प्रदेश सरकार में तत्काल कायस्थ समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने,हर संवैधानिक संस्थानों में भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डा.राजेन्द्र प्रसाद की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाने और 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सरकार द्वारा संविधान निर्माण के संबंध में डा.राजेंद्र बाबू के योगदान की चर्चा करने व उक्त दिवस पर सरकारी विज्ञापनों में भी‌ डा .राजेंद्र बाबू के नाम और उनकी तस्वीर को‌ स्थान देने की मांग की।

    जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस धरने को संबोधित करते कहा कि कायस्थ समाज के साथ भाजपा घोर नाइंसाफी कर रही है।उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज भाजपा का परंपरागत एवं सबसे ईमानदार मतदाता हैं।लेकिन भाजपा सरकार व संगठन में उसकी‌ हिस्सेदारी न देकर अपमानित और उसके साथ सौतेला पन रवैया अपना रही‌ है‌। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के शासन काल में कायस्थ समाज के यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद तीन कैबिनेट मंत्री थे लेकिन आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज का एक भी मंत्री नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार में भी कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा की गयी है। उन्होंने कहा कि जो कायस्थ समाज 99 प्रतिशत मत भाजपा को देता है उसका भी एक मंत्री?सवाल यह है कि भाजपा का यह कौन सा सामाजिक न्याय है ? आखिर भाजपा अपने सबसे ईमानदार वोट बैंक कायस्थ समाज को किस नजरिए से देखती है ? वह अपने साथ हो रहे इस नाइंसाफी, उपेक्षा और अन्याय से कायस्थ समाज काफी आक्रोशित हैं,अपने को काफी अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने तत्काल केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में कायस्थ समाज को उसकी सम्मानित हिस्सेदारी नहीं दी तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए वह तैयार रहें ।उन्होंने कहा कि भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को सरकार से बाहर निकाला है, यदि कायस्थ समाज को तत्काल केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में उसकी हिस्सेदारी नहीं मिली तो कायस्थ समाज उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कोताही नहीं बरतेगी ।

    इस बैठक में मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव,डा. पूजा श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,शैलेश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,पीयूष श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,अमर सिंह राठौर,विपुल सिन्हा,मोहनलाल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, संदीप वर्मा,परमानंद श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव डब्बू,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे।

    धरना कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

  • समाजवादी पार्टी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

    समाजवादी पार्टी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को अंबेडकर उद्यान लंका पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारे लिखे तख्तिया लेकर,काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के बैनर पर बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर का अपमान करते हुए उनके आधे चेहरे को काटकर आधा चेहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव का जोड़ कर बनाए गए बैनर का विरोध कर रहे थे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भारी संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव और सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कृत्य की भर्त्सना किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के द्वारा बाबा साहब के चित्र के साथ किया गया यह घृणित कृत्य लोकतंत्र मे अक्षम्य है। सपा मुखिया द्वारा स्वयं सम्मान की परिकाष्ठा के प्रति भारत रत्न बोधिसत्व बाबा डा. भीमराव अंबेडकर का यह अपमान सिर्फ बाबा साहब का अपमान नहीं यह देश की 140 करोड़ जनता और देश के संविधान निर्माता का अपमान है। उन्होंने कहा कि जन जन की भावनाओं मे, आस्था से विद्यमान बाबा साहब के साथ किया गया यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने जिले के सांसद से सीधे सवाल करते हुए कहा कि इजरायल और बंग्लादेश पर बयान देने वालो को इस पर जिले की जनता को बयान का इंतजार है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमाओं को खंडित करने का समाचार सुना व पढा तो गया था लेकिन आज देख भी लिया गया । समाजवादी पार्टी के इस बैनर के पीछे का सच क्या है इस आचरण के मर्यादा का हनन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कि हमारे कार्यकर्ता एक सप्ताह तक गांव-गांव इस पर चर्चा करेंगे।हम लोगो का बाबा साहब से भावनात्मक लगाव है,हम उनके विचार धारा पर चलने वाले लोग हैं उनका कोई भी अपमान करेगा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसका जवाब देने के लिए तैयार है।
    राज्य सभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बैनर पर अंकित यह चित्र कुत्सित मानसिकता का परिचायक और सनातन का विरोध है।इस बैनर के माध्यम से बाबा साहब के माथा,आंख,नाक की बराबरी करने का घोर निंदनीय प्रयास किया गया है।जो उनकी बराबरी तो दूर उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य का विरोध ही नहीं बल्कि देश की जनता को इस पार्टी का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के नेता कभी राणा सांगा तो कभी भारत रत्न बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं इस दलित विरोधी पार्टी का अंत निश्चित हो गया है।
    पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आचरण के लिए सपा व अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।सपा द्वारा किया गया यह अपमान भारतीय जनता पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जब तक यह देश रहेगा तब तक बाबा साहब का नाम और सम्मान रहेगा। कुछ लोग बाबा साहब के कद को छोटा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह कभी सफल नहीं होंगे।
    पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिस पार्टी का रोम रोम और चाल, चरित्र, चेहरा कभी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया लेकिन संविधान बदलने का भय दिखाकर राजनीति के लिए उनका उपयोग किया उनके कुकृत्य को देश की जनता भलि भांति जानती है। संविधान बदलने का काम तो संविधान की दुहाई देने वाले लोग कर रहे है।
    क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा जिस व्यक्तित्व ने समाज के हर व्यक्ति हर वर्ग को संविधान के माध्यम से सम्मान दिया जिनके सोच पर भाजपा काम कर रही है वह बाबा साहब का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
    धरना को पूर्व विधायक सुनीता सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी,सुभाष राम,राजेश सोनकर ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
    इस धरना व प्रदर्शन मे जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, विधान परिषद सदस्य प्रतिनीधी डा. प्रदीप पाठक, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता,रूद्रा पांडेय ,सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह,रास बिहारी राय,विश्व प्रकाश अकेला, कादिर राईनी,राजन प्रजापति, लालसा भारद्वाज, निर्गुण दास केशरी, राकेश यादव,अनिल पाण्डेय,प्रीति गुप्ता, आलोक शर्मा, पुनर्वासी राम, पंकज सिन्हा, अभिनव सिंह,सतीश राय, प्रमोद राय, शशांक राय, शिवम पांडेय, संतोष जायसवाल, रंजीत कुमार, सनी चौरसिया, सुनील गुप्ता,राजीव चतुर्वेदी,अजय कुशवाहा, पंकज राय,विप्लव भारती,नन्दू कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी,सुभाष चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, दिया कमियों को पूरा करने का निर्देश

    डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, दिया कमियों को पूरा करने का निर्देश


    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर एवं विकास भवन के समस्त कार्यालयो एवं पटलो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यलय मे साफ-सफाई एवं फाईलो को व्यवस्थित ढंग से रख रखाव का निर्देश दिया।


    जिलाधिकारी ने आज जनता दर्शन के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट एवं जिला सचिवालय का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयो के पटलो का जायजा लिया। उन्होने पृथक-पृथक समस्त पटलो, फाईलो का रख-रखाव, साफ-सफाई, लाईट, इनवर्टर एवं जनरेटर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, की व्यवस्था को देखा। तत्पश्चात विकास भवन पहुच वहां के समस्त कार्यालयो एवं पटलो का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान विकास भवन मे विद्युत वायरिंग बेतरतीव ढंग से होने के कारण उन्होने उसे सही कराने का निर्देश दिया। विकास भवन मे कार्यालय एवं परिसर मे साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश  दिया कि  अधिकारी एवं पटल सहायक नियमित रूप से कार्यलय पहुचे एंव जनता की सुनवाई करें।

    पटलो पर फाईलो  का निश्चित समयावधि में निस्तारण करा दिया जाय जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान न हो सके। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेंट एंव विकास भवन मे विद्युत वायरिंग  एवं बिल्डिंग मे कुछ कमियां पायी गयी है उसे दुरूस्त कराने का भी निर्देश दिया गया है। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, सालिक राम, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश यादव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

  • अब निर्धारित गणवेश में ही दिखेंगे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी

    अब निर्धारित गणवेश में ही दिखेंगे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी

    अब स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित गणवेश में ही दिखेंगे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी

    सीएमओ ने दिया निर्देश

    गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अपने अधीन संचालित होने वाले समस्त स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य चिकित्साकर्मियों के लिए कई तरह के निर्देश जारी किए हैं। जिसका पालन करना कर्मचारियों अधिकारियों की होगी और जो भी इन निर्देशों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी किए जाने का निर्देश दिया है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने पत्र जारी करते हुए बताया है कि अब जनपद के अंदर चलने वाले समस्त चिकित्सालय पर तैनात डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सुबह 8:00 बजे अपने निर्धारित वेशभूषा में अपने अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। कार्यालय के कर्मचारी अपने निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे उपस्थित रहकर अपने-अपने कार्यों का संपादन करेंगे।

    उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी चिकित्सा अधिकारी ,पैरामेडिकल कर्मचारियों व अन्य कर्मी ड्यूटी अवधि में अपने निर्धारित वेशभूषा में ही उपस्थित रहेंगे इसके अंतर्गत सभी को फॉर्मल पैंट एवं शर्ट का ही प्रयोग करना है और इसमें जींस शर्ट का प्रयोग मान्य नहीं होगा।

    इसके अलावा सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति भी सुनिश्चित करना होगा और अब आगे बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही आगामी माह का वेतन भी आहरित किया जाएगा। बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के किसी का भी वेतन आहरित नहीं होगा। साथ ही सभी प्रकार का अवकाश मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत किया जाएगा। अवकाश अवधि में अपने समकक्ष कर्मचारियों को नोट करा कर ही अवकाश पर जाएंगे।

Uttar Pradesh Fast News