-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली एंबुलेंस

करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 102 और 108 एंबुलेंस की मिली सौगात

गाजीपुर। स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर आने वाले मरीज और गर्भवती महिलाओं को सुविधा देने के लिए 108 और 102 एम्बुलेंस की सौगात दी गई है। जिसे मंगलवार को अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार राव एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि शंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
बता दे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर 102 और 108 एम्बुलेंस जो पहले से एक एक मिली हुई थी ।इससे मरीजों को लगातार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता रहा है। लेकिन वह पिछले काफी दिनों से कंडम घोषित किया जा चुका था । जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । वहीं अब नई 102 और 108 एम्बुलेंस एक- एक मिल जाने से एक बार फिर से स्वास्थ्य सुविधा पटरी पर आ जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 अवधेश राव ने बताया कि दोनों एंबुलेंस के कंडम हो जाने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को आने और यहां से मरीजों को रेफर किए जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । अब शासन के द्वारा नई एंबुलेंस 102 और 108 मिल जाने से अब यहां के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
आज के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी विशाल राय के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।
-
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

बाइक रैली से भाजयुमो ने दिखाया दम
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल की उपलब्धियों का किया बखान

कासिमाबाद (गाजीपुर)। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों का बखान किया।बाइक रैली बहादुरगंज माँ चंडी धाम से चलकर कासिमाबाद चौराहे पर सम्पन्न हुई।जिसमें युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा रैली के रास्ते भर भाजपा जिंदाबाद ,योगी- मोदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था, रैली समाप्ति पर विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि 8 साल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत बड़ी सफलता पाई है।बड़े से बड़े अपराधियों को जेल भेजने का काम किया या फिर वो भगवान को प्यारे हो गए। प्रदेश की विकासोन्मुख सरकार ने प्रदेश में निवेश का माहौल पैदा किया है। गड्ढा मुक्त, मजबूत सड़के चमचमा रही और गरीब नौजवान किसान को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी,उन्होंने आगे कहा कि सभी समाज का हित भाजपा में निहित है ।और समतामूलक समाज, विकास पर बिना क्षेत्र भेद के काम और भयमुक्त वातावरण की स्थापना करना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
कार्यक्रम मे नीरज पांडेय,संतोष कुशवाहा,मयंक राय, प्रफुल सिंह,अमरनाथ शर्मा ,मनीष तिवारी,मोती बिंद,दीपक लाल, आनंद मौर्य, नंदलाल यादव,अनुराग शर्मा, कंचन गिरी,उदय यादव, भीम दुबे आदि लोग मौजूद रहे। -
भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मलेन संपन्न

ग़ाज़ीपुर(दुल्लहपुर)।सबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी में मंगलवार को 373 विधानसभा जखनियां के भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें “भाजपा का चुनाव एवं संगठन विस्तार”, “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया। परिवर्तन” तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत यात्रा जैसे अनेक विषयों पर वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया । सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, शिवपूजन राम, पूर्व विधायक, कालीचरण राजभर ने अपना विचार उदबोधन दिया।
सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ,धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की विधानसभा जखनियां में सर्वाधिक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं ।इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ से एक संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करके जनता के बीच मे अपने काम, सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता के बीच रखें, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो, इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित हो सके।इस दौरान मुराहू राजभर, राजेश राजभर,अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश राम, सुशील सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। -
भाजपा स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी

भाजपा स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन


गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को नगर के शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में “स्थापना प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसका उद्घाटन भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 से आज 2025 तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज के इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। हमारे महामनिषियो के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमिट कहानी है जिसका अवलोकन करके हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से परिचित होगा।
भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नितियों,सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनीषियों की सोच, विचार ,त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे एक एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इससे पूर्व सरोज कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा सहित अनेकों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। -
एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर के सचिव बने शीर्ष दीप शर्मा

एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर के सचिव बने शीर्ष दीप शर्मा
गाजीपुर।जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों की बदौलत उन्हें एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स का सचिव नियुक्त किया गया। एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स पूरे पूर्वाचल के रक्तदान के क्षेत्र में निस्वार्थ रूप से कार्य करने वाली सभी संस्थाओं को एक जुट कर असहाय व जरूरतमंदो की मदद करने की दिशा में कार्यरत है।बता दें कि शीर्ष दीप शर्मा ने कोरोना की दूसरी लहर में जब लोगों को ऑक्सीजन, ब्लड व प्लाज्मा की बहुत आवश्यकता थी। तब शीर्ष दीप शर्मा, जीवन रक्षक फाउंडेशन की स्थापना कर जरूरतमंदों की मदद को आगे आए और तब से अब तक शीर्ष दीप शर्मा ने अपनी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के द्वारा थैलेसिमिया, एप्लास्टिक अनेमिया, कैंसर, गर्भवती महिला, नवजात शिशु आदि जरूरतमंदों व लावारिस मरीजों को 1900 से अधिक रक्तदान कराया और सिर्फ गाजीपुर ही नहीं वाराणसी, आज़मगढ़, मऊ, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, बिहार, केरल , महाराष्ट्र व राजस्थान में भी जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराया।
शीर्ष दीप शर्मा अब तक 40 बार रक्तदान कर चुके है।
शीर्ष दीप शर्मा अपनी टीम के साथ समय-समय पर वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित बच्चों को प्लेटलेट्स दान करने भी जाते रहें है। शीर्ष दीप व उनकी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा , ए०डी०जी०पी० हरियाणा वी कामाराजा व भारतीय हांकी के पूर्व कप्तान, अशोक ध्यानचंद आदि से देश के 6 राज्यों हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जा चुका है।
एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स में सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष दीप ने एसोसिएशन के फाउंडर चेयरमैन राजेश गुप्ता, फाउंडर मेंबर नमित पारिख, नीरज पारिख, दिलीप कुमार दुबे आदि का आभार ज्ञापित किया। इसका श्रेय जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम के योगदान, समर्पण को और समस्त सहयोगियों, मार्गदर्शकों को दिया । -
लेखपाल की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को करेंगे जागरूक



गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वाद, गेहूं खरीद एवं फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी राजस्व वादों के निस्तारण में गति लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री हेतु रोस्टर वाइज कैंप लगाकर शत – प्रतिशत किसानो की फार्मर रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री से शेष बचे किसानो की एक बार फिर मिशन मोड में पंजीकरण कराया जाएगा, इसके लिए सभी पंचायत भवन से लेकर जन सुविधा केन्द्रों पर कर्मचारियों के निगरानी में किसानों का पंजीकरण होगा। कृषि/पंचायत एवं राजस्व लेखपाल की टीमें गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे और आधार व खतौनी में नाम का मिलान न होने पर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। ताकि आगामी 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सके। किसानो की जमीन का व्योरा एक क्लिक पर मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई थी ।
गेहूॅ खरीद के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाए। गेहूॅ क्रय केन्द्र का प्रचार प्रसार बैनर लगाकर तथा अन्य माध्यमों से किया जाए। जिससे किसान लाभान्वित हो। समस्त क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें व गेहूँ क्रय से संबंधित उपकरण यथा ई-पॉप मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छलना, विनोइंग फैन, पावर डस्टर आदि के साथ-साथ क्रय केन्द्रों पर रखे जाने वाले अभिलेख-स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका आदि रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, उपनिदेशक कृषि, डिप्टी आर एम ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, समस्त उपजिलाधिकारीगण , डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

ग़ाज़ीपुर।जंगीपुर नगर पंचायत में सोमवार को रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीराम माता जानकी हनुमान जी और मां भारती की भव्य झांकियां शामिल रहीं।भगवा झंडा से पूरा नगर राममय वातावरण में हो गया।
शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय जंगीपुर से प्रारंभ होकर नगर के लावा मोड़ यादव मोड़ गांधी आश्रम मोड़ इस्लामिया स्कूल नगर पंचायत कार्यालय कृषि उत्पादन मंडी समिति होते हुए राम जानकी पोखरा तक निकाली गई।
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और युवाओं के जोश ने आयोजन को शानदार बना दिया डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
राम जानकी पोखरा पर प्रसाद वितरण किया गया और धार्मिक झांकियों के साथ साहसिक करतब भी दिखाए गए। आयोजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जंगीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहीं।
इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, लालजी गुप्ता ,सभासद मुकेश गुप्ता, सभासद राहुल गुप्ता, विवेकानंद पांडेय, हेमन्त कुमार पांडेय, विनोद वर्मा, संजय गुप्ता, गुरुदयाल वर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजू चौरसिया, अभिनव जायसवाल, मन्नू राजभर, सुनील कुशवाहा, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मां काली मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की महिलाओ सहित पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व प्रसाद ग्रहण किया। -
सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश


गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक विशेष में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान किए गए कार्यो एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलनें वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान सीडीओ ने अभियान की तैयारियों और अब तक की गई गतिविधियों की गहन समीक्षा की।
बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग करने और अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पिछले अभियानों के दौरान नगर के जिन क्षेत्रों में मॉनिटरिंग नहीं हुई है उन क्षेत्रों में विशेष रूप से ज़ोर दिया जाए। इसके लिए एक-एक जांच अधिकारी को नामित कर अभियान से जुड़ी गतिविधियों की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (डीसीपीएम) को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक के सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (बीसीपीएम) से समन्वय बनाकर सामुदायिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को निर्देशित किया कि वह स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अभियान की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सहयोग करें।
सीडीओ ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होनी होगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों की साफ-सफाई, जल जमाव की स्थिति व गंदगी पैदा न होने दें आदि जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष रूप से ज़ोर दिया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सूनील कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर अमिता वरूण, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, कृषि विभाग, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। -
भाजपा ने मनाया 46 वां स्थापना दिवस




गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस रविवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर हवन- पूजन कर पार्टी ध्वज फहरा कर मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में भाषण देने का काम बड़ी आसानी से कोई भी कर सकता है। लेकिन आज आप सभी रामनवमी पर्व के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत चाहते है। गाजीपुर में समाजवादी पार्टी का झंडा उतर जाए और भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराना चाहते है तो वह दिन अब दूर नहीं है बस थोड़ा धैर्य और जनता के बीच भाजपा के सिद्धांतों और नितियो के व्यापक प्रसार से ये संभव हो जाएगा। भगवान राम ने रावण के साथ सोने के लंका का भी नाश कर दिया। उसका केवल एक कारण था भगवान श्री राम ने मर्यादा में रहकर सारे काम किए। पार्टी में काम करते समय चिंतन, चरित्र और चेहरा इन तीन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। चिंतन भारत माता को यशस्वी बनाने के लिए, चरित्र जिस राजनैतिक दल में काम करते है। जिसके आप कार्यकर्ता है। ध्यान रहे मेरे चरित्र के कारण ऐसा कोई काम ना हो जिससे पार्टी की छवि खराब हो और चेहरा जिसे सामने वाला देखे तो हमारे आचरण व्यवहार से समझ जाए कि ये भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। आज जिस पार्टी के झंडे का हवन पूजन कर के मैंने अग्नि के सामने शपथ लिया है। उसके सम्मान के लिए आप सबके साथ जुड़कर काम करूंगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई में स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महापुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने यह कहने का साहस किया था की अंधेरा हटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उनका यह वाक्य निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से साकार हुआ है। कभी संसद में हमारे दो सीट के कारण उपहास उड़ाने वाली कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिस संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। आज उसी संकल्प “तेरा वैभव अमर रहें मां, हम दिन चार रहें ना रहें” के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है। आने वालें समय में हम सब पुनः गाजीपुर में सातों सीटों पर कमल खिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतियों को नमन करते कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सबने बीते लोकसभा चुनाव में अगल-बगल के कई जिलों की अपेक्षा अधिक मत पाएं। हार जीत तो यह चलता रहता है। मगर मुझे पूरा विश्वास है की पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम पुनः गाजीपुर में कमल खिलाकर रहेंगे। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने सभी का अभिनंदन करते कहा कि आज स्थापना दिवस और रामनवमी के पावन अवसर पर हम संकल्प ले की पार्टी की जो रीति नीति है। उसको जन-जन तक पहुंचाएंगे और गाजीपुर में पुनः पार्टी का परचम लहराकर पार्टी को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम को विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, बृजेंद्र राय ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, विष्णु सिंह, साधना राय, लालसा राजभर, किरन सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, रासबिहारी राय, पप्पू चौबे, राजेश चौहान, अविनाश सिंह, शिवम त्रिपाठी आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। -
मांगी नाव न केवटू आना! कहइ तुम्हार मरम मै जाना

मांगी नाव न केवटू आना! कहइ तुम्हार मरम मै जाना


गाजीपुर। गंगा को निमर्ल व अविरल करने व निषादराज जयन्ती मनाने के लिए समग्र गंगा के तत्वाधान में गंगातट कलेक्टरघाट पर 5 अप्रैल को सांय आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष रामा चौधरी, मुख्य वक्ता दीपक, समग्र गंगा के संरक्षक सर्वजीत सिंह, जिला संचालक जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से निषादराज के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियो का स्वागत अंगवस्त्रम प्रदान कर माल्यापर्ण किया गया। कार्यक्रम में आए भजन गायक किशोर ने ढोल बाजे के साथ श्रद्धालुओ के साथ निषादराज व गंगा मैया का प्रेरक भजन व संगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात उदबोधन में सह विभाग प्रचारक दीपक ने बताया कि महाराज निषादराज श्रंगवेगपुर के महाराज रहे और गुरूकुल के समय से ही श्रीराम के परम मित्र थे जो उनका साथ बनगमन से लेकर लंका के रावण युद्ध तक लगातार मित्रता का धर्म निभाते हुए विपत्तियों में श्रीराम का साथ दिया। जब श्रीराम, मां सीता व लक्ष्मण के साथ वनगमन किए तब प्रयागराज में गंगा पार करने के लिए केवट को बुलाये तभी भगवार श्रीराम व केवट संवाद हुआ कि मांगी नाव न केवटू आना! कहइ तुम्हार मरम मै जाना।। चरन कमल रह कहूं सबु कहई। मानुष करति मूरि कछु अहई।। केवट ने श्रीराम से अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि आपके पैर से छू जाने से पत्थर भी जीवित हो जाता है तो हमारी नाव को कुछ हो गया तो मै कैसे अपना जीवन निवर्हन करूंगा। इसलिए नाव में बैठने से पहले हम आपके पांव पखारेगें तब आपको नाव मे बैठाकर नदी पार कराऊंगा, तब श्रीराम ने केवट के भाव को जान लिया और केवट ने पांव पखारे। वही निषादराज को गले लगाया और मित्र धर्म को निभाया। कार्यक्रम में संरक्षक सर्वजीत सिंह ने समग्र गंगा के उद्देश्य व कर्तव्यों को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामा चौधरी ने निषादराज जयन्ती मानाने पर अपार हर्ष व्यक्त किया। जिला संचालक ने मां गंगा को निर्मल व प्रदुषण मुक्त करने पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक कृपाशंकर राय ने बताया कि भगवान शंकर को प्रसन्न करने के पश्चात मां गंगा को राजाभगरीथ के प्रयास से जनकल्यार्णाथ धरती पर लाया गया और इस पावन गंगा की अविरल धारा ऐसी ही बहती रही इसे स्वच्छ रखने के लिए यहा पर साबुन लगाकर नहाने व कपड़ा धोने पर रोक लगाई जाए,गंगा में बहने वाले कुड़ा कचरा पर रोक लगाकर मां गंगा को निर्मल बनाए रखने का आहवाहन किया। कार्यक्रम के अन्त में गंगा घाट पर बने रंगोली पर घी के दीपक व गंगा घाट पर दिया जलाया गया। इस अवसर पर विहिप के दिनेशचन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, विहिप मंत्री विपिन श्रीवास्तव डब्बू, महिला अधिवक्ता रीना चौधरी, अखिलेश सिंह, अजय कुमार तिवारी, दीपक जायसवाल, रविकान्त पाण्डेय, प्रभूनारायण सिंह, विश्वनाथ पाण्डेय, पारसनाथ सिंह, अशोक राय, नितिन अग्रहरी, किशन चौधरी, रोहित, रितेश पटेल, रोशन चौधरी, शिवम अग्रवाल, जयप्रकाश राय, अमित चौधरी, श्माम आर्य, संजय राय, विजय नरायण राय, रासबिहारी राय, राजेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।






