Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • जिले में धारा 144 लागू

    जिले में धारा 144 लागू

    गाजीपुर। 24 फरवरी से उ०प्र० मा० शिक्षा परिषद की परीक्षा दो सत्रो में प्रारम्भ होगी। इस वर्ष दिनांक 26 फरवरी को महाशिवरात्रि,13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली, 31मार्च को ईद उलफितर, 06 अप्रैल को राम नवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती एवं 14 अप्रैल को डॉ० भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस तथा 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। साथ ही समाचार पत्रों की सूर्खियों में आए दिन हो रही घटनाओं के अवलोकन से असामाजिक तत्वो द्वारा इसका लाभ उठाकर गलत अफवाहें एवं धार्मिक उन्माद फैलाकर शान्ति व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है। उक्त त्यौहारों को सकुशल तथा शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, साथ ही साम्प्रदायिक दंगा एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय एवं लोक सम्पत्ति के साथ-साथ सामान्य जन-जीवन को शान्तिमय एवं गतिरोध रहित बनाए रखने व किसी भी संभावित विधि विरुद्ध कार्यवाही को रोकने के लिए जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है।
    अतएव उक्त परिस्थितियों में लोक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आर्यका अखौरी, जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर, द्वारा जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निम्नलिखित निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू की गयी हैं। तात्कालिक आवश्यकता के महत्व को देखते हुए उक्त आदेश पारित करने के पूर्व आम नागरिकों को व्यक्तिगत या सामूहिक सूचना देकर सुनवाई हेतु पर्याप्त समय नहीं है, इस स्थिति में प्रश्नगत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भा० न्याय संहिता की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे,  कोई भी व्यक्ति या लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी असलहा लेकर किसी भी परिस्थिति में विचरण नहीं करेगा, कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, विस्फोटक पदार्थ, तेजाब या लाठी एवं बल्लम आदि और आक्रमण होने वाले अस्त्र लेकर नहीं चलेगा और न कोई ऐसा अस्त्र, किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्र करेगा और न प्रदर्शित करेगा, ऐसे वृद्ध अथवा अपंग जो बिना छड़ी/लाठी के नहीं चल सकते हैं तथा जो सरकारी कर्मचारी ड्यूटी आदि पर तैनात होंगे, वे इस प्रतिबन्ध से मुक्त होंगे, कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जुलूस या गिरोह बनाकर किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा ही करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़-फोड़ करेगा और न ही उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचाएगा, दो पहिया वाहनों पर एक साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही चल सकेंगे, कोई भी व्यक्ति गलत खबरें या अफवाहें, जिससे शान्ति भंग होने की आशंका हो सकती है, नहीं फैलायेगा और न किसी प्रकार ऐसी अफवाहों को किसी अन्य माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के पास भेजेगा, कोई भी व्यवित्त अपने मकान के छत पर या सार्वजनिक स्थान पर ईंट, कंकड़, पत्थर अथवा किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ एकत्र नहीं करेगा और न ही किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई ऐसा नारा लगाएगा और न ही कोई ऐसा भाषण करेगा और न कोई ऐसा पोस्टर लगाएगा जिससे विभिन्न सम्प्रदायों, धर्मों या वर्गों के बीच द्वेष की भावना फैले या शान्ति भंग होने की आशंका हो, कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा ही करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़-फोड़ नहीं करेगा या न उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचाएगा, कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह या संस्था द्वारा गतवर्ष/परम्परा से भिन्न किसी देवी/देवता की मूर्ति स्थापना/पूजा आदि सार्वजनिक स्थल पर नहीं करेगा, कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह या संस्था द्वारा पूर्व से निर्धारित स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर देवी/देवता की मूर्ति का विसर्जन नहीं करेगा, उक्त आदेश धार्मिक जुलूसों एवं परम्परागत त्यौहार, शवयात्रा, परम्परागत तथा सार्वजनिक रास्ते से गुजरने वाले उक्त जुलूसों पर प्रभावी नहीं होगा, उक्त आदेश जनपद गाजीपुर सीमा क्षेत्र में दिनांक 20-02-2025 से दो माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाए, प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुद्रा से मुद्रांकित होकर वर्ष 2025 की 20.02. 2025 को जारी किया गया।

  • डीएम ने फरियादियों की सुनी फरियाद, दिए निर्देश

    डीएम ने फरियादियों की सुनी फरियाद, दिए निर्देश

    गाजीपुर।माह के चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में थाना जंगीपुर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने थाने मे उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।  थाना जंगीपुर मे 06 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें निस्तारण शून्य रहा। जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया है अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनाए तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर जितने भी आवेदन प्राप्त होते है या लम्बित हैं, उन्हे पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करके तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी जंगीपुर, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • परीक्षा में 18 को किया गया रिस्टीकेट

    परीक्षा में 18 को किया गया रिस्टीकेट

    परीक्षा में शुक्रवार को 18 नकलचियों किया गया रिस्टीकेट

    गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी०एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही है। शुक्रवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया। गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। पी० जी० कालेज केंद्र पर शुक्रवार को हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

    परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही की गई है।

    नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें।

  • विभाग प्रचार प्रमुख को मातृ शोक

    विभाग प्रचार प्रमुख को मातृ शोक


    गाजीपुर। विभाग प्रचार प्रमुख जितेन्द्र की माता भगवती देवी 80 वर्ष पत्नी हरिनारायण सेठ की आकस्मिक निधन गुरूवार की देर रात हो जाने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार में शोक व्याप्त हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिजनो को ढाढस बधाने उनके पैतक आवास सुकहा कासिमाबाद मे एकत्र होने लगे। इनके रिश्तेदार व समाजसेवी ओमप्रकाश वर्मा अरूण ने बताया कि विगत दस वर्षो से ग्रामप्रधान के दायित्यो का निहर्वन करते हुए आदर्श ग्रामपंचायत के रूप में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मनित हुई थी। क्षेत्र में इनके समाजसेवा के लोग कायल थे। इनके दो पुत्र लल्लन व जितेन्द्र व दो पुत्रियो का भरा पुरा परिवार छोड़ गयी हैै। शुक्रवार को इनकी अन्तिम शव यात्रा मंे सह विभाग प्रचारक दीपक, सह नगर कार्यवाह अभिषेक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, आपदा प्रबन्धन अधिकारी अशोक राय, पूर्व प्राचार्य व भाजपा नेता विजय शंकर राय, जिला प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, पत्रकार विनित दूबे, शिवानन्द राय, सोनू जायसवाल सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य सहित सैकड़ो शामिल रहे। इनकी अंतेष्टि गंगा श्मशानघाट गाजीपुर में किया गया। अपने मां को मुखग्नि छोटे पुत्र जितेन्द्र वर्मा ने दिया।

  • पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

    पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर टीम का पंचदिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ राजेंद्र सिंह और प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने स्काउट गाइड ध्वज को फहराया तथा प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने कार्यक्रम के उद्घाटन की घोषणा किया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड से जुड़कर कोई भी व्यक्ति जीवन भर स्काउट गाइड रहता है एवं जीवन भर दूसरों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहता है।

    स्काउटिंग से जुड़कर छात्राएं ढेर सारे जीवन कौशल सीखेंगी जो उनके भावी जीवन में बहुत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने रेंजर्स को अनुशासित ढंग से स्काउट गाइड के ज्ञान एवं कौशलों को सीखने तथा भावी जीवन में सेवा करने के लिए तैयार रहने की सीख दी। इस दौरान उपस्थित अध्यापकों का स्कार्फ एवं गीत के माध्यम से स्वागत किया गया । शिविर संचालक ज्योत्सना बिंद, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) के दिशा निर्देशन में रेंजर ने ध्वज शिष्टाचार की परंपरा निभाई।  उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ संगीता, डॉ सारिका सिंह, डॉ मनीष सोनकर आदि प्राध्यापक एवं श्री राम कुशवाहा उपस्थित रहे।

    उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं का परिचय एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव कुमार, जिला आयुक्त (रोवर) पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया। आज शिविर के प्रथम दिन छात्राओं का परिचय एवं पंजीकरण तथा टोली विभाजन हुआ तथा उन्हें प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा एवं ध्वज शिष्टाचार का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मनीष यादव ट्रेनिंग काउंसलर के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 25 फरवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

  • सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन, निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

    सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन, निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

    गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के सातवें दिन शुक्रवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह 9 बजे मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित आमघाट से ददरी घाट तक एक रैली निकाली गई । रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी तमाम नारे लगाए।


    सप्त दिवसीय समापन शिविर के मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी ने की। अंतरा, आर्य एवं अक्षिता ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवी छात्राओं को संबोधित करते हुए युवा जीवन शैली व स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व सकारात्मक सोचने पर बल दिया।

    प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान करने हेतु मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शालिनी, शालू और उसकी टीम ने वृद्ध आश्रम व्यवस्था पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अंजलि कनौजिया ने एकल नृत्य, आर्या, अंतरा एवं उनकी टीम ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष शिविर में सक्रिय भागीदारी के लिए लक्ष्मी को मिस ऑर्गेनाइजर, आहुति को मिस शेफ तथा निशात एवं उसकी टीम को ऑल टाइम वॉलिंटियर के रूप में पुरस्कृत किया गया।

    पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी एवं डॉ ओम शिवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष कुमार सोनकर ने किया। मंच संचालन स्वयंसेवी छात्रा श्रेया मौर्या द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. राजेश कुमार यादव, डॉ सर्वेश सिंह, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ संगीता, डॉ निरंजन, डॉ शंभू शरण, डॉ पीयूष, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार सहित रासेयो की स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रही।

  • छात्राओं ने निकाली रक्तदान जागरूकता अभियान

    छात्राओं ने निकाली रक्तदान जागरूकता अभियान

    गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत आज पांचवें दिन बुधवार को रक्तदान जागरूकता अभियान से संबंधित एक रैली ददरी घाट महुआ बाग से मिश्र बाजार तक निकाली गई। रैली को प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने रक्तदान जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान, रक्तदान अपनाओ सबका जीवन बचाओ, ब्लड को डोनेट करें इंसानियत को प्रमोट करें आदि लगाए ।

    इसके उपरांत स्वयंसेवी छात्राओं ने शिविर में लौटकर सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। दोपहर 12:00 बजे से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बीती सिंह ने किशोरियों के स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए पीसीओडी , पीसीओएस, रक्तहीनता को समझाते हुए उत्तम दिनचर्या का पालन , सही नींद , व्यायाम और हेल्दी डाइट के बारे में बताया । प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य को बनाए रखने हेतु जंक फूड और फास्ट फूड से दूर रहते हुए भारतीय भोजन की महत्ता को समझाया।

    कार्यक्रम अधिकारी नेहा कुमारी ने छात्राओं को एनोरेक्सिया नर्वोसा, बुलिमिया नर्वोसा और बीएमआई के विषय में बताते हुए स्वयं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए खुद को स्वस्थ रखने की बात कही । संगोष्ठी के द्वितीय चरण में दैनिक जागरण और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में डॉ प्रभात कुमार , मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के द्वारा “समझे CPR करे हृदय का बचाव” विषय की जानकारी और CPR देने की विधि का प्रदर्शन कर छात्राओं को आपात स्थिति में जीवन रक्षा के कौशल को सिखाया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी के द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम शिवानी ने किया। संगोष्ठी में पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव , कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष कुमार सोनकर , डॉ गजनफर सईद सहित सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे ।

  • कंट्रोल रूम के निगरानी में होगी परीक्षा, सीसीटीवी से लैस रहेंगे परीक्षा केंद्र

    कंट्रोल रूम के निगरानी में होगी परीक्षा, सीसीटीवी से लैस रहेंगे परीक्षा केंद्र

    गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एंव इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे बैठक/प्रशिक्षण बुधवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च, 2025 तक संचालित होगी। उन्होने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि  माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षित स्थान पर सी0सी0टी0बी के निगरानी मे रखना, प्रश्नपत्रो को परीक्षा केन्द्रो पर डबल लाक वाले स्टील/लोहे की आलमारी मे रखा जाये। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुचने पर डबल लाक की आलमारी मे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति मे परीक्षा केन्द्रो पर रखवाया जाय तथा डबल लाक वाली आलमारी मे पेपर सील से बंद किया जाय।

    जिलाधिकारी ने नामित किये गये समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/सचल दल /समस्त केन्द्र व्यावस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक को 24 फरवरी 2025 से  दो पॉलियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जनपद मे  हाई स्कूल में 67348 एवं इण्टरमीडियएट में 77024 कुल 1,44,372 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगें । परीक्षा हेतु 196 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमे 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 196 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 07 सचल दल, 07 रात्रि कालीन सचलदल, 196 केन्द्रव्यवस्थापक/ वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक लगाये गये है। सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्टेट तैनात किये गये है जो अपनी पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अपनी भूमिका निभाने  के साथ जनपद मे नकल होने की परम्परा को तोड़ते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगे। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र का उत्तरदायी होता है।

    कही से चूॅक होने पर सारी जिम्मेदारी उसी की होती है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक दोनो पॉलियों में पूरा प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाये। परीक्षा केन्द्रो पर नकल कितने तरीको की होती है,  इस पर पैनी नजर रखी जाये, परीक्षा केन्द्रो पर लाईट, जनरेटर, सीसीटीवी, डीजल, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ की उपलब्धता पूर्व में निरीक्षण कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की समाप्ति के बाद एक घन्टे बाद तक परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंन्द/मोहर होने से लेकर निर्धारित स्थान पर जमा कराने तक पूरी चौकसी बरतेगे। फ्लाईंग स्क्वायर्ड टीम परीक्षा के प्रारम्भ से समाप्ति तक के समय तक चक्रमरण करती रहेगी। उन्होने निर्देश दिया यदि किसी भी केन्द्र पर नकल होता पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नये एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी । परीक्षा केन्द्रो पर परिक्षार्थियो द्वारा किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम नं0-9532663497 राजकीय सिटी इण्टर कालेज मे स्थापित किया गया है । कन्ट्रोल रूम से ही जनपद मे संचालित 196 परीक्षा केन्द्रो की सी सी टी वी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाये गये कन्ट्रोल रूम  को सूचित करने का निर्देश दिया।  

    बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार,  जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा,  समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • 26 से 28 तक होगा महिला कबड्डी प्रतियोगिता

    26 से 28 तक होगा महिला कबड्डी प्रतियोगिता

    गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में 26 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के 10 टीमें गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेगी। उक्त प्रतयोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सासंद डा. संगीता बलवंत द्वारा 26 फरवरी को 10.30 बजे किया करेंगी । प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण दिनांक 28 फरवरी को दोपहर 12.00 बजे सपना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया जाएगा ।

  • विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य है बजट: विद्यासागर सोनकर

    विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य है बजट: विद्यासागर सोनकर

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है- विद्यासागर सोनकर


    गाजीपुर। केन्द्रीय बजट 2025-2026 जन जन के उत्थान ,देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत के निमार्ण के प्रति अमृत काल की अभिव्यक्ति को पूर्ण करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रयास है। यह बात आज बुधवार को बजट 2025 पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आयोजित प्रेस वार्ता मे भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्यासागर सोनकर ने कहा। उन्होंने कहा कि बजट मे आयकर नियमों मे छूट, नये संस्थानों के सृजन, शहरों के समृद्धि तथा आम आदमी की आय को बढ़ाने, सरकार की योजनाओं से गरीबों किसानों, महिलाओं, मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने बजट मे व्यवस्था बनाई है। जिससे लोगों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर उठेगा।


    पूर्व सांसद ने कहा कि मेक फार इंडिया को मेक फार वर्ल्ड करने का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत तथा विकास कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकास की ओर बढ़ रहा है। मानव संसाधन क्षमता का विकास आर्थिक वृद्धि का तीसरा महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण -2 कार्यक्रमों को सशक्त बनाया गया है। बजट में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद करेंगी ।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करने के लिए एक व्यापक बहु क्षेत्रीय ग्रामीण समृद्ध और लचीलापन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिससे कौशल विकास, निवेश और तकनीकी माध्यम से कृषि में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    केंद्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है ।और यह बजट स्वीकार करता है कि देश की शक्ति उसके लोगों में निहित होती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सांसद राज्यसभा डा संगीता बलवंत, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News