Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण

    शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण

    शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण

    गाजीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाली में मां शारदा राज नारायण स्मारक महाविद्यालय एवं राजनारायण राय मेमोरियल इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार को प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में स्थापित विद्यालय के संस्थापक स्व. श्रीप्रकाश राय एवं स्थापना की प्रेरणास्रोत उनकी मां स्व. शारदा देवी की प्रतिमाओं का अनावरण मुख्य अतिथि बाल्मीकि त्रिपाठी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व पीसीएफ के चेयरमैन,पूर्व मंत्री नारद राय ,युवा भाजपा नेता पीयूष राय,विजय शंकर राय ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में महाविद्यालय और इंटर कालेज जैसी संस्थाओं की स्थापना बड़ी सोच का नतीजा है। इन संस्थाओं का समाज,शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। श्री प्रकाश राय ने नौकरी करते हुए समाज,शिक्षा के लिए जो योगदान किया वह अविस्मरणीय रहेगा। यहां की अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपनी मेधा और शिक्षा से इसकी स्थापना का उद्देश्यपूर्ण करेंगी तो यही संस्थापक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने कहा कि इन संस्थाओं के विकास में जो भी जरूरत होगी उसके लिए वह सदैव तैयार रहेंगे।
    इस मौके पर पीसीएफ चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी ,पूर्व मंत्री नारद राय, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, युवा भाजपा नेता पीयूष राय, वीरेंद्र कुमार राय, बलिया के गोपाल सिंह, अखिलानंद त्रिपाठी, राम नगीना यादव ,आनंद कुमार त्रिपाठी,अनुराग सिंह , यशवंत सिंह आदि ने संबोधित किया। समारोह में ओमप्रकाश राय, श्रीकांत वर्मा, अमित राय, उत्कर्ष राय, संतोष वर्मा, अमित राय, जितेंद्र पांडेय,इंद्रासन राय , संजय राजभर, रोहित राजभर, राम अवतार यादव, रामबचन यादव, अनिल पांडेय, संजीव वर्मा, रामभवन शर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह व संचालन अविनाश प्रधान ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने ज्ञापित किया।

  • नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

    नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

    भारत के मजबूत नेतृत्वकर्ता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:सुनील सिंह

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित मासिक वैचारिक कार्यक्रम मन की बात के आकाशवाणी प्रसारण मे 118 वीं कड़ी को भारतीय जनता पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित आम जनता ने दूरदर्शन, रेडियो, मोबाइल आदि पर देखा व सुना। संगठन के अधिकारीक सरल एप्प पर अपलोड किया।इस बार महिने के अंतिम रविवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण एक सप्ताह पूर्व इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
    भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विधानसभा जहुराबाद के सुरवत बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को स्थानीय कार्यकर्ताओं संग सुना और इस कार्यक्रम की लोगों से सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के वैभवशाली व्यवहारिकता से पुर्ण नीतिगत आदर्शों का दर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन व विचारों मे दृश्यमान होता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी विधाओं, लुप्त होती पौराणिक सभ्यताओं और परम्पराओं, विरासतों सहित विकसित भारत के लक्ष्यों मे निहित समस्त विषयों पर उनका वर्णन भारत के मजबूत दूरदर्शी नेतृत्व का परिचायक है।
    पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने संविधान गौरव अभियान मे विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बुथ संख्या 364 बरहट दलित बस्ती मे संविधान गौरव अभियान गोष्ठी मे भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बुथ समिति सदस्यों तथा ग्रामीण लोगों के साथ सुना ।
    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सदर विधानसभा के रा. सिटी इंटर कालेज बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके अलावा जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने सदर विधानसभा के विवेकानंद कॉलोनी वंशी बाजार, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने प्रा पा सकरताली बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

  • आवाज़ की आगाज गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    आवाज़ की आगाज गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में 28 वें आवाज़ की आगाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सन्त कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ डा. हर्षिता तिवारी डिप्टी कलेक्टर/ उपजिलाधिकारी न्यायिक मुहम्मदाबाद, विशिष्ट अतिथि कुमारी ज्योति चौरसिया डिप्टी कलेक्टर/ उप जिलाधिकारी न्यायिक कासिमाबाद तथा समारोह अध्यक्ष स्नेहा मौर्या ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया।

    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की जनपद के बच्चो को आगे बढने के लिए ये मंच मील का पत्थर साबित हो रहा है। उपस्थित लोगों को यह बताया कि अपने बच्चों को उनके रुचि के अनुसार संबंधित विषयों की प्रतियोगिता में जरूर शामिल कराते रहे।

    विशिष्ट अतिथि कुमारी ज्योति चौरसिया ने छोटे छोटे बच्चों का प्रदर्शन देखकर आश्चर्यचकित होकर क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए गाजीपुर को अलौकिक प्रतिभाओ की जननी बताते हुए प्रतियोगियों की प्रशंसा की। इस गायन प्रतियोगिता में बच्चो ने अपनी एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमुदाय को बरबस तालिया बजने पर मजबूर किया ।

    निर्णायक मंडल सदस्य वाद विवाद में राजन तिवारी, डा. माया नायर तथा सुरेश गुप्ता ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

    अतिथियों तथा निर्णायक मंडल सदस्यों को संस्था के जनपद गवर्नर पवन पांडेय, सचिव परीक्षा गोपनीय विभाग सत्यदेव दुबे तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया।

    अतिथियों का स्वागत क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा यादव ने किया।

    मंच का संचालन लोक कलाकार राकेश शर्मा ने किया।

    इस अवसर पर अजय यादव, प्राची पांडेय, अदित्य कुशवाहा उपस्थित रहे।

    स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया प्रतियोगिता परिणाम कार्यक्रम स्थल पर ही देर शाम घोषित किया जाएगा।

  • विद्यालयों का दौरा कर सम्मेलन में भागीदारी के लिए शिक्षकों को किया जागरूक

    विद्यालयों का दौरा कर सम्मेलन में भागीदारी के लिए शिक्षकों को किया जागरूक


    दस फरवरी को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन


    विद्यालयों का दौरा कर सम्मेलन में भागीदारी के लिए शिक्षकों को किया जागरूक


    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय जनपदीय सम्मेलन दस फरवरी को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में होगा। प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा करके जिला सम्मेलन में भागीदारी के लिए शिक्षकों को जागरूक किया। प्रांतीय मंत्री और वाराणसी स्नातक सीट से दावेदारी पेश कर रहे चौधरी दिनेश चंद्र राय , जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय एवं जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में लगातार दौरा किया जा रहा है। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि 10 फरवरी को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में 10 बजे से होगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। बताया कि सम्मेलन में संगठन के सदस्यों को सेवा शर्तों, सेवा सुरक्षा एवं संगठन के संघर्षों के इतिहास की जानकारी मिलेगी।

    शिक्षा के उन्नयन में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका चर्चा का केंद्र बिंदु होगा। वाराणसी स्नातक सीट से एमएलसी प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि शिक्षक एवं कर्मचारियों के समान अन्य भत्ते और पुरानी पेंशन स्वीकार कराना संगठन की प्राथमिकता है। श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने शिक्षक एकता पर बल देते हुए कहा कि इसी पूंजी की बदौलत संघ ने अध्यापकों को बेहतर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया है। उन्होंने शिक्षा के बाजारीकरण की आलोचना करते हुए गरीब प्रतिभावानों के लिए अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई उपहार नहीं बल्कि यह सारथी अध्यापकों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक ओम प्रकाश शर्मा के कुशल नेतृत्व में शून्य से शिखर तक की प्रगति यात्रा की चर्चा की।


    जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि नेता शिक्षक दल विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रमोद कुमार मिश्र, महामंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ नरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह और प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।

  • अध्यक्ष पद पर सरफराज खान व महासचिव पद पर चुने गए गुलाम मजहर खान

    अध्यक्ष पद पर सरफराज खान व महासचिव पद पर चुने गए गुलाम मजहर खान

    गाजीपुर।रविवार को श्री रामसूरत सिंह इंटर कॉलेज ताड़ीघाट के प्रांगण में प्रधानाचार्य बीर बहादुर सिंह की उपस्थिति पूर्व से निर्धारित तिथि पर अंजुमन इस्लाम राजपूत कमसार व बार दिलदारनगर गाजीपुर का चुनाव सहायक निबंधक वाराणसी के आदेश अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक गाज़ीपुर के द्वारा नामित चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य सुधीर कुमार विश्वास राजकीय हाई स्कूल कटरिया के द्वारा कराया गया। चुनाव में अंजुमन के जीवित सदस्यों में से 32 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सरफराज खान पूर्व प्रधान ताजपुर कुर्रा चुने गए। उपाध्यक्ष के लिए पूर्व प्रधान बारा सतवत महमूद खान इकबाल खान उसिया, मतलब खान उसियां और महासचिव पद पर गुलाम मजहर खान प्रबंधक एस.के. वी. एम .इंटर कॉलेज दिलदारनगर चुने गए। कोषाध्यक्ष पर पद पर इम्तियाज़ खान चित्रकोनी और अन्य पदों पर भी निर्विरोध पदाधिकारी एवं सदस्य घोषित किए गए।इस मौके पर बधाई देने वालों में दस्तगीर खान, शमशाद खान, गुड्डू नेता कांग्रेस, आकाश सिंह काकू, फिरोज खान, नेता तुफैल खान, सरफुद्दीन खान, नौशाद खान, हाजी मंजूर खान, परवेज खान, नेता जमशेद खान, कल अबू बकर खान, बेचनुद्दीन इमरान खान ,अकबर खान, अयूब खान चुन्नू खान आदि लोग मौजूद रहे।

  • आज का युग विज्ञान का युग है:राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता

    आज का युग विज्ञान का युग है:राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता

    गाजीपुर। मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी द्वारा अष्ट शहीद पार्क में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, एवं जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने तकनीक, स्वचालित प्रणालियों,जल संरक्षण, भूकंप ,वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली ,सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया ।

    विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करती हूँ। इस दौरान सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर संजय सिंह, प्रधानाचार्य विनय राय, द्वारिका पांडेय, शशिकांत तिवारी, अवधेश पांडेय, रुचिन अग्रवाल, विजय नारायण, सागर बिन्द, राजेश बिन्द, तेजप्रकाश कुशवाहा, जयप्रकाश बिन्द, अमरजीत बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वितरित किया 25 हजार प्रॉपर्टी कार्ड, किया मोदी की तारीफ

    मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वितरित किया 25 हजार प्रॉपर्टी कार्ड, किया मोदी की तारीफ

    गाजीपुर। स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर ऑडिटोरियम सभागार निकट विकास भवन  मे शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, घरौनी के लाभार्थियों एवं ग्रामीण के द्वारा देखा एवं सुना गया। स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के लगभग 50 हजार गांव में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण किया गया। इसके अलावा इस योजना के लाभार्थियों के साथ उन्होंने सीधा संवाद भी किया।

    दिल्ली से प्रधानमेत्री एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज  विभाग उ0प्र0 ओम प्रकाश राजभर द्वारा ऑडिटोरियम सभागार मे दीप प्रज्वलन कर किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो एंव अधिकारियो द्वारा  जनपद के लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।

    इसके साथ ही तहसील एवं विकास खंडों पर भी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे जनपद में लगभग 25000 प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होने कहा कि यह योजना गरीब कमजोर असहाय लोगो के हित के लिए है, इस योजना के माध्यम से लोगो का प्रॉपर्टी कार्ड बन जाने से जमीनी विवाद हल होने के साथ ही साथ बैंक से ऋण लेने में भी सुविधा मिलेगी तथा अनावश्यक कोर्ट कचहरी के भाग दौड़ से भी लोगों को निजात मिलेगी।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री  ने स्वच्छता एंव नशामुक्ति पर उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच स्वामित्व योजना का शुभारम्भ  अप्रैल 2020 को हुआ था। इस योजना में ग्रामीण अंचल के लोग जो आबादी मे आवासित होते है उनको अपने सम्पत्ति का अधिकार मिल सके, यह एक क्रान्तिकारी कदम है। हमारे गॉव वासियों को आत्म निर्भर करने, उनकी सम्पत्ति का अधिकार दिलाने तथा सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए यह योजना चलाई गयी है। उन्होने कहा कि खेत की खतौनी के जैसे ही आबादी मे निवासित लोगो के घरो का मालिकाना हक दिलाने के लिए घरौनी का वितरण किया गया है।


    राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बनाना आसान होगा।इससे लाभार्थी विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।


     विधायक जखनियां बेदीराम ने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त हो जाने से उन्हें जमीनी विवाद में उलझना नहीं पड़ेगा। इस योजना के तहत ड्रोन सर्वे के माध्यम से अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति की सटीक जानकारी के साथ स्वामित्व कार्ड तैयार किए गए हैं। जिससे किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं रहेगी। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो, अधिकारियों, आमजनो का आभार मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने व्यक्त किया।


    कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री एंव जनप्रतिनिधियों ने एक-एक पेड मॉ के नाम से परिसर मे पौधरोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, प्रभारी स्वामित्व योजना संगठन दयाशंकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष भाजपा प्रीति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे ।

  • महाकुंभ में स्नान करने के लिए रवाना हुए सैकड़ों लोग

    महाकुंभ में स्नान करने के लिए रवाना हुए सैकड़ों लोग

    गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तांती के समाजसेवी व शिव सेवा भक्त मंडल के संरक्षक अजीत सिंह उर्फ सोनू के नेतृत्व में महाकुंभ स्नान करने के लिए सैकड़ो लोगों का समूह लेकर शनिवार को सुबह अपने गांव से निजी साधन द्वारा प्रयागराज को प्रस्थान किया। इस दौरान गांव के सैकड़ो की संख्या में लोग महाकुंभ जाते समय भगवान भोलेनाथ व मां गंगा की जयकारा करते हुए प्रस्थान किया। गांव के लोगों ने बताया कि हम लोग अभी तक महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए हैं। सोनू भाई के बदौलत इस बार हम लोग को पहली बार इस दिव्य महाकुंभ का स्नान करने का मौका मिला। सतेंद्र सिंह शेष सिंह श्रीनिवास पांडेय, मन्नू पांडेय सुधीर प्रजापति गुलाब गुप्ता गुड्डू खरवार नगेंद्र खरवार धुरभारी राजभर बुद्धू साधु सजनू राजभर नगदू गुप्ता मंगरू गुप्ता जयप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग थे।

  • विजेता छात्राओं को डॉ राजीव व्यास ने पदक और प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

    विजेता छात्राओं को डॉ राजीव व्यास ने पदक और प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दूसरे दिन भी क्रीड़ा प्रतियोगिताए जारी रही। प्रातः आयोजित 10,000 मीटर दौड़ में रिद्धा यादव प्रथम, मोनी ने द्वितीय एवं राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ में श्वेता कुमारी, गुलशन कुमारी एवं ओमकला क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही जबकि 800 मीटर दौड़ में खुशबू प्रजापति, आफरीन बानो और प्रीति यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।


    इसी प्रकार लंबी कूद में ममता कुशवाहा, आफरीन बानो एवं रागिनी कुशवाहा तथा ऊंची कूद में आफरीन बानो, प्रिया रावत एवं मीना कुमारी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे जबकि गोला फेक में कृतिका चतुर्वेदी, किरण बिंद, रोमी परवीन क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में रागनी कुशवाहा प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय एवं रिमझिम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ मनीष सोनकर, डॉ रामनाथ, डॉ शैलेंद्र यादव एवं प्रमाण पत्र लेखन का कार्य डॉ सर्वेश एवं डॉ आनंद कुमार द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राजीव व्यास प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग काशी विश्वविद्यालय वाराणसी ने सभी छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान किया। कार्यक्रम का छायांकन मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, संचालन डॉ निरंजन कुमार यादव एवं आभार ज्ञापन डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया।

  • एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ

    एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ

    एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ

    गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की एलएलबी, बीसीए और बीबीए की परीक्षाएं स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को सकुशल प्रारम्भ हुई। इसकी सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अगर कोई नकल करते हुए पकड़ा जाएगा तो उस छात्र छात्रा को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार रिस्टिकेट कर दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्राचार्य पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि आंतरिक उड़ाका दल के साथ ही प्राक्टोरियल टीम प्रवेश गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच सुनिश्चित कर रही है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि कोई भी परीक्षा देने के लिए आने वाला छात्र और छात्रा अपने साथ परीक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले अनफेयर मिंस ( नकल सामग्री) को साथ नहीं ले आ पाए।

    इसके साथ ही बच्चों के परिसर में प्रवेश के समय बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां प्रतिबंधित की गई है। परीक्षा कक्ष में प्राचार्य की अगुवाई में परीक्षा विभाग की टीम परीक्षा से जुड़े इंतजाम को मानक अनुरूप होने की तस्दीक की।प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार पी जी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा करायी जा रही। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा के मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया। परीक्षा के पहले दिन एलएलबी पहले सेमेस्टर में 69, बीबीए पहले में 14 और पांचवें मे 1, इसके साथ ही बीसीए के पहले सेमेस्टर में 74 और पांचवें में 5 छात्र छात्राओं की अनुपस्थिति दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य नियंता डॉ० एस० डी० सिंह परिहार, डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ० एस० एन० सिंह, डॉ० अरुण कुमार यादव, डॉ. रामदुलारे आदि मौजूद रहे। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह दस बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा करायी जा रही है।

Uttar Pradesh Fast News