-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
यह महाविद्यालय बेटियों के सपनों को कर रहा साकार:राज्यसभा सांसद

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘स्पर्धा 2025’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत रही। जिसका प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय परिवार तथा एन सी सी छात्रों ने स्वागत किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.शंभू शरण प्रसाद ने प्राचार्य एवं अतिथि को कैप पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के अभिनंदन पत्र का वाचन डॉ. संगीता मौर्य ने किया। खेल का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, एनसीसी, प्रज्ञा रेंजर एवं विभिन्न कुंजो की छात्राओं के मार्च पास्ट एवं विगत वर्ष की चैम्पियन ममता कुशवाहा द्वारा मशाल दौड़ से प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मैं इस कालेज में आकर गौरवांवित हूँ। यह महाविद्यालय बेटियों के सपनों को साकार कर रहा है। महिलाओं की तरक्की में सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना से उन्होंने समाज को जागरूक किया और एक दलित बेटी को राष्ट्रपति बनाया। शिक्षा वह अस्त्र हैं जिससे बेटियों का हर सपना पूरा होगा। आप अनुशासन के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़े और विकसित भारत के सपने को पूरा करें। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आप स्त्री समाज की प्रेरणा पुंज हैं।
निश्चित रूप से हमारी छात्राएं आपसे प्रेरित होकर अपने जीवन पथ को आलोकित करेंगी। मुख्य अतिथि द्वारा पूर्व में संपन्न हुए खेलों बैडमिंटन, खो खो, चेस, कैरम ,क्रिकेट और कबड्डी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन समारोह डॉ विकास सिंह एवं आभार ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया।
आज उद्घाटन दिवस को 100 मीटर दौड़, भाला प्रक्षेपण, चक्र प्रक्षेपण एवं 5000 मीटर दौड़ आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ का फाइनल कल समापन दिवस पर होगा।
भाला प्रक्षेपण में रोमी परवीन प्रथम, रिद्धा यादव द्वितीय और ममता कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही। चक्र प्रक्षेपण में रोमी परवीन प्रथम, मीना कुमारी द्वितीय एवं अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 5000 दौड़ में मोनी प्रथम, नेहा यादव द्वितीय एवं राधा तृतीय स्थान पर रही।

देर शाम तक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं जारी रहीं। इस अवसर पर डॉ अकबरे आजम, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार, डॉ शशि कला, डॉ सर्वेश सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ शिवानी, डॉ सारिका सिंह, डॉ शिल्पी जायसवाल, डॉ शिखा सिंह, डॉ नेहा, आदि प्राध्यापक एवं खेल से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही। स्पर्धा 25 का समापन कल दिनांक 18 जनवरी को अपराह्न होगा । जिसके मुख्य अतिथि प्रो राजीव व्यास, अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा, बी एच यू होंगे।


-
आराधना द ग्रेट नालेज स्मार्ट लाइब्रेरी का राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया उद्घाटन

आराधना द ग्रेट नालेज स्मार्ट लाइब्रेरी का राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया उद्घाटन

गाजीपुर।चोचकपुर करंडा मार्ग पर स्थित ग्राम- कंचनपुर में आराधना द ग्रेट नालेज स्मार्ट लाइब्रेरी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने फीता काटकर किया।लाइब्रेरी में 80 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, 50 से अधिक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध है।राज्यसभा सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने व कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।सही मार्गदर्शन के अभाव में युवा आज के समय में किताबों से दूर होकर मोबाइल के करीब हो गया है। ऐसे में इस तरह की लाइब्रेरी से उन्हें काफी मदद मिलेगी। लाइब्रेरी में युवाओं को एकाग्रचित होकर पढ़ने व तैयारी करनॆ का अच्छा माहौल मिलेगा।
इसके बाद पूर्व सभासद संजय चौरसिया के पिता की त्रियोदशी कार्यक्रम में उपस्थित होकर राज्यसभा सांसद ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर लाइब्रेरी प्रबंधक अंकित चौधरी, दधिबल चौधरी , सुजीत निषाद ,बटोर,अमित, श्याम प्रजापति, कृष्णा,, राजेश बिन्द, , ओपी बलवंत, प्रदीप कुमार, धनंजय बिंद, तेजप्रकाश कुशवाहा, जितेंद्र बिन्द अन्य लोग मौजूद रहे। -
डॉ. ब्रह्मानंद सिंह के घर पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और हरेंद्र

गाजीपुर। बिहार एवं झारखंड राज्य के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं हरेंद्र का आगमन व्यक्तिगत रूप से वृहस्पतिवार को नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ ब्रह्मानंद सिंह के आवास पर हुआ। नेता द्वय ने डा ब्रह्मानन्द सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनका कुशल क्षेम जाना । ब्रह्मानन्द सिंह को विगत दिनों फिसल कर गिरने से चोट लग गई थी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पारस नाथ राय,कृष्णबिहारी राय, जितेंद्र नाथ पांडेय, मनोज सिंह,अविनाश सिंह,सोनू,सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, हर्ष सिंह, प्रिंस, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू उपस्थित रहे। -
गाजीपुर में सिद्धार्थ राय का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर में सिद्धार्थ राय का हुआ भव्य स्वागत



गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच युवा सम्मान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित होने के बाद गाजीपुर जिले में प्रथम आगमन पर समाजसेवी सिद्धार्थ राय का भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नगर समेत गांव के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे । सिद्धार्थ राय की स्वागत यात्रा नंदगंज से शुरू हो कर ददरी घाट स्थित आवास पर समाप्त हुआ। जहाँ पर सभा और भोज का आयोजन हुआ जिसमे सभी लोग शामिल हुए । सिद्धार्थ राय ने बताया कि उनको अपना सामाजिक जीवन जीते हुए आज 18 वर्ष से अधिक हो गए, इस दौरान सभी के प्रेम और सहयोग से जितनी हो सकी उतनी सेवा असहाय और निधन लोगों की करते रहे । आगे भी मेरे जीवन का मात्र यही उद्देश्य है कि लोगों की सेवा करते हुए अपना जीवन पूरा करना ।
आज के कार्यक्रम में पप्पू कुशवाहा , राजू यादव , संजय राम , बबलू बिंद , अमरेंद्र खरवार , सुभाष यादव , राम आशीष कुशवाहा , पुष्कर सिंह , शुभम पांडेय, अभिषेक राय , सुनील बिंद , मनीष बिंद , सरिता गुप्ता , शनि चौरसिया , सियाराम चौहान , रविन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस अवसर पर सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा समाज सेवी सिद्धार्थ राय का आज वृहस्पतिवार को जिले मे प्रथम आगमन अवसर पर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया। लंका तिराहे पर विश्वकर्मा समाज के द्वारा शशिकान्त शर्मा के नेतृत्व मे युवा समाज सेवी का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया और पुरस्कार प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाने के लिए उनको बधाई दिया।इस अवसर पर शशिकान्त शर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के बीच अपने सेवा कार्यों से पहचान बना चुके सिद्धार्थ राय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर भरत शर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान, पंकज विश्वकर्मा,संदीप विश्वकर्मा,रौशन शर्मा, सुनील विश्वकर्मा,अनिल विश्वकर्मा एडवोकेट,राम जी विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। -
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा चोरी की 6 मोटरसाइकिलों, एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सेवराई चौकी प्रभारी पुष्पेश चन्द्र दुबे ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदौरा दिलदारनगर बार्डर स्थित फरीदपुर पुलिया से अभियुक्त सुल्तान अंसारी पुत्र इमामूद्दीन अंसारी निवासी ग्राम उसिया (सतिनरवा मुहल्ला) थाना दिलदारनगर उम्र 24 वर्ष और लालू कुमार पुत्र सुब्बा राम निवासी ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला हरिजन बस्ती थाना दिलदारनगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 6 चोरी की दो पहिया मोटरसाइकिल व एक तमंचा देशी .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
-
शिक्षक नेता रहे पूर्व एमएलसी को शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षक नेता पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षकों ने किया याद
शिक्षक नेता रहे पूर्व एमएलसी को दी श्रद्धांजलि
संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि बोले- पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष: चौधरी दिनेश चंद्र राय
गाजीपुर। शिक्षक नेता और विधान परिषद सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि शिक्षक संघ ने मनाई। इस अवसर पर शिक्षक हितों के लिए ओमप्रकाश शर्मा के संघर्षों को याद किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने शर्मा जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन काल की कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शर्मा जी के आदर्श, उनकी नीतियां आज भी रास्ता दिखाती हैं। शर्मा जी के संघर्षों की बदौलत हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की शिक्षक समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। संघर्ष दिवस पर पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य समान वेतन पर आने वाले समय मे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कि कहा संघर्ष की रूपरेखा में सभी शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए संघर्ष को परिणति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव ने आज के समय मे संघर्ष के सहारे ही मांगो के फलीभूत होने की बात कही। इस मौके पर नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, रत्नेश कुमार राय, सूर्यप्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, विष्णु शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, दीपक खरवार, अभिषेक राय, प्रदीप वैश्य, राकेश राय, अनिल दूबे आदि उपस्थित थे। -
लापरवाही पर डीएम ने रोक दिया वेतन, मांग दिया स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नहरो मे सील्ट सफाई की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीशासी अभियन्ता देवकली पंप कैनाल का वेतन रोकते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के बैठक मे अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण एवं वेतन रोकने, समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति की कम प्रगति पर वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण , पर्यटन विकास कार्याे मे यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कार्याे की ढीली प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया ।

उन्होने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर जिला प्रोवेशन अधिकारी को सी एम ओ, बी एस ए एवं डी आई ओ एस से समन्वय स्थापित करते हुए 20 दिनो के अन्दर दस हजार आवेदन एकत्र कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलवाते हुए फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को नहरों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया ताकि किसानो को डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जाये सके तथा किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को नहरो की सील्ट सफाई के सम्बंध मे सत्यापन कर सूचना उपलब्ध कराने तथा समस्त अधिकारियों को अपने-अपने वार्षिक लक्ष्य को माह फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होने कुम्भ मेला को देखते हुए खण्ड विकास अधिकारी सदर, देवकली, सैदपुर, बिरनो व मरदह को विशेष अभियान चलाते हुए छुट्टा पशुओ को संरक्षित करने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को आने जाने मे कोइ दिक्कत न हो। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गयी।

बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने टीवी मरीजों को ली गोद,किया पोषण पोटली वितरण




गाजीपुर।मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत द्वारा 100 टीवी मरीजों को गोद लिया गया है। जिन को राज्यसभा सासंद अपने हाथों से पोषण पोटली वितरण किया।राज्यसभा सांसद द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के लिए जनमानस के लिए अपील भी पढ़ा ताकि टीवी बिमारी को लेकर जनमानस में जागरूकता पैदा किया जा सकें। उन्होने अधिक से अधिक लोगों को टीवी मुक्त भारत अभियान में जुड़ने के लिए अपील भी किया। इस कार्यक्रम को लेकर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2025 तक टी बी मुक्त भारत हो और हमारा प्रयास है कि 2025 तक टी बी मुक्त गाजीपुर बने। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील पाण्डेय द्वारा 25 टीवी मरीजों को, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डा. आनन्द मिश्रा द्वारा स्वयं 25 टीवी मरीजों को तथा अपने मेडिकल कॉलेज की सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से अपील किया कि सभी लोग निः क्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोंद लेकर टीवी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. राजेश कुमार सिंह द्वारा 25 टीवी मरीजों को गोद लिया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. संजय कुमार द्वारा 25 टीवी मरीजों को गोद लेकर पोटली दिए जाने के लिए आगे आए । क्षयरोग विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा दो-दो टीवी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जय नाथ सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुजीत पांडे, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, जिला पी पी एम कोऑर्डिनेटर अनुराग पांडे, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव, अरविंद अश्वनी, इंद्रेश, अजय तथा क्षयरोग विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
मौके पर जाकर महिलाओं के समस्याओं का निस्तारण कराएं अधिकारी:गीता बिन्द

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। सुनवाई के दौरान 04 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। शिकायत पत्रो का राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचे एवं गॉव के प्रधान एवं शहर के वार्डो से मिलकर योजनाओं की जानाकरी देते हुए लाभ प्राप्त करायी जाय।

इसी क्रम में सदस्य ने शहर कोतवाली थाना व महिला हेल्प डेस्क का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उसके उपरान्त प्राइमरी स्कुल मिरर सक्का में आगनबाड़ी केन्द्र मिरर सक्का का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला सदस्य ने गोदभराई एवं अन्नप्रासन का कार्य किया, जिसमे बच्चियों को फल, फुल एवं बेबीकिट, कपड़ा व मिठाई आदि का वितरण किया। आगनबाड़ी केन्द्र मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता लाने हेतु तथा लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला चिकित्सालय भ्रमण कर अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश एवं जिला कारागार मे महिला बंदियांे से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनका हाल जाना।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एम के सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलम मिश्रा, महिला कल्याण विभाग के अंशु राय, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, प्रभारी ए डी ओ रमेश कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आभा कुशवाहा, धनंजय कुमार कम्प्यूटर आपरेटर सूचना विभाग, डी एच डब्ल्यू ओ पारस नाथ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। -
सीडीओ ने की बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश


गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न किसानों द्वारा कृषि संबंधित जैसे सिंचाई, बिजली, पशुपालन, बीज व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था, उद्यान व मत्स्य से संबंधित अपनी शिकायतों से अवगत कराया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति विस्तार से पढ़ा गया।
बैठक में कृषक अनिल यादव द्वारा ब्लाक सदर अन्तर्गत ग्राम सभा तलवल, न्याय पंचायत डिलिया में सहकारी समिति बनाए जाने को कहा गया। कृषक देव प्रसाद दूबे बसंत पट्टी करण्डा द्वारा बताया गया कि लखनचन्दपुर में नलकूप संख्या- 171 की नाली अपूर्ण है बनाया जाए। कृषको द्वारा बताया गया कि करण्डा ताल मे प्राकृतिक नाला के उपर पुल था जो टूटकर नाला पट गया है, सफाई कराया जाए जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेश, एक्स ए ई एन और खण्ड विकास अधिकारी को जॉच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कृषक अवधेश सिंह बासूचक देवकली द्वारा बताया गया कि नलकूप एस जी 94 जो कि 4 से 5 वर्ष पूर्व बना है परन्तु नाली न होने से पानी का दुरूपयोग हो रहा है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोस्टर का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया। कृषक रवीन्द्र नाथ राम भीमापार सादात द्वारा बताया गया कि नदी का पानी छलके द्वारा रोका गया है परन्तु पानी उठाने की /खेती करने हेतु व्यवस्था नही है। बाबू लाल मानव जमानियां द्वारा बताया गया कि हरपुर माइनर में छलका/कुलाबा नही है, अनूप राय डेढगावा रेवतीपुर द्वारा बताया गया कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में सूअर आवासीय क्षेत्रों में अधिक परेशान कर रहे है, सामाधान किया जाए, रामबचन सिंह मरदह रानीपुर द्वारा बताया गया कि अन्ना पशुओं का प्रकोप अधिक है, जो फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुचा रहे है। उपर्युक्त के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने विभागों के बारे में नवीनतम जानकारी दिए जिसमें मत्स्य विभाग सपना पूरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद को 3500 मत्स्य पालाकों का पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त है। अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 21 से 40 वर्ष आयु के 8वीं पास कौशल विकास केन्द्र व आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त लोन 5 लाख तक प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, पशुपालन विभाग, सहकारी समिति, विद्युत विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।





