-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का किया उद्घाटन


गाजीपुर। संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय गाजीपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के उपस्थिति में किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष के आरम्भ हो जाने से जनपद में कार्यरत पुलिसकर्मी व अन्य सरकारी कर्मी अपने संबंधित मुकदमों में कार्य स्थल पर ही अपनी गवाही अंकित करा सकेंगे। अब उन्हें गवाही हेतु गैर जनपद जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी,जिससे मुकदमों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा तथा संसाधनों की भी बचत होगी।

उ०प्र० शासन द्वारा वर्ष 2010 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संचालन हेतु वर्ष 2020 में ही नियमावली की स्थापना कर दी गई है। शासन की मंशा एवं नए आपराधिक कानूनों के अन्तर्गत पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय दिलाने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष एक अहम भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के मौके पर शक्ति सिंह (अपर जिला जज), स्वप्न आनन्द (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर), सुधाकर पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी नगर), अतुल कुमार सोनकर (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद (पुलिस अधीक्षक नगर), कृपा शंकर राय (डी०जी०सी० फौजदारी), आनन्द कुमार पाण्डेय (संयुक्त निदेशक अभियोजन), अजीत कुमार (नोडल अधिकारी/सहायक अभियोजन अधिकारी), देवेन्द्र कुमार सिंह, शालिनी सक्सेना व अरूण कुमार सिंह (अभियोजन अधिकारी), राज विजय सिंह, रणधीर सरोज व पुष्पांजली मिश्रा (सहायक अभियोजन अधिकारी) भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
-
जिला कारागार में कैदियों को वितरित किया कंबल



गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार संजय श्रीवास्तव ज़ोनल सचिव/जेल पर्यवेक्षक वाराणसी जोन की उपस्थिति में जिला अपराध निरोधक कमेटी के द्वारा जिला कारागार गाजीपुर में कैदियों को 100 नग कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर आर के वर्मा, डिप्टीजेलर रविन्द्र सिंह , सुखवती देवी , मौजूद रहे। जेल में कुल बंदियों की संख्या 676 हैं। आज बंदियों में विचाराधीन पुरूष 463 विचाराधीन महिला 21, सिद्धदोष पुरुष 125, सिद्धदोष महिला 10, अल्पवयस्क 57, महिला किन्नर 01, महिला के साथ बच्चे 06 है। आज सुबह नाश्ते में कैदियों को चाय ,दलिया दी गई, दोपहर खाने में रोटी, चावल, अरहर की दाल, आलू पालक मूली दी गई। जोन सचिव संजय श्रीवास्तव द्वारा कैदियों से पूछने पर बताया कि यहां जेल प्रशासन द्वारा हम लोगों को हर तरह से ख्याल रखा जाता है,और खाने पीने की व्यवस्था जेल मैनुअल के लिए अनुसार मिलता है,जोन सचिव ने कैदियों से निवेदन किया इस वर्ष आपको जब भी रिहाई मिले भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। जिससे फिर आपको जेल आना पड़े। जिला सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि यह संस्था जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है और कैदियों के शिक्षा, चिकित्सा, खान पान ,रख रखाव आदि की समय समय पर रिपोर्ट कर शासन को अवगत कराती है। इस मौके पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, मुकेश उपाध्याय, पवन मिश्रा,विनीत कुमार दुबे, सुनिल गुप्ता, डॉ अनिल चौहान,सुजीत कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, मोइद्दीन,शिवेश पाण्डेय, विनीत चौहान, सुनिल सिंह, शेर शाह उपस्थित रहे।
-
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न



गाजीपुर।नेहरू युवा केंद्र माय भारत, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड बिरनो के रायपुर तरछा में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल डंडापुर विजेता व रायपुर उपविजेता रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में सरदरपुर विजेता तथा रायपुर उपविजेता रहा। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में निलेश राजभर प्रथम नितेश राजभर द्वितीय तथा अभय गोंड त्रितीय स्थान पर रहे। कुश्ती 45 से 55 किलोग्राम में आदित्य पाल विजेता तथा छोटे लाल यादव उप विजेता रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में श्रेया चौहान विजेता तथा मधु कुमारी उपविजेता रही। धीमी गति 500 मीटर साइकलिंग में आरती प्रथम, आंचल द्वितीय एवं मधु चौहान तृतीय स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक काशी नाथ चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पहली बार जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर के खेल प्रतियोगिता लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे । अध्यक्षीय संबोधन में ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने कहा कि गांव के लोग यदि अपने बच्चों को सुबह 4.00 बजे जगा कर खेल, योग, व्यायाम आदि में नियमित अभ्यास कराए तो बच्चों में शारीरिक वृद्धि तो होगी ही बीमारियों को भी चुनौती देने में समर्थ होंगे। हॉस्पिटल के साथ-साथ गांव में भी मिनी स्टेडियम बनाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्वामी नाथ चौहान ,संतोष चौबे, कन्हैया चौहान, शशिकांत, इशरत खान, ब्यूटी राजभर सहित खिलाड़ी भी उपस्थित थे। संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।कालीचरण राजभर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
-
गाजीपुर और जौनपुर जिले के कार्यों की हुई समीक्षा, सभापति ने अफसरों दिया निर्देश

वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत
छात्रों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया
समिति द्वारा पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मामलों को ससमय निस्तारण का निर्देश

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता व समिति के सदस्य विधान परिषद कुँवर महाराज सिंह, विक्रांत सिंह ‘रिशु‘, विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में बैठक में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ,पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा तथा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा सभापति व सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के अन्तर्गत जनवरी, 2019 से दिसम्बर, 2022 के मध्य विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मामलों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

उक्त समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के संबंध में बिंदुवार समिति को अवगत कराया गया। इस दौरान समिति के सभापति द्वारा अधिकांश विभागों के लंबित प्रकरण अवशेष न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। अधिकांश विभागों के जो भी प्रकरण लंबित थे, वे सभी शासन स्तर से लंबित हैं। सभापति द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक व समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा छात्रों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचायें।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी विभागों की एक बैठक अवश्य करें। इसी प्रकार सभापति द्वारा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पी0डब्ल्यू0डी0 विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को लाभ पहुंचायें। उन्होंने कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादन कर रहे अधिक से अधिक कृषकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वन विभाग द्वारा कराए गए वृक्षरोपण के संबंध में निर्देशित किया कि रोपित किए गए पौधों का रख-रखाव हेतु विशेष उपाय किए जाए। उन्होने नगर पालिका परिषद से शहर क्षेत्रो मे साफ-सफाई की जानकारी लेते हुए कुड़ा निस्तारण का निर्देश दिया।

उन्होने कहा कि कुड़ा उठाने के बाद यदि किसी के द्वारा भी गंदगी या कुडा फेका जाता है तो चिन्हित करते हुए उस पर पेनाल्टी लगाई जाए। इसी प्रकार उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, राजस्व सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण जो न्यायालय के अधीन विचाराधीन हैं, उनके कारणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। सभापति द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम बिजली उपलब्धता होना सुनिश्चित करें। गर्मी के दिनों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अभी से ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर का अपग्रेडेशन करना सुनिश्चित करें। निजी ट्यूबवेल के आवेदन लंबित न हों, स्टोर पर सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ट्यूबवेल लगाए।

जौनपुर जिले की समीक्षा के दौरान सभापति ने कहा कि जौनपुर की भूमि फल एवं सब्जी के लिए बहुत ही उपजाऊ भूमि है अतः वहॉ अधिक से अधिक पैदावार किया जा सकता है। इस पर अधिकारी रूचि लेते हुए किसानो को जागरूक कर पैदावार बढवाने को कहा। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम जौनपुर जिले की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ कौशतुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा शीलम द्वारा सभापति तथा सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में जनपद गाजीपुर तथा जौनपुर के जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। -
डा.राज कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

डा.राज कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

गाजीपुर।राजकीय सिटी इंटर कालेज के राजदीप सभागार में सम्भावना कला मंच द्वारा प्रख्यात चित्रकार, कला गुरु रहे सम्भावना कला मंच के पूर्व संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर “संभावनाएँ – 2025” के अन्तर्गत कला प्रदर्शनी, कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुवात राजकीय सिटी इंटर के प्रधानाचार्य दिनेश यादव, मुख्य अतिथि प्रभाकर राय, वरिष्ठ कला शिक्षक व चित्रकार जगदीशपुर, अमेठी, अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, सुजीत कुमार प्रधानाचार्य डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, युसूफपुर द्वारा माँ सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की छवि चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

इस आयोजन में कला प्रदर्शनी के साथ साथ चित्रकला कार्यशाला जिसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल, शाह फैज पब्लिक स्कूल,लूदर्स बा. इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय आदि स्कूलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रकार प्रभाकर राय, अमेठी एवं सेन्ट्रल हिंदू ब्यायज स्कूल, वाराणसी के कला शिक्षक डॉ. आशीष गुप्ता ने इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक एक अपना डेमोस्ट्रेशन स्वरूप चित्र बनाया। इसके साथ एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में मुख्यतः केवल शर्मा, मोती प्रधान, नगीना जी – राहुल सांस्कृत्यायन संस्था, गौसपुर, डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, अमरनाथ तिवारी अमर, श्रेयांश कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखें।

इस संभावनाएँ – 2025 के सम्मान समारोह में वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार श्री प्रभाकर राय, जगदीशपुर, अमेठी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला समारोह” से सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में स्टालेशन आर्ट में “कुर्सी की चाह” जिसको कृष्णा पासवान एवं दूसरा “कलाकारों का स्तम्भ” जिसे चन्दन यादव एवं उमेश कुमार ने मिलकर प्रस्तुत किया था।
इस आयोजन के कला प्रदर्शनी में डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, सुधीर सिंह, पंकज शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, बृजेश कुमार, वरुण मौर्य, शिक्षिका शीला सिंह, मीरा वर्मा, शिवांशी शर्मा, श्रेयांश कुशवाहा, अंजली विश्वकर्मा, रीति सिंह, सत्यम मौर्य, मनुष कुशवाहा, अवधेश प्रजापति, उत्कर्ष सिंह, प्रभात सिंह व कान्हा सिंह आदि के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विनय तिवारी एवं सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया।



-
भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी:गीता शाक्य

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण :गीता शाक्य

गाजीपुर। संगठन पर्व 2024 में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्य पद हेतु नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी गीता शाक्य ने प्रेक्षक अश्विनी त्यागी के उपस्थिति में बताया की जिलाध्यक्ष पद हेतु कूल 19 नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें जांचोपरांत 12 आवेदन पत्र वैध पाए गए। तथा अध्यक्ष पद के 7 आवेदन पत्र जांचोपरांत त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया। जबकि प्रदेश परिषद सदस्य हेतु कुल 14 नामांकन पत्र प्राप्त किया गया है। इस अवसर पर आज दिन भर जिला कार्यालय पर गहमा गहमी बनी रही।
-
एसपी और एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर वहनों को किया रवाना

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान को हरि झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व यात्री/मालकर अधिकारी, तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल के अधिस्ठाता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर शहर के भिन्न-भिन्न चौराहों पर दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगो को विशेषकर जो बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन का संचालन करते है, उनको समझाया गया। बिना हेल्मेट वाले व्यक्तियों को रोककर पुष्प देकर सड़क सुरक्षा से बचने एवं घर से हेल्मेट पहनकर निकलने की सलाह दी गई। सड़क सुरक्षा अभियान 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी, 2025 तक चलाया जायेगा।

सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु को कम करने को लेकर सरकार के सर्वाेच प्राथमिकता को ध्यान में रखकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर जनपद के सभी अभिभावक, युवाओं स्कूल के प्रबन्धक/प्राचार्य से भी यह अपील किया गया कि अभिभावक अपने बच्चों को 18 वर्ष से पहले किसी भी दशा में किसी प्रकार के वाहन चलाने से मना करें। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें। हाईवे पर अपने-अपने लेन में ही वाहन चलायें। ओवर स्पीड से बचे, यातायात संकेतो का प्रत्येक दशा में पालन करें, नशे की दशा में कोई भी वाहन न चलाये। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम तिथि वार जनपद के सभी तहसील, स्कूल पर भी आयोजित किये जाएगें। अन्त में सड़क सुरक्षा को जन अभियान बनाने की अपिल किया गया।


-
अपराध निरोधक कमेटी ने फूल माला पहनाकर वाहन चालकों को किया जागरूक



गाजीपुर । उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक कमेटी के जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला कमेटी द्वारा यातायात जागरूकता अभियान नगर के रौजा तिराहे पर चलाया गया, जिसमें एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यातायात सीओ बलराम ,यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी और जिला अपराध निरोधक कमेटी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालकों को फूल माला पहनाकर और पंपलेट देकर जागरूक किया साथ ही कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाया। इस कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह और बुके देखकर अधिकारियों को प्रति आभार व्यक्त किया गया।


एआरटीओ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध निरोधक समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। हम उनकी इस कार्य की सराहना करते हैं। आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। जोनल सचिव वाराणसी जोन के सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है। जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है। इस मौके पर सुनील गुप्ता, मदन मोहन सिंह ,विनीत चौहान, सुजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार, पवन मिश्रा, सुनील कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,विनीत दुबे,मुकेश उपाध्याय,शेरशाह,पंकज पांडे , इंद्र बहादुर सिंह,प्रभाकर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


-
विनय कुमार सिंह उर्फ शिवजी सिंह का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

प्रमुख व्यवसाई विनय कुमार सिंह उर्फ शिवजी सिंह का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

गाजीपुर। भाजपा नेता बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के पिता विनय कुमार सिंह उम्र 82 वर्ष का मंगलवार रात्रि 2 बजे चिकित्सा के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। पार्थिव शरीर लखनऊ से पूर्वाह्न 11-00 बजे उनके पैतृक निवास बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर तथा वहां से अपराह्न में गाजीपुर नगर के सकलेनाबाद स्थित आवास पर दर्शनार्थ लाया गया। विनय कुमार सिंह अपने पिछे पत्नी विमला सिंह दो पुत्र व तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। इस दुःखद घटना की सूचना तथा बद्धूपुर निवास पर पार्थिव शव के पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विनोद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, शशिकान्त शर्मा, कर्मवीर सिंह, अभिनव सिंह, अंशु सिंह, योगेश सिंह, प्रोफेसर हरिकेश सिंह, हिमांशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेवतीपुर अजिताभ राय, चतुर्भुज चौबे, डा प्रदीप पाठक, ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय, राघवेंद्र सिंह, अभिमन्नु सिंह मन्नू, धर्मेंद्र शर्मा, सत्येंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, राजेश चौहान सहित भाजपा नेताओं ने श्मशानघाट पहुंच कर शोक व्यक्त किया। -
जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से किया गिरफ्तार

गाजीपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के कुशल निर्देशन में जीआरपी थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्मो, सर्कुलेटिंग एरिया आदि स्थानो पर रात्रि चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सोनू राम पुत्र स्व0 सुखारी राम निवासी टैक्सी स्टैण्ड ओवर ब्रिज के नीचे माल गोदाम रोड थाना कोतवाली उम्र 25 वर्ष को प्लेटफार्म संख्या 04/05 के फुट ओवरव्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमन्चा व 02 जिंदा कारतुस 315 बोर का बरामद हुआ। जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना कोतवाली सहित जीआरपी थाने पर मुकदमा दर्ज है। इस दौरान हे0का0 महेन्द्र यादव , हे0का0 राजकमल वर्मा व का0 मनीष कुमार यादव शामिल रहे।






