-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह:यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाया रिफलेक्टर टेप


गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31.01.2025 तक के अन्तर्गत 07 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों तथा जंगीपुर मंडी में यातायात पुलिस व मंडी समिति के सहयोग से रिफलेक्टर टेप सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में आटो रिक्सा/टेम्पों सहित अन्य प्रकार के वाहनों में लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में ए0आर0टी0ओ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव यात्री/मालकर अधिकारी, लवकुमार सिंह, यातायात निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी मंडी समिति के सचिव राजेश यादव सहित प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहें। -
गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि,की मांग

गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि,की मांग

गाज़ीपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आज गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी और उसके परिवार को इस घड़ी में सहन शीलता की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मौजूद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यो द्वारा दिनों दिन पत्रकारिता के क्षेत्र मे बढ़ती असुरक्षा तथा आए दिन घटते अप्रिय घटनाक्रम पर चिंता जाहिर करते हुए, युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की नृशंस हत्या पर रोष एवं शोक व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा द्वारा कहा गया कि कलमकार पत्रकार समाज का आईना होते है, जो समाज का स्वरुप होता है पत्रकार उसे प्रकाशित करता है, लेकिन देखने में यह आ रहा है कि समाज के विकृति को उजागर करने का प्रतिफल पत्रकार को आघात के रुप में झेलना पड़ रहा है।
क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा पत्रकारिता की चुनौती एवं अवरोधों का विस्तार से वर्णन किया गया। साथ ही निरंतर घट रही दुखद घटनाओं एवं असुरक्षित होते पत्रकारिता के क्षेत्र पर चिंता जाहिर करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
महामंत्री कृपा कृष्ण ‘केके’ और उपाध्यक्ष मनीष सिंह द्वारा दिनों दिन बिगड़ती पत्रकारिता की दशा और असुरक्षा के पनपते माहौल का उल्लेख करते हुए सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून के त्वरित क्रियान्वन की आवश्यकता पर बल दिया।
श्रद्धांजलि सभा मे प्रमुख रूप से क्लब के कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, रतन कुमार,शिव प्रताप तिवारी, प्रमोद यादव, चंद्रमौली पांडेय, प्रभाकर सिंह, अजय कुमार, पवन मिश्रा, इकरार खान, ओमप्रकाश, पारसनाथ, मोतीलाल, अखिलेश यादव, आसिफ, प्रदीप शर्मा, आरिफ, शाहिद, संजीव कुमार, आरएन राय, लक्ष्मीकांत, विनोद खरवार, सन्दीप, रजत, अरुण आदि पत्रकार मौजूद रहे।
-
पत्रकार मुकेश की हत्या पर पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस,सौपा पत्रक

पत्रकार मुकेश की हत्या पर पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस,सौपा पत्रक

गाज़ीपुर।जिले के पत्रकार एसोशिएशन के सभी संगठनों के पत्रकार सदस्यों ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक मंच पर एकत्रित होकर बीजापुर, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या मामले को लेकर मौन जुलूस निकाला। ये जुलूस शहर के मिश्रबाजार से शुरू होकर सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। जहां से डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम आर्यका अखौरी को 6 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम सौंपा। दरअसल छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश द्वारा सड़क व पुल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के खुलासे पर ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। पत्रकार की हत्या से मर्माहत होकर गाजीपुर के पत्रकारों ने विरोध किया और पत्रक के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग किया। साथ ही मृतक परिवार को 5 करोड़ के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पत्रकारों के साथ न हो। इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की जा रही है। वहीं सुप्रसिद्ध मिमिक्री विजय ने लालू यादव की भाषा मे पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है।

जिसके लिए सुरक्षा व मृत पत्रकार को न्याय हेतु निम्न बिन्दुओ पर कार्यवाही करने की अपील की जा रही है-
- पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की निर्मम हत्या के दोषी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर को मृत्युदण्ड दिये जाने की मांग।
- पत्रकार द्वारा घटनाओं व भ्रष्टाचार की खुलासे के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी करने की मांग।
- पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के आश्रित को छत्तीशगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी व 5 करोड़ रूपये की मुआवजा देने की मांग।
- मऊ जनपद में विगत दिनो छह पत्रकारों पर फर्जी घटनाक्रम में हुए मुकदमे को निरस्त करने की मांग।
- जौनपुर मे हुए पत्रकार हमले की न्यायिक जांच करने की मांग।
- पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें व उत्पीड़न बन्द करने व इसके दोषी कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग शामिल है।
पत्रक देने वाले में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी,
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रमजीवी पत्रकार संगठन, जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला पत्रकार समिति,
यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन एवं समस्त पत्रकार संगठन के सदस्य/पदाधिकारी शामिल रहें। -
जंगीपुर विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ,किया अपील



गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के अंतर्गत विकासखंड बिरनो के मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर तरछा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने किया। शुभारंभ अवसर पर डॉ वीरेंद्र यादव विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से उत्तम स्वास्थ्य तो मिलता ही है यह सामाजिक ताने बाने को भी मजबूत बनाता है। खिलाड़ी सदैव टीम भावना से खेलता है जहां पर जाति, क्षेत्र व धर्म की सारी दीवारें टूट जाती हैं, खेल में हार जीत तो होती रहती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि वे अनुशासन का पालन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि जनपद में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। क्लस्टर स्तर के विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा जनपद स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर नेहरू व केंद्र लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान, रायपुर के प्रधान अवधेश यादव, प्रबंधक काशीनाथ चौहान, अध्यापक इशरत खान, रामानंद चौहान, डॉ राजकुमार, राजकुमार सिंह, अरविंद चौहान, शशिकांत जिला पंचायत सदस्य, रेफरी सहित काफी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी भी उपस्थित थे। सभी के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य कालीचरण चौहान ने आभार व्यक्त किया। संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया।
-
सम्भावनाएँ – 2025 कला प्रदर्शनी का पोस्टर जारी

सम्भावनाएँ – 2025 कला प्रदर्शनी का पोस्टर जारी

गाज़ीपुर।सम्भावना कला मंच के पूर्व निर्देशक एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) पूर्व कला शिक्षक – डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, युसूफपुर की दूसरी पुण्य तिथि पर 9 जनवरी 2025 को राजकीय सिटी इंटर कालेज, गाज़ीपुर के राजदीप सभागर में चित्रकला प्रदर्शनी, कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में जगदीशपुर, अमेठी के वरिष्ठ चित्रकार श्री प्रभाकर राय को “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन में गाज़ीपुर, वाराणसी के साथ साथ पूर्वांचल के कई चित्रकारों एवं छात्र छात्राओं के चित्रों की प्रदर्शनी, चित्रकला कार्यशाला और एक विचार गोष्ठी का भी आयोजित किया जा रहा है। जिसकी जानकारी इस आयोजन के पोस्टर को जारी करते हुए इसके व्यवस्थापक डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय ने दिया। इस आयोजन में गाजीपुर एवं आस पास के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
-
काशीराम आवास कॉलोनी में बिजली व पानी की समस्या को लेकर शम्मी सिंह ने दिया अल्टीमेटम


गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह “शम्मी” ने पिछले 12 दिनों से काशीराम आवास कॉलोनी में बिजली बिल न जमा करने की वजह से बिजली काट देने के कारण कॉलोनी वासियों के समक्ष बिजली और पानी की समस्या के समाधान को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों तथा नगर पालिका ईओ से मिलकर बात किया।
शम्मी सिंह ने बताया कि बिल न जमा होने की स्थिति में कनेक्शन का काटना तो समझ में आता है, परंतु पानी का कनेक्शन काटना सरासर गलत है। पानी के मोटर पंप का कनेक्शन नगर पालिका का होता है. जिसका भुगतान नगर पालिका द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोबाइल से नगर पालिका ईओ से बात करने पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा पानी का कनेक्शन काटने को नहीं कहा गया है। उल्टा दो बार पानी का कनेक्शन चालू करने के लिए बिजली विभाग को पत्र जारी किया गया है।

लोगों के आक्रोश और समस्याओं को देखते हुए वहां बिजली विभाग के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि दो दिनों में कॉलोनीवासी अपना-अपना कागज लाकर एक मुश्त समाधान योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे बिजली आपूर्ति चालू की जा सके।
वहां मौजूद समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा कि पानी का कनेक्शन काटना सरासर गलत है, क्योंकि उसका बिल नगर पालिका द्वारा दिया जा चुका है। उन्होंने पानी का कनेक्शन पुनः बहाल करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि ओटीएस के रजिस्ट्रेशन का कार्य चलता रहेगा। पहले पानी का कनेक्शन हो जाना चाहिए।

मौके पर भीम विश्वकर्मा, सूरज, कमलेश बिंद, राजू श्रीवास्तव, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।
-
वेलफेयर क्लब ने किया बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता परिणाम घोषित


गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा गत नवम्बर माह में जनपद के सात केंद्रों पर हुए बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में एमजेआरपी पब्लिक स्कूल से आर्यन मौर्या, सूरज इंटरनेशनल स्कूल से अर्पित गुप्ता, ओम साईं पब्लिक स्कूल से अंशू यादव प्रथम, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से अनन्या मिश्रा, त्रित्या प्रजापति, सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल
नंदगंज से विवेक खरवार, चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से मिजान सिद्दकी रत्नेश शुक्ला, मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल से साक्षी राय,द्वितीय तथा सेंट जॉन्स स्कूल से सृष्टि यादव, एसएन इंटरनेशनल स्कूल से अनुज यादव, सन फ्लावर कॉन्वेंट से विकास यादव, आरडी एकेडमी से प्रिंस कुमार, सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी से लीमर फारूक, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से अनिकेत यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल से अनुराग यादव, डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल से श्लोका यादव, बाबा टैनी मौर्य इण्टर कालेज से खुशी यादव, शाह फैज पब्लिक स्कूल से आर्यन प्रजापति का चयन किया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चंद्रावली शिक्षा निकेतन से अनामिका यादव, रामेश्वरम गुरुकुलम से विशाल कुमार बिंद, डालिम्स सनबीम स्कूल गाजीपुर से आदित्य सिंह यादव, बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज से प्रकृति यादव, दृष्टि एकेडमी से प्रतीक कुमार, केजीएन पब्लिक स्कूल से आदित्य सिंह, आइडियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद से उस्मान अंसारी, एसएनके कान्वेंट से अरीबा खातून, वारसी पब्लिक स्कूल से अक्ष मलिक, एके इंटरनेशनल स्कूल से ज़ैद सिद्दीकी, मदरसा बुखारिया फारुकीसे फलक नाज, आरडी अकादमी से प्रिंस कुमार का चयन किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल से लक्ष्मी कांत यादव तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से तेजस्वी यादव प्रथम, रेनबो मार्डन स्कूल से श्रेया विश्वकर्मा, लूडर्स कॉन्वेंट स्कूल से अमृता कुशवाहा, एडूरेन ग्लोबल स्कूल से राज पाण्डेय द्वितीय तथा सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल से दिव्या जायसवाल, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से आशीष यादव, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल से लक्ष्मी यादव, मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी से अंकित कुशवाहा तीसरे स्थान रहे जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए एमजेआरपी पब्लिक स्कूल से आयुष गुप्ता, चंदनी पब्लिक स्कूल से शिवांश राय, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से त्र्यंबकं सिंह, लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज से अनुष्का प्रजापति, एडूरेन ग्लोबल स्कूल से अनिरुद्ध प्रताप सिंह, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अद्विजा राय, रेनबो मार्डन स्कूल से श्रेया केशरी, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल से सिद्धार्थ मौर्या का चयन किया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए एमजेआरपी पब्लिक स्कूल से प्रिंस यादव, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल से हर्षिता कुमारी, आइडियल पब्लिक स्कूल मुहम्मदाबाद से उमर अंसारी, एसएमएन इण्टर कालेज से रोशनी खान, एमजेआरपी एकेडमी मुहम्मदाबाद से अल्ताफ रजा, राहुल संस्कृत्यायन प्राथमिक स्कूल गौसपुर से शीतल कुशवाहा, सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी से ज़ैद खान, राजकीय सिटी इण्टर कालेज से शिवांश कुशवाहा का चयन किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज से अंशिका यादव, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से सौम्य श्रीवास्तव प्रथम, चदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से स्नेहा गुप्ता, संत कबीर पब्लिक स्कूल से आयुष मौर्य, ओम साईं पब्लिक स्कूल से कस्तूरबा बिंद द्वितीय तथा एसएमएन इंटर कॉलेज से शाइस्ता, चंदनी पब्लिक स्कूल से अंकित गुप्ता तृतीय जबकि अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद से सौरभ सिंह, राहुल सांस्कृत्यायन प्राथमिक स्कूल गौसपुर से निशा यादव, डालिम्स सनबीम स्कूल गाजीपुर से श्रेयांश सिंह, मार्टिन्स चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल से अभिषेक गुप्ता, आरएस कान्वेंट स्कूल से महिमा यादव का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि सभी चयनित प्रतियोगियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले 28वे वेलफेयर उत्सव में शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, सत्यदेव दुबे, प्रतीक यादव अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। -
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं संग लगाई चौपाल



दलितों का भाजपा सरकार द्वारा सदन में अपमान, के विरोध में कांग्रेस ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने गाजीपुर की दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं संग लगाई चौपाल
गाजीपुर।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी आज गाजीपुर में थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में रेलवे स्टेशन के पास फ़ुल्लनपुर दलित बस्ती में दलितों के साथ एक चौपाल लगा कर उनसे बात की।इस अवसर पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि भारत के वर्तमान भाजपा सरकार के मंत्री ने सदन में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का अपमान किया था, उन्हीं बाबा साहेब जी के सम्मान में हम लोगों ने स्थानीय दलित बस्ती में चौपाल के जरिए भाजपा की जन विरोधी नीतियों और दलित विरोधी मानसिकता पर चर्चा की जिसपर स्थानीय लोग भी सहमत थे।वहीं एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में संगठन के चुनाव भी होने हैं नई जिला और शहर कार्यकारिणी का गठन होगा, पदाधिकारियों का चुनाव होना है, इसलिए मैं प्रदेश के दौरे पर हूं और लोगों से मिलकर उनकी राय भी जान रहा हूं। इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान उत्तर प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलित और गरीबों की विरोधी सरकार है, भरे सदन में जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया था, उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब के साथ देश भर के दलितों के सम्मान में अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू एवं सरिता पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर भले ही दलित रहे हों लेकिन उनका सम्मान देश के गौरव से जुड़ा है, और सदन में जिस अमर्यादित तरीके से अमित शाह ने बाबा साहब का नाम लिया वो अनुचित था, उनके सम्मान में दलित चौपाल लगाई गतिविधि जिसमें राष्ट्रीय सचिव ने दलितों के साथ सीधा संवाद किया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भी कहा कि बाबा साहब के सम्मान में आज राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दलितों संग चौपाल की एवं कम्बल भी वितरित किया गया । भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से बाबा साहेब के लिए सदन में बयान दिया गया था वह अशोभनीय है, इसके लिए हम सभी कांग्रेस जन सड़क से सदन तक आंदोलित हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आयें हुए सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एआईसीसी सदस्य रविकांत राय आनंद राय डॉ मार्कंडेय सिंह जनक कुशवाहा लाल साहब यादव अजय श्रीवास्तव विद्याधर पांडे ज्ञान प्रकाश सिंह चंद्रिका सिंह राजीव सिंह मंसूर जैदी सतीश उपाध्याय अरविंद मिश्रा आशुतोष गुप्ता ओम प्रकाश यादव उमाशंकर सिंह अखिलेश यादव आलोक यादव रईस अहमद राजेश गुप्ता संजय गुप्ता सदानंद गुप्ता मनीष राय कृष्णा तिवारी गयासुद्दीन नसीम अख्तर जफरुल्लाह अंसारी देवनारायण सिंह बृजेश कुमार राकेश राय कमलेश्वर प्रसाद शर्मा धर्मेंद्र कुमार सुधांशु राम नगीना पांडे माधव कृष्ण अब्दुल्ला मास्टर इस्लाम मास्टर अयूब राशिद हरिओम यादव गुड्डू कुमार अजय यादव मनोज पाठक अनुराग पांडे सतीश कुमार हिमांशु श्रीवास्तव ओमप्रकाश राजभर अरविंद कुमार आसमा देवी कुमारी देवी आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। राष्ट्रीय सचिव के हाथों द्वारा गरीबों में कंबल वितरण का भी कार्य किया गया।
-
विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत

जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत

गाजीपुर।रविवार को ददरीघाट गाजीपुर श्री चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में आयोजित 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं पूजन करके किया।

जमानिया नगर में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने अपने आवास पर राज्यसभा सांसद का स्वागत कार्यक्रम रखा था कार्यक्रम में जमानिया नगरवासियो ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया। साथ ही राज्यसभा सांसद ने नवनियुक्त जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा एवं जमानिया दक्षिण के मंडल अध्यक्ष संदीप बिन्द को पुष्प-गुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने नये मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश मे परिवर्तन की लहर है देश विकसित भारत बनने की ओर बढ रहा ऐसे में आप सबकी जिम्मेदारी नेतृत्व के संकल्पों को पूरा करने में महत्वपूर्ण है।

अगला कार्यकम ग्रामसभा धुस्का जमानिया में प्रथम आगमन पर ग्रामप्रधान सरिता खरवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 2014 की तुलना में 2023 में देश के हर क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है।मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिये में मूलभूत अंतर बताते हुए कहा कि पहले समस्याओं के समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाए जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं।
-
एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए रविवार और सोमवार को भी खुला रहेगा ऑफिस

एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए रविवार और सोमवार को खुला रहेगा ऑफिस
गाजीपुर। विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन सम्मत खंड कार्यालय,उपखंड कार्यालय सहित सभी कैश काउंटर प्रतिदिन की भांति रविवार एवं सोमवार को भी एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुवे खुला रहेगा जिसमें समस्त विभागीय कार्य संपादित होंगे। वहीं सभी कैश काउंटर पर उपभोक्ताओं के बिल भी जमा होंगे। अधिशाषी अभियंता द्वितीय आशीष शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू है जिसमें रविवार एवं सोमवार को सभी खंडों,उपखंडों तथा कैश काउंटर हर दिन के भांति इस दिन भी खुला रहेगा जिसमें समस्त विभागीय कार्य सुचारू रूप से संपादित होंगे वहीं सभी जगह कैश काउंटर भी खुला रहेगा जिसमें समस्त बकायेदार उपभोक्ता अपना बिल जमा करके एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ले सकते है।
वही विद्युत चेकिंग अभियान भी विद्युत बकायेदारों के खिलाफ चलाई जाएगी एवं बिल बकाए पर धारा 138B के तहत मुकदमा भी पंजीकृत होगा। वही बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका भी बिल बाकी है वे लोग नजदीकी उपकेंद्र या कैश काउंटर पर जाकर अपना बिल जमा कर दे वही ऑनलाइन,सहज जनसेवा केंद्र पर भी ओटीएस का लाभ मिल रहा है वहा पर भी अपना अपना बिल जमा कर सकते है।





