-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
संविधान बचेगा तभी जिंदा रहेगा गरीब:विधायक डॉ. वीरेंद्र

संविधान सुरक्षित-गरीब सुरक्षित:डाॅ विरेन्द्र यादव
भाजपा की मजहबी फितरत से मुल्क के अमन चैन को खतरा:गोपाल यादव
गाज़ीपुर। शनिवार को सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की हर विधान सभा मे सेक्टरवार पीडीए चर्चा कार्यक्रम की कड़ी मे जंगीपुर विधान सभा के लहुरापुर ,जमानियां विधान सभा के दशवत पुर गांव मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गयी। लहुरापुर मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर किये जा रहे हर हमले का समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी। बाबा साहेब के संविधान निर्माण मे किये गये उनके योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन्मकाल से ही नफरत का बीज बोती आ रही है। कभी जाति के नाम पर कभीधर्म के नाम पर, कभी मंदिर के नाम पर कभी मस्जिद के नाम पर द्वेष पैदाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना ही भाजपा का मूल मकसद रहा है।

जमानियां विधान सभा के दशवतपुर गांव मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के तानाशाही रवैये और मजहबी फितरत के चलते देश की शांति, भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे मे है। इस सरकार के पास मंदिर-मस्जिद के अलावा और कोई मुद्दा भाजपा के पास
नही है। आज देश मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग मे जल रहा है लेकिन यह संवेदनहीन सरकार का देश के गरीबों से कुछ भी लेना देना नही है। उन्होंने ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और देश की धर्म निरपेक्षता और गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा के के लिए बाबा साहब के संविधान को बचाना होगा।समाजवादी पार्टी सदैव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है। अमित शाह के बयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना भाजपा के खून मे है। इसी कड़ी मे जखनियां विधान सभा के मंझनपुर कलां, सैदपुर विधान सभा के ताता पोखरा मोड़, हीरानन्दपुर, मुहम्मदाबाद विधान सभा मे जसदेवपुर, सदर विधान सभा मे ढेलवां, जहूराबाद विधान सभा मे अजीमपुर मे भी पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, तौकीर खां, प्रमोद यादव, तहसीन अहमद, जै हिंद यादव, कमलेश यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि


महान अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूरणीय क्षति
गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी विनम्र श्रद्धांजलि
गाजीपुर।देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का दुखद निधन 26 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे हो गया, उसके पश्चात 28 दिसंबर को वे पंचतत्व में विलीन हो गए। आज गाजीपुर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उनके प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को एम्स, दिल्ली में हो गया।जिनकी अंतिम यात्रा आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हो गया, आज वे पंच तत्व में विलीन हो गए, जो बेहद पीड़ादायक है, उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी एक महान अर्थशास्त्री के साथ सरल स्वभाव के राजनेता थे, उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने एक महान योद्धा को खो दिया जो कांग्रेस पार्टी और देश की राजनीति में अपूर्णिनीय क्षति हुई है। डाo मारकंडे सिंह व एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह दूरदर्शिता, निस्वार्थ सेवा, अर्थव्यवस्था के पितामह और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महान अर्थशास्त्री थे, आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं। वहीं गोष्ठी में भाग ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सियासत में सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु उनकी आत्मा जहां रहे आप अपने श्री चरणों में स्थान दें, एवं उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, शोक सभा के बाद वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदनाएं प्रगट की।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुसुम तिवारी, जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्र, अजय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, सदानंद गुप्ता, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, सुधांशु त्रिवेदी, धर्मेंद्र कुमार, रईस अहमद, विनोद सिंह, आशुतोष सिन्हा, जेपी पांडे, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चौबे राफे भाई,अयूब खान, देवानंद, मास्टर अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।
-
लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया की भूमिका आवश्यक

लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया की भूमिका आवश्यक
पत्रकारों के हितार्थ सरकार लागू करे पत्रकार सुरक्षा कानून
गाजीपुर। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में पत्रकार सरकार और जनता के बीच निस्वार्थ भाव से काम करता है। शासन प्रशासन और आम जनमानस के बीच पत्रकार सेतु का कार्य करता है। यह बातें जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के सलाहकार डा ए के राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों का उत्पीडन बढ़ता जा रहा है। इससे पत्रकारों को निजात दिलाने के लिए सरकार को पत्रकार हित में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
जर्नलिस्ट कॉउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने पत्रकारों की आनलाइन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि
मीडिया ही वह तंत्र है जो सरकार की योजनाओं को आमजन तक और समाज की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर यह भी जानने की कोशिश करता है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुँच रहा है या नहीं। ऐसे में मीडियाकर्मियों को भ्रष्टाचार करने वाले दबंग, गुण्डे और माफियाओं के साथ ही साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों का कोपभाजन बनना पड़ता है। ऐसे लोग अपनी पहुंच और ताकत के बल पर मीडिया कर्मियों को झूठे और योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मुकदमों में फंसा कर या मार-पीट कर परेशान किया जाता है। मीडिया को निर्भय बनाने के लिए पत्रकार व पत्रकारिता को संरक्षण देने के लिए सरकार को सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यता है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को अब सकारात्मक पहल करते हुए हर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए। बीते काफी समय से पत्रकारों के तमाम संगठन सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। पहले छोटे व मझोले समाचार पत्रों को डाक से भेजने में डाक विभाग से रियायत मिलती थी और समाचार पत्र – पत्रिकाओं के प्रकाशकों को प्रसारित करने में लाभ होता था, वर्तमान समय में जिसे भी सरकार ने उसे भी बंद कर दिया। ऐसे में सरकार को अब ई पेपर व वेब पोर्टल को मान्यता प्रदान करना चाहिए।
गोष्ठी में भागीदारी निभा रहे सभी पत्रकारों ने एक स्वर से पत्रकार हितार्थ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा वेब पोर्टल व ई-पेपर को मान्यता प्रदान करने की मांग की। -
डा.विजयानन्द को अखिल भारतीय पुरस्कार

डॉ. विजयानन्द को मध्य प्रदेश सरकार का अखिल भारतीय पुरस्कार

गाजीपुर। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हिंदी के सुपरिचित साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को एक लाख रुपए का अटल बिहारी वाजपेयी अखिल भारतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिले के मनिहारी क्षेत्र के बखरा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को यह पुरस्कार हिंदुस्तानी एकेडेमी से प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘ कोरोना तथा अन्य कविताएं ‘ पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाएगा। यह जानकारी अकादमी के निदेशक विकास दवे ने दी है। बताते चलें कि हिंदुस्तानी अकादमी का दो लाख रुपए का भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान उन्हें 2019 में प्राप्त हो चुका है।
वैश्विक हिंदी महासभा, अखिल भारतीय हिंदी परिषद सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों तथा साहित्यकारों ने उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।
ज्ञात हो कि विजयानन्द विभिन्न संस्थाओं में सचिव,महामंत्री,निदेशक- रिसर्च फाउंडेशन,सं.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्तविश्वविद्यालय,नई दिल्ली,का०अध्यक्ष- अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रयागराज, अध्यक्ष -काशी प्रांत,राष्ट्रीय अध्यक्ष-विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में कुल 85 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। -
कर्मवीर सत्यदेव सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संस्थापक शिक्षा और संस्कार के संरक्षक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका विषय ‘लोकतांत्रिक समाज के विकास में शिक्षा व्यवस्था के सरोकार’ एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव उदयाचल-2024 बहुत ही उत्कृष्ट ढंग से प्रस्तुत किया गया । वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 अध्वन विषय पर आधारित था जिसका अर्थ जीवन की यात्रा होता है।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा, विवेकानंद जी की प्रतिमा, और कर्मवीर सत्यदेव सिंह का चित्र पर कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी की धर्मपत्नी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी सावित्री सिंह, योगी आनंद जी, वर्तमान पंचायत राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के वाइस चांसलर प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त, फैमिली कोर्ट झारखंड के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश कमल नयन पांडे द्वारा पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने कहा कि गाजीपुर की धरती पवहारी बाबा जैसे संतों की धरती है ।आजादी के समय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी सत्यदेव सिंह ने श्री गांधी इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा को उत्कृष्ट उत्थान तक पहुंचाया। उन्होंने गरीबों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा ही सर्वोपरि है। माननीय अतिथियों में कई लोगों ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सारे श्रोताओं का मन मोह लिया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई तत्पश्चात सरस्वती वंदना माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाए गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सूझबूझ के साथ कार्यक्रमों का क्रम लगाया गया था। यह कार्यक्रम आधुनिकता और आध्यात्मिकता का समावेशी रूप था। एक तरफ रामचरितमानस की चौपाई तो दूसरी तरफ विज्ञान के युग में मोबाइल के अधिकतम उपयोग से मानव मस्तिष्क में विकार को बच्चों द्वारा उजागर किया गया। बच्चों ने कव्वाली का प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरत एवं जीवंत तरीके से किया। कार्यक्रम के अंत में रामचरितमानस पर आधारित राम की गाथा का मंचन बहुत ही आकर्षक तरीके से छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया जिससे अभिभावकगण तथा भारत के कोने-कोने से तथा पुर्तगाल से आए डॉ शिवकुमार सिंह तथा अन्य विद्वान गण ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को देखकर बहुत-बहुत प्रशंसा की ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत माइम शो जो मोबाइल का प्रयोग ज्यादातर से घरों में हो रहा है और यह मन मस्तिष्क के विकार का सशक्त माध्यम बनता जा रहा हैl इस माइम शो को उन्होंने बहुत पसंद कियाl छात्रों द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति अभिभावकों को खूब भाया । मंचासीन अतिथि गणों ने संचालन कर रहे छात्र-छात्राओं कंदर्प तिवारी, महिमा यादव, चंदनु तिवारी एवं निखत जमाल का खूब प्रशंसा किए । सभी मंचासीन मंत्रीगण नेतागण तथा देश-विदेश से आए विद्वानों का स्वागत सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अभिभावक प्रोफेसर हरिकेश सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर किया गया।

इस वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त, वाइस चांसलर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया एवं कमल नयन पांडे रिटायर्ड चीफ जस्टिस फैमिली कोर्ट झारखंड एवं अन्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी के जीवन दर्शन को याद किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर को विश्वविद्यालय की स्वीकृति मिल गई है आपने बातों को समाप्त करते हुए कहा कि कहीं शॉल कहीं शबनम कहीं वीरान होता है जो नेक राहों पर चलता है वही भगवान होता है।

कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर के शहीद परिवारों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम के अन्य अतिथि में प्रोफेसर हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा विशिष्ट अतिथि योगी आनंद जी थे। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने अतिथि गानों के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान कीये तत्पश्चात सभी अभिभावकों को तथा कार्यक्रम उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया उत्कृष्ट संचालन का कार्य अक्षय उपाध्याय एवं शिवांगी सिंह ने किया।


-
सपा ने ईओ को सौंपा पत्रक, दर्ज कराई आपत्ति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू और सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने शुक्रवार को नए स्वकर प्रणाली को लेकर अधिशासी अधिकारी अमिता अरुण को पत्रक सौंप आपत्ति दर्ज कराई। पत्रक के माध्यम से सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा लागू स्वकर की व्यवस्था के अन्तर्गत कर निर्धारण की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी को घोर आपत्ति है।

इस जन विरोधी स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया पर पुर्नविचार कर जनहित में वापस लें। आपत्ति दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, दिनेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ समीर कुमार सिंह, ज़िला सचिव रमेश यादव, सभासद परवेज अहमद, सभासद सहबान अली, उपाध्यक्ष अतुल यादव, तनवीर अहमद, छन्नू यादव एवं लड्डन खान सहित अन्य मौजूद रहे।


-
16 जनपदों में शाह फैज स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, जीता स्वर्ण पदक

गाजीपुर। चौथी राज्यस्तरीय टेनिस वॉलीबाल सब जूनियर और जूनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26, दिसंबर 2024 को सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के कुल 16 जनपदों ने भाग लिया जिसमें ग़ाज़ीपुर का शाह फैज़ विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शाह फैज़ विद्यालय के कक्षा 10,11 एवं 12 के कुल 15 खिलाड़ियों क्रमशः अखिलेश कुमार, अमन राय, रेहान खान, शौर्य श्रीवास्तव, कृष दुबे, खालिद, शौलत, शिवम, अलीम,सुप्रिया, प्रीति, शालिनी, अनुषा, दीपिका, एवं कृति ने भाग लिया,


जिन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का मान बढ़ाया। निदेशक नदीम अधमी ने टीम के सभी खिलाडियों को इस जीत पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति व आमना ओबैद जो कि इसी विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं उनको भी बधाई दी। कहा की हमारा विद्यालय दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को छू रहा है और यह क्रम रुकना नहीं चाहिए।



-
स्वकर के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने दी आपत्ति

स्वकर के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने दी आपत्ति
स्वकर की अवधारणा जनता को राहत देना है न कि चारगुना टैक्स वसूली करना:संदीप विश्वकर्मा

गाजीपुर।नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अधिशासी अधिकारी द्वारा नए स्वकर प्रणाली को लागू किए जाने की सूचना और नगर पालिका क्षेत्र के वासियों द्वारा आपत्ति दिए जाने का विज्ञापन दिए जाने के बाद, शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य और संभ्रांत नागरिकों ने नए स्वकर के दरों और लागू किए जाने के प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद जनता से रायशुमारी करने के बाद आज 27 दिसंबर को दर्जनों नगरवासियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर लिखित आपत्ति को अधिशासी अधिकारी को सौंपा है। निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया है कि 5 बिंदु की आपत्ति सौंपी गई है। ऐसा ही स्वकर 2012 में मनमाने ढंग से लागू किया गया था, जिसे जनता ने माना नहीं था, जिससे हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि हुई, फिर 2022 में नगर पालिका बोर्ड द्वारा उसे पचास फीसदी कम किया गया, अब फिर नए तरीके से स्वकर लागू करने की तैयारी है जो मान्य नहीं है। वहीं निवर्तमान प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वकर की नई प्रणाली बिना बोर्ड बैठक के नगरवासियों पर थोपी जा रही है। जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा, इसे न लागू किया जाए। वहीं कुसुम तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए कर लगा कर गरीब जनता को परेशान कर रही है, गली में बने मकान और मेन रोड पर बने मकान का टैक्स एक कैसे हो सकता है, स्वकर जनहित के लिए होना चाहिए परेशानी बढ़ाने के लिए नहीं, इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुसुम तिवारी, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, सदानंद गुप्ता एवं अयूब अंसारी, उषा चतुर्वेदी, शबीहूल हसन, राजेश उपाध्याय, राजेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, इस्लाम मास्टर अब्दुल्ला, मास्टर आदिल अख्तर आदि लोग उपस्थित रहे।
-
जोरावर सिंह और फतेह सिंह को भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजली

गाजीपुर। वीर बाल दिवस अवसर पर गुरुवार को नगर स्थित गुरुद्वारा में सिक्ख गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर प्रार्थना शबद किर्तन का कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय सनातन,संस्कृति और संस्कार की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह और उनके परिवार ने जो त्याग,तपस्या, बलिदान की शौर्य गाथा लिखी है वह प्रत्येक भारतीय के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत है।

उन्होने कहा कि साहबजादे जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जिनकी आयु मात्र 9 वर्ष व 7वर्ष थी वो आक्रमणकारी मुगलो के आतंक से निडरता से उनके क्रुरता को हंसकर सहते हुए जिन्दा दीवार मे चुनना पसंद कर भारत की गौरवशाली परम्परा के आदर्शों को दिशा देने का काम किया।उनका बलिदान आज भी प्रासंगिक है। उनके बलिदान को आदर्श मानकर सनातन सभ्यता के समृद्धि के लिए हम संकल्पित हो उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजली होगी।
इस अवसर पर जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह सहित गुरु गोविन्द सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार दलजीत सिंह ने तथा संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुरेश बिन्द,शशिकान्त शर्मा ,विजय शंकर वर्मा, कैलाश नाथ वर्मा, ग्रंथि साहब जगपाल सिंह, अगमदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह , सुनील गुप्ता, अविनाश सिंह, नितिन अग्रहरी, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, प्रीति गुप्ता, धर्मेश राय, नंदू कुशवाहा, दीपक जायसवाल, नीरज मानु, सूर्य प्रकाश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता एवं सिख धर्म की माताएं बहने उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।

-
न्यू होराइजन एकेडमी का 28 वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

न्यू होराइजन एकेडमी का 28 वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न
आज के बच्चे कल के कर्णधार हैं:प्रो. अजय राय

गाजीपुर।क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में गुरुवार को एकेडमी का वार्षिक समारोह – एक्सप्रेशन-24 सम्पन्न हुआ। एकेडमी के वार्षिक समारोह मे छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विद्यालय के सचिव प्रो.अमरनाथ राय, प्रो. राम जी राय,डॉ यशवंत सिंह, डॉ जे.एस.राय , प्रो.अजय कुमार राय, किरन बाला राय, सुनीता मिश्रा, सारिका राय,कनक राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।इन कार्यक्रमों में सीता अपहरण से लंका विजय तक सीता और प्रभु श्री राम की यात्रा की झांकी, समसामयिक विषयों यथा अंधविश्वास, शैक्षणिक कार्यक्रम, मनोरंजन आदि पर संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को खूब प्रभावित किया।समारोह के अंत मे शो स्टॉपर के रूप में – ये गोटेदार लहंगा – पर यशी राय और आयुष यादव की युगल प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डॉ. अम्बिका पाण्डेय, प्रो. वी के राय, प्रो. विलोक सिंह, संजय राय, डॉ. संतीश राय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. नर नारायण राय, संजीव गुप्ता, श्री राम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में अदिति राय,, मानस सिंह, आराध्या गुप्ता, शाश्वत चौबे, श्रेया यादव,आन्या गुप्ता,आयुष यादव साक्षी सिंह, रीता तिवारी ,आदि ने खूब तारीफें बटोरीं।

कार्यक्रम का संचालन धैर्या चतुर्वेदी, और इशिता राय ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। जिनमें श्रीमती रेनू राय, अनामिका श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, सना फातमा, आराधना राय, उपासना राय अनुश्रुति राय आदि प्रमुख रूप से थीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा राय ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर आभार वक्तव्य देते हुए क्रिएटिव विज़न सोसाइटी के निदेशक प्रो. अजय राय ने कहा कि आज के बच्चे कल के कर्णधार हैं. अतः उनकी शिक्षा दीक्षा तथा पालन पोषण में पर्याप्त संयम तथा संवेदनशीलता की आवश्यकता है।





