Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • आधुनिक जमाने में ई बैंकिंग की सुविधा बहुत आवश्यक हो गई है:मनोज सिन्हा

    आधुनिक जमाने में ई बैंकिंग की सुविधा बहुत आवश्यक हो गई है:मनोज सिन्हा

    गाजीपुर। आधुनिक जमाने में ई बैंकिंग की सुविधा बहुत आवश्यक हो गई है। अब सहकारी बैंकों को भी उस दिशा में सोचने की आवश्यकता है। नेट बैंकिंग, ई बैंकिंग किस तरह से हम जल्दी से जल्दी कैसे लागू कर सकते हैं, ताकि जो गैप है उसे भरा जा सके।यह बात जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जिला पंचायत हाल में जिला सहकारी बैंक के एटीएम कार्ड की सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जिन कारणों से मुख्य रूप से बैंक घाटे में रहा करते थे, वह कारण जल्दी से जल्दी समाप्त हो सके, यह आवश्यक है।जितना लाभांश अर्जित होगा बैंक किसान को उतना ही धन देने में, सहकारी समितियां को पुनर्जीवित करने में सहयोगी होगा।

    उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य देश के सामने है उसको प्राप्त करने के लिए हमें फिर से अपनी अर्थव्यवस्था को तेज गति से आगे बढ़ाना होगा। जब तक किसान वह कृषि की हालत देश में नही बदलेगी तब तक कोई ताकत हमें विकसित भारत नहीं बना सकती । उन्होंने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में भारत सरकार ने अनेक प्रयास किए हैं इन प्रयासों को और तेज गति से हमें आगे बढ़ना है। सहकारिता एवं सहकारी बैंकों का इसमें बड़ा योगदान होगा जब तक इनपुट क्रेडिट किसान को नहीं मिलेगा तब तक सस्ते दर पर खेती करने के लिए किसान को धन नहीं मिलेगा।और किसान की तब तक खेती अच्छी नहीं होगी। उसमें सहकारी बैंक की बड़ी भूमिका है।मा मनोज सिन्हा ने बैंक अध्यक्ष और प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए कहा कि बैंक को मजबूत बनाने में इन लोगों ने अथक प्रयास किया है।


    सहकारिता के क्षेत्र के कारण ग्रामीण भारत को विकास की जो गति मिलनी चाहिए थी किन्हीं कारणो से कुछ वर्षों तक वह अवरूध हो गई थी। देश के दूसरे राज्यों को जब हम देखते हैं तो यह समझ में आता है कि सहकारिता के कारण कृषि के लिए उपलब्ध कराए जाने वाला धन खास तौर से किसानों के लिए बड़ी मात्रा में राज्यों को मिलता था। अनुपात के तौर पर देश के बाकी हिस्सों से पूर्वी उत्तर प्रदेश और जब गाज़ीपुर की तुलना हम करते हैं तो वह धनराशि बहुत सीमित थी।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक घाटे में चलने वाला सहकारी बैंक आज लाभ अर्जित कर रहा है, यह हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है। इसके लिए अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल का कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

    उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार का बनाया, अमित शाह जी ने एक नया प्रयत्न सहकारिता के क्षेत्र में शुरू किया जितनी पैक्स है,प्राथमिक समितियां हैं कैसे उन्हें आर्थिक रूप से पुनर्जीवित किया जा सके। सहकारी बैंकों को कैसे पुनर्जीवन मिल सके और पूरे देश में सहकारिता को लेकर एक नया दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा नई समितियां देश में फिर से बनाई गई हैं। जो लक्ष्य रखा गया है सही दिशा में भारत आगे की ओर बढ़ रहा है जो देशवासियों का प्रधानमंत्री के कारण संकल्प है 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाए तो हम एक विकसित भारत बन सके ‌।उन्होंने कहा कि एक समय था जब दुनिया की व्यवस्था में हमारे देश का योगदान किसी अन्य देश से ज्यादा होता था अगर हम इतिहास की बात करें तो 11वीं शताब्दी के आसपास विश्व के अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 33% से ज्यादा हुआ करता था आज जो दुनिया के विकसित देश माने जाते हैं उनका योगदान हमारी तुलना में बहुत कम हुआ करता था।

    उन्होंने कहा कि 15वीं शताब्दी आते-आते हमारा योगदान घटकर 25% हो गया आक्रांताओं का दौर आया ,विदेशी आक्रांता आए धन, यश, वैभव सब कुछ लूटकर हमारा ले गए ,जिसके कारण हमारी अर्थव्यवस्था खराब हुई और जब देश हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों के कारण 1947 में आजाद हुआ तब 1950 में जो सर्वेक्षण किया गया उसमे स्थिति इतनी खराब हो गई थी की नई जीडीपी में हमारा हिस्सा सिर्फ 4% रह गया था जो देश कभी 33% योगदान देता था वह घटकर 4% हो गया हमें उन कारणों पर विचार करने की जरूरत है। जब-जब विभाजनकारी शक्तियों ने या आक्रांताओं ने देश को गुलाम बनाया हम आर्थिक रूप से विपन्न हो गए ।इतिहास ने फिर से करवट बदली, चक्र घूम 2014 में और 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जो सर्वेक्षण किया है उसके हिसाब से दुनिया के अर्थव्यवस्था में हमारा योगदान प्रतिशत 15% हो गया है।


    मनोज सिन्हा सहित मंचासीन अतिथियों ने एटीएम कार्ड का अनावरण कर लोकार्पण किया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया। संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह,विजय शंकर राय, बैंक के उप सभापति अच्छेलाल गुप्ता, सरिता अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, दयाशंकर पांडेय,डा शोभनाथ यादव,श्री कैलाश चंद सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी बैंक एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक़ अंसल कुमार उपस्थित रहे

  • डीएम ने कार्यवाही करने, वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश

    डीएम ने कार्यवाही करने, वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश

    गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में जनपदस्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।


    समीक्षा के दौरान आइ जी आर एस, तहसील दिवस व थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुहम्मदाबाद के नोनहरा क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी एंव विकास खण्ड भदौरा के ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधि0 अभि0 जल निगम ग्रामीण, अधि0अभि0 विद्युत प्रथम एवं तृतीय, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी भदौरा का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।

    बैठक में उन्होने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस, थाना दिवस एवं आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त कोई भी शिकायत पत्र डिफालटर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करते हुए अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर सहमति प्राप्त करेगे। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आई0जी0आर0एस प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं समुष्टिपरक बनाये जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

    बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सूनील पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, र्इ्र0डी0एम विनय सिंह, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, समस्त विकास खण्ड अधिकारी एवं समस्त सहायक खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने दिया अटल बिहारी वाजपेई के प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश, कहा…..

    डीएम ने दिया अटल बिहारी वाजपेई के प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश, कहा…..

    गाज़ीपुर। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सुशासन विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  आर्यका अखौरी  की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल की उपस्थिति में बुधवार को देखा व सुना गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी  आर्यका अखौरी,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    जिलाधिकारी ने सुशासन और सामाजिक विकास के लिए अटल के योगदान को याद करते हुए समाज में उनकी प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने सुशासन शब्द पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह के रूप मे मनाया गया। इस अन्तराल मे  जनपद मे विभिन्न प्रकार के स्कूली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे निबन्ध लेखन, भाषण, एकल काव्य पाठ  एंव अन्य प्रतियोगिताए शामिल है। इन प्रतियोगिताओ मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले 09 छात्र-छात्राओ को आज प्रमाण पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।

    उन्होने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई किसी राजनैतिक पार्टी से उपर उठकर सबको साथ लेकर चलते थे तथा उन्होने देश के विकास के लिए अपना योगदान दिया। उनका निर्णय निश्चय ही अभूतपूर्व रहा है। वे भारत को प्रगति के पथ पर ले गये। चाहे वो रक्षा के क्षेत्र मे या देश के विकास के क्षेत्र मे हो । उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओ से कहा कि अटल बिहारी वाजवेई के बारे मे आपने जाना, उनके बारे मे लिखा और उनकी कविताएॅ भी पढी है। आप लोग उनके जीवनी को अपने अन्दर आत्मसात कर कुछ सीखे तथा देश के प्रगति मे अपना योगदान दे।


    अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सर्व प्रथम 25 दिसम्बर को क्रिसमस-डे की बधाई देते हुए कहा कि आज हम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी मना रहे है। उन्होने  भारत रत्न से सम्मानित भारत के 10वे प्रधानमंत्री के पद को शोभित किया है ।  आज ही के दिन स्व0पं0 मदन मोहन मालवीय का भी जन्म दिवस  है। उन्होने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजवपेई का जन्म दिवस जनपद मे सुशासन सप्ताह के रूप मे मनाया गया। जनपद मे 19 से 24 दिसम्बर के मध्य विभिन्न विद्यालयो मे प्रतियोगिताए आयोजित की गयी। जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चो को सम्मानित भी किया गया।

    उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का हमारे देश के लिए बड़ा योगदान है। भारत-पाकिस्तान शान्ति समझौता के लिए उनकी पूरी कोशिश रही, साथ ही उनकी अगुवाई मे भारत के लिए पोखरण मे परमाणु परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्कूली प्रतियोगिताओ मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं  को सम्मानित किया गया। जिसमे निबन्ध प्रतियोगिता मे रिद्धि अग्रहरी रा0बा0ई0कालेज महुआबाग प्रथम स्थान, शिक्षा यादव लूर्डस कॉन्वेट बालिका इ0कालेज द्वितीय एवं ऋषभ यादव अष्ट शहीद इ0का0मोहम्मदाबाद  तृतीय स्थान को क्रमशः 5 हजार, 03 हजार व 2 हजार का चेक दिया गया।  

    भाषण प्रतियोगिता मे अंजली वर्मा प्रथम व सन्हया राजभर द्वितीय रा0म0पी0जी0सी महुआबाग, अमृता राय तृतीय स्थान शहीद स्मारक पीजीसी कासिमाबाद को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार, ढाई हजार का चेक, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता मे खुशी सिंह प्रथम एवं सीमू राय द्वितीय राजकीय महिला पीजीसी महुआबाग, व अंजली यादव तृतीय श्री नृसिंह इण्टर कालेज मोहनपुरा को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार, ढाई हजार का चेक एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियो एंव छात्र-छात्राओ का धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने किया।


    इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा,  प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज महुआबाग, अमित यादव संयोजक, प्रधानाचार्य सिटी इण्टर कालेज, एवं अन्य स्कूलो के अध्यापक एंव भारी संख्या मे छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

  • महिला पीजी कॉलेज की विजेता छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

    महिला पीजी कॉलेज की विजेता छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

    गाजीपुर। बुधवार को राइफल क्लब सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक वितरित किया गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अंजली वर्मा पुत्री, द्वितीय स्थान- संध्या राजभर, तृतीय स्थान- अमृता राय ने प्राप्त किया।


    एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी सिंह पुत्री कृष्ण कुमार सिंह, द्वितीय स्थान सीमू राय ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अमित यादव एवं सहसंयोजक डॉ निरंजन यादव,डा पीयूष सिंह आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।


    इस अवसर पर लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी महोत्सव का लाईव टेलीकास्ट किया गया जिसका अवलोकन राष्ट्रीय सेवा योजना,एन सी सी कैडेट द्वारा विभिन्न गणमान्य नागरिकों, जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी गण द्वारा किया गया।

  • राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। राज्यसभा सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि गाजीपुर की कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके कारण आम जनमानस का आगमन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सदर ब्लॉक में एनएच-29 सम्राट ढाबा से आदर्श बाजार तक सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। इस मार्ग की लंबाई कुल लम्बाई 3 किलोमीटर है। वहीं दूसरे मार्ग सदर ब्लॉक गाजीपुर में फतेउल्लहपुर से हंसराजपुर तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई लगभग 15 किलोमीटर को चौड़ीकरण , सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। विकासखंड देवकली के बभनौली चट्टी से गोला चट्टी, चिलार होते हुए नंदगंज चीनी मिल तक सड़क पुनरुद्धार कार्य करने की मांग किया है। इस सड़क की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है। विकासखंड करंडा में चहरन चट्टी से ग्राम सभा बबुआ होते हुए एनएच- 29 धरवां चट्टी तक सड़क निर्माण कार्य करने की मांग की है। इस संपर्क मार्ग की लंबाई करीब 6 किलोमीटर है।

  • वेलफेयर क्लब ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    वेलफेयर क्लब ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    गाजीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा नवम्बर माह में आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत स्व. उदय नाथ विश्वकर्मा स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में साक्षी कुमारी एडूरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, प्रभा कुमारी सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद
    संयुक्त रूप से प्रथम, सपना कुमारी सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, शादाब खान मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल तथा आरुष कुमार शाह फैज पब्लिक स्कूल से द्वितीय, सान्या सिंह केजीएन पब्लिक स्कूल, आरोही गुप्ता तथा आर्या अम्बर शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा सिमर बरनवाल सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिये आयुष सिंह तथा रमीन सिद्दकी सेंट जॉन्स स्कूल, शानवी राय चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर का चयन किया गया।
    ज्येष्ठ वर्ग में प्रिंस कुमार एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, रिशिका रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा काजल यादव गौरीशंकर पब्लिक स्कूल प्रथम, आद्या रघुवंशी ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा वृद्धि यादव सनफ्लावर कॉन्वेंट नन्दगंज, गुड़िया चौधरी राहुल सांस्कृत्यायन उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, आदित्य प्रकाश कुशवाहा आदर्श इण्टर कालेज गाज़ीपुर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए अनुज गुप्ता सेंट जॉन्स स्कूल, अनन्त राव स्वामी विवेकानंद स्कूल तड़बनवा तथा अर्पिता राय रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज का चयन किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में अंजली यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा अंजली राय चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर संयुक्त रूप से प्रथम, साक्षी श्रीवास्तव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरानपुर तथा सृष्टि लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज द्वितीय, आर्या कुशवाहा एमजेआरपी स्कूल जगदीशपुरम, आकांक्षा शर्मा लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए रूबाब खान आर एस कॉन्वेंट स्कूल बाराचवर, शिखा यादव सेंट जॉन्स स्कूल, सलोनी यादव लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज, नंदिनी चौरसिया मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, साक्षी पाण्डेय ओम साईं पब्लिक स्कूल, आरजू चौरसिया सन्त कबीर पब्लिक स्कूल का चयन किया गया। परिणामों का निर्णय सूर्यनाथ पाण्डेय ने किया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी पुरस्कारों का वितरण क्लब द्वारा आयोजित 28वे पुरस्कार वितरण में किया जाएगा। इस अवसर पर गोपी सिंह कुशवाहा, प्रीती कुशवाहा, पीयूष जायसवाल, शिवम् कुशवाहा, प्रिया गुप्ताआदि शामिल रहे।

  • कांग्रेस ने मार्च निकालकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग,सौपा पत्रक

    कांग्रेस ने मार्च निकालकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग,सौपा पत्रक

    गाजीपुर में कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    गाज़ीपुर।भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की संसद में अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलित है, आज शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और संभ्रांत नागरिकों द्वारा बाबा साहब सम्मान मार्च निकाला गया।स्थानीय लंका स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी वादी तरीके से कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला गया और जिलाधिकारी गाजीपुर कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भेजा गया है।निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि अमित शाह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उनके द्वारा सदन में भारत रत्न बाबा साहब के प्रति जिस तरह से अपमान जनक टिप्पणी की गई है वह अपमानजनक औरअमर्यादित है, जिससे पूरे देश के लोग और दलित समाज को ठेस लगी है। यह संविधान बदलने वाले लोग हैं जो हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं वह सही है हम पत्रक के माध्यम से इस्तीफे की मांग करते है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि आज हम लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस की शक्ल में आकर डीएम के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपे हैं, और गृह मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। आज देश का संविधान भी खतरे में है भाजपा हमेशा से दलित विरोधी रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की उसे संविधान निर्माता का अपमान पूरे देश का अपमान है हम कांग्रेस जन जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते हैं चुप नहीं बैठेंगे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक संवैधानिक पद पर रहते हुए जो बयां दिया है, उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए था और इस्तीफा देना चाहिए और वे ऐसा नहीं कर रहे हैं जो गलत है। आज हम लोगों ने मार्च निकाल कर राष्ट्रपति जी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, रामानुज पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा एवं चंद्रिका सिंह, हरिओम यादव, डॉक्टर गुड्डू, सतीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, डॉ संगीता राजभर, महबूब निशा, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, समेंर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राम नगीना पांडे, राकेश राय, मोहन चौहान, महेश राम, सतिराम सिंह, बृजेश कुमार, लाल, मोहम्मद राशिद, सीमा विश्वकर्मा, शबीहूल हसन, गयासुद्दीन, अजय दुबे, रईस अहमद, उमाशंकर सिंह, फौजी बृजेश सिंह, सदानंद गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, सीताराम राय, आलोक यादव, सबीबुल हसन, ओम प्रकाश यादव, मुसाफिर बिन्द, देवनारायण सिंह, सुदामा यादव, विनोद कुमार सिंह, सुमन चौधरी, उषा चतुर्वेदी, मोहम्मद अयूब, अवधेश भारती, अनुराग पांडे, आनंद, सतीश गुप्ता, जय विजय गुप्ता, संजय साहू, पुष्पा देवी, किरण कुमारी, दुलारी देवी, जफरुल्लाह अंसारी, अब्दुल्ला मास्टर, साजिद खान, कन्हैया राम, गुलगुल राय, कृष्णा तिवारी, विजय शंकर पांडे, सतीश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदाई, न्याय संगत शासन:डीएम

    सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदाई, न्याय संगत शासन:डीएम

    गाज़ीपुर। सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदाई, न्याय संगत शासन। वर्तमान सरकार इसी सपने को सार्थक करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जन सामान्य के लिए संचालित की हैं।

    हम लोगों का उत्तरदायित्व है कि उन योजनाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से उन पात्र लोगों तक पहुंचाएं जो सही में इसके हकदार हैं। उन्होंने सुशासन को लेकर कहा कि नागरिकों के अधिकारों और उनके कर्तव्यों के बारे में उनको जागरूक करना भी सुशासन का ही पार्ट है। तहसील दिवस, जनता दर्शन, थाना दिवस, आइजीआरएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन सामान्य की शिकायतों को सिर्फ सुन लेना ही नहीं बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना भी सुशासन है, सभी अधिकारी पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें। जिसके माध्यम से दूरस्थ गाँव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, योजनाओं को वास्तविक रूप से निचले स्तर पर रहने वाले लोगों की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखना चाहिए और एक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह तरीके से नवीनतम तकनीकी साधनों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। ग्रामीण और उपेक्षित क्षेत्रों का विकास शासन की मुख्य प्राथमिकताओं में से है और शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन का मुख्य उददेश्य लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार, सौपें गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने एवं आम जनमानस की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना है।

    कार्यशाला में परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग शासन की योजनाओं को जनसामान्य तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के साथ ही उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा अपने दायित्वों व कर्तव्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें यही सुशासन है। कार्यशाला में उपस्थित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत चाभी एवं प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, के अर्न्तगत प्रमाण पत्र, आयुष्मान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, राजस्व विभाग द्वारा वरासत एवं खतौनी का प्रमाण पत्र, एवं जिला पूर्ति विभाग के लाभार्थियों को राशन कार्ड का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

    सुशासन सप्ताह 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये कार्यक्रमों में खाद्य एवं रसद विभाग में 400-500 राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी कराया गया। 90 नये राशन कार्ड बनाये गये। 150 से 200 यूनिट की संख्या बढायी गयी, चिकित्सा विभाग द्वारा 70 वर्ष के उपर आयु के 1304 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। ग्राम रसूलपुर एवं शेखपुर को टी0बी0 मुक्त घोषित कराया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कराया गया, कृषि विभाग द्वारा 265 किसानों को सम्मान निधि एवं बिज उपलब्ध कराया गया एवं राजस्व विभाग अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र-1143, निवास प्रमाण पत्र 1088 एवं आय प्रमाण पत्र 1609 निर्गत किया गया है। उक्त के साथ ही सभी तहसीलो में 720 वरासत/खतौनियों में नाम दर्ज किया गया है।


    कार्यशाला कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, तहसीलदार सदर, लभार्थी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा पत्रक

    पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा पत्रक

    मऊ जनपद में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सैदपुर तहसील में पत्रकारों ने सौपा पत्रक

    गाजीपुर। मऊ जनपद में शिक्षिका के द्वारा 6 पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में एक पत्रक सैदपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव को सौपा गया जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित था।

    पत्रकार पवन मिश्रा ने बताया कि मऊ जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोलने से बौखलाई शिक्षिका के साथ ही शिक्षा विभाग और खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी इतने भयभीत हो गए कि वह अपनी बचाव में पत्रकारों तक पर मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि हकीकत यह है कि शिक्षा का रागिनी मिश्रा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती। और महीने में मात्र एक या दो दिन उपस्थित दर्ज कराकर शेष दिनों की उपस्थिति रजिस्टर में मनमानी ढंग से बना देती थी इसके अलावा बिना किसी विभाग की अनुमति के प्रदेश और देश के बाद भ्रमण करती और प्रवचन का कार्यक्रम करती रहती थी।

    मऊ जनपद के इन पत्रकारों ने जब विभाग के इस पोल को खोल दिया तो पूरा शिक्षा विभाग पत्रकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया लेकिन पत्रकार भी अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं क्योंकि यह स्थिति न केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला है बल्कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी प्रतीक है ऐसे में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा किया है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले का जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवा कर फर्जी मुकदमे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाए साथ ही सहायक अध्यापिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किया जाए। पत्र देने वालों में शुभम मोदनवाल, संदीप कश्यप, ओमप्रकाश, आशीष, शिवम यादव, पारस कुशवाहा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

  • अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद स्तरीय निबंध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.निरंजन कुमार यादव के संयोजन में किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों ने भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो (डॉ) अनीता कुमारी ने करते हुए प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता प्रतिभागियों का नाम घोषित किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ विकास सिंह, डॉ संदीप कुमार यादव एवं गजाला परवीन रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धि अग्रहरि पुत्री विनय अग्रहरि, द्वितीय स्थान शिक्षा यादव पुत्री राजू सिंह यादव, तृतीय स्थान ऋषभ यादव पुत्र अशोक सिंह यादव ने प्राप्त किया।


    भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा शशिकला, डॉ माधवन सिंह एवं डॉ त्रिवेणी सिंह रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अंजली वर्मा पुत्री शंभूनाथ वर्मा, राजकीय महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान- संध्या राजभर पुत्री राजेश राजभर, राजकीय महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान- अमृता राय पुत्री राजेश राय, शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद यूसुफपुर, गाज़ीपुर ने प्राप्त किया।

    इसके साथ ही एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा साधना मौर्य,डा उदयभान यादव,डा संगीता मौर्य रहे। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी सिंह पुत्री कृष्ण कुमार सिंह, द्वितीय स्थान शीनू राय पुत्री वीरेंद्र कुमार राय, तृतीय स्थान अंजली यादव पुत्री मंजेश सिंह यादव ने प्राप्त किया। डा नेहा मौर्य एवं डा पीयूष सिंह ने बच्चों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ अमित यादव, डॉ त्रिनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News