-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश सनी दयाल ढेर

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश सनी दयाल ढेर




गाजीपुर।लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों से चोरी के मामले में गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ में बैंक में चोरी की वारदात में शामिल बदमाश का एनकाउंटर किया है।गाजीपुर पुलिस से मुठभेड़ में लखनऊ बैंक चोरी मामले में शामिल बदमाश सनी दयाल मारा गया है।गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के बारा इलाके में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में मारा गया बदमाश सनी दयाल बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था।और लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी की बड़ी वारदात में शामिल था।शनिवार की रात लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों से करोड़ो की चोरी हुई थी।बैंक में सेंध लगाकर घुसे बदमाश लेकर रूम तक पहुंचे,और तकरीबन 40 लॉकरों को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने करोड़ों की ज्वेलरी और कैश चोरी कर लिया था।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।यू पी पुलिस इन बदमाशो की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।इस वारदात में शामिल बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला बदमाश सनी दयाल गाजीपुर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मारा गया।मुठभेड़ में मारा गया बदमाश गाजीपुर के रास्ते बिहार भाग रहा था।बताया जा रहा है कि बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक से गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के बारा इलाके से होते हुए बिहार की ओर भाग रहा था,कि इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की।बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सनी दयाल के पैर और सीने में गोली लगी।उसे गाजीपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जबकि मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार उसका साथी फरार होने में सफल रहा।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।मुठभेड़ में मारे गये बदमाश के पास से 1 पिस्टल,कारतूस,चोरी की ज्वेलरी और 35 हजार कैश बरामद हुए है।
-
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: सपना सिंह


गाजीपुर।भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसार पर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सामूहिक रूप से चौधरी चरण सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।




कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा बताया गया कि चौधरी चरण सिंह भारत के पाचवें प्रधानमंत्री रहें जो किसानों के मसीहा थे और हमेशा किसानों के लिए लड़ते रहे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाए लागू करके किसानों के हित में उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा उन फसलों को बढावा देकर आप लोग लाभ लें। भारत सरकार तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें।
सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए बहुत सी हितकारी व कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, किसानों को उनका लाभ लेकर एवं वैज्ञानिकों की सलाह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक कृषक को रू 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है। जिससे किसानों को खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है वहीं कृषकों को पेंशन देने के लिए किसान मान धन योजना चलाई जा रही है सरकार कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत तत्परता से कार्य कर रही है आप को सभी योजनाओं से जुड़ना चाहिए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास होगा यदि किसानों का विकास होगा तो स्वत ही देश का विकास हो जाएगा, इसलिए जनपद के किसानों को खाद व बीज उचित मूल्य व समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को खाद, बीज के लिए किसी तरह की समस्या उत्पन्न न होने पाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य योजनाओं के प्रत्येक वंचितों को जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि किसानो को कार्यशाला आयोजित करके कृषि वैज्ञनिको द्वारा खेती में उत्पाद बढाने के बारे मे जानकारी दी जाए, किसान भाई उस तकनिकी को अपनाकर फसलो का उत्पाद बढा सकते है। कृषक खेती के साथ- साथ पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन को भी अपनाये जिससे आपके आमदनी मे बढोत्तरी होगी। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि शासन की मंशा है कि मिलेट्स को बढावा दिया जाय आप लोग ज्वार, बाजरा, सांवा, रागी आदि की खेती को बढावा दे। जिलाधिकारी ने दूर दूर से आए कृषकों को धन्यवाद भी दिया।
उपस्थित किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मृदा से संबंधित जानकारी किसानों को दी। डा. ओंकार सिंह ने किसानों को मौसम संबंधी जानकारी, मौसम के प्रभाव को फसलों पर कम करने के सुझाव दिए। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। अतीद्र सिंह, उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग एवं मत्स्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। जिसमें दिलीप कुमार शर्मा, अमरनाथ, बृजेश सिंह, राघवेंद्र नाथ पांडे को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस किसान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों, एफपीओ एवं खाद बीज के प्रतिष्ठानों द्वारा अपना अपना स्टॉल भी लगाया गया था जिसका अतिथियों एवं जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली गई। किसान दिवस के इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज एवं कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जिला कृषि द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया। -
साहित्यकार डॉ० जितेन्द्र नाथ पाठक के निधन पर पी० जी० कॉलेज में शोक की लहर

साहित्यकार डॉ० जितेन्द्र नाथ पाठक साहित्य को अपनी साधना समझते थे, उनके के निधन पर पी० जी० कॉलेज में शोक की लहर
गाजीपुर। जनपद के नामचीन साहित्यकार व स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ० जितेन्द्र नाथ पाठक का निधन की सूचना पर पी० जी० कॉलेज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बताया जाता है कि उनका वाराणसी में रविवार को निधन हो गया जो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। साहित्यकार एवं पूर्व प्राध्यापक डॉक्टर जितेन्द्र नाथ पाठक के निधन पर पी० जी० कॉलेज परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। पी० जी० कॉलेज के हिंदी विभाग में वह लंबे समय तक सेवारत रहे हैं। शोकसभा को संबोधित करते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने डॉक्टर जितेंद्र नाथ पाठक के साहित्यिक सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पाठक साहित्य को अपनी साधना समझते थे और उनके लेख यथार्थ ज्ञान एवं प्रेरणा प्रदान करती है। वह पी० जी० कालेज के विद्वान एवं आदर्श प्राध्यापक रहे। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि वह पी० जी० कालेज के गौरवशाली प्राध्यापक रहे जिन्हें कई साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित किया गया है। साहित्यकार डॉक्टर जितेन्द्र नाथ पाठक का 89 वर्ष की उम्र में वाराणसी में निधन हो गया। विगत 28 नवंबर को पैर फिसलने के वजह से गिर गए थे। जिससे उनको ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। तब से वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। साहित्यकार डॉ. जीतेन्द्र नाथ पाठक का जन्म पांच जुलाई 1936 को हुई थी। अंतिम समय तक हिन्दी की अनवरत सेवा करते हुए लिखते पढ़ते रहे। उनकी कई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। जिनमे से प्रमुख सर्णनात्मक-साहित्य में काव्य के बापू, अपनी हत्या के पूर्व, सूर्य के सामने, उसे करीब से देखा है, सागर मन, नदी के भीतर, रोशनी के ईद-र्गिद, एक नई शताब्दी की ओर, भाषाहीनता के बावजूद, यह यात्रा अविराम चलेगी इसके अतिरिक्त 12 समीक्षा पुस्तकें, 15 संपादित पुस्तकें प्रकाशित। उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। पच्चास से अधिक पुरस्कारों व सम्मानों से पुरस्कृत व सम्मानित डॉक्टर जितेन्द्र नाथ पाठक पाठक को प्रयाग की ओर से साहित्य महोपाध्याय उपाधि, 2001 में साहित्य- भूषण की सम्मानित पुरस्कारोपाधि, 2007 में पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कारोपाधि सम्मान के सम्मानित किए गए थे। आज कई विश्वविद्यालयों में डॉक्टर जितेन्द्र नाथ पाठक के साहित्य सृजन पर शोध कार्य चल रहे हैं। पी० जी० कालेज के हिंदी विभाग में वह साल 1957 से 1997 तक कार्यरत रहे इस बीच वे तीन माह के लिए कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में भी कार्य किया था।
-
जनता को टैक्स के बोझ से निजात दिलाने के लिए शम्मी ने की अपील

स्वकर प्रणाली को लेकर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
जनता से अनर्गल वसूला जा रहा है स्वकर :शम्मी
गाजीपुर। सोमवार को प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने स्वकर प्रणाली को लेकर मांगी गई आपत्तियों के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री सिंह ने बताया कि बसपा सरकार द्वारा स्वकर प्रणाली को लेकर जारी किए गए गजट के संदर्भ में नगर पालिका गाजीपुर द्वारा 2012 में ही यह प्रणाली लागू की जा चुकी है। जिसका टैक्स भी यहां के लोग भर रहे हैं, क्योंकि उस समय के टैक्स स्लैब के हिसाब से जनता पर टैक्स का अनर्गल भार पड़ा हुआ था। जिसका विरोध लगातार 10 सालों तक तमाम समाजसेवी संगठनों ने तथा यहां की जनता ने किया। तब जाकर चुनावी लाभ लेने के लिए वर्तमान चेयरमैन ने गाजीपुर नगर पालिका के लिए शासनादेश में संशोधन कराकर 50% छूट का ऐलान किया तथा यह वादा किया था कि जिन लोगों ने ज्यादा टैक्स जमा किया है उन सभी लोगों का टैक्स आने वाले वर्षों में समायोजित कर दिया जाएगा। वर्तमान स्थिति में अब तक किसी का भी पैसा समायोजित नहीं हो पाया है। तब तक वर्तमान सरकार द्वारा फिर से पूरे प्रदेश में स्वकर प्रणाली लागू करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया।

श्री सिंह ने कहा कि एक ही शहर में एक ही कानून दो बार नहीं लागू किया जा सकता। गाजीपुर नगर पालिका परिषद में पहले से ही स्वकर प्रणाली लागू है। पूरे गाजीपुर जनपद में नगर पालिका परिषद गाजीपुर को छोड़कर जहां यह प्रणाली लागू नहीं है, जैसे सैदपुर, मोहम्मदाबाद, जमानिया वहां इसे लागू कर देना चाहिए। यहां पर यह प्रणाली लागू करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो यह शासनादेश आया है तथा नगर पालिका परिषद द्वारा जो विज्ञापन दिया गया है, उसमें तमाम खामियां हैं। जिसकी वजह से गाजीपुर नगर पालिका की गरीब जनता पर टैक्स का बोझ अप्रत्याशित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 2012 के शासनादेश में सड़कों का वर्गीकरण 0 से 01 मीटर, एक से तीन मीटर तथा तीन से 10 मी0 किया गया था। जिसमें शहर के 100% आबादी आ जाती थी। परंतु इस बार का जो विज्ञापन स्वकर को लेकर नगर पालिका द्वारा दिया गया है, उसमें सीधा-सीधा 9 मीटर तक की सड़कों पर रहने वाले लोगों को एक ही टैक्स स्लैब देने का प्रावधान किया गया है, जोकि सरासर गलत है। वर्तमान विज्ञापन में भी सड़कों का वर्गीकरण किया जाना चाहिए था, 0 से 01 मीटर 15 पैसा, 1 मीटर से 3 मीटर तक 25 पैसा तथा 3 मीटर से 9 मीटर तक के रोड पर रहने वाले लोगों से 40 पैसा प्रति वर्ग फुट टैक्स लेने का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ज्यादा से ज्यादा आपत्ति मेल आईडी nppghazipur@gmail.com पर 27/12/23 तक दर्ज करने की अपील की,ताकि आने वाले समय में जनता को टैक्स के बोझ से निजात मिल सके।
-
दस सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

घटिया नाला निर्माण के खिलाफ नगर पंचायत के दस सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
गाजीपुर। सोमवार को नगर पंचायत जंगीपुर के ग्यारह सभासदों मे दस सभासदों ने नगर में हो रहे घटिया नाला निर्माण व जल जमाव की समस्या को लेकर चेयरमैन रुखसाना परवीन व उनके पति प्रतिनिधि अशरफ अली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर के सभासद प्रतिनिधि दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में नाराज सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुँचकर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता से नगर में हो रहे नाले निर्माण का स्टीमेंट माँगा। इस पर अधिशासी अधिकारी ने बिना चेयरमैन की अनुमति के स्टीमेंट देने से सभासदों को साफ मना कर दिया।
इससे नाराज सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही सभासदों ने वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर में सड़क के बीचो बीच लग रहे जल जमाव व गंदे पानी के बीच बैठकर गेंहू रोपाई कर प्रदर्शन कर विरोध प्रगट किया।
सभासदों ने एक स्वर में कहा कि नगर में हो रहे घटिया नाला निर्माण ठेकेदार और चेयरमैन की मिलीभगत से हो रही है जिसको हम लोग होने नहीं देगे इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेगे।
इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सभासदों का प्रदर्शन करना बेबुनियाद है। घटिया निर्माण के लिए ठेकेदार को पहले ही चेतावनी दे दी गई है। निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर सीधे ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।
गेंहू रोपाई में प्रदर्शन करने वाले सभासदों में मुख्य रूप से ग़ालिब खान राहुल जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, निजामुद्दीन कुरैशी, राहुल गुप्ता, अफताब अंसारी, प्रवीण यादव, मुकेश गुप्ता, बजरंगी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। -
अपने जीवन में आए अंधकार को दूर करने के लिए अपना दीपक खुद बनना होगा: प्रो. अनिता

गाजीपुर। अपने जीवन में आए अंधकार को दूर करने के लिए अपना दीपक खुद बनना होगा। बुद्ध का यह प्रत्येक व्यक्ति को कर्मशील बनाता है। बुद्ध आज विश्व की जरूरत हैं। यह बात शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित त्रैमासिक पत्रिका साखी के 40 वें अंक ‘ बुद्ध की धरती पर कविता ‘ के लोकार्पण के अवसर पर प्रो अनीता कुमारी ने कही। इस अवसर पर प्रख्यात कवि प्रमोद कुमार अनंग , हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता मौर्य, कवि दिलीप दीपक, कथाकार शशि कला जायसवाल, अँग्रेजी साहित्य के विद्वान डॉ रामनाथ केसरवानी, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, नेहा कुमारी एवं निरंजन कुमार यादव ने पत्रिका का लोकार्पण किया।

इस मौके पर इस अंक में प्रकाशित अपनी पसंद की कविताओं का पाठ उपस्थित लोगों ने क्रमशः किया। गगन गिल की कविता ‘अंधेरे में निकलते हैं बुद्ध’ का पाठ संगीता मौर्य ने किया और पत्रिका के संपादक सदानंद शाही की कविता ‘जहां मैं चलता हूं वहां बुद्ध के चरणों के छाप हैं ‘ का पाठ शशि कला ने किया। नेहा कुमारी ने बुद्ध एक विचार हैं तथा ओम शिवानी ने पंकज चतुर्वेदी की कविता ‘ बुद्ध युद्ध के विलोम हैं का सुंदर पाठ किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामनाथ केसरवानी जी ने कहा कि यह पत्रिका संग्रहणीय है। इसमें बुद्ध की एक रेंज दिखती है। इसमें अँग्रेजी कवि की कविता लाईट ऑफ एशिया का अनुवाद भी है और कई लेख हैं जिसे पढ़कर एक नई दृष्टि बनती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद कुमार अनंग ने कहा कि मुक्ति की खोज खुद के भीतर सम्पन्न होती है। यह खोज ही बुद्ध को पाना है। शाही जी इस दिशा में बहुत महत्त्वपूर्ण काम कर रहे हैं। बुद्ध भारतीय विचार हैं। इन्होंने चरथ भिक्खवे यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा थी जिसमें गाजीपुर से दिलीप दीपक और निरं जन जी जुड़े थे। इसके आगामी यात्राओं से हम लोगों को भी जुड़ना चाहिए। डॉ शिव कुमार ने कहा कि ‘ बुद्ध की धरती पर कविता ‘ और ‘ चरथ भिक्खवे ‘ एक ऐसा सामाजिक सांस्कृतिक अभियान है जो हमें हजारों साल की मानव सभ्यता की यात्रा में प्राप्त वृहत्तर मानवीय मूल्यों से जोड़ता है ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ निरंजन कुमार यादव ने स्वागत वक्तव्य देते हुए बताया कि कुशीनगर का मूल निवासी होने के नाते एक बात मुझे हमेशा हैरत में डालती रही है कि महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली जहाँ दुनिया भर के लोग सिर झुकाने आते हैं, उसके महत्व के प्रति हम वहाँ के रहवासी बिल्कुल अनजान हैं। कुशीनगर हमारे लिए पर्यटन, व्यवसाय और रोजी रोजगार तो है पर दैनन्दिन जीवन में प्रेरणा भूमि कभी नहीं बना। जो संदेश महात्मा बुद्ध ने दिया था वह न तो हमारे जीवन में है और न ही हमारे चिंतन-मनन में। इस दिशा में यह पत्रिका बहुत मददगार है। इसमें बुद्ध पर केन्द्रित कविताओं का प्रकाशन किया गया है। इसमें देश भर के 80 कवियों की कविता शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन संगीता मौर्य ने ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशिकला जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहे।
-
उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर में स्टोर किया था रीडिंग, स्मार्ट मीटर लगने पर हकीकत आई सामने

उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर में स्टोर किया था रीडिंग, स्मार्ट मीटर लगने पर हकीकत आई सामने
विद्युत विभाग अब स्टोर रीडिंग करने वाले उपभोक्ताओं से एक एक पैसा की करेगा वसूली।
गाजीपुर। नगर में बड़े स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं,जिसमें अधिकतर विद्युत उपभोक्ताओं ने मीटर रीडरों से साठगांठ करके मीटर में रीडिंग स्टोर कराए है जो नियम के विरुद्ध है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता नगर आशीष शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा जब स्टोर रीडिंग का पैसा चार्ज करके बिल भेजा तो उपभोक्ताओं ने अपने को बचने के लिए विभाग पर लगाया बिल सही नहीं करने का आरोप। वही
जब स्मार्ट मीटर लगाने के बाद स्टोर रीडिंग को चार्ज किया गया तो स्टोर रीडिंग वाले उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई जिसमें विभाग के तरफ से स्टोर रीडिंग चार्ज का तो बिल संशोधन होने की कोई उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि जो भी ऐसे उपभोक्ता का स्टोर रीडिंग का पैसा स्मार्ट मीटर में चार्ज किया गया है उसका संशोधन सिस्टम से नहीं होता है। वही जिन भी उपभोक्ताओं का स्टोर रीडिंग पोस्ट किया गया है बकायदे जीएमआर कंपनी के माध्यम से उस पुराने मीटर के साथ ही साथ स्टोर रीडिंग को विभागीय पोर्टल पर टैग किया गया है जिसमे उपभोक्ता भी अपना स्टोर रीडिंग संबंधित डिविजन ऑफिस में आकर देख सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि जितने भी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगा है और उनकी पुरानी रीडिंग स्टोर चार्ज किया गया है वैसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई जा रही है जो इन लोगो के ऊपर लगभग 50 लाख से ऊपर का बिल भी बकाया पड़ा हुआ है स्टोर रीडिंग चार्ज का। जिसको वसूलने के लिए लगातार विजिलेंस चेकिंग कराई जा रही है फिर भी कुछ ऐसे उपभोक्ता समझने का प्रयास नहीं कर रहे है। अगर एकमुश्त समाधान योजना में ये लोग अपना बिल जमा नहीं करते है तो इन लोगो के खिलाफ बकाया बिल पर विद्युत धारा अधिनियम 138 बी में बकाया पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं राजस्व विभाग द्वारा आरसी भेजकर विभाग का बकाया एक एक पैसा वसूल किया जाएगा। वही स्टोर रीडिंग करने पर दो दर्जन से अधिक मीटर रीडरों को कार्यमुक्त किया गया है,वही लगातार ऐसे कार्य में लिप्त मीटर रीडरों को चिन्हित करके लगातार कार्यवाही आगे भी की जाएगी। वही ऐसे उपभोक्ता लोग अपना स्टोर रीडिंग का पैसा जमा नहीं करते है तो बहुत जल्द ही विभाग द्वारा कुर्क की कार्यवाही भी की जाएगी। -
एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताम्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी रहे। इस दौरान पुरस्कार वितरण दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया।

जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 110 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया, इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 176 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया। इस अवसर पर अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, मु0 मोईन, योगेन्द्र कुमार, संगीता यादव, श्रीमती अनामिका, अंकिता राय, सावित्री कुशवाहा, कु0 जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।


-
पीसीएस परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण


गाज़ीपुर। 22 दिसम्बर रविवार को दो पालियों में होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने संयुक्त रूप से शनिवार को हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली, नन्द किशोर सिंह इण्टर कालेज रामपुर माझा, शहिद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज परीक्षा केन्द्रांे पर की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

उन्होने निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा, कक्षोें में विद्युत की व्यवस्था, साफ सफाई आदि अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा दिये दिये। सेक्टर मजिस्टेªट, स्टेटिक मजिस्टेªट एवं केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती न जाय। कोई भी प्रतिकुल परिस्थितियो पर तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाय।


-
ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के मंडल प्रभारी बने पवन दुबे

गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा तुलापट्टी ( ब्राह्मणपुरा) निवासी पवन दुबे ब्राह्मण वेलफेयर महासभा वाराणसी मंडल प्रभारी बनाए गए। वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने नव दायित्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। पेशे से शिक्षक पवन दुबे समाज सेवा व ब्राह्मण समाज के उत्थान में सदैव प्रयत्नशील रहते है। समाज हित में दीन-दुखियों की सेवा करना इनके आचार-व्यवहार में शामिल है। ठंड के मौसम से बचाव के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति में प्रतिवर्ष कंबल वितरण करना। वृद्धाश्रम में फल- भोजन वितरण आदि कार्य करते रहते है। समाजसेवा के लिए अन्य सक्षम व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना, इनकी जीवन शैली है। ब्राह्मण समाज की बेटियों का दहेज मुक्त विवाह इनका प्रमुख उद्देश्य है। पवन दुबे ने बताया कि नव दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।





