Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति,एकता और उत्साह के साथ मनाएं

    स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति,एकता और उत्साह के साथ मनाएं

    स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति,एकता और उत्साह के साथ मनाएं

    गाजीपुर।15 अगस्त, 2026 को मनाए जाने वाले 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ विकास भवन चौराहा से प्रस्थान कर रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री एवं महुआबाग होते हुए मिश्र बाजार स्थित त्रिमुहानी तक पहुंचा। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत बाइक रैली पुनः निर्धारित मार्ग से वापस रवाना होते हुए वापसी में मिश्र बाजार त्रिमुहानी से महुआबाग, अफीम फैक्ट्री, कचहरी, शास्त्री नगर, स्वामी सहजानन्द डिग्री कॉलेज होते हुए रैली विकास भवन चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह बाइक रैली नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देगी। रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। समस्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर विकास भवन चौराहा पहुंचकर बाइक रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। रैली के दौरान निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, एकता और उत्साह के साथ मनाएं तथा हर घर तिरंगा अभियान की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

  • हाथी बचाओ अभियान को लेकर माउंट लिट्रा स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

    हाथी बचाओ अभियान को लेकर माउंट लिट्रा स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

    हाथी बचाओ अभियान को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    गाजीपुर। वन्यजीव संरक्षण और हाथियों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, बंधवा पिरनगर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को ‘हाथी बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘हाथी बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कारकून सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। रैली में कक्षा 6 से 11 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    विद्यार्थियों ने हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास को बचाने और मानव-हाथी संघर्ष को रोकने से संबंधित पोस्टर एवं तख्तियां हाथों में लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता फैलायी। कचहरी से मिश्रबाजार होते हुए रैली वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “हाथी हमारा साथी है, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है” और “जंगल बचाओ, हाथी बचाओ” जैसे नारे लगाए।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कारकून ने कहा कि हाथी पारिस्थितिकी तंत्र का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जंगलों की कटाई और अवैध शिकार के कारण इनके अस्तित्व पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी के साथ समाज को भी वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

    रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने हाथियों सहित अन्य वन्यजीवों की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।

  • तिरंगा देश की एकता,अखंडता,स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है:डीएम

    तिरंगा देश की एकता,अखंडता,स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है:डीएम

    तिरंगा देश की एकता,अखंडता,स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है:डीएम

    गाजीपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह के द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला,मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद को भेंट किया गया।समस्त विभागो एवं विकास खण्डो में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान पर सभी से अपने अपने घरो पर झण्डा फहराने की अपील की गई।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना को और अधिक मजबूत करने का जन-अभियान है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं निर्धारित स्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को तिरंगे के सम्मान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ध्वजारोहण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव-गांव तक शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी अभियानों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भी उनकी सक्रिय भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दें।

  • नंदगंज में निकली तिरंगा यात्रा, शहीद को पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने किया नमन

    नंदगंज में निकली तिरंगा यात्रा, शहीद को पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने किया नमन

    नंदगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कारगिल शहीद को नमन कर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने किया शुभारंभ

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर सदर विधानसभा क्षेत्र के नंदगंज मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने, वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना रहा।

    कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने सर्वप्रथम कारगिल शहीद शेषनाथ सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शहीद के भाई हरिहर सिंह यादव तथा कारगिल मेडल प्राप्त रणविजय यादव को अंगवस्त्र एवं शहीद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

    इसके पश्चात धरवा चट्टी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा धरवा चट्टी से श्रीगंज होते हुए नंदगंज पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना तथा उनके आदर्शों पर चलना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और कर्तव्यबोध का संकल्प है।

    उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को और मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। युवाओं को वीर शहीदों के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

    तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष बलवंत बिंद, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, मंडल महामंत्री शैलेश सिंह, सावित्री बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष सिंह, प्रधानाचार्य सोनी सिंह, अशोक दुबे, कमलेश प्रजापति, सुरेंद्र यादव, मुनिराम बिंद, महेंद्र प्रजापति, दीना गौड़, राहुल गौड़ प्रधान, कृष्कान्त चौहान, संजय गौड़, मयंक जायसवाल, चंद्रकेश तिवारी, अमरेश आनंद त्रिपाठी, पंकज दुबे, अलगू यादव एवं विनोद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर समस्याओं,सुझावों की ली जानकारी,अधिकारियों को दिए निर्देश

    डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर समस्याओं,सुझावों की ली जानकारी,अधिकारियों को दिए निर्देश

    डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर समस्याओं,सुझावों की ली जानकारी,अधिकारियों को दिए निर्देश

    गाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कासिमाबाद ब्लॉक में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए जानकारी ली कि उन्हें खेती के लिए बीज उपलब्ध हो रहे हैं अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं खेती करना चाहती हैं, उन्हें उद्यान विभाग के माध्यम से आवश्यक बीज उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खेती के लिए जिस प्रकार के बीज की आवश्यकता हो, उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि महिलाएं कृषि गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। जिलाधिकारी ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधे जानकारी प्राप्त की। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों में लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों से संबंधित बैंकिंग कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही, सीएम युवा योजना एवं पीएम सूर्यघर योजना को प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।  उन्होनेे कहा कि जनपद के सभी सरकारी विभागों में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी की आवश्यकता होती है।

  • मुहम्मदाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने की अपील

    मुहम्मदाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने की अपील

    मुहम्मदाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने की अपील

    तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक:पीयूष राय

    गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मुहम्मदाबाद नगर मंडल और नोनहरा मंडल में आयोजित यात्रा में भाजपा नेता पीयूष राय समेत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

    तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों से राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की। लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।

    इस दौरान देशभक्ति के नारों के बीच क्षेत्र में एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। पीयूष राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    डीएम ने बाराचवर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    कार्यशाला में महिलाओं से संवाद कर जानी समस्याएं, उत्पादों की ब्रांडिंग और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    गाजीपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड बाराचवर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए कार्यशाला एवं उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं से जोड़कर उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।

    जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया, लागत तथा बाजार में बिक्री की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी गुणवत्ता, ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।

    कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने बीज, ऋण, उपकरण, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने में महिलाओं को आ रही कठिनाइयों के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर बाजार एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

  • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा

    हर घर तिरंगा अभियान-2026 को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा

    गाजीपुर। जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को व्यापक जनभागीदारी और उत्साह के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, विभागवार जिम्मेदारियों, प्रचार-प्रसार, तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आयोजित किए जाएं तथा अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी-एनएसएस के छात्र-छात्राओं, माई भारत वॉलेंटियर्स और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में बताया गया कि 9 से 15 अगस्त तक विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा-प्रेरित कला गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र एवं ‘वंदे मातरम्’ से संबंधित कार्यक्रम शामिल होंगे। इन गतिविधियों की फोटोग्राफी कर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

    जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और चौराहों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण कराया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल बनाया जा सके।

    14 अगस्त को तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। स्कूली बैंड और पुलिस बैंड द्वारा भी देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की जाएंगी।

    इसी दिन भारत विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विभाजन से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर उस दौर की घटनाओं और स्मृतियों से आमजन, विशेषकर नई पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा।

    बैठक में तिरंगा रैली एवं बाइक रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। रैली में विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन, एनसीसी/एनएसएस के छात्र-छात्राएं, माई भारत वॉलेंटियर्स और अन्य नागरिक शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कराया जाए और समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिन्हित स्थानों पर पेयजल एवं सूक्ष्म जलपान की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाना सुनिश्चित किया जाए। ग्राम स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ा जाए।

    उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही तिरंगा फहराने के निर्देश दिए।

    अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक ‘तिरंगा सेल्फी’ गतिविधि भी आयोजित की जा रही है। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने तथा ‘वंदे मातरम्’ गायन के वीडियो को www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अभियान की प्रत्येक गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने तथा निर्धारित पोर्टल पर फोटो-वीडियो अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

    उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय से निर्वहन करें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में योगदान दें।

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत समर्पण शैक्षिक संस्थान, फतेहउल्लापुर में मंगलवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के साथ ही देश के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव, कनिष्ठ सहायक अनमोल यादव, समर्पण शैक्षिक संस्था की संस्थापक कुमारी सविता सिंह सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों और बच्चों ने समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रेरणादायी संदेश दिया।

  • स्वतंत्रता दिवस पर होगी 5 किमी तिरंगा दौड़, महिला-पुरुष खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

    स्वतंत्रता दिवस पर होगी 5 किमी तिरंगा दौड़, महिला-पुरुष खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

    स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होगी 5 किमी तिरंगा दौड़, महिला-पुरुष खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

    गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा 15 अगस्त 2026 को 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस (तिरंगा दौड़) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। तिरंगा दौड़ का शुभारंभ सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार से होगा। प्रतिभागी पीजी कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन गेट होते हुए आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज से चमड़ा गोदाम तक जाएंगे। इसके बाद इसी मार्ग से वापस लौटते हुए दौड़ नेहरू स्टेडियम के गेट पर समाप्त होगी।

    प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह 5:30 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचकर जिला खेल कार्यालय से अपना चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में निःशुल्क प्रवेश रखा गया है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 महिला एवं 6 पुरुष खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा दौड़ में सहभागिता करने की अपील की है।

Uttar Pradesh Fast News