Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

    भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

    तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से गूंजा गाजीपुर
    भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

    गाजीपुर। भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। लंका मैदान से शुरू हुई यात्रा सरयू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष किए।

    इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शहीद सिपाही महेश कुशवाहा की पत्नी निर्मला कुशवाहा को सम्मानित किया। बाद में डिलिया गांव पहुंचकर शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजन सुरेश पाल को सम्मानित किया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से, सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजेंद्र राय,अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, विजय यादव, सुनीता सिंह, भोनु सोनकर, डॉ. राजकुमार सिंह गौतम, डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल, रमेश सिंह पप्पू, बालकृष्ण त्रिवेदी,राजेश राजभर, जितेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. मुरहू राजभर, संकठा प्रसाद मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह, विनोद खरवार,विनोद अग्रवाल, मनोज राय, डॉ. सानंद सिंह, अखिलेश सिंह, बीके त्रिवेदी, विश्व प्रकाश अकेला, निमेश पांडेय, अनस जमाल, राहुल मिश्र, सुमित तिवारी, किरन सिंह, दयाशंकर पांडेय, प्रवीन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, गर्वजीत सिंह,रामराज बनवासी, ओमप्रकाश गुप्ता, श्याम राज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुमित तिवारी, अवधेश राजभर, सुमन बिंद, राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्र प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।

  • प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग भवन और महिला शरणालय का औचक निरीक्षण,ली जानकारी

    प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग भवन और महिला शरणालय का औचक निरीक्षण,ली जानकारी

    प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग भवन और महिला शरणालय का औचक निरीक्षण,ली जानकारी

    गाजीपुर ।जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग, द्वारा जनपद में निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) भवन एवं महिला शरणालय का औचक निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति, कार्य की गति एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि दोनों निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य प्रत्येक दशा में नवंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाए। मंत्री जी ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि निर्धारित समय के बाद इनका उपयोग सुचारू रूप से किया जा सके और संबंधित विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए।प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर दोनों परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने निकाली तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

    एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने निकाली तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

    एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने निकाली तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

    गाजीपुर। 28 यूपी गर्ल्स बटालियन, वाराणसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स ने ‘वंदे मातरम्’, ‘तिरंगा हमारी शान है, देश की पहचान है’, ‘भारत माता की जय’, ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।

    एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशिकला जायसवाल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी के साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम शिवानी एवं डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग, कचहरी एवं ददरी घाट मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के समापन के बाद सभी कैडेट्स महाविद्यालय प्रांगण में एकत्र हुए और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैडेट्स वंशिका राय, शाइस्ता परवीन, अनुष्का सैनी, आंचल, अलका, अर्पिता एवं सलोनी सहित अन्य कैडेट्स ने विशेष योगदान दिया। तिरंगा रैली एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम में कुल 150 एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

  • जिले में अपराध नियंत्रण और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की एडीजी ने की समीक्षा

    जिले में अपराध नियंत्रण और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की एडीजी ने की समीक्षा

    गाजीपुर में अपराध नियंत्रण और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की एडीजी ने की समीक्षा

    गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण भी किया। बैठक में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के प्रभावी इस्तेमाल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पुलिस अधिकारी नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराएं। श्रावण मास के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सत्यापन अभियान, बीट पुलिसिंग तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। CCTNS पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। प्रत्येक मामले में तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

    इसके अलावा महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था सुधारने, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी और अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

    इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • लोअर पीसीएस परीक्षा में विवेक सिंह ने हासिल की सफलता, जिले का बढ़ाया मान

    लोअर पीसीएस परीक्षा में विवेक सिंह ने हासिल की सफलता, जिले का बढ़ाया मान

    लोअर पीसीएस परीक्षा में विवेक सिंह ने हासिल की सफलता, गाजीपुर का बढ़ाया मान

    गाजीपुर। महुआबाग के तिलकनगर निवासी विवेक सिंह ने आंतरिक लेखा एवं परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित असिस्टेंट अकाउंटेंट (लोअर पीसीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, गांव और जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

    मूलरूप से बिरनो ब्लॉक के भैरोपुर निवासी रामशब्द सिंह और तारा सिंह वर्तमान में तिलकनगर, महुआबाग में रहते हैं। उनकी चार संतानों में दो बेटियां वागीश और वैशाली सिंह हैं, जिनका विवाह हो चुका है। छोटा बेटा वैभव सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है, जबकि बड़े बेटे विवेक सिंह ने असिस्टेंट अकाउंटेंट (लोअर पीसीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का गौरव बढ़ाया है।

    विवेक सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई आदर्श इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम, एमकॉम और एलएलएम तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने यूजीसी नेट-जेआरएफ भी क्वालीफाई किया है।

    अपनी सफलता का श्रेय विवेक सिंह ने अपने स्वर्गीय दादा कैप्टन अजनाथ सिंह को दिया है। उनके दादा सेना में कैप्टन थे, जबकि उनके चाचा कमलेश सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। विवेक ने बताया कि सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबे समय तक प्रयास किया। इससे पूर्व वह बैंक क्लर्क, पीओ, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा बिहार पीसीएस-जे समेत करीब 12 साक्षात्कार दे चुके हैं। लगातार प्रयासों के बाद अब उन्हें यह सफलता मिली है।

    विवेक सिंह की उपलब्धि पर भाजपा नेता योगेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, वरुण गुप्ता, इशांक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विशाल पांडेय सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दिया नोटिस

    मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दिया नोटिस

    मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति समेत कई कमियां मिलीं

    गाजीपुर। जिलाधिकारी शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने महिला जिला अस्पताल के सामने सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के बाद की गई, जिसमें कई मेडिकल स्टोरों के फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में तथा निर्धारित नियमों की अनदेखी कर संचालित होने की शिकायत की गई थी। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सिंह मेडिकल स्टोर, मिश्रा बाजार मार्केट स्थित मेडिकल स्टोर, पटेल मेडिकल स्टोर, हिंद मेडिकल स्टोर, शांति फार्मा, सिंध मेडिकल स्टोर और ओम साई मेडिकल स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। महिला जिला अस्पताल के सामने स्थित सिंह मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया गया।

    ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने, दवाओं की बिक्री पर मरीजों को अनिवार्य रूप से पक्का बिल देने तथा फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही दवाओं की बिक्री करने की हिदायत दी। साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी मेडिकल स्टोर के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी को सात कार्य दिवस के भीतर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित फर्म के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

  • मुहम्मदाबाद विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा,कारगिल शहीद कर्नल एमएन राय को दी श्रद्धांजलि

    मुहम्मदाबाद विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा,कारगिल शहीद कर्नल एमएन राय को दी श्रद्धांजलि

    मुहम्मदाबाद विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा,कारगिल शहीद कर्नल एमएन राय को दी श्रद्धांजलि

    गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा रेवतीपुर के नवली इंटर कॉलेज से डेढ़गांवा स्थित कारगिल शहीद कर्नल एमएन राय की प्रतिमा स्थल तक निकाली गई। यहां पहुंचकर शहीद कर्नल एमएन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा नेता पीयूष राय समेत पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली यात्रा के दौरान क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

    यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रकट करने का आह्वान किया गया।

    भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान शहीद कर्नल एमएन राय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

  • डीएम ने किया वर्कशॉप का निरीक्षण,कार्यप्रणाली में कमियां पाए जाने पर अधिकारी को दिए जांच के निर्देश

    डीएम ने किया वर्कशॉप का निरीक्षण,कार्यप्रणाली में कमियां पाए जाने पर अधिकारी को दिए जांच के निर्देश

    डीएम ने किया वर्कशॉप का निरीक्षण,कार्यप्रणाली में कमियां पाए जाने पर अधिकारी को दिए जांच के निर्देश

    गाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा स्थित विद्युत विभाग की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत एवं आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अभिलेखों और व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सब-ट्रांसफॉर्मर सप्लाई रजिस्टर का अवलोकन किया। वर्कशॉप में उपलब्ध ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वर्कशॉप में कितने ट्रांसफॉर्मर खराब हैं और कितने सही स्थिति में हैं। जिलाधिकारी ने खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
    उन्होंने वर्कशॉप में कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कर्मचारी के पास अनिवार्य रूप से परिचय पत्र (आई-कार्ड) होना चाहिए। साथ ही वर्कशॉप के बाहर स्पष्ट रूप से एक बोर्ड लगाया जाए, जिस पर वर्कशॉप से संबंधित आवश्यक निर्देश अंकित हों। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रखा जाए। निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित जेई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने वर्कशॉप के अंदर जाने वाले मार्ग की स्थिति का भी निरीक्षण किया और मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग कार्य को मौके पर जाकर देखा तथा जेई से मरम्मत की प्रक्रिया एवं कार्य की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के उपभोक्ता से भी वार्ता की। उन्होंने उपभोक्ता से जानकारी ली कि शिकायत के बाद उसे कितने समय में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा सके।
    जिलाधिकारी ने वर्कशॉप में कार्यरत जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं राजन चौबे सहित दोनों जेई की कार्यप्रणाली में कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को उनकी कार्यप्रणाली की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय एवं नियमित प्रक्रिया के अनुसार ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने वर्कशॉप में खराब एवं अनुपयोगी पड़े सामान का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनकी नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सौना, सैदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां शिकायत रजिस्टर का अवलोकन करते हुए विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैदपुर स्थित ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में मजदूरों की संख्या कम पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को अतिरिक्त 8 मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक संख्या में ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत की जा सके और जनपद में ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो।

    उन्होंने निर्देश दिया कि वर्कशॉप से ट्रांसफॉर्मरों का वितरण निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार नियमित रूप से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जनपद में सिंचाई का समय चल रहा है, इसलिए किसानों की आवश्यकता को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग का कार्य 24 घंटे शिफ्ट में कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, किसानों और उपभोक्ताओं को समय से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना है। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, वितरण तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    निरीक्षण के उपरान्त ग्राम पंचायत अलायचक विकास खण्ड सैदपुर में वैक्सिनेशन सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। वैक्सिनेशन सेन्टर में उपस्थित ए0एन0एम द्वारा पूछा गया कि छोटे बच्चो को वैक्सिनेशन कितना दिया गया तथा कितने बच्चे बचे है ,की जानकारी ली । साथ ही इस ग्राम सभा में कितनी गर्भवती महिलाये है उनको सही समय पर वैक्सिनेशन, दवा, स्वास्थ्य की जांच किया जा रहा है कि नही की जानकारी लेते हुए रजिस्ट्रर में नोट गर्भवती महिला से सम्पर्क स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी। जो सही पाया गया। सेन्टर पर आए अभिभावक के साथ बच्चो को जिलाधिकारी ने अपने दुलार के साथ अपने हाथो सेेे चाकलेट वितरण किया। इस अवसर पर ए0सी0, विद्युत विभाग के जेई0 एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • नपा ईओ की अध्यक्षता में निकली हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली

    नपा ईओ की अध्यक्षता में निकली हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजीपुर में निकली बाइक रैली

    गाजीपुर। बुधवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करने तथा आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विकास भवन से बाइक रैली निकाली गई।

    बाइक रैली की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने की। रैली विकास भवन चौराहा से प्रारंभ होकर सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी रोड होते हुए मिश्रा बाजार तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।

    रैली के दौरान नगर पालिका के सभासदों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वार्ड नंबर-05 के सभासद सन्नी चौरसिया, वार्ड नंबर-21 के सभासद सोमेश मोहन राय, वार्ड नंबर-16 के सभासद सहबान अली, वार्ड नंबर-07 के सभासद अजय कुमार राय (दारा), वार्ड नंबर-08 के सभासद अशोक कुमार मौर्या, वार्ड नंबर-10 के सभासद परवेज अहमद, वार्ड नंबर-09 के सभासद प्रतिनिधि शाहिद राइनी, मनोनीत सभासद रूपेश सिंह, कर अधीक्षक ओमप्रकाश, राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार सोनकर, मंजीत सिंह, अवर अभियंता (सिविल) परमानंद सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

    बाइक रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर देशभक्ति और रचनात्मकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी, रुचि कुमारी, कात्यायनी, दिव्या श्रीवास्तव, सलोनी यादव, पुष्पांजलि सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रंगोली में केवल रंगों की सुंदरता ही नहीं, बल्कि छात्राओं की कल्पना, मेहनत और सृजनशीलता भी दिखाई देती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

    डॉ. राजेश यादव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और प्रतिभा का प्रदर्शन है। उन्होंने छात्राओं से इसी तरह रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में रुचि कुमारी और सलोनी यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कात्यायनी और खुशबू कुमारी को द्वितीय तथा अंजली वर्मा और पुष्पांजलि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ. राजेश यादव एवं डॉ. ओम शिवानी शामिल रहे।

    वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ एवं डॉ. नेहा कुमारी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम शिवानी एवं डॉ. मनीष सोनकर का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शिवकुमार, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. हसीन अहमद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंजनी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Uttar Pradesh Fast News